Posts

Showing posts from April, 2024

डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, महिला की मौत

Image
  🔴 पीड़ित ने चिकित्सक प्रवीण राव के खिलाफ मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत, कार्रवाई की लगायी गुहार 🔵 रामकोला स्थित प्रविका हास्पिटल का मामला 🔴पथरी के आपरेशन के दौरान हुई लापरवाही से कैंसर ने ली महिला की जान 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर ।  पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित प्रविका हास्पिटल के संचालक डाक्टर प्रवीण राव की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गयी है। यह आरोप मृतका के पति प्रवीन दीक्षित ने लगाया है। पीडित ने चिकित्सक के खिलाफ जिलाधिकारी से लगायत मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगायी है।  मुख्यमंत्री पोर्टल पर किये शिकायत में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया दीक्षित निवासी प्रवीन दीक्षित ने कहा है कि 1 अप्रैल-2023 को उनकी पत्नी मनभावती देवी के पेट मे तेज दर्द हुआ जिसका इलाज कराने के लिए वह अपनी पत्नी को शहर के रामकोला रोड स्थित गैस्टो स्पेशलिस्ट डाॅ. प्रवीण राव के प्रविका अस्पताल पर ले गये जहा फीस जमा कराने के बाद डाॅ. राव ने उनकी पत्नी को देखा और कान्हा डायग्नोस्टिक सेन्टर पर अल्ट्रासाउंड कराने के बाद बताया...

मुख्यमंत्री जी! कब होगी अवैध तरीके से मेडिकल रिपोर्ट जारी करने वाले डायग्नोस्टिक सेन्टरो पर कार्रवाई?

Image
  🔴 विदेश जाने वालो का मेडिकल करने के लिए जनपद मे कोई भी डायग्नोस्टिक सेन्टर नही है अधिकृत  🔴 पुलिस के खुलासे के बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक इन डायग्नोस्टिक सेन्टरो को नही भेजा गया नोटिस  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । विदेश  भेजने वाले कबुतरबाजो से मिलकर नियम विरुद्ध व अवैध तरीके से मेडिकल रिपोर्ट जारी करने वाले डायग्नोस्टिक सेन्टर पर अब तक स्वास्थ्य महकमा द्वारा कोई कार्रवाई नही गयी।वजह चाहे जो भी हो लेकिन इन डायग्नोस्टिक सेन्टरो के खिलाफ कार्रवाई न होने के पीछे विभाग के जिम्मेदार व डायग्नोस्टिक सेन्टर संचालकों के बीच मोटी डिलिंग की बात चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे कहना मुनासिब होगा कि मुख्यमंत्री जी! कब होगी अवैध तरीके से मेडिकल रिपोर्ट जारी करने वाले डायग्नोस्टिक सेन्टरो पर कार्रवाई?  बतादे कि बीते दिनो पुलिस ने पडरौना नगर के रामकोला रोड पर भारत टेक्निकल इंस्टीट्यूट के नाम से कार्यालय खोलकर बेरोजगार युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने का झासा देकर ठगी का धंधा करने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इस ठगी गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कि...

सूर्यमंदिर में निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह तैयारियां पूरी

Image
  🔴 केडी शाही जन जागृति संस्थान तुर्कपट्टी के तत्वावधान में होगा सामूहिक विवाह   🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। केडी शाही जनजागृति संस्थान, तुर्कपट्टी महुअवा वर्ष 2003 से अनवरत  निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहा है।परम्परा को आगे बढाते हुए  निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन आगामी 26 अप्रैल को तुर्कपट्टी स्थित सूर्यमंदिर में आयोजित है। यह आयोजन पूर्ण रूप से पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार सम्पन्न होगा। यह जानकारी मंगलवार को संस्थान के संरक्षक समाजसेवी अजय कुमार गुप्ता व  प्रबंधक सुधीर शाही ने संयुक्त रूप से हीरो एजेंसी पडरौना में आयोजित  प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा पिछले इक्कीस वर्षों में 625 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जा चुका है। इस पवित्र आयोजन का श्रीगणेश 2003 में सूर्यमंदिर परिसर में ही हुआ था। इस वर्ष भी यह आयोजन इसी मंदिर परिसर में ही होगा।  उन्होंने बताया सूर्यमंदिर मंदिर परिसर के यज्ञशाला में 11 निर्धन कन्याओं का विवाह होगा, जबकि मंदिर के गेट के सामने सामुदायिक भवन में घरातियों...

कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले ईओ अमित सिंह पर मुकदमा दर्ज

Image
  🔴 न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ईओ समेत पांच के खिलाफ एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं मे दर्ज किया मुकदमा   🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और गुण्डई करने वाले तमकुहीराज के तत्कालीन ईओ अमित सिंह व उनके ड्राइवर के अलावा तीन अज्ञात लोगो के खिलाफ एससी एसटी सहित तमाम गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पीड़ित सफाई नायक राहुल गोड़ के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश पर 156(3) के तहत दर्ज की गयी है। काबिलेगौर है कि 27 जनवरी को तत्कालीन अधिशासी अधिकारी तमकुहीराज अमित कुमार सिंह अपने आचरण के अनुरुप किसी बात को लेकर सफाईकर्मी नायक राहुल गोड़ के थप्पड मार दिया था इसको लेकर कर्मचारी लामबंद हो गये और नगर पंचायत कार्यालय कुरुक्षेत्र मे तब्दील हो गया था। इसके बाद ईओ अपने ओहदे का लाभ उठाते हुए सफाई नायक, चेयरमैन सहित आधा दर्जन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिये , जबकि ईओ के प्रभाव और रुतबा के चलते तमकुहीराज पुलिस ने दुसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज नही किया। हालांकि मीडिया द्वारा ईओ के कारगुजारियों को प्रमुखता से उठाये जान...

.... और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट काटने लगी गेहू की फसल

Image
  🔴 ज्वाइंट मजिस्ट्रेट   उत्पादन का जायजा लेने क्रॉप कटिंग कराने पहुची खेत मे 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर। जनपद के कसया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन एक गांव मे  शनिवार को खेत में जाकर  स्वयं जाकर गेहूं की कटाई की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को गेहूं काटते हुए देख ग्रामीण हतप्रभ रह गए। वह क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादन का जायजा लेने गई थीं। बताया जाता है कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चिलचिलाती धूप में गेहूं की कटाई कर रही महिलाओं की हौसलाअफजाई के लिए खुद हाथ में हंसिया लेकर गेहूं काटने लगीं। उनके इस कार्य की चारो तरफ सराहना की जा रही है। बतादे कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन कसया तहसील क्षेत्र के गांव अनिरुद्धवा में पहुंचकर खेत मे क्रॉप कटिंग का निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान चिलचिलाती धूप मे महिलाओ को गेहू की कटाई करते देख स्वयं हाथ मे हंसिया लेकर फसल की कटाई की करने लगी। मड़ाई कराने के बाद वजन कराकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गेहूं उत्पादन का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सरकारी क्रय केंद्र पर ही गेहूं बेचने की अपील की। इसके बाद नगर पंचायत फाजिलनगर में हुए ...

यूपी बोर्ड परीक्षा फल घोषित : हाईस्कूल मे सलोनी और इण्टर मे फैजान ने बढाया जिले का मान

