Posts

Showing posts from January, 2026

अब कुशीनगर से उडेगी अंतरिक्ष की उड़ान, पडरौना ने रचा राष्ट्रीय इतिहास

Image
  🔴 सपने नहीं, वैज्ञानिक तैयार होंगे — पडरौना की ऐतिहासिक पहल 🔵 देश की पहली नगर पालिका बनी पडरौना, चाँद की सफलता से प्रेरित होकर अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला की ऐतिहासिक पहल 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। इसरो की चंद्रयान विजय ने भारत के वैज्ञानिक इतिहास में जहां स्वर्णिम अध्याय जोड़ा, वही इस  प्रेरणा ने कुशीनगर के पडरौना नगर को राष्ट्रीय फलक के कतार में खड़ा कर दिया है। पडरौना नगर पालिका परिषद देश की पहली ऐसी नगरपालिका बनने जा रही है जिसने अंतरिक्ष विज्ञान एवं इनोवेशन प्रयोगशाला स्थापित करने की ऐतिहासिक पहल की है। यह कदम न सिर्फ स्थानीय युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खोलेगा, बल्कि छोटे शहरों की सोच और संभावनाओं को भी नई दिशा देगा। बेशक! जिला मुख्यालय पडरौना नगर अब सिर्फ प्रशासनिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विज्ञान और नवाचार के मानचित्र पर भी अपनी अलग छाप छोड़ने की तैयारी में है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल की दूरदर्शी सोच और पहल पर पडरौना शहर में अंतरिक्ष विज्ञान एवं इनोवेशन प्रयोगशाला की स्थापना का कार्य तेज़ी से अंतिम चरण में पहुँच चुका है। खास बा...

सरकारी दवा पर ‘धंधा’, पकड़े गए तो ‘ड्रामा’, कप्तानगंज के स्वास्थ्य विभाग का शर्मनाक चेहरा बेनकाब

Image
🔵 दवा गरीब की, कमाई कर्मचारियों की  कुशीनगर में सिस्टम बेनकाब 🔴 सेवा की जगह सौदा, सरकारी अस्पताल में शर्मनाक सच 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। “नॉट फॉर सेल” लिखी दवाओं पर खुलेआम ‘सेल’ का खेल करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की कुकृत्य का सच जब कैमरे में कैद हो गया तो आरोपियों ने पश्चाताप नहीं, बल्कि पलटवार का रास्ता चुन लिया है । इनके द्वारा पीड़ित को ही कटघरे में खड़ा कर खुद को बेगुनाह बताने की कोशिश यह साबित करती है कि यह भूल नहीं, बल्कि बाकायदा चल रहा पेशेवर धंधा है। सवाल यह है कि क्या सरकारी अस्पताल अब सेवा केंद्र नहीं, वसूली केंद्र बन रहा हैं? कहना ना होगा कि मीडिया ने जब इस काले कारनामे की परतें उधेड़ीं, तो उम्मीद थी कि कप्तानगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदार निर्लज्जता को त्यागकर शर्म से सिर झुकाएंगे। लेकिन यहां तो बेशर्मी ने सारी हदें तोड़ दीं। आरोपियों ने उल्टे कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर यह राग अलापना शुरू कर दिया कि “सरकारी कार्य में बाधा” डाली गई। ऐसे मे यक्ष प्रश्न यह है कि क्या मुफ्त दवा, बेचना ही सरकारी कार्य है? क्या गरीब मरीजो को डरा-धमकाक...

सरकारी अस्पताल में ‘नॉट फॉर सेल’ की खुलेआम हो रही बिक्री, कप्तानगंज CHC बना वसूली सेंटर, वीडियो वायरल

