Posts

Showing posts from June, 2022

एक पखवाड़े मे चलने लगेगी ई - टूरिस्ट बसे

Image
🔴  चार ई-टूरिस्ट बसों पर खर्च होगें 29.50 लाख रुपये 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। जनपद में चार ई-टूरिस्ट बसों पर 29.50 लाख रुपये खर्च होंगे, यह सेवा एक पखवाड़े में शुरू हो जाएगी। इसके अलावा पर्यटकों की सुविधा के लिए तीन स्थलों पर टूरिस्ट इनफार्मेशन सेंटर करीब 8.47 लाख खर्च कर बनाए जा रहे हैं जिसमें कुशीनगर मुख्य प्रवेश द्वार, मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर व रामाभार स्तूप के पास का है। कसया-देवरिया मार्ग स्थित रामाभार मोड़ के पास गेट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यहां पर निर्माण में अड़चन बिजली के खंभे व तार हैं, जिन्हें 5.86 लाख रुपये शिफ्ट करने के लिए विद्युत विभाग को दिया जा चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित मधुरिया से पकवाईनार तक साइनेज बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिसमें एक तरफ यात्रियों की सुविधाओं के लिए शहरों का नाम व उनकी दूरी अंकित है व दूसरे साइड में कुशीनगर की थीम पर फ्लैक्स लगवाए जा रहे हैं। 3.89 लाख रुपये की लागत से ककुत्था नदी के घाट पर तीन हाईमास्ट लाइट लगाए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 व 28 बी के बीच करुणा सागर पार्क में फूड प्लाजा, फव्वारा, विक्टो...

सरकारी भूमि पर कब्जा के मामले मे नपाध्यक्ष के बेटे को समन

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। सरकारी भूमि पर कब्जा कर चहारदीवारी निर्माण करने के आरोप में उप जिला मजिस्ट्रेट ने खड्डा नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना लारी के बेटे नासिर लारी को समन जारी जबाब मांगा है। इसके लिए उन्हे चार जुलाई तक का समय दिया गया है। काबिलेगोर है कि जिले के खड्डा कस्बा मे स्थित थाना परिसर के बगल की भूमि राजस्व अभिलेख मे आबादी के रूप मे दर्ज है। बताया जाता है कि इस भूमि के मालिकाना हक को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना लारी के पुत्र नासिर लारी के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया चल रही है। बता दे कि दो वर्ष पहले तक यह भूमि खाली पडा था और इस पर बाजार लगता था। अब नपाध्यक्ष के पुत्र अपनी माँ के पद का लाभ उठाते हुए इस भूमि पर चहारदीवारी बनाकर अपने कब्जे मे ले लिया है। अब अध्यक्ष पुत्र नासिर आबादी के इस भूमि को अपना पुश्तैनी भूमि बताकर दावा कर रहे है। सभासदो का एक समूह ने उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय मे शिकायत कर भूमि को नगर पंचायत की संपत्ति बताते हुए अध्यक्ष पुत्र नासिर के अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट ने नगर पंचायत ...

नशेडी पति ने पत्नी और बच्चों को जिंदा जलाय

Image
  🔴  पत्नी और एक बच्चे की मौत, दुसरा बेटा जूझ रहा है जिन्दगी और मौत से 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर।  जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फर्द मुंडेरा गांव में गुरुवार  आधी रात को पेट्रोल छिड़क कर पति ने पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जला दिया। दिल दहलाने वाली इस घटना की सूचना गांव  के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन मे एंबुलेंस से तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने  गंभीर हालत को देखते हुए तीनो को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने परीक्षण के पश्चात महिला और एक बेटे को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्चों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद पति फरार है। 🔴 क्या है मामला  बताया जा रहा कि गांव के 45 वर्षीय रामसमुझ का दो दिन पूर्व पत्नी सुभावती से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तब उसने पत्नी और बच्चों को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। गुरुवार शाम को रासमुझ नशे में घर लौटा और पत्नी को मारने पीटने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। रात को भोजन बनाकर सुभावती प...