Image
  🔴 जनपद मे हाईस्कूल का 89.75 व इंटरमीडिएट84.17 फीसदी रहा परीक्षाफल 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल परीक्षा मे स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज खड्डा की छात्रा सालोनी जायसवाल ने 96.17 प्रतिशत अंक पाकर जनपद टॉप की है वही व जेपी इंटर कालेज कप्तानगंज के मेधावी छात्र फैजान अली अंसारी ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले का मान बढाया है। प्रदेश की सूची में हाईस्कूल की दो और इंटरमीडिएट के छह छात्रो ने जगह बनायी है। इन सभी छात्रों को बधाई और शुभकामना देने वालो का तांता लगा रहा। जनपद मे हाईस्कूल का परीक्षाफल 89.75 व इंटर परीक्षाफल 84.17  फीसदी रहा। गौरतलब है जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 361 विद्यालयों में हाईस्कूल के 61503 और इंटर के 51508 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 57473 व इंटर में 48502 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों में 51581 तथा इंटर में 40827 सफल हुए हैं। नतीजतन हाईस्कूल मे 89.75 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 84.17 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। हाईस्कूल में स्वामी वि...

डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर मे बैठकर रील बनाने वाले युवक पर नही हुई अब तक कोई कार्रवाई

Image
🔴 कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र द्वारा डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर मे बैठकर रील बनाने और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला 🔵  संजय चाणक्य  कुशीनगर । बीते दिनों जनपद के पडरौना मे कार्यकर्त्ताओ में जोश भरने आये डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में बैठकर एक युवक द्वारा रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जाना जहां वीआईपी सुरक्षा में सबसे बडी चूक मानी जा रही है वही अब तक उस युवक के खिलाफ कार्रवाई न होना अपने आप मे एक सवाल बना हुआ है। बताया जाता है कि डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर मे बैठकर रील बनाने वाला युवक  कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला खेतान का पुत्र अभिषेक खेतान उर्फ सोनू है। कहना ना होगा कि इतनी बडी लापरवाही के बावजूद प्रशासन की ओर इस मामले मे अब तक कोई कार्रवाई नही किये जाने के कारण जिले के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भारत निर्वाचन आयोग को साक्ष्य के साथ शिकायत की है। काबिलेगौर है कि सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बीते रविवार को कुशीनगर जनपद के पडरौना स्थित पार्थ रिजार्ट मे संगठन द्वारा आयोजित सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में सोशल मी...

जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कसा कमर

Image
🔵 मतदाता जागरूकता को देना होगा आन्दोलन का रुप - डीएम  🔴 डीएम ने पत्रकारो से वार्ता कर जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने  के लिए सुझाव   🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो       कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा ने कहा कि जनपद मे मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों पर टेंट (शामियाना) व पेयजल के साथ अन्य सुविधाओं की उचित व्यवस्था की जायेगी ताकि मतदाताओं को अपने अधिकार का प्रयोग करने व लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मिश्रा गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान प्रतिशत वोटर टर्नआउट को बढ़ाने के उद्देश्य से मीडिया के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों ने अलग-अलग सुझाव भी दिये जिसकी जिला निर्वाचन अधिकारी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि कुशीनगर के समस्त मतदाता सूची में दर्ज दिव्यांगजनों तथा वृद्धजनों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है तथा जनपद के प्रवासी मतदाता, जो जीविकोपार्ज...

वायरल वीडियो : मंत्री जी गिना रहे थे मोदी सरकार के उपलब्धियां और नेताजी लगा रहे थे झपकी

Image
🔴 कारागार मंत्री का गिने-चुने पत्रकारो के बीच संपन्न हुए प्रेसवार्ता का कार्यक्रम 🔵   संजय चाणक्य  कुशीनगर ।   सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो भाजपा के चुनाव कार्यक्रम से संबधित बताया जा रहा है। वीडियो मे कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान मोदी सरकार की दस सालों की उपलब्धिया गिना रहे है वही बगल में बैठे संगठन के जिलाध्यक्ष झपकी लगा रहे है। यह वही कार्यक्रम है जिसमे संगठन के जिम्मेदार मीडिया प्रभारी ने खेला किया था और कुछ गिने-चुने पत्रकार को आमंत्रित कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिने चुने समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक चैनल तक सिमटा कर रख दिया था जिसकी चहुंओर खूब छिछालेदर हुई थी। वायरल वीडियो सत्ताधारी दल के कार्यक्रम का एक हिस्सा बताया जा रहा है। एक मिनट के इस वीडियो में सूबे के कारागार मंत्री, पीएम मोदी की गारंटी व मोदी सरकार के दस सालों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा मीडिया के समक्ष रख रहे थे उस दौरान उनके बगल मे पार्टी के जिलाध्यक्ष भी बैठे है जो वीडियो मे झपकी मारते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो मे यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि झपकी लेते समय नेताजी का गर्...

