🔴कसया तहसील में ‘सेटिंग राज’, कर दूंगा… कितना करेगा? वाले कथित ऑडियो से मचा हड़कंप
🔵युगान्धर टाइम्स व्यूरो
कुशीनगर। जनपद के कसया तहसील में जमीन के एक मामले को लेकर एक आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर कसया एसडीएम और एक ग्रामीण के बीच 16 कट्ठा जमीन पर धारा 80 के तहत कार्रवाई कराने को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत में जिस तरह से जमीन, रिपोर्ट और “कितना करेगा” जैसी बातें हो रही हैं, उसने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है।ऑडियो में जिस तरह से “सेटिंग” और रकम तय करने की चर्चा हो रही है, उसने पूरे तहसील प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। आडियो मे आवाज एसडीएम कसया की है या नही इसकी पुष्टि युगान्धर टाइम्स बिल्कुल नही कर रहा है। आवाज किसकी है इसकी निष्पक्ष जांच के बाद दूध का दूध पानी का पानी साफ हो जायेगा।
ऑडियो में आगे सबसे अहम हिस्सा तब आता है जब कथित तौर पर एसडीएम पूछते हैं “16 वाले में क्या है?”इस पर ग्रामीण जवाब देता है कि इसमें ठीक-ठाक हो जाएगा… जो होगा हिसाब से होगा। इसके बाद कथित तौर पर एसडीएम कहते सुनाई देते हैं “तो ठीक है कर दूंगा… कितना करेगा, कुछ तो बात दो…”जिस पर जवाब आता है “शाम को सात बजे बता दूंगा। "वायरल ऑडियो ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या तहसील में धारा 80 जैसी प्रशासनिक कार्रवाई भी अब “सेटिंग” और पैसों के हिसाब से तय हो रही है? बातचीत में “रिपोर्ट लगवाने”, “हिसाब” और “कितना करेगा” जैसे शब्दों के इस्तेमाल ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। हालाकि इस आडियो के संबंध मे कसया एसडीएम के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया किन्तु उनसे बात नही हो सकी। उनका मोबाइल लगातार नाट रिचब्ल बोलता रहा। हालांकि ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
🔴 रिपोर्ट - संजय चाणक्य

