Posts

Showing posts from September, 2025

कप्तान साहब! यहां दिन के उजाले मे कटती है चोरी की गाडियां

Image
  🟡 कबाड की दुकानों पर चोरी की गाडी कटने का चर्चा जोरो पर 🔴 जिले मे नही है किसी को गाडी कटिंग करने लाइसेंस 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कु शीनगर। ज नपद के कसया थाना क्षेत्र के सबया एनएच-28 पर स्थित गौरीशंकर मोटरपार्टस कबाड की दुकान पर खुलेआम अवैध तरीके से छोटे-बडे वाहन, लक्जरी गाडियां व ट्रक काटकर उसके स्प्रेयर बाहर भेजे जा रहे है। सूत्रो का दावा है कि इसमें चोरी की गाडियां भी खपत की जाती है। कहना ना होगा कि जिले में न तो किसी कबाड की दुकान को वाहन कटिंग करने का लाइसेंस जारी हुआ है और न ही गाडियों की कटिंग करने के लिए एआरटीओ विभाग द्वारा किसी कबाडी के दुकान को अधिकृत किया गया है। ऐसे मे सवाल यह है कि गौरी शंकर मोटर पार्ट्स सहित जिले में संचालित तमाम कबाड की दुकानों पर किसके संरक्षण मे वाहनों की कटिंग की जा रही है? बेशक! कसया के सबया एनएच-28 पर स्थित गौरीशंकर मोटरपार्टस कबाड की दुकान पर छोटे-बडे व लक्जरी वाहनों की हो रही कटिंग एक बानगी मात्र है। चर्चा-ए-सरेआम है कि कसया सहित जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न चौक-चौराहों पर संचालित हो रहे कबाड़ की दुकानों के आड़ में च...

गोबरहिया बना ईसाई मिशनरी का केन्द्र, चलता धर्म परिवर्तन का खेल

Image
🟡 लाइलाज बीमारी को ठीक करने के नाम पर पलास्टर राजकुमार बनाता है लोगो ईसाई  🔴 गोबरहिया मे धर्म परिवर्तन का खेल 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर । ज नपद के सीमा से सटे पडोसी राज्य बिहार के मधुबनी प्रखंड के गोबरहिया मे लाइलाज बीमारियो को ठीक करने के नाम पर पलास्टर राजकुमार द्वारा चंगाई प्रार्थना मे गरीब तबके लोगो को ईसाई बनाना जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि राजकुमार जादुई पानी के नाम पर लोगो को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता है। धर्म परिवर्तन के इस अवैध खेल में कुशीनगर जनपद भी चपेट में है। कहना ना होगा यूपी पुलिस को पिछले चार सालो से राजकुमार की तलाश है तकरीबन तीन वर्ष पूर्व कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाने में धर्म परिवर्तन को लेकर राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। बतादे कि गोबरहिया गांव निवासी राजकुमार पुत्र बिहारी एक अनपढ़ युवक है जो खुद को ईसाई धर्म गुरु के नाम पर पास्टर बना हुआ है यह प्रत्येक गुरुवार व राविवर अपने स्थान पर हजारों की संख्या मे भीड़ इकट्ठा कर चंगाई प्रार्थना करता है और भोली-भाली जनता को ईसाई और इशु पर भरोसा दिलाते हुए बेखौफ ईसाई बनाता है। सूत्रो की माने तो राज...

पंडाल समितियो को विद्युत विभाग ने जारी किया गाइडलाइन

Image
  🔴 पंडाल की सजावट के लिए न करे अवैध रूप से कटिया कनेक्शन का प्रयोग - अवर अभियन्ता  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। नवरात्रि के महापर्व पर नगर में स्थापित होने वाले दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली सप्लाई को लेकर विद्युत विभाग ने अप्रिय घटना से बचाव के लिए आयोजन समिति के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। विद्युत उपकेंद्र पडरौना के अवर अभियंता दिलीप कुमार मौर्य ने नगरवासियों को नवरात्रि की शुभकामना देते हुए दुर्गा पूजा आयोजन समिति से अपील किया है कि दुर्गा पूजा पंडाल की स्थापना एचटी, एलटी विद्युत तार के नीचे  कदापि न करे। उन्होने कहा कि पंडाल में वायरिंग व सजावट का कार्य अनुभवी एंव लाइसेंस प्राप्त ठेकेदारों से कराये, पंडाल की सुरक्षा के दृष्ट से उचित क्षमता वाले फ्यूज एंव एमसीबी लगवाने के अलावा पंडाल में आईएसआई मार्क का केबल उपयोग करने का सुझाव दिया। अवर अभियंता ने पंडाल मे सजावट के लिए उपयोग में लिए जाने वाले विद्युत तार को किसी भी हालत मे खुला न छोडने की हिदायत देते हुए उसे सुरक्षित करने के लिए अच्छे क्वालिटी का टेप उपयोग करने की बात दोहर...