Image
  🔵 इलाज नहीं, इंजेक्शन के नाम पर धनउगाही, वायरल वीडियो ने खोली स्वास्थ्य विभाग की पोल   🔴 मुफ्त दवा बनी कमाई का धंधा, कप्तानगंज सीएचसी का काला खेल कैमरे में कैद 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कु शीनगर। जहां अस्पतालों में जिन्दगी बचाने की शपथ ली जाती है, वहीं अगर इलाज के नाम पर मजबूरी का सौदा होने लगे तो यह सिर्फ अनियमितता नहीं, मानवता पर खुला प्रहार और जघन्य अपराध है। कुशीनगर के कप्तानगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सामने आया वायरल वीडियो  इस सच्चाई को उजागर कर रहा है, जहां सरकारी दवा पर ‘नॉट फॉर सेल’ लिखे शब्द, लालच के आगे बौना साबित हो रहा है। कहना ना होगा कि वायरल वीडियो स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि सरकारी छत के नीचे चल रही वसूली की फैक्ट्री को बेनकाब कर रहा है। ‘नॉट फॉर सेल’ लिखे इंजेक्शन को बेचकर मरीजों के परिजनों से हजारों रुपये ऐंठना इस बात का सबूत है कि यहां बीमारी से नहीं, व्यवस्था की भूख से मौत का खतरा ज्यादा है। यह वीडियो केवल कुछ चेहरों की नहीं, बल्कि उस पूरे सिस्टम की असली तस्वीर है जिसने गरीबो की मजबूरी को कमाई का जरिया बना लिया है। चर्चा-ए-सरेआम ...

गोरखपुर का गौरव: 27 बार रक्तदान करने वाले कुलदीप पाण्डेय होंगे सम्मानित

Image
🔴 रक्तदान की मिसाल को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सलाम 🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क गो रखपुर। मानवता को रक्तदान के जरिए जीवन देने वाले युवा समाजसेवी डॉ. कुलदीप पाण्डेय को आगामी 15 मार्च 2026 को जनपद सोनभद्र के दुद्धी में आयोजित भव्य “वीर बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह” में सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित आयोजन प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था के अध्यक्ष विकास अग्रहरी ने औपचारिक निमंत्रण प्रेषित कर इसकी सूचना दी है। बाबा गुरु गोरक्षनाथ की पावन तपोभूमि गोरखपुर से डॉ. पाण्डेय इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। समारोह में देश-विदेश से पहुंचे सैकड़ों रक्तवीरों को जनसेवा, मानवीय संवेदना और जीवनरक्षा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिससे यह आयोजन सेवा, समर्पण और सामाजिक चेतना का वैश्विक संगम बनने जा रहा है।  गोरक्षनाथ क्षेत्र के राजेन्द्र नगर पश्चिमी निवासी, ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय के सुपुत्र डॉ. कुलदीप पाण्डेय अपने सामाजिक संगठन “युवा जनकल्याण समिति” के माध्यम से गोरखपुर सहित आसपास के...

तिरंगे की छटा और देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।केबीसी स्कूल

Image
🔵 बच्चो के मनोहारी प्रस्तुति ने मोह लिया सबका मन 🔴 महापुरुषों के त्याग और संविधान की गरिमा को स्मरण करने का राष्ट्रीय पर्व है गणतंत्र दिवस - बृजेश पाण्डेय 🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  गो रखपुर । गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर भगवानपुर फर्टिलाइज़र कॉलोनी स्थित केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल में देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की छटा और देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के संस्थापक पंडित बृजेश पाण्डेय (ज्योतिषाचार्य) ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके पश्चात बच्चों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी और वातावरण राष्ट्रप्रेम से भर उठा। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक पंडित बृजेश पाण्डेय, स्कूल प्रबंधक डॉ. कुलदीप पाण्डेय, प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय सहित समस्त शिक्षकों ने माँ सरस्वती एवं भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। मंच संचालन शिक्षिका ज्योति एवं पिंकी चौहान ने प्रभावशाली ढंग से किया। बच्चो के मनोहारी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मो...

