पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर पत्रकारों का फूटा गुस्सा
🔴 विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने दी प्रतिक्रिया 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो कुशीनगर। सूबे मे बलिया के बाद व कानपुर मे हुए पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर पत्रकारो मे नाराजगी स्पष्ट दिख रही है। अब तो पत्रकारो ने यह भी कहना शुरू कर दिया है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पत्रकारो का उत्पीड़न व पत्रकारों को झूठे केस मे फसाना सूबे की योगी सरकार के नौकरशाहों के प्राथमिकता मे शामिल है। पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं से पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों व संगठनों की चिंता बढ़ गयी है। इन घटनाओं से जहाँ सरकार के प्रति आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है, वही पत्रकार संगठनों के विरोध के स्वर भी तेज हो गये है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के गोरखपुर व बस्ती मण्डल प्रभारी बृजबिहारी त्रिपाठी ने पत्रकार एकता पर जोर देते हुए कहा कि बलिया में जो पत्रकारों के साथ जिला प्रशासन द्वारा षड़यंत्र कर फंसाने का कार्य किया गया, इससे पत्रकारों के प्रति सरकार की मानसिकता भी सामने आई है। मामले की न्यायिक जांच कराकर डीएम व एसपी को दोषी पाए जाने पर सरकार बर्खास्त करे। आगे ...