धर्मांतरण व दुष्कर्म मामले में मानवाधिकार कार्यकर्त्ता ने की निष्पक्ष जांच और पीडिता को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग

Image
  🟡 मानवाधिकार कार्यकर्त्ता सूर्य प्रताप मिश्र ने राष्ट्रीय मानवाधिकार को भेजा पत्र, किया चार सूत्रीय मांग 🔴 वर्ल्ड यूथ सोशल ऑर्गेनाइजेशन के पत्र पर मानवाधिकार आयोग ने एसपी को नोटिस जारी कर मांगा था विस्तृत रिपोर्ट   🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  बीते माह विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के माध्यम से लखनऊ मे आयोजित प्रेसवार्ता मे कुशीनगर जनपद की अनामिका नामक युवती द्वारा धर्मांतरण, दुष्कर्म व छांगुर गैंग से कनेक्शन के लगाये गये आरोपो के बाद नौशाद, छांगुर, आलमगीर समेत तेरह लोगो पर दर्ज हुए मुकदमे  की निष्पक्ष जांच कराने व पीडिता को सुरक्षा मुहैया कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्त्ता सूर्य प्रताप मिश्र ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो नई दिल्ली को भेजे गये पत्र में मानवाधिकार कार्यकर्त्ता सूर्य प्रताप मिश्र ने कहा है कि बीते माह 19 अगस्त को लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से कुशीनगर जनपद की युवती अनामिका सिंह द्वारा ...

क्या अनामिका कानून से खेल रही है?

Image
  🟡 अनामिका का बदलते बयान: साजिश या कानून के साथ खिलवाड़  🔴 पहले अभियुक बनाया, फिर आरोप को दिया झूका करार, अब कोर्ट मे सच बोलने की कही बात 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। आज से महज एक माह पूर्व राजधानी में मीडिया से रुबरु होकर छांगुर गैंग से ताल्लुकात दिखाकर जिले के 13 लोगो को धर्मांतरण व दुष्कर्म के मामले मे फसाने वाली कथित अनामिका सिंह का एक के बाद एक नया चेहरा सामने आ रहा है।पीडित व दुखियारी बनकर उसने जिन तेरह लोगो पर धर्मांतरण व दुष्कर्म का आरोप लगाया था उसे एक वीडियो में उसने मुकरते हुए बडी ही निर्लज्जता से पल्ला झाड़ दिया और कहा कि उसके द्वारा पहले लगाये गये सभी आरोप गलत व फर्जी है, वह जिन तेरह लोगो के खिलाफ गंभीर आरोप लगायी थी वह सब परवेज इलाही नामक शक्स के दबाव व बहकावे मे आकर किया था। अब सवाल यह उठता है कि क्या इस हाई प्रोफाइल ड्रामें की पाठकथा अकेल परवेज ने लिखी थी ? या इसके पीछे शातिरआना दिमाग किसी और का है? सवाल मुनासिब है कि जारी वीडियो मे कथित अनामिका का बयान सही है तो फिर एक षड्यंत्र के तहत तेरह लोगो को सुनियोजित व फर्जी तरीके से फसाकर उनके मान-सम्मान...