कोतवाली पुलिस का कारनामा, फरियादी को बना दिया मुजरिम

Image
🔴 पैरोकारो की धुनाई कर दिखाया खाकी का रौब 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर । पुलिस महकमा के विभाग-ए-शहंशाह पुलिस की छवि सुधारने के लिए चाहे जितना भी जतन कर ले लेकिन पुलिस विभाग के मनबढ अधिकारी, महकमा की छिछालेदर करने से बाज नही आ रहे है। जिले के मनबढ पुलिसकर्मी खाकी का खुला दुरुपयोग कर शासन-सत्ता की छवि घूमिल करने मे लगे है। ऐसा ही मामला पडरौना कोतवाली का है जहां कोतवाली पुलिस ने फरियाद लेकर गये एक पीड़ित को ही मुजरिम बनाकर उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया। इतना ही नही बाद मे उस पीड़ित फरियादी के पक्ष मे पैरवी करने गये युवकों की जमकर धुनाई कर कोतवाली पुलिस ने अपने गुण्डई का टेलर भी दिखा डाली। कोतवाली पुलिस के इस मनबढई के खिलाफ युवकों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है। काबिलेगोर है कि कोतवाली पड़रौना अन्तर्गत गनेशीपट्टी निवासी माया शर्मा अपने साथ हुए धोखाधड़ी के मामले को लेकर पडरौना कोतवाली पुलिस के पास फरियाद करने पहुची हुई थी। पुलिस को तहरीर देकर माया शर्मा ने बताया कि धनी एप के जरिये चन्द्रभान शर्मा निवासी बभनौली थाना नेबुआ नौरंगिया ने एक लाख रुपये लोन दिलाने के नाम पर उससे ...

योगी बोले- दुनिया ने कोरोना काल मे योग के महत्व को समझा

Image
🔴 स्वस्थ जीवन के लिये नियमित योगाभ्यास जरुरी - आनन्दीबेन 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर । सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनुशासन की सीख देने वाले योग के महत्व को पूरी दुनिया ने कोरोना के कठिन समय में अच्छी तरह जाना। उन्होंने कहा कि ऋषि मुनियों की जीवन पद्धति का अहम हिस्सा रहे योग को आज दुनिया के 200 देश अपना चुके हैं।  आठवें अंतररष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को राजभवन प्रांगण में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में पूरी दुनिया ने जाना कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करने में योग की अहम भूमिका है। योग न सिर्फ अनुशासन सिखाता है बल्कि मानवता के लिये बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि भारत के लोग तो पहले से ही योगाभ्यास कर रहे थे और यही कारण है कि यहां के लोगों ने कोरोना महामारी का डट कर मुकाबला किया वहीं दुनिया ने जाना कि योग रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में कारगर है। हमे अपने ऋषि मुनियो की विरासत पर गर्व होना चाहिये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से ही योग को अंतररष्...

मंत्री अठावले के अगुवाई मे लोगो ने किया योगासन

Image
🔴 प्रशिक्षकों ने लोगों को शरीर के विभिन्न अवयवों को निरोग करने व स्वस्थ रखने के लिए योग के विभिन्न आयामों से कराया अभ्यास 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। विश्व योग दिवस पर मंगलवार को सुबह छह बजे से शुरू हुए योग कार्यक्रम के दौरान जिले में विभिन्न जगहों पर एक साथ हजारों लोगों ने योग किया। कुशीनगर के महा परि निर्वाण मंदिर परिसर में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने योग किया. यहां सांसद, विधायक, निदेशक संग्रहालय नीरज कुमार सिन्हा, निदेशक समाजिक न्याय अनिल कुमार वी पाटिल, आयुक्त ग्राम विकास जीएम प्रियदर्शी, डीएम एसपी के अलावा करीब 5 हजार लोगो ने एक साथ योग किया। आठवे विश्व योग दिवस पर जनपद के जिला मुख्यालय रवींद्रनगर, पडरौना जूनियर हाई स्कूल, उदित नारायण इंटर व डिग्री कॉलेज सहित जिले के शहरी व ग्रामीणों क्षेत्रों में भी सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने लोगों को शरीर के विभिन्न अवयवों को निरोग व स्वस्थ रखने के लिए योग के विभिन्न आयामों से अभ्यास कराया। केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने योग का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात प्रशिक्षकों ने यो...

