नाबालिक लडकियो को जबरिया उठाकर ले जाने वाली पुलिस की खूब हो रही छिछालेदर, उठी कार्रवाई की मांग
🔴 राष्ट्रीय बाल आयोग व संरक्षण आयोग मे पहुचा देवरिया के रामपुर कारखाना पुलिस के खिलाफ मासूम का मामला पहुचा 🔴 बच्चियों के पिता ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार " मुझे न्याय चाहिए" दोषी पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई की मांग 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। पडोसी जनपद देवरिया पुलिस द्वारा पूछताछ के नाम पर नाबालिग लड़कियों को जबरिया उठाकर ले जाने व थाने मे मासूम लडकियो के साथ की गयी बेरहमी की चहुओर थू-थू हो रही है। बताया जाता है कि वर्दीधारियो ने इन मासूमों के साथ जिस तरह का सुलूक किया, उससे हर कोई हैरान है। सात घंटे बाद देवरिया की रामपुर कारखाना पुलिस से छूटकर लौटी बेटियों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। गंदी बातें कीं, गाली दी और बेरहमी से पिटाई की। इस अमानवीय खेल मे महिला पुलिस भी पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ कदमताल करने मे पीछे नहीं रहीं। कहना न होगा कि खाकी की रौब मे योगी सरकार की पुलिस न सिर्फ वर्दी का खुला दुरुपयोग कर सरकार की छवि धूमिल कर रही है बल्कि खुलेआम बाल अधिकार का हनन कर कानून का माखौल उडाने मे भी पीछे नही रही। मासूमो के पित...