यूजीसी = मोदी की उल्टी गिनती शूरु: सर्वणो के शिक्षा के अधिकार पर सत्ता के अहंकार का प्रहार

Image
यूजीसी कानून शिक्षा सुधार का मुखौटा बनकर सामान्य जाति को हाशिये पर धकेलने की नीति का औज़ार बन चुका है, जहाँ मेरिट को कमज़ोर कर ‘जनरल’ होना अयोग्यता जैसा ठप्पा बना दिया गया है। फीस की मार और जटिल प्रक्रियाएँ मध्यमवर्गीय छात्र को चुपचाप बाहर करती हैं, जबकि ईडब्ल्यूएस काग़ज़ों में राहत बनकर ज़मीनी हकीकत में भ्रम साबित होती है। स्थायी नौकरियाँ सिमटती हैं, संविदा बढ़ती है और योग्य उम्मीदवार वर्षों इंतज़ार की सज़ा पाता है। डिजिटल मॉडल शहरों के अनुकूल और गाँवों के लिए बहिष्कार बनता है। संवाद की जगह फरमान और सुधार के नाम पर नियंत्रण थोप दिया गया है। शिक्षा बाज़ार बनती है और सामाजिक संतुलन टूटता है। यह नीति समान अवसर नहीं, चयनित संरक्षण रचती है। परिणामस्वरूप सामान्य जाति सबसे ज़्यादा भुगतान करने वाला और सबसे कम लाभ पाने वाला वर्ग बनता जा रहा है। इसलिए यूजीसी कानून अब शिक्षा का नहीं, सम्मान, अधिकार और भविष्य का निर्णायक सवाल बन चुका है।” 🔵 संजय चाणक्य  यूजीसी अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नहीं रहा, बल्कि मोदी की नीतिगत हठधर्मिता के कारण आने वाले समय मे अपराधी बनाने का फैक्ट्री तैयार करने की ...

समाज में जातिगत दूरियाँ बढ़ाने वाला कानून: यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन का खतरनाक खेल

Image
  🔴 इसका उद्देश्य कथित रूप से उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति, धर्म, लिंग, जन्म स्थान या विकलांगता आधारित भेदभाव को खत्म करना और समानता को बढ़ावा देना है। सतह पर यह एक प्रगतिशील कदम लगता है, खासकर रोहित वेमुला और पायल तड़वी जैसे दुखद मामलों के बाद, जहां दलित छात्रों ने संस्थागत उत्पीड़न का शिकार होने के बाद आत्महत्या कर ली थी। लेकिन गहराई में उतरें तो यह रेगुलेशन न केवल संतुलनहीन है, बल्कि समाज में जातिगत खाइयों को और गहरा करने वाला, दुरुपयोग का दरवाजा खोलने वाला और कैंपस जीवन को निगरानी का जाल बनाने वाला साबित हो सकता है। 🔵 बृजबिहारी त्रिपाठी   भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 13 जनवरी 2026 को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026' अधिसूचित कर दिया। इसका उद्देश्य कथित रूप से उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति, धर्म, लिंग, जन्म स्थान या विकलांगता आधारित भेदभाव को खत्म करना और समानता को बढ़ावा देना है। सतह पर यह एक प्रगतिशील कदम लगता है, खासकर रोहित वेमुला और पायल तड़वी जैसे दुखद मामलों के ...

SIR के झंझावात में फँसे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष

Image
🔴  पडरौना के पूर्व चेयरमैन नरेन्द्र वर्मा का नाम मतदाता सूची से गायब, नोटिस मिलने से मचा हड़कंप 🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कु शीनगर।   विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अब केवल आम मतदाताओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसकी आँच सीधे राजनीतिक नेतृत्व तक पहुँच गई है। पडरौना नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नरेन्द्र वर्मा का नाम मतदाता सूची से गायब होने के बाद इलाके में हलचल मच गई है। हैरानी की बात यह है कि पूर्व चेयरमैन को बाकायदा नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है, जिससे एसआईआर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बतादे कि सूबे के उत्तर प्रदेश में लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर सूची से हटाए गए हैं।इसका मुख्य कारण यह बताया गया है कि वे मर चुके हैं या फिर दूसरे स्थान पर चले गए हैं, उनका पता नहीं मिला या मैपिंग (वर्ष 2003 की सूची से मिलान) नहीं हुई। ऐसे मतदाताओं को दावा-आपत्ति प्रक्रिया के तहत दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के लिए नोटिस के माध्यम से मौका दिया जा रहा है।  🔴 SIR ने चौंकाया, पूर्व चेयरमैन भी ‘अपात्र’?  एसआईआर के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची मे...