पडरौना उपकेंन्द से आज वाधित रहेगा पांच घंटे बिजली आपूर्ति

Image
  🔴 33 केवी लाईन पर  विद्युत तार से लग रही पेड़ों की डालियों की होगी कटाई व छटाई  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। पडरौना विद्युत उप केन्द्र पर बार बार हो रहे 33केबी की  ट्रिपिंग समस्या को दूर करने के उद्देश्य से रविवार को  को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।  यह जानकारी पडरौना विद्युत उप केन्द्र के जेई दिलिप मौर्य ने देते हुए बताया कि 21 सितम्बर को पडरौना विद्युत उपकेंद्र के 33 केवी लाईन पर  विद्युत तार से लग रही पेड़ों की डालियों की कटाई व छटाई की जायेगी जिसके वजह से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पडरौना की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होने उपभोक्ताओं से अपील किया कि सुबह दस बजे तक अपने जरूरत के कार्यो को निपटा ले ताकि वाधित विद्युत आपूर्ति के दौरान अधिक दिक्कतें का सामना न करना पडे।

मंहथ शिवानंद हास्पिटल का कारनामा :चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की हुई मौत

Image
  🟡 परिजनों ने चिकित्सक व हास्पिटल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप  🔴 सीएमओ ने गठित की जांच टीम 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कु शीनगर। ज नपद के दुदही विकास खण्ड क्षेत्र मे संचालित महंथ शिवानंद हास्पिटल के चिकित्सक की लापरवाही के कारण के एक महिला की मौत हो गयी, ऐसा परिजनों का आरोप है। बताया जाता है प्रसव पीडा के चलते भर्ती हुई 22 वर्षीय शबनम की आपरेशन के दौरान चिकित्सक की लापरवाही से हालत बिगड गयी उसके बाद हास्पिटल प्रबन्धन ने आनन-फानन मे महिला को रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते मे ही शबनम की मृत्यु हो गयी। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजन महंथ शिवानंद हास्पिटल पर पहुचकर जमकर हंगामा किये। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने परिजनों को किसी तरह से समझा बुझाकर शान्त किया। सूत्रो की माने तो इस दौरान हास्पिटल प्रशासन की ओर से मामले को रफा दफा करने के लिए परिजनों पर लगातार मैनेज करने का दबाव बनाया जाता रहा।  बतादे कि शबनम खातून पत्नी इम्तियाज अंसारी बिहार प्रांत के भितहा थाना क्षेत्र के रूपही गांव की निवासनी थी। बताया जाता है कि बुधवार को सुबह जब  शबनम को...

..... तो कही धर्मांतरण व दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने का खेल तो नही किया जा रहा

Image
🟡 सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है पीडिता का कथित शपथ-पत्र  🔴 सवाल पे सवाल, शपथकर्ती को देना होगा जबाब 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर । हि न्दु युवती के साथ दुष्कर्म कर धर्मांतरण कराकर मुस्लिम युवक से निकाह कराने के बाद अलग अलग युवको द्वारा युवती के साथ मुंह काला करने के मामले मे कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली मे रफी, छांगुर, नौशाद व आलमगीर समेत तेरह लोगो के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज हुए मुकदमे में सोशल मीडिया पर एक शपथ-पत्र तैर रहा है। शपथ पत्र युवती की ओर से इलाहाबाद से बनवाया गया दर्शाया गया है। वाकई यह शपथ पत्र लखनऊ मे मीडिया के सामने रुबरु होकर धर्मांतरण व दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती का है तो निसंदेह यह कानून के साथ खिलवाड़ है और इस षड्यंत्र को रचने वालो के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन अगर यह शपथ पत्र पुलिसिया कार्रवाई व विवेचना को प्रभावित करने के लिए प्रायोजित किया गया है तो इस खेल का माहिर खिलाड़ी कौन है ? इस स्क्रिप्ट के जरिए जघन्य अपराध में लिप्त आरोपियों को बचाने का कही प्रयास तो नही किया जा रहा है ? सच्चाई जो भी हो लेकिन यह गहन जांच का विषय...

