मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल मे देश का बढा मान

🔴बुद्धा पार्क मे आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन

🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सूबे सरकार के जल शक्ति एंव बाढ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में न सिर्फ लोगों की विचारधारा और सोच बदली है। बल्कि वैश्विक स्‍तर पर देश का नाम ऊंचा हुआ है।वैश्विक महामारी में भी लोग मोदीजी के साथ खड़े रहे।

प्रदेश अध्यक्ष व सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को कुशीनगर मे अपने दो दिवसीय दौरे पर थे। वह जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क मे आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्‍य और देश के अंदर अलग तरह का माहौल हुआ है। दुनिया के अंदर देश की जय-जयकार है. पहली बार लोगों की सोच बदली है. मुस्लिम तुष्टिकरण, जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्‍यक्तिवाद और वंशवाद की बात नहीं करते हैं. अब लोग राष्‍ट्रवाद की बात करते हैं. गरीब के कल्‍याण की बात करते हैं. देश के अंदर अब माहौल बदला है. देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस का जहरीला कॉकटेल मोदी और योगी सरकार के गरीब कल्याण के कामों पर ब्रेक लगाना चाहता है. इनको प्रदेश के शोषित, वंचित और गरीबों के कल्याण की नहीं बल्कि अपनी झोली को भरने की ही चिंता है.'' उन्होंने सूबे की सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता पूर्व की सरकारों का हाल जानती है कि उन्होंने देश को कैसे लूटा। सपा, बसपा या कांग्रेस के राज में क्या होता था ये बात जनता भूली नहीं है। उनके शासनकाल में अराजकता चरम पर थी। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं।। बमकांड होते थे। लेकिन जब से योगी सरकार आई है तब से हालात बदले हैं।

बुद्धा पार्क में गरीब कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो को मंत्री ने प्रमाण पत्र वितरण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टाल लगाये गये थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद, सदर विधायक मनीष जायसवाल, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय सहित सत्ता दल के नेता मौजूद रहे।

🔴 अभय प्रताप ने साफा बांधकर मंत्री का किया स्वागत

बीओसीडब्ल्यू बोर्ड सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का साखोपार स्थित अपने कैंप कार्यालय पर गर्मजोशी केे साथ स्वागत किया। इस दौरान अभय प्रताप ने कैबिनेट मंत्री को साफा बांधकर और अंगवस्त्र भेटकर अभिवादन किया।



Comments

Popular posts from this blog

महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए ग्राम प्रधान के पिता का वीडियो वायरल

नगर पालिका परिषद कुशीनगर मे भ्रष्टाचार का बोलबाला, ईओ के विरुद्ध जांच का आदेश

डीआईओएस कार्यालय पर राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पर जानलेवा हमला