PM मोदी ने योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया - अठावले

Image
🔴 बुनियादी मानवीय मूल्य ही योग साधना की है पहचान 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि संकल्पशीलता और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होनें कहा कि योग मानवता के भौतिक और आध्यात्मिक उत्थान दोनों के लिए उपयोगी है।बुनियादी मानवीय मूल्य ही योग साधना की पहचान हैं।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री  अठावले मंगलवार को आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मन्दिर परिसर मे आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव की भावना के अनुरूप आठवे अंतर्राष्ट्रीय  योग दिवस पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग  साथ पूरी मानवता अपनी रंग बिरंगी विविधता के साथ हमारे साथ जुड़ रही है।भारत सरकार ने मानवता के कल्याण के लिए योग को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मंत्री अठावले ने कहा कि यह आवश्यक है कि इस अद्भुत सांस्कृतिक विरासत का व्यापक प्रसार हो  ताकि पूरी दुनिया लाभान्वित हो सके । उन्होनें कहा कि यू एन ओ, डब्ल्यूएचओ...

फासी सजा का इंतजार कर रहा कैदी हाईस्कूल परीक्षा मे पाया प्रथम स्थान

Image
  🔴 शाहजहांपुर जिले की अदालत ने हत्‍या के मामले में मनोज नामक व्यक्ति को सुनाई है फांसी की सजा  🔴 28 जनवरी 2015 को पांच वर्षीय अनमोल की गोली मारकर हत्या कर दी थी मनोज ने 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो शाहजहांपुर । परिंदों को मंजिल मिलेगी यकीनन, यह फैले हुए उनके पंख बोलते हैं, जो रहते हैं अक्सर खुद खामोश लेकिन, जमाने में उनके हुनर बोलते हैं। यह लाइनें शाहजहांपुर में फांसी की सजा का इंतजार कर रहा एक कैदी पर पुरी तरह से चरितार्थ होती बैठती है। हुआ यह है कि  शाहजहांपुर की अदालत से फांसी की सजा पाकर अपनी मौत का इंतजार कर रहा एक कैदी ने उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है।शाहजहांपुर जिले की अदालत ने पांच साल के मासूम बच्चे के हत्‍या के मामले में मनोज नामक व्यक्ति को फांसी की सजा सुनाई है।  शाहजहापुर जेल में बंद मनोज ने जेल से ही पढ़ाई करके हाई स्‍कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इस वर्ष की हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ. सजाआफता कैदी मनो...

डाक्टर, इंजीनियर और आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं होनहार

Image
🔴 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा मे टाप थ्री के होनहारों की दिल की बात, युगान्धर टाइम्स के साथ 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉप फाइव सूची में शामिल टॉपर कोई आईएएस, डाक्टर तो कोई इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। मीडिया  से बातचीत में इन होनहारों ने अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत कभी व्यर्थ नही जाता है।वह मेहनत के दम पर अपनी मंजिल हासिल कर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढना चाहते हैं। 🔴 आईएएस चाहते हाईस्कूल टॉपर विशाल जनपद के खड्डा रेता क्षेत्र से सटे महराजगंज जिले के सोहगीबरवा के बसही निवासी किसान रामअवतार का बेटा व खड्डा के स्वामी विवेकानंद इण्टरमीडिएट कालेज के हाईस्कूल के छात्र विशाल कुशवाहा ने 94.17 प्रतिशत अंक पाकर जनपद टाप कर विद्यालय सहित क्षेत्र का मान बढाया है। जिला टापर विशाल कुशवाहा  आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। नदी उस पार बसे सोहगीबरवा निवासी विशाल एक भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा है। कुछ वर्ष पूर्व सरकार ने जिले में टाप आने छात्र-छात्राओं के नाम से सड़क बनाने की घोषणा की ...

