ईद के मौके पर शिद्दत के साथ अल्लाह की बारगाह में किये सजदे

🔵जिले मे शान्ति पूर्ण तरीके से मनायी गयी ईद

🔴मूल्क की सलामती और परिवार की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर। मुकद्दस रमजान की इबादत और चाँद के दीदार के बाद ईद-उल-फितर गुरुवार को उत्साह, उमंग  व शिद्दत के साथ मनाया गया। नगर के ईदगाह समेत जिले के सभी ईदगाहों में सुबह ईद की नमाज अता की गई। बारगाहे इलाही की इबादत में एक साथ हजारों सिर झुके। नौजवानों से लेकर बुजुर्गों ने देश में अमन-चैन व अपनो की सलामती की दुआ मांगी। इस मौके पर मुस्लिमों ने अल्लाह की बारगाह में सजदे किए व माह-ए-रमजान और ईद की खुशी देने पर अल्लाह का शुक्र अदा किया। ईदगाहों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा है। नमाज पढ़ने के बाद बच्चों ने खूब खरीदारी की। नमाजेदारों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

गौरतलब है कि शनिवार को ईद को लेकर सुबह से ही उत्साही व  रौनक दिखने लायक थी। लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। विशेष नमाज के लिए लोग सुबह से तैयारियां कर रहे थे। नमाज का वक्त होने से पहले लोग नहा-धोकर, नए कपड़े पहनकर ईदगाह की ओर रुख कर लिया। नगर के नौका टोला, हथिसार मोहल्ला, खिरिया टौला, नोनिया पट्टी, गुफ्ती शहीद और छावनी समेत जिले के सभी ईदगाह में लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। ईदगाह में नमाज से पहले जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती रजाउल मुस्तफा ने बताया कि ईद का दिन अल्लाह की ओर से इनाम का दिन है। इस दिन रमजान में रोजा रखने वाले रोजेदारों के सभी गुनाहों को अल्लाह माफ कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हर शख्स को अपने मुल्क से बेइंतिहा मोहब्बत करनी चाहिए। नमाज के बाद की गई दुआ में बुजुर्ग, बच्चों, महिलाओं और नौजवानों के साथ ही देश में चैन व अमन की दुआ मांगी गई। 


तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में शनिवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा कर मुल्क व आवाम की सलामती के लिए दुआएं मांगी गई। सेवरही पुलिस की तरफ से ईदगाहों और मस्जिदों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए थे। तुलसीनगर स्थित रजा जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे और टिकुलिया के ईदगाह में सुबह आठ बजे मौलाना कारी जिकरुल्लाह ने ईद की नमाज अदा कराई। तुर्कवलिया, पुरानी बाजार, जानकीनगर, पकड़ियार पूरबपट्टी, अवदान टोला आदि गांवों के ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसी तरह कसया, हाटा, खड्डा, दुदही रामकोला, कप्तानगंज  कस्बा  समेत गांवों में ईद मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे। 

🔴 बच्चों में दिखा गजब का जोश 

ईद के दिन सबसे अधिक उत्साह बच्चों में देखा गया। ईद की नमाज खत्म होते ही बच्चे अपने साथियों और दोस्तों के साथ त्योहार की खुशियां बांटते नजर आए। ईदी के रूप में मिले रुपयों को बच्चों ने झूले व खानपान पर खर्च किए। 

🔴 दिनभर ईद मिलन और दावतों का चला दौर 

ईद की नमाज के बाद शहर भर में दावतों का दौर चलता रहा। शहर की मुस्लिम बस्तियों में लोगों का लगातार आना-जाना रहा। इस खास दिन लोगों ने सेवई के साथ ही अन्य पकवानों का लुत्फ उठाया।


Post a Comment

0 Comments