कुशीनगर में फर्जी हस्ताक्षर कांड: सरकारी फाइलों में जालसाजी का आरोप, ग्राम पंचायत सचिव पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

Image
🔵 रामकोला ब्लाक प्रशासन कटघरे में! सरकारी कागज़ों पर फर्जी हस्ताक्षर, जालसाजी का बड़ा मामला उजागर 🔴 जनता दर्शन से खुला राज, सूचना के नाम पर फ्राड, सचिव और लिपिक सवालों के घेरे में 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। जनपद में सरकारी कार्यालयों की फाइलों में चल रहे कागज़ी खेल का एक सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामनेआया है, जिसने प्रशासनिक ईमानदारी को कटघरे खडा कर दिया है। मामला जिले के रामकोला विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाला छपरा से जुडा है जहां सेक्रेटरी सुनीता देवी पर फर्जी हस्ताक्षर कर  सूचना भेजने, झूठी आख्या लगाने और सुनियोजित जालसाजी करने का गंभीर आरोप जनता दर्शन में दिए गए  शिकायती प्रार्थना पत्र मे लगाये गये है। शिकायतकर्ता राकेश कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को दिए गए प्रार्थना पत्र में स्पष्ट किया है कि उनके नाम से दर्शायी गई सूचना की प्राप्ति कभी हुई ही नहीं, फिर भी सरकारी अभिलेखों में उनके नाम से प्राप्ति दिखाकर मामला निस्तारित करने का षडयंत्र रचा गया है।  🔴 आख्या बनाम हकीकत : तारीखों ने खोल दी साजिश खण्ड विकास अधिकारी रामको...

सरकारी नियमो को रौंदकर फर्जी नौकरी हथियाने का खुलासा होने के बाद डीआईओएस बने धृतराष्ट्र

Image
  🔵 नियमो की हत्या कर मृतक कोटे मे हथियाई गयी नौकरी का खुलासा के बाद भी डीआईओएस का मौन धारण संदेह के धेरे मे 🔴 नियम तोड़े, कोर्ट के आदेश कुचले, फिर भी कार्रवाई शून्य 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सरकारी नियमों को रौंदकर और व्यवस्था की आंखों में धूल झोंककर फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने वाले महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सखवनिया के सहायक लिपिक अविनाश गुप्ता का मामला उजागर होने के बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्त द्वारा अब तक कोई कार्रवाई न किया जाना गंभीर संदेह के घेरे में है। यह चुप्पी अब केवल लापरवाही नहीं, बल्कि फर्जीवाड़े को संरक्षण देने जैसी प्रतीत हो रही है। बतादे कि प्रकरण कसया विकासखंड अंतर्गत स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से जुड़ा है, जहां अविनाश गुप्ता ने अपने पिता के मृत्यु के पश्चात मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी हासिल की है जबकि तथ्य यह है कि उसकी मां पहले से ही सरकारी सेवा में कार्यरत थीं। इसके बावजूद अविनाश गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाकर कागजातों में हेराफेरी करके अवैध रूप से सरकारी नौकरी हथिया लिया। नियम स्पष्ट हैं परिवार का कोई भी सदस्य...

कुशीनगर में मनरेगा घोटाला: मजदूर गायब, सरकारी धन की लूट

Image
  🔵 मनरेगा का सच: रोजगार गारंटी योजना चढी भ्रष्टाचार की भेंट  🔴 मनरेगा बना अफसर-प्रधान का एटीएम मशीन, सरकारी धन की लूट का खुला खेल   🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।जनपद के  विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम सभा सिंगापट्टी में मनरेगा योजना के तहत चल रहे मिट्टी कार्य में खुला भ्रष्टाचार और घोटाला उजागर हुआ है।मौके की तस्वीरें और ग्रामीणों की गवाही इस बात को चीख-चीख कर ढिंढोरा पीट रही हैं कि सरकारी योजनाओं का पैसा अब लालफीताशाही और अधिकारियों की लूट का जरिया बन गया है।  ग्रामीणों का आरोप है कि काम के नाम पर एक भी मजदूर मौजूद नहीं, फिर भी मनरेगा पोर्टल पर 137 मजदूरों की हाजिरी दर्ज दिखाई जा रही है। ऐसे मे कहना मुनासिब है कि फर्जी हाजिरी,बिना काम भुगतान और धन का बंदरबांट होना न सिर्फ भ्रष्टाचार है बल्कि गरीब मजदूरों के हक की खुली लूट और कानून का उल्लंघन भी है बतादे के महात्मा गांधी रोजगार योजना (मनरेगा) का मुख्य उद्देश्य गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराकर शहरों की ओर मजबूरी में होने वाले पलायन को रोकना व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। मनरेगा के तहत गांव म...

