Posts

Showing posts from June, 2023

शासनादेश को ठेगा दिखाकर पीएम के संभावित कार्यक्रम में महिला सफाईकर्मियों की भी लगी ड्यूटी

Image
🔴 दूर ड्यूटी लगने के वजह से महिलाओं को संसाधनों के लिए झेलनी पडती है दुशवारिया  🔴 महिलाओं की समस्याओं को लेकर संगठन ने उठाई मांग 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर पंचायती राज विभाग ने लगाई  महिलाओं की भी ड्यूटी। जबकि शासनादेश के मुताबिक महिलाओं की ड्यूटी उनके घर से पांच किलोमीटर के दायरे में ही लगाने प्रावधान है। साथ ही इसके शासनादेश में संध्या के पहले ही महिलाओं को  छोड़ने का आदेश दिया गया है।संगठन के लोगों का कहना है कि संसाधन नही मिलने से महिला कर्मचारियों को काफी दुश्वारियां झेलनी पडती है।  काबिलेगौर है कि कुशीनगर जनपद में कृषि विश्वविद्यालय के शिलान्यास को लेकर 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे की अटकलें लगाई जा रही है। इसको लेकर सभी विभाग तैयारियों में जुटा हैं। वही, पंचायती राज विभाग भी तैयारियों को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी पीएम के संभावित कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्र में लगाया जा रहा है । इसमें महिला सफाईकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है,जबकि शासनादेश के अनु...

आठ करोड़ खर्च करने के बाद भी ठोकर का नोज धसा

Image
🔴 कुशीनगर जनपद के छितौनी तटबंध की मजबूती के लिए गंडक नदी के किनारे बने एक ठोकर के पुनर्स्थापना पर खर्च किये ग्रे लगभग आठ करोड़, जिम्मेदारो की ईमानदारी व निर्माण की गुणवत्ता की खुली पोल 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। छितौनी तटबंध की मजबूती के लिए हनुमानगंज गांव के पास गंडक नदी के किनारे बने एक ठोकर की पुनर्स्थापना पर पानी की तरह बहाए गये लगभग आठ करोड़ की धनराशि पानी मे बहता हुआ दिख रहा है। सबब यह है कि ठोकर का आगे के नोज का बीस मीटर हिस्सा नदी मे धस गया है जो विभाग की गुणवत्ता व ईमानदारी की पोल खोलकर रख दिया। बावजूद इसके जिम्मेदार धृतराष्ट्र बने बैठे है।  काबिलेगौर है कि महराजगंज जिले की सीमा से माघी- भगवानपुर गांव तक करीब 14.400 किलोमीटर तटबंध गंडक नदी के प्रकोप से बचाव के लिए बना है। इसे छितौनी तटबंध के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि इस तटबंध के 9.752 किलोमीटर पर स्थित (हनुमानगंज गांव के सामने) ठोकर की मजबूती के लिए लांचिंग एप्रन व स्लोप पिचिंग की पुनर्स्थापना कार्य कराया गया है। इस ठोकर को और मजबूती देने के लिए दोनों तरफ परक्यूपाइन लगाया गया है। इस दोनों...

लापता तीनो नाबालिको को पुलिस ने गोरखपुर से किया बरामद

Image
🔴 साइकिल बनवाने के नाम पर घर निकले थे तीनो दोस्त  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के खोटही गांव से सोमवार की शाम को गायब हुए तीन नाबालिग बच्चों को स्थानीय पुलिस ने गोरखपुर से बरामद कर लिया है। बच्चों के अचानक गायब होने के बाद परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।  गौरतलब है कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खोटही गांव निवासी संजय कुशवाहा का 11 वर्षीय बेटा आदित्य, अवध बिहारी का 11 वर्षीय बेटा आशीष और रामायण यादव का 10 वर्षीय बेटा सन्नी यादव सोमवार को घर से आदित्य कुशवाहा की साइकिल मरम्मत कराने के लिए निकले। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। आदित्य के परिजनों को घर में एक पत्र मिला। इसमें घर वापसी की बात लिखी थी। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां परिजनो ने अपने-अपने बच्चों की तलाश की, लेकिन कही कोई पता नहीं चला। मंगलवार को गांव वालों के साथ थाने पहुंचे घर वाले पुलिस को तहरीर देकर किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पूरे दिन थाने पर परिजन जमे रहे। इसके बाद पुलिस तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज करने के साथ उनकी तलाश शुरू कर ...

खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, लिए नमुने मचा हडकंप

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज कस्बा में शनिवार को उपजिलाधिकारी के अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों की जांच किया, जहां से खाद्य पदार्थो के नमूने  लेकर केंद्रीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। अधिकारियों की इस कार्यवाई से कस्बा के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। उपजिलाधिकारी तमकुहीराज विकास चंद की अगुवाई में खाद्य एवं औषधी विभाग की टीम ने ओवरब्रिज चैराहे पर स्थित खुशी फुड्स एवं रिद्धि सिद्धि मिष्ठान भंडार पर छापेमारी की गई। इस दरम्यान टीम ने खुशी फुड्स से आम एवं रिद्धि सिद्धि मिष्ठान भंडार के कारखानेे से खोवे का नमूना लेकर केंद्रीय प्रयोगशाला में भेज दिया। विभाग के इस कार्यवाई की जानकारी होते ही खाने पीने के सामान बेचने वाले दुकानदारो में हड़कंप मच गया। अधिकांश दुकानदार अपनी दुकान का शटर गिराकर रफुचक्कर हो गये। 🔴 बोले अधिकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी तमकुहीराज मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खुशी फुड्स की दुकान से इथालीन पाउडर के साथ आम का नमूना लिया गया है। संदेह है कि इथाईलिन के साथ कार्बाईड मिलाया गया हो, वहीं रिद्धि सिद्धि म...

पूरी दुनिया मे भारत की बदली है तस्वीर- डिप्टी सीएम

Image
🔵 बोले, ब्रजेश पाठक - मोदी ने गांधी के सपने को किया साकार 🔴 मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर भाजपा की ओर से चलाये जा रहे जन जागरण अभियान के तहत आयोजित जनसभा 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर कांग्रेस ने केवल राजनीति की, उनके सपने को पूरा नहीं किया। उसको पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। गांधी जी के स्वच्छता का सपना गांव घर तक साकार हुआ है। अब मां-बहन या भाई खेत में शौच के लिए नहीं जाते है। हर घर में शौचालय है। उन्होंने कहा कि असल में भाजपा सरकार ने राम राज्य का सपना साकार किया है। इसे देश व प्रदेश की जनता भी महसूस कर रही है।  उप मुख्यमंत्री शनिवार  को कुशीनगर मे थे। वे जिला मुख्यालय रविंद्र नगर के बुद्धा पार्क में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर भाजपा की ओर से चलाये जा रहे जन जागरण अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता प्रेस, जिससे महात्मा गांधी का पुराना नाता रहा है, उसको भाजपा सरकार द्वारा सम्मान दिया गया तो विपक्षी बौखला गए। राजनीति कर र...

आपरेशन त्रिनेत्र की सफलता से ही अपराध और अपराधियों पर कसेगा शिकंजा - अखिल कुमार

Image
🔴 चौक चौराहों पर सीसी टीवी कैमरे लग जाने से अपराध में आएगी कमी- सांसद  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने कहा कि ऑपरेशन त्रिनेत्र की शुरुआत गोरखपुर से शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री की मंशा सुरक्षित शहर बनाने की है। जिसके क्रम में ऑपरेशन त्रिनेत्र को सभी बड़े महानगरों में भी संचालित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि यह जनहित का कार्य है। इस कार्य में जनता की सहभागिता जरूरी है। अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार गुरुवार को कुशीनगर के एक होटल मे आयोजित ऑपरेशन त्रिनेत्र संवाद गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।  गोष्ठी में ऑपरेशन त्रिनेत्र की सफलता के लिए गाँव, शहर के मुख्य चौराहो व घरों पर सीसी टीवी कैमरे लगाने की योजना पर संभ्रांतजन, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधानों की सहभागिता पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से गोरखपुर में अपराधों में भारी गिरावट आयी है। एडीजी ने सभी संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान से अपील करते हुए कहा कि वे आगे आएं और इस कार्य मे सहभागी बनें। उन्होनें कहा कि महिला सुरक्षा के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र एक ...

पीएम मोदी ने अपनी कार्य कुशलता के दम पर भारत का विश्व में बढ़ाया मान-सम्मान- मनीष

Image
🔴 केंद्र सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूरा होने पर सदर विधायक ने की पत्रकारों से बातचीत 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सफलतम नौ वर्ष पूरे किए हैं। यह नौ वर्ष भारत के लिए स्वर्णिम काल रहा है। नौ वर्षों के भीतर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। केंद्र की मोदी सरकार का नौ वर्ष बेमिसाल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्य कुशलता के दम पर भारत का विश्वभर में मान-सम्मान बढ़ाया है। आज विश्व के तमाम देश भी भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। गांव, गरीब, किसानों के हित में तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के तहत कार्य कर रही है। यह कहना है पडरौना सदर विधायक मनीष जायसवाल उर्फ मंटू का। सदर विधायक गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय पर केंद्र की भाजपा सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूरे किए जाने पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे...

दहल उठा कुशीनगर : घर में जिंदा जले पांच मासूम सहित छह लोग

Image
🔴 डीएम और एसपी मौके पर पहुंचकर घटना की ली जानकारी, सीएम योगी ने जताया दुख, सभी मृतकों को चार चार लाख रुपये देने की घोषणा की 🔴 मरने वालों मे एक ही परिवार के एक महिला और पांच मासूम बच्चे शामिल 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर ।  जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दहा बापू नगर के एक घऱ में बुधवार की देर रात तकरीबन साढे बारह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से 6 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में पांच बच्चे और एक महिला शामिल है। एक ही परिवार के 6 लोगों के आग में जिंदा जल जाने से इलाके में हडकंप मचा हुआ है। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही भोर मे  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुचकर घटना की जानकारी ली।फिल्हाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दहा गांव के निवासी सरयू खटीक के दो बेटे है। इनमे एक बेटा परिवार लेकर लुधियाना पंजाब रहता है जबकि दूसरा नवमी अपनी 38 वर्षीय पत्नी संगीता सहित दस वर्षीय बेटी अंकिता, नौ वर्षीय लक्ष्मी, तीन वर्षीय रीता, दो वर्षीय गीता और ए...