सनसनीखेज : सातवी कक्षा के छात्र की हत्या, स्कूल में फंदे से लटकते मिला शव

Image
🔴 संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला का मामला, प्रबंधक हिरासत मे 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कु शीनगर। जनपद के हाटा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या दो, मुजहना रहीम स्थित संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला में कक्षा सात के छात्र 11 वर्षीय कृष्णा दूबे का शव फंदे से झूलते हुए मिला है। मौका-ए-वारदात की स्थिति - परिस्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ इसे किसी भी सूरत मे आत्महत्या मानने को तैयार नही है। चर्चा जोरो पर है कि पहले कृष्णा की गला दबाकर हत्या की गयी है फिर उसके शव को फंदे से लटकाकर खुदकुशी का जामा पहनाया गया है। हालाकि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नही दी गयी है मौके पर पहुची पुलिस स्कूल के प्रबंधक प्रभूनाथ पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  बतादे कि पडोसी जनपद देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दूबे गांव निवासी धनंजय दूबे का पुत्र11 वर्षीय कृष्णा दूबे कुशीनगर जिले के हाटा कस्बे मे संचालित संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला में प्रथमा द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह दो वर्ष से विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रशासन द्वारा अवैध तरीके से संचालित कथित हास्टल मे ही रहता थ...

खाकी,खादी और तथाकथित पत्रकार मेहरबान, जुआ माफिया बने पहलवान

Image
🟡 कुशीनगर में जुए का जंजाल : कसया थाना क्षेत्र बना अवैध कारोबार का प्रमुख केंद्र 🟣 सुबह से लेकर शाम तक और रात्रि आठ बजे से लेकर भोर तक चलता है अवैध जुआ का कारोबार। 🔴 जुआ कारोबारियों को प्राप्त है तथाकथित पत्रकार, कुछ पुलिसकर्मियों और सफदपोशो का संरक्षण 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर ।  ज नपद में जुआ का अवैध कारोबार कोरोना वायरस की तरह फैल गया है कुछ पुलिसकर्मियों के संरक्षण व सफेदपोशो के रहनुमाई और कथित पत्रकारों के मैनेजमेंट में फलफूल रहा यह अवैध कारोबार जिले कई थाना क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस धंधे से जुडे कारोबारियों व इस धंधे मे लाखो रुपये दाव पर लगाकर अपना सब कुछ गवाने वाले लोगो की माने तो बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर का कसया थाना देह व्यापार के अनैतिक कारोबार के बाद अवैध जुआ प्रमुख केन्द्र बन गया है,  जहां जुआरियों का नेटवर्क बेखौफ बिना किसी रोक-टोक के संचालित होता है। ऐसी चर्चा है कि यह कारोबार केवल स्थानीय स्तर पर ही नही बल्कि अंतरजनपदीय स्तर पर भी सक्रिय है। यही वजह है कि यहां हर दिन विभिन्न जनपदों के लोग आकर लाखो रुपये लगाते है।  ...

धर्मांतरण व दुष्कर्म मामले मे मानवाधिकार आयोग ने एसपी को जारी किया नोटिस

Image
🔵 आयोग ने पुलिस कप्तान को दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिया निर्देश  🟡 वर्ल्ड यूथ सोशल आर्गनाइजेशन ने मानवाधिकार आयोग से की थी शिकायत   🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कु शीनगर। बीते दिन जनपद के पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के हिन्दु युवती द्वारा लखनऊ में मीडिया से रुबरु होकर लगाये गये धर्मांतरण व दुष्कर्म के आरोपो को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान ले लिया है। आयोग ने जनपद के पुलिस कप्तान को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मानवाधिकार आयोग ने  वर्ल्ड यूथ सोशल आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष व मानवाधिकार कार्यकर्त्ता शशिकांत मिश्र के शिकायत पत्र यह कार्रवाई की है।  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा कुशीनगर पुलिस अधीक्षक को भेजे गये नोटिस में कहा गयाहै कि मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को देश के सभी मनुष्यों के अधिकारों की रक्षा और संवर्धन की ज़िम्मेदारी सौंपी है और उसे पीएचआर अधिनियम,1993 की धारा 13 के तहत जाँच के लिए सिविल कोर्ट के समान शक्तियाँ प्राप्त हैं। पत्र मे कहा ग...