कुशीनगर में गिने-चुने मीडिया तक सिमट कर रह गया मोदी की दस साल की उपलब्धियों का बखान

Image
  🔴 मीडिया कर्मियों मे कानाफूसी के साथ चर्चाओ का बाजार गरम  🔵  संजय चाणक्य  कुशीनगर । सूबे के कारागार मंत्री सोमवार को नगर के एक होटल में कुछ गिने चुने इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के साथियो से मुखातिब होकर विपक्ष पर प्रहार किया और मोदी की गारंटी पर चर्चा कर चलते बने। बताया जाता है कि स्थानीय स्तर पर संगठन के मीडिया प्रभारी द्वारा कारागार मंत्री के प्रेसवार्ता की सूचना कुछ गिने चुने पत्रकारो को छोड अन्य प्रिंट व इलैक्ट्रानिक मीडिया के साथियो को नही दी गयी थी लेकिन मंत्री जी का समाचार सभी अखबारो मे भेजा गया। ऐसे में यह कहना गलत नही होगा साहब ! यह कबरेज नही मीडिया मैनेज है। काबिलेजिक्र है कि 15 अप्रैल सोमवार को सूबे के सभी जनपदों मे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने चुनावी कैंपेन का शंखनाद की। यूपी के 75 जिलों में भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक और बड़े नेताओं द्वारा पत्रकारों से मुखातिब होकर  '' मोदी की गारंटी '' व माेदी सरकार के दस वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया गया। इसके पीछे शीर्ष नेतृत्व की मंशा यह है कि मीडिया के जरिए टीवी चैनलों और अखबारो के ...

निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह 26 अप्रैल को

Image
🔴 के.डी.शाही जन-जागृति संस्थान तुर्कपट्टी महुअवा द्वारा अनवरत इक्कीस  वर्षों से आयोजित किया जा रहा है निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । केडी शाही जन जागृति संस्थान के तत्वावधान में 26 अप्रैल को जनपद के तुर्कपट्टी महुअवां में एक साथ ग्यारह निर्धन कन्याओं के हाथ पीले होगें। सामूहिक विवाह की तैयारियां जोरों पर है। सभी को धन-धान्य, आभूषण व गृहस्थी के सामानों के साथ विदा किया जाएगा। 21 वर्ष पूर्व शुरु हुआ सामूहिक विवाह का यह अभियान 22 वे वर्ष में प्रवेश पा चुका है। उक्त बातें सोमवार को सामूहिक विवाह के कार्यक्रम संयोजक डाॅ. सीबी सिंह, शैलेन्द्र दत्त शुक्ल व प्रबन्धक सुधीर कुमार शाही ने    संयुक्त रूप से पत्रकारो से मुखातिब होकर कही। इन्होने बताया कि केडी शाही जन जागृति संस्थान द्वारा बीते 21 वर्षो में अब तक विभिन्न जाति धर्म के 625 गरीब लड़कियों का विवाह कराकर उनकी गृहस्थी को बसाया गया है। उन्होंने कहा वर्ष 200से शुरु हुआ सामूहिक विवाह बगैर सरकारी आर्थिक सहयोग के ही संचालित हो रहा है। डाॅ. सिंह, श्री शुक्ल व श्री शाही ने बताया कि य...

