पूर्व की सरकारों ने युवाओं को थमाया तमंचा, भाजपा ने दिया टेबलेट
🔴 निकाय चुनाव : जनसभा 🔴 पूर्व की सरकारों मे थी बीमारी और भूखमरी 🔴 बोले योगी - शहरों में सरकार बनाइए, 13 मई को कमल खिलाइए 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। कुशीनगर । सूबे के वजीरेआला योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, बसपा,कांग्रेस ने युवाओं को तमंचा दिया, भाजपा सरकार ने उन्हें टैबलेट दिया है।उन्होंने कहा कि पहले आम जनमानस और व्यापारी झुक कर चलते थे। गुड़े माफिया सीना तान कर चलते थे। अब उल्टा हो गया है। व्यापारी व आम जनता सीना तान कर चलती हैं। गुड़े माफियाओं के गले में पट्टा पड़ गया है। वह झुक कर चलते हैं। नगरों को सुरक्षित बनाया जा रहा है। सूबे के मुखिया शनिवार को कुशीनगर जनपद के पडरौना मे थे। वह निकाय चुनाव मे एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि छह वर्ष पहले तक कुशीनगर में इंसेफेलाइटिस व गरीबो और मुसहरों की भूख से मौतें होती थीं। एक तरफ बीमारी तो दूसरी तरफ भूखमरी थी। पर्व-त्योहार जैसे-तैसे निपटते थे। पीएम मोदी को जनता ने आशीर्वाद दिया तो मोदी ने देश की तस्वीर बदल दी। सूडान में फंसे कुशीनगर के लोगों को सुरक्षित यहां पहुंच...