नाम राज परिवार का खेल माफियाओं का : फर्जी बैनामों से जमीन हड़पने की कोशिश

Image
  🔵 भू माफियाओं का बढता दुस्साहस : राज परिवार की भूमि पर कागजी डकैती, फर्जी बैनामे से मचा हड़कंप 🔴 भूस्वामी को खबर नही और बिक गई जमीन 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के पडरौना तहसील एक बार फिर भू-माफियाओं की कारस्तानी की गवाह बनी है, जहां शातिर दलालो ने राज परिवार की जमीन को निशाना बनाकर कागजों में ही असली भू स्वामी का मालिकाना हक छीन लिया। सबब यह है कि जब राजस्व अभिलेख चीख-चीखकर मालिक का नाम बता रहे हों, इसके बावजूद किसी दुसरे व्यक्ति द्वारा जमीन बेच दी जाए है तो समझ लीजिए कि माफिया राज कायम है। पडरौना में राज परिवार की जमीन पर हुआ फर्जीवाड़ा इस सच्चाई जीती जागती तस्वीर है। यह सुनियोजित फर्जीवाड़ा अब पुलिसिया जांच के घेरे में है, जिसने पूरे राजस्व तंत्र और निबंधन कार्यालय पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पडरौना बडा दरबार आनन्द भवन राज परिवार की सदस्य शरद कुमारी देवी ने सदर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में जो खुलासा किया है, वह पूरे सरकारी मशीनरी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण लखनऊ में रह रहीं शरद कुमारी देवी की गैरमौजूदगी को भू-माफिया व विच...

मेडिकल कालेज बना आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का “शोषण गृह”

Image
  🔴 सात साल सेवा देने वाले सुरक्षा कर्मियों को बाहर करने की साजिश, प्रशासन मौन 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर स्थित मेडिकल कालेज अपने दायित्व से भटकता हुआ दिख रहा है जहां लोगो की जिन्दगी बचाना उद्देश्य है,वहीं गरीब कर्मचारियों की रोज़ी-रोटी पर सुनियोजित हमला किया जा रहा है। सबब यह है कि मेडिकल कालेज में वर्ष 2019 से लगातार ड्यूटी निभा रहे तकरीबन एक दर्जन आउटसोर्सिंग सुरक्षा कर्मियों को हटाने की गहरी साजिश ने सिस्टम की संवेदनहीनता को नंगा कर दिया है।आरोप है कि प्राचार्य मेडिकल कॉलेज के इशारे पर पुराने व अनुभवी कर्मचारियों को जबरन बाहर करने की तैयारी चल रही है, ताकि नई भर्ती के नाम पर खेल खेला जा सके। आरोप है कि जनवरी माह से कर्मचारियों के नाम हाजिरी रजिस्टर से जानबूझकर गायब कर दियि गया,जो सीधे-सीधे सेवा समाप्ति की भूमिका है। 🔴 कोरोना योद्धाओं के साथ विश्वासघात कहना ना होगा कि कोरोना काल में जब पूरा देश घरों में कैद था, तब यही सुरक्षा कर्मी जान जोखिम में डालकर अस्पताल की सुरक्षा में तैनात रहे। शासनादेश स्पष्ट हैं कि कोविड काल में सेवा देने वालों...