तमकुहीराज को थाना बनाने की मिली मंजूरी

Image
🔴 अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज कर तमकुहीराज मे नवीन पुलिस थाना स्थापित करने के लिए दिए निर्देश  🔴 राज्यपाल ने तमकुहीराज में नया थाना स्थापित करने की दी स्वीकृति 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज में थाना की आवश्यकता को देखते हुए शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। कहना न होगा कि तमकुहीराज को तहसील घोषित होने के साथ ही कस्बा में पुलिस कोतवाली बनाए जाने की मांग उठनी शुरू हो गई थी। समय-समय पर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता इसके लिए आवाज उठाते रहे हैं। थाना बनने की मंजूरी मिलने की जानकारी होते ही लोगों ने खुशी जाहिर की है।  काबिलेगोर है कि 26 फरवरी वर्ष 1987 को तमकुहीराज तहसील की स्थापना हुई थी। तहसील बनने के साथ ही तमकुहीराज में पुलिस कोतवाली बनाए जाने की मांग उठने लगी थी। लोगों का तर्क है कि तरयासुजान थाना तमकुहीराज कस्बा से तकरीबन 10 किमी दूर है।, जहां फरियादियो आने-जाने मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उप्र पुलिस मुख्यालय द्वारा 24 मार्च 2021 को भेजे गए प्रस्ताव...

सरकारी पोखरे के मिट्टी बेचने वाले दोषियो पर होगी कार्रवाई

Image
🔴 बीडीओ की जांच में आरोप की हुई पुष्टि, कार्रवाई तय 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज  विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बिहार बुजुर्ग में स्थित सरकारी पोखरी से बिना प्रशासन की अनुमति के ही मिट्टी कटवाकर ईंट भट्ठे वालों हाथो को बेचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर खण्ड विकास अधिकारी तमकुही द्वारा किये गए जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। इसे लेकर आरोपियों में हड़कंप की स्थिति है। काबिलेगोर है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव बिहार बुजुर्ग में लगभग 33 कट्ठे के क्षेत्रफल में सरकारी पोखरी स्थित है। ग्रामीण रामप्रवेश सिह, बांके बिहारी, रविन्द्र, गोलू आदि ने बीते 9 जून को एसडीएम तमकुहीराज को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि इस पोखरी के तटबंध को मजबूत करने की अनुमति तहसील प्रशासन से लेकर ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों ने पोखरी में अवैध रूप से मिट्टी निकलवा कर ईंट भट्ठे को बेच दिया। उनका आरोप था आरोपियों ने 6 जून से पोखरी में जेसीबी लगाकर दो दिन के अंदर लगभग सात सौ ट्राली मिट्टी निकलवा...

सिपाही को कुचलकर मारने वाला पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

Image
🔴 तस्कर के दोनो पैरो मे लगी गोली, जिला अस्पताल मे चल रहा है इलाज 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । चार दिन पूर्व जनपद के जोकवा बाजार में पशु तस्करों को पकडने के लिए पुलिस द्वारा तैयार किये गये घेराबंदी के दौरान सिपाही को कुचलकर मौत की नींद सुलाकर भागने वाला पशु तस्कर शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान तस्कर पुलिस की गोली से घायल है। उसके दोनो पैरो मे गोली लगी है। पुलिस अभिरक्षा मे घायल तस्कर का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है। वही तस्कर का  दुसरा साथी पुलिस को चमका देकर भागने मे सफल रहा। पुलिस के हत्थे चढे तस्कर के विरुद्ध कई थानों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक तरयासुजान क्षेत्र में पशु तस्कर और पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम के बीच शनिवार को सुबह मुठभेड़ हो गई। पुलिसिया कहानी के मुताबिक दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक पशु तस्कर के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया, जबकि दूसरा पशु तस्कर फरार हो गया। घायल पशु तस्कर को पुलिस अभिरक्षा मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो खोखा व का...

अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रर्दशन, गिरफ्तार बाद मे रिहा

Image
  🔴 बाद मे सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना को लेकर शनिवार को जिले मे दुसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अग्निपथ के विरोध मे जनपद के सेवरही कस्बा मे सड़क पर उतरे। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान पुलिस उन्हें हिरासत मे लिया और बाद मे फिर रिहा कर दिया।  सेवरही कस्बा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अगुवाई मे शनिवार को अग्निपथ योजना के विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू भारी संख्या में अपने कार्यकर्ता के साथ लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे जहां से हाथों में तख्ती लेकर अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कस्बा में निकल पड़े। कांग्रेस कार्यकर्ताओ के विरोध की जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी व्यास नारायण उमराव, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कालरा, भारी पुलिस बल एवं पीएसी के जवानो के साथ पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस क...

पूर्व सैनिक करेगें पर्यटको की सुरक्षा

Image
🔴 उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग आगरा, वाराणसी व अयोध्या की तर्ज पर कुशीनगर मे पूर्व सैनिकों को पर्यटक पुलिस के रूप में किया जाएगा तैनात 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो   कुशीनगर। भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर मे अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्रो में पर्यटकों की सुरक्षा पूर्व सैनिक करेंगे। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आगरा, वाराणसी व अयोध्या की तर्ज पर पूर्व सैनिकों को पर्यटक पुलिस के रूप में तैनात किया जाएगा।इसके लिए क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी गोरखपुर ने प्रमुख सचिव पर्यटन से मांग की है। काबिलेगोर है कि बुद्ध नगरी मे पूर्व सैनिकों की तैनाती महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर, माथा कुंवर बुद्ध मंदिर और रामाभार स्तूप पर होगी। पूर्व सैनिक पर्यटकों को गाइड व सुरक्षा प्रदान करने के साथ अन्य आवश्यक सहयोग भी देंगे। भारत सरकार की योजना के तहत 2014-15 में कुशीनगर में सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से पूर्व सैनिक पर्यटक पुलिस के रूप में कार्य कर चुके हैं। आगरा, वाराणसी व अयोध्या में इनके कार्यों को देखते हुए मुख्यालय से कुशीनगर में पूर्व सैनिकों को पर्यटक पुलिस के रूप में तैनात करने की मां...

.... और बाइक का टंकी लेकर युवक पहुचा पेट्रोल भरवाने

Image
🔴 कानपुर  घटना के बाद जिला प्रशासन ने गैलन और बोतल मे तेल ने देने का जारी कर रखा है आदेश 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के पडरौना नगर में स्थित रुगंटा पेट्रोल पम्प पर मंगलवार की सुबह अजीबोगरीब घटना हुई। हुआ यह कि एक युवक बोतल लेकर पेट्रोल भराने टंकी पर पहुंचा, लेकिन पम्प के कर्मचारियों ने उसे बोतल में तेल देने से इंकार कर दिया। फिर क्या था, युवक अपनी गाड़ी की टंकी ही खोलकर पेट्रोल पम्प पर तेल भराने पहुंच गया। यह देख वहां मौजूद रहे लोग भी ठहाके मारकर हंसने लगे। काबिलेगोर है कि कानपुर हिंसक घटना के बाद से जिला प्रशासन ने काफी गंभीर और सतर्क हैं। सोशल मीडिया से लेकर अन्य गतिविधियों पर भी पुलिस के जिम्मेदार नजर रख रहे हैं। प्रशासन ने पेट्रोल पम्पों को आदेश  जारी कर रखा है कि किसी भी सूरत मे किसी को भी पेट्रोल बोतल व गैलन में न दें। इस आदेश का पेट्रोल पम्प के कर्मचारी पालन कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह एक युवक गाड़ी लेकर शहर में पहुंचा। इसी दौरान उसकी बाइक में तेल खत्म हो गया। प्लास्टिक का बोतल लेकर युवक पडरौना शहर के सुभाष चौक स्थित रूंगटा पेट्रोल पम्प पर तेल भराने ...