776 करोड़ के घोटाले के आरोपी पूर्व आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार

Image
🔴 शराब घोटाले के मामले में तीन माह से चल रहे थे फरार 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  पटना। बिहार के गोपालगंज में छत्तीसगढ़ की एसीबी टीम ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। वह जनवरी माह से अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार चल रहे थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार पुलिस की सहयोग से गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव में छापेमारी कर पूर्व आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 🔴 शराब घोटाला का लगा है आरोप   बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी प्रकाश पति त्रिपाठी के पुत्र अरुणपति त्रिपाठी छत्तीसगढ़ में अबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव रह चुके हैं। उन पर नौकरी में रहते हुए 776 करोड़ रुपये का शराब घोटाला करने का आरोप लगा है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव रहे अरुण पति त्रिपाठी पर शराब घोटाला का मामला दर्ज है। 🔴 जनवरी माह से चल रहे थे फरार  छत्तीसगढ़ पुलिस की मानें तो अरुणपति त्रिपाठी नौ माह तक जेल में रहने के बाद बाहर निकल...

मोदी सरकार ने दुनिया मे बनाई भारत की साख-केशव मोर्य

Image
🔵 2014 से पूर्व कांग्रेस की सरकार मे हुआ था 12 लाख करोड का महा घोटाला 🔴 सोशल मीडिया लोकसभा वालंटियर्स सम्मेलन  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 के पहले देश में कांग्रेस की सरकार थी और  सुपर पीएम के रूप में राहुल गांधी सरकार चला रहे थे। उस दौरान देश भर में 12 लाख करोड़ का महाघोटाला हुआ था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले अखिलेश यादव की सरकार गुंडों व भू-माफिया को बढ़ावा दे रही थी। उस दौरान नारा बोला जाता था, जिस गाड़ी में सपा का झंडा है, उसमें बैठा गुंडा है।  डिप्टी सीएम  रविवार को जनपद के पडरौना में आयोजित सोशल मीडिया लोकसभा वालंटियर्स सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की साख दुनिया भर में बनाई है। सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ देश के हर वर्ग का विकास हो रहा है। मोदी की गारंटी है कि अगले पांच वर्षों तक गरीब परिवारों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने मोदी के नेतृत्व में धारा 370, राम मंदिर का निर्माण के साथ ही समान नागरिक संहिता का नी...

ईद के मौके पर शिद्दत के साथ अल्लाह की बारगाह में किये सजदे

Image
🔵 जिले मे शान्ति पूर्ण तरीके से मनायी गयी ईद 🔴 मूल्क की सलामती और परिवार की खुशहाली के लिए मांगी दुआ 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।   मुकद्दस रमजान की इबादत और चाँद के दीदार के बाद ईद-उल-फितर गुरुवार को उत्साह, उमंग  व शिद्दत के साथ मनाया गया। नगर के ईदगाह समेत जिले के सभी ईदगाहों में सुबह ईद की नमाज अता की गई। बारगाहे इलाही की इबादत में एक साथ हजारों सिर झुके। नौजवानों से लेकर बुजुर्गों ने देश में अमन-चैन व अपनो की सलामती की दुआ मांगी। इस मौके पर मुस्लिमों ने अल्लाह की बारगाह में सजदे किए व माह-ए-रमजान और ईद की खुशी देने पर अल्लाह का शुक्र अदा किया। ईदगाहों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा है। नमाज पढ़ने के बाद बच्चों ने खूब खरीदारी की। नमाजेदारों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।  गौरतलब है कि शनिवार को ईद को लेकर सुबह से ही उत्साही व  रौनक दिखने लायक थी। लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। विशेष नमाज के लिए लोग सुबह से तैयारियां कर रहे थे। नमाज का वक्त होने से पहले लोग नहा-धोकर, नए कपड़े पहनकर ईदगाह की ओर रुख कर लिया। ...

पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी रणभूमि मे ताल ठोकेगीं किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी

Image
🔵 12 अप्रैल को हिमांगी पहुचे गईं बनारस, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर करेंगी अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद  🔴 सरकार की कानो तक किन्नर समाज की बात पहुचाने लिए हेमांगी सखी ने लिया चुनाव लडने का निर्णय  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  वाराणसी । देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी। अखिल भारत हिंदू महासभा ने हेमांगी सखी को बनारस से टिकट दिया है।  कहना न होगा कि अखिल भारत हिंदू महासभा ने अभी बीस लोकसभा सीटों का लिस्ट जारी किया हे। इसमे किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी का नाम भी शामिल है। हिमांगी किन्नरों के सम्मान और समान अधिकार की लडाई लड रही है वह पांच भाषाओं में भागवत कथा सुनाती है। वह 12 अप्रैल को बनारस पहुंचेंगी और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर अपने चुनाव प्रचार की शंखनाद करेंगी। बतादे कि पीएम मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड रहे है। बनारस मे एक जून को अतिंम चरण मे मतदान किये जायेंगे। अखिल भारत हिंदू महासभा ने पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के साथ 19 अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है।...

अद्भूत, अविस्मरणीय और अकल्पनीय रहा बसंतोत्सव कार्यक्रम

Image
🔴 लोकगीत, लोकनृत्य और हास्य कविताओं के बरसे रंग 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । पडरौना नगर के एक मैरेज हाल मे हर्षोंल्लास के साथ संपन्न हुई बसंतोत्सव कार्यक्रम अद्भुत, अकल्पनीय रहा। रविवार को रेडियो प्रज्ञा, विमर्श साहित्यक संस्थान, सिटी क्लब और पिंजरा पोल गौशाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कविओ और कलाकारों द्वारा की गयी प्रस्तुति अविस्मरणीय रहा। यहां हास्य कवियों ने जहां अपने चुटीली रचनाओं  के जरिए श्रोताओं से खूब ठहाके लगवाए और व्यंग्य बाण छोडकर समाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए गम्भीर चिन्तन पर विवश कर दिया वही कलाकारों की मनोहारी नृत्य व गीतकारों की  पारम्परिक  लोकगीत ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का श्रीगणेश अश्वनी द्विवेदी के सरस्वती वन्दना से हुआ। गोरखपुर से पधारी पूजा लकी पाण्डेय ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का इस्तकबाल किया। इसके बाद सलेमपुर से चलकर आये मेघदूत की पूर्वांचल यात्रा के  कलाकारों ने राम-कृष्ण की होली पर इतना शानदार लोकनृत्य प्रस्तुत किया कि श्रोताओं की तालियों की गडगराहट से पूरा हाल गूंजायमान रहा। कार्यक्रम ...

कई माह से नदारद चल रही ज्योति सिंह को बीएसए ने किया निलंबित

Image
  🔴 चार विद्यालय का चार्ज होने का दावा करने वाले प्रधानाध्यापक के खिलाफ बीएसए ने दिया जांच का आदेश  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र के लेहनी द्वितीय गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षिका ज्योति सिंह के खिलाफ बीएसए ने निलंबन की कडी कार्रवाई की है। इसके अलवा यहां के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध खण्ड शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया है। बीएसए द्वारा यह कार्रवाई कई माह से विद्यालय से गायब रही शिक्षिका ज्योति सिंह के खिलाफ मिली शिकायतो की जांच के दौरान अनुपस्थित पाये जाने व उपस्थित पंजिका पर जगह-जगह फ्रूड लगाकर अपना हस्ताक्षर बनाकर हर माह पुरा वेतन उठाने के मामले में किया गया है।  बेशक! शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग हम दुनिया को बदलने के लिये कर सकते हैं”, इसके माध्यम से इस तथ्य को रेखांकित किया जा सकता है कि शिक्षा, ‘अज्ञानता, गरीबी, सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार’ के बंधनों से मुक्ति प्राप्त करने का साधन है। यही वजह है कि केन्द्र की मोदी और सूबे की योगी सरकार सबको समान शिक्षा उपलब्ध करान...