सरकारी कुर्सी बनी अपराध की ढाल: होटल, गेस्ट हाउस और शहर-दर-शहर महिला का यौन शोषण

Image
🔴 रिश्वत, दुष्कर्म और धमकी, पीडिता बनाम सरकारी ताकत का घिनौना खेल 🔴 कुर्सी की ताकत, वर्दी की  रौब और हवस की लत अफसर  पर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, रिश्वत और धमकी का सनसनीखेज आरोप 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  मिर्जापुर /लखनऊ । स रकारी कुर्सी, वर्दी का रौब और पैसों की ताकत की गठजोड़ ने एक महिला की जिंदगी को नर्क से भी  बदतर बना दिया। सीजीएसटी व कस्टम विभाग में सुप्रिटेंडेंट के पद पर तैनात प्रमोद कुमार तिवारी पर एक महिला केबल ऑपरेटर ने रिश्वत व  झासा देकर दुष्कर्म, बंधक बनाकर लगातार यौन शोषण, जबरन गर्भपात, जान से मारने की धमकी और झूठे मुकदमों में फंसाने जैसे अत्यंत गंभीर आरोप लगाते  हुए बताई अपनी आप बीती । यह मामला सिर्फ महिला की पीड़ा नहीं, बल्कि उस सिस्टम की नाकामी का आईना है, जहां कुर्सी अपराध की ढाल बनकर पीड़िता की आवाज दबाने मे सफल रहा है। पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2022 में मीर्जापुर में  सीजीएसटी सुप्रिटेंडेंट  रहे प्रमोद कुमार तिवारी ने महिला केबल ऑपरेटर के मात्र 19 हजार रुपये के जीएसटी बकाये को आधार बनाकर एक लाख रुपये से अधिक का नोटिस भेज दि...

आस्था, परंपरा और उल्लास के संग मनाया गया मकर संक्रांति का महापर्व

Image
  🔴 भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर लोगों ने सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सूर्यदेव के उत्तरायण होते ही जैसे अंधकार ने आत्मसमर्पण कर दिया और उजास ने उत्सव का सिंहासन संभाल लिया।  सूर्य उपासना और ऋतु परिवर्तन के पावन संदेश के साथ मकर संक्रांति के महापर्व पर पूरा जनपद आस्था, परंपरा और उल्लास के महासागर में डूबा नजर आया। भोर की शंखध्वनि,नदियों में आस्था की डुबकी, तिल–गुड़ की मिठास और आसमान में इठलाती रंग-बिरंगी पतंगें, त्योहार की सजीवता और भारतीय संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश कर रही थी। श्रद्धा,आस्था, उल्लास और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में स्नान–दान के उपरांत भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर लोगों ने सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। घर–घर में पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू फैलती रही। तिल–गुड़, चूड़ा–दही, खिचड़ी और लाई जैसे पकवानों ने पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया। मान्यता के अनुसार तिल और गुड़ का सेवन आपसी कटुता को मिटाकर रिश्तों में मधुरता घोलता है, इसी भाव के साथ लोगों ने एक-दूसरे को प्रसाद भेंट कर शुभकामनाएं दीं। मंदिरों में विशेष पू...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर भ्रष्टाचार का घिनौना हमला

Image
  🔵 बेटियों के सम्मान की लूट, सरकारी धन की खुली डकैती 🔴 बीडीओ के पत्र से उजागर हुई समाज कल्याण अधिकारी की काली करतूत 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। गरीब, असहाय और वंचित बेटियों के सम्मानजनक विवाह के लिए चलाई गई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कुशीनगर जिले मे अपने उद्देश्य से भटककर भ्रष्टाचार की कब्रगाह बनती दिख रही है, जिस योजना को सामाजिक संवेदना और सरकार की नैतिक प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जाता था, उसी योजना में बेटियों की खुशियों को नोटों में तौलकर सरकारी धन को निजी तिजोरियों तक पहुंचाने का संगठित खेल खेला गया।  इस घोटाले की परत-दर-परत तब खुलीं, जब पडरौना के खंड विकास अधिकारी रवि रंजन द्वारा सीडीओ को भेजें गये एक आधिकारिक पत्र सामने आया। पत्र में दर्ज तथ्य इतने गंभीर हैं कि वे न केवल समाज कल्याण विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि समाज कल्याण अधिकारी की भूमिका को सीधे कटघरे में खड़ा कर रहा हैं। पत्र के अनुसार, विवाह समारोह में वितरित किए गए गृहस्थी सामान की गुणवत्ता निर्धारित मानकों से कोसों दूर पाई गई, जबकि भुगतान और बिलिंग उच्च गुणवत्ता व ऊंची दरों...