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 21 लोगो ने किया रक्तदान

Image
🔴 अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के पूर्व दिवस पर पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। मारवाड़ी युवा मंच चेतना महिला शाखा पडरौना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के पूर्व दिवस पर पडरौना में पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पर रक्तदान शिविर लगाया गया।  नगर पालिका अध्यक्ष  विनय जयसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि  शिविर व गोरखपुर से मगायी गयी ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन वैन का फीता काटकर उद्घाटन किया।  शिविर में कुल 40 रक्तदाताओ ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसमे से कुल 21 लोग  रक्त देने के लिए उपयुक्त पाये गये। इसके बाद 21 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया जिसमें 10 लोगों ने पहली बार ब्लड डोनेट किया।  नये ब्लड डोनर को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विनय जायसवाल  ने कहा की चेतना महिला शाखा प्रतिवर्ष ऐसे ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करती रहती है जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को रक्त की आवश्यकता पूरी होती है। मंच की अध्यक्ष मीनू जिंदल ने कहा कि रक्तदान समाज के सभी लोगों को करना चा...

प्रत्येक वार्ड में लगेगा निशुल्क आरओ एटीएम

Image
   🔴 बोर्ड की बैठक में पच्चीस परियोजनाओं के प्रस्ताव पारित 🔴 नगर पंचायत दुदही की पहली बैठक 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । जनपद के नगर पंचायत दुदही में  पहली बोर्ड की बैठक सभी नवनिर्वाचित सभासद के साथ नगर पंचायत कार्यालय में संपन्न हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शायदा खातून की अध्यक्षता मे आहुत की गयी बैठक में कुल 25 परियोजनाओं के प्रस्ताव सदस्यों की सर्वसम्मति से पारित किए गए। नगर अध्यक्ष ने विकास के नए आयाम स्थापित करने में सभासदों के साथ मिलकर काम करने तथा अपने विजन के बारे में सभासदों को बताया।  राष्ट्रगान के साथ बैठक की शुरुआत की गयी। इसके सभासदों के द्वारा लाए गए कुल 25 परियोजनाओं के प्रस्ताव को सदस्यों की सहमति से पारित किया गया।  नगर में नवनिर्वाचित बोर्ड के सदस्यों ने नगर को साफ सुथरा तथा बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर संतृप्त कराए जाने की बात रखी।  बैठक में बिजली के पोल सुव्यवस्थित करने, स्ट्रीट लाइट लगाए जाने, आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की और भर्ती करने,  वाटर एटीएम मशीन लगाने, प्रत्येक वार्ड में डोर टू डो...

प्रेमी के साथ फरार किशोरी ने धर्म परिवर्तन करने का वीडियो किया वारयल, पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Image
🔴 धर्म - मजहब को दरकिनार कर प्रेमी जोडी मई माह हुए है फरार,  ढूंढ रही है पुलिस  🔴 किशोरी के पिता के तहरीर पर 16 मई को पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । धर्म और मजहब को दरकिनार कर एक-दूजे के हुए प्रेमी जोड़े को पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस की पहुंच से दूर गैर समुदाय की किशोरी ने एक वीडियो वायरल कर स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने और परिजनो पर पुलिस द्वारा दबाव नहीं बनाने के लिए अपील की है। किशोरी ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप मढते हुए मुख्यमंत्री से भी गुहार लगायी है। किशोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिले के कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी वीडियो को सीएम और पीएम को ट्वीट किया है। इधर पुलिस कानून का हवाला देते हुए युवक को गिरफ्तार करने पर अड़िल है।  जनपद के रविंद्रनगर धूस थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली दूसरे धर्म की अलीशान खातून पड़ोस के गांव के युवक शन्नी शर्मा से प्रेम करती है। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हो गए और शादी करने का निर्णय ले लिए, लेकिन युवती दूसरे समुदाय की होने के कारण दो...

स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी से झोलाछाप डाक्टरों का फलफूल रहा है कारोबार

Image
🔴 डिग्री नहीं, फिर भी अस्पताल खोलकर कर रहे मरीजों का इलाज और ऑपरेशन 🔴 बोर्ड पर फर्जी डॉक्टरों के नाम से झांसे में आ रहे मरीज, इलाज में लापरवाही से कई लोगों की हो चुकी है मौत 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। स्वास्थ्य विभाग के मेहरबानी के कारण जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो  की जिंदगी झोलाछाप डॉक्टरों के हवाले हैं। शहर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पीएचसी पर सरकारी चिकित्सको की