बस और ट्रक की भिड़ंत में 4 की मौत, 28 मजदूर घायल

Image
🔴 बिहार प्रान्त के मधपुरा से बस 40 मजूदर को लेकर जा रही थी पंजाब 🔴 हाटा कोतवाली के एनएच- 28 बाघनाथ चौराहे पर हुई दुर्घटना 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग 28 बाघनाथ चौराहे पर सोमवार देर रात बिहार के माधपुरा से पंजाब जा रही बस हादसे की शिकार हो गयी। हादसे मे  चार यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 29 यात्री गम्भीर रूप से घायल है। दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और यात्रियों को बस से निकालना शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जानकारी के मुताबिक बिहार प्रान्त के मधपुरा से बस संख्या - 30 एन 8878 मजूदरों को लेकर पंजाब जा रही थी। बस मे कुल चालीस मजदूर सवार थे। हादसा सोमवार की देर रात तकरीबन 1 बजे की है। जब बस उतर-प्रदेश प्रान्त के कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग 28 बाघनाथ चौराहे पर पहुचा तभी  चालक को झपकी आ गयी और बस गोरखपुर की ओर जा रही...

.... तो क्या जान देने के बाद टूटेगी प्रशासन की कुलकर्णी निद्रा

Image
🔴 सुरेश के जान देने के बाद प्रशासन पहुचा न्याय दिलाने 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर । वह अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए थाने से लगायत तहसील प्रशासन के चौखट पर माथा टेकता रहा, किन्तु अफसोस किसी ने उसकी एक न सुनी। वह बार-बार कहता था साहब न्याय नही मिला तो हम अपनी जान दे देगें। लेकिन नौकरशाह पीड़ित सुरेश की इस बात को गिदरभक्की समझते थे। अंत मे योगी सरकार के सरकारी मशीनरी से जब न्याय की उम्मीद खत्म हो गयी तो उसने जान देकर अपनी ईहलीला ही खत्म कर ली। उसके आत्महत्या के बाद प्रशासन अपनी कुंभकर्णी निद्रा से जागी और सुरेश को पट्टा व आवास देने का वादा कर अपने गुनाह पर पर्दा डालने लगी। मामला जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर का है जहां रविवार को पीडित सुरेश ने अपने कमरे के कुंडी मे फासी लगाकर अपनी जान दे दी।  गौरतलब है कि 55 वर्षीय सुरेश साहनी पुत्र धुरी साहनी का वर्ष 1998 में नारायणी नदी की कटान में उसका घर नदी में विलीन हो गया था। बाढ़ में घर बहने पर उसने बांसगांव खलवा टोला में करीब एक डिस्मिल जमीन में फूस का आवास बनाकर अपने परिवार के साथ रहने लगा। सुरेश ठेला चलाकर अपने परिवार का प...

विकासवाद के प्रतिक है मोदी और योगी--स्वतंत्रदेव

Image
  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान योगी सरकार में जल शक्ति ,सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने दो  दिवसीय दौरे के अंतिम दिन रविवार को पडरौना विकास खंड के परसादपुर गांव मे निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। अमृत सरोवर में मंत्री ने श्रम दान और सरोवर तट पर वृक्षारोपण भी किया। निर्माणधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण व पौधरोपण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंह श्र ने कहा कि बैंक खाता , प्रधानमंत्री बीमा योजना,स्वच्छता, शौचालय, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान निधि योजना ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा, शुद्ध पानी मिले। खुशहाली देने वाले नेता के रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्याख्यायित करते हुए उन्होनें कहा कि गांव की आने वाली पीढ़ी को बचाना है। मिट्टी को स्वस्थ रखो तभी आप स्वस्थ रहोगे। घर का आंगन स्वस्थ रहेगा गोबर की पुताई से। करोड़ो की बिल्डिंग में लड़का शराबी हो जाये तो झोपड़पट्टी बन जाएगी , और झोपड़पट्टी में संस्कारी बच्चा हो तो बिल्डिंग बन जाएगी। मंत्री...

अल्पसंख्यक अधिकारी का कारनामा: मदरसा के आरोपी प्रधानाचार्य को दिया एकल खाते का प्रभार

Image
🔴 प्रधानाचार्य पर धोखाधड़ी, गबन, कूटरचना आदि गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  जनपद के खड्डा स्थित मदरसा के प्रधानाचार्य, धोखाधड़ी, गबन, कूटरचना सहित कई गंभीर धाराओं वांछित है जिनकी तलाश मे पुलिस लगी हुई है इसके बावजूद जिला अल्पसंख्यक अधिकारी लालमन ने आरोपी प्रधानाचार्य को एकल खाते का प्रभार सौपकर अपनी ईमानदारी व योगी सरकार की शुचिता पर सवाल खड़ा कर दिया है। काबिलेगोर है कि जिले के खड्डा कस्बे मे स्थित मदरसा अशरफिया अहले सुन्नत अनवारूल उलूम के प्रधानाध्यापक अवैश अहमद पर बच्चों के मध्याह्न भोजन एवं गलत एरियर भुगतान आदि अनियमितता के गंभीर आरोप पर न्यायालय के आदेश के बाद खड्डा थाने में धोखाधड़ी, कूट रचना, गबन आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। खड्डा पुलिस विवेचना के क्रम में प्रधानाचार्य अवैश अहमद की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। इसके पूर्व भी अवैश अहमद पर वर्ष 2018 में धोखाधड़ी, कूटरचना, गबन आदि का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद मदरसे के प्रबंधक सोहराब की अध्यक्षता में 26 मई को बैठक करते हुए प्रधानाध्यापक पर दर...

मासूमों के साथ सजा काट रही महिलाओं की होगी रिहाई

Image
🔴 शासन ने कुशीनगर और देवरिया के डीएम, एसपी से मांगी रिपोर्ट 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर । जिला कारागार में मासूम बच्चो के साथ आजीवन कारावास की सजा काट रही दो महिलाओं की आने वाले दिनों में रिहाई होने वाली है। इसमें एक कुशीनगर की तो दूसरी देवरिया जिले की रहने वाली है। इसके लिए शासन ने देवरिया और कुशीनगर के डीएम और एसपी से रिपोर्ट मांगी है। जिला प्रशासन द्वारा रिपोर्ट भेजने के बाद उनकी रिहाई का मार्ग आसान हो जायेंगें। काबिलेगोर है कि शासन ने बच्चों के साथ जेल में बंद महिला कैदियों को छोड़ने के लिए निर्णय लिया है। कहना न होगा कि जिला कारागार में देवरिया मे कुशीनगर और देवरिया जिले के बंदियों को रखा जाता है। जेल में सबसे अधिक दहेज हत्या के मामले में महिला बंदी और कैदी बंद है। इसमें कुछ महिलाओं के बच्चे काफी छोटे है, उनके परिवार में बच्चो की देखभाल करने वाला कोई  नहीं है। ऐसे बच्चो अपनी मां के साथ बिना किसी कसूर के जेल में सजा भुगत रहे है। अब ऐसी महिलाओं की रिहाई हो सकेगी जिनके बच्चे छह साल से कम उम्र के हैं। इसी क्रम में कुशीनगर व देवरिया की रहने वाली दो महिला कैदियों के बारे में श...

मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल मे देश का बढा मान

Image
🔴 बुद्धा पार्क मे आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सूबे सरकार के जल शक्ति एंव बाढ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में न सिर्फ लोगों की विचारधारा और सोच बदली है। बल्कि वैश्विक स्‍तर पर देश का नाम ऊंचा हुआ है।वैश्विक महामारी में भी लोग मोदीजी के साथ खड़े रहे। प्रदेश अध्यक्ष व सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को कुशीनगर मे अपने दो दिवसीय दौरे पर थे। वह जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क मे आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्‍य और देश के अंदर अलग तरह का माहौल हुआ है। दुनिया के अंदर देश की जय-जयकार है. पहली बार लोगों की सोच बदली है. मुस्लिम तुष्टिकरण, जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्‍यक्तिवाद और वंशवाद की बात नहीं करते हैं. अब लोग राष्‍ट्रवाद की बात करते हैं. गरीब के कल्‍याण की बात करते हैं. देश के अंदर अब माहौल बदला है. देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस का जहरीला कॉकटेल मोदी और योगी सरकार क...

और कदमो मे गिरे दिव्यांग फरियाद को झटककर आगे बढ गये मंत्री

Image
  🔴 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो मे मंत्री की कार्यशैली और भाजपा की हो रही है जगहसायी 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह दिव्यांग की फरियाद सुने बगैर ही चलते बने। इस दौरान दिव्यांग उनके पैरो मे गिरकर फरियाद करता रहा लेकिन मंत्री ने उस फरियादी की एक नही सुनी।  जाता है कि दिव्यांग मंत्री के कदमो मे गिरकर बेहोश हो गया और मंत्री पलटकर भी उस दिव्यता की ओर नही देखे। काबिलेगोर गौर है कि देश की सबसे बडी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास का दंभ भरती है लेकिन उस समय आम जनता के साथ-साथ वहा मौजूद पत्रकार व अधिकारी सभी दंग रह  गये जब जनपद के  पडरौना तहसील क्षेत्र के बलकुड़िया निवासी दिव्यांग शत्रुघ्न प्रसाद जिला मुख्यालय स्थित रवींद्रनगर सर्किट हाउस से निकलते समय कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के पैरो मे गिरकर अपनी फरियाद सुनाने लगा। मंत्री ने अपने कदमो मे गिरे दिव्यांग फरियादी की न फरियाद सुनी और न ही उसे अपने कदमो से उठाने का प्रयास किया। बल्कि अपने कदमो मे गिरे फरियादी को झटका देते हुए म...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : सात फेरे और निकाह के रस्म में बधे 159 जोडे

Image
🔴 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सकुशल संपन्न 🔴 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे पुरोहितों ने पढा मंत्र, काजी ने पूछा कबूल है 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क मे शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। गंगा-यमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए एक ही पाण्डाल मे एक तरफ मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्म अदायगी के साथ सात जन्मों के सात फेरे पुरे किये गये वही दुसरी तरफ काजी ने मुस्लिम रीति-रिवाजों से कबूलनामे के साथ निकाह की रस्म अदा की गई। वर-वधु को आर्शीवाद देने उपस्थित हुए जिलाधिकारी सहित जनपद के अन्य अधिकारियो ने नव दंपति की गृहस्थ जीवन की ढेर सारी शुभकामना व आर्शीवाद देकर विदा किया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने उपस्थित वर-वधू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शादी हमारी संस्कृति का एक अंग है। गरीब लोगों के लिए शासन द्वारा तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक सहयोग भी मिलेगा जो नए जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से कन्याओं के खाते में जो पैसे जा रहे हैं वह उन्हें नई दिशा की ओर आ...

बहूभोज की रात नव विवाहिता जेवरात लेकर हुई फुर्र

Image
🔴 पटहेरवा थाना क्षेत्र के युवक ने की थी गोरखपुर क्षेत्र की युवती से कोर्ट मैरिज 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज  कुशीनगर।  जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के दूसरे दिन आयोजित बहूभोज की रात, रात के अंधेरे मे नवविवाहिता ससुराल से जेवरात लेकर फुर्र हो गयी। बहूभोज के बाद जब घर के लोग विवाहिता के कमरे में पहुंचे तो वह लापता मिली। गौरतलब है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की गोरखपुर क्षेत्र की एक युवती से दो महीने पहले एक मित्र के साथ पहली बार मुलाकात हुई और उसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। शादी का निर्णय लिया और लगभग एक माह पूर्व दोनों ने गोरखपुर में कोर्ट मैरिज भी कर ली। शादी की जानकारी होने पर युवती के परिजन हिंदू रीति-रिवाज से दोनो की शादी करने के बाद विदाई करने पर राजी हो गए। बीते मंगलवार को दोनों के परिजनों की मौजूदगी में तरकुलहा देवी स्थान पर शादी करने के बाद दुल्हन अपने ससुराल चली आई। शादी की खुशी में लड़के वालों ने मंगलवार की रात बहूभोज कार्यक्रम रखा था। इसमें अपने रिश्तेदारों और जानने वालों को आमंत्रित किया था। घर के सभी लोग देर रात तक मेहमानो ...