नगर पालिका परिषद कुशीनगर का कारनामा, धन के बंदरबांट की खुली पोल

Image
🔴 न्यायाधीश के बागीचे मे अवैध तरीके से सड़क निर्माण का मामला 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के मनमानेपन व भ्रष्टाचार की कारस्तानी परत दर परत खुल रही है। अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला द्वारा सुनियोजित तरीके से सरकारी धन का दुरुपयोग कर गोलमाल किये जाने से लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि व ईओ के मिलीभगत से आचार संहिता में लाखो रुपये की धनराशि से नियम विरुद्ध तरीके से 70 अदद सोलर बैक्ट्री की खरीदारी तक का मामला अभी शान्त भी नही हुआ कि नगर पालिका परिषद ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश स्व. केशवानन्द द्विवेदी के बागीचे मे अवैध तरीके से सड़क निर्माण शुरू कराकर नया बखेड़ा खडाकर दिया। हालाकि मामला बिगड़ता देख अध्यक्ष प्रतिनिधि अपना पल्ला झाडते हुए सभासद पर और सभासद,अध्यक्ष प्रतिनिधि पर आरोप मढते हुए बैक फूट पर आ गये है। बतादे कि कसया शहर के वार्ड संख्या 12, बीर अब्दुल हमीद नगर मुहल्ले मे सेवानिवृत्त न्यायाधीश का अपना आवास व बागीचा है। सूत्र बताते है कि चार दिन पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पति राकेश जायसवाल के कारखास ठेकेदार नगर पालिका के संसाधनो के साथ बागीचे में पहुचे औ...

महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए ग्राम प्रधान के पिता का वीडियो वायरल

Image
  🔵 घर की मुखिया द्वारा प्रधान के पिता के खिलाफ दी गई तहरीर पर अब तक नही हुई कोई कार्रवाई 🔴 कसया थाना क्षेत्र के श्यामपुर हतवा का मामला 🟡 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कु शीनगर । ग्राम प्रधान के पिता द्वारा गांव के एक महिला के घर में घुसकर उसकी विधवा पुत्रबधू के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो प्रसारित हुआ है। वायरल वीडियो में प्रधान के पिता पोर्न वीडियो की तरह विधवा महिला के साथ कुकर्म करते हुए देखा जा रहा है। घर की मुखिया ज्ञान्ती देवी पुलिस को तहरीर के साथ साक्ष्य के तौर पर वीडियो क्लिप देकर अपने पुत्रबधू और प्रधान के पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किन्तु पुलिस मामले को ठंडे बस्ते में डाल मैनेज करने में जुटी है। मामला जनपद के कसया थाना क्षेत्र के श्यामपुर हतवा का है। शिकायतकर्ता ज्ञान्ती देवी का कहना है कि उनकी पुत्रबधू के साथ आशनाई करने वाला फूल बदन सिंह गांव के प्रधान संतोष सिंह के पिता है। कसया थानाध्यक्ष को दिये गये तहरीर में ज्ञान्ती देवी पत्नी राम प्रसाद सिंह निवासी श्यामपुर हतवा ने कहा है कि वर्ष 2017 में उनके छोटे पुत्र रिंकू सिंह की मृत्यु हो गयी। रिंकू और उसक...

बर्खास्तगी के बाद भी नौकरी कर रहे देवेन्द्र पाण्डेय

Image
🔵 कप्तानगंज स्थित गंगा कनोडिया इंटर कालेज के शिक्षक देवेन्द्र पाण्डेय की फर्जी पाये गये डिग्री के बाद सेवा समाप्ति का मामला   🔴 तत्कालीन जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में गठित समिति ने किया था देवेन्द्र की फर्जी डिग्री का खुलासा  🟡 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कु शीनगर। शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पाण्डेय द्वारा फर्जी बीएड की डिग्री पर नौकरी कर रहे सहायक अध्यापक देवेन्द्र पाण्डेय की सेवा समाप्त किये जाने के बावजूद तथ्य गोपन व कूटरचित अभिलेख तैयार कर देवेन्द्र पाण्डेय न सिर्फ अपने पद पर बने हुए है, बल्कि प्रति माह लाखो रुपये वेतन लेकर सरकारी खजाने को लूट रहे है। ऐसा सूत्रो का दावा है। मामला जनपद के कप्तानगंज स्थित गंगा कनोडिया इंटर कालेज का है। बतादे कि वर्ष 2020 में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित जनपद के  55 एडेड व 19 राजकीय व संस्कृत बोर्ड से संचालित विद्यालयो में तैनात शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच अपर मुख्य सचिव उप्र शासन के निर्देश पर कराई गई थी।  31 जुलाई-2020 को तत्कालीन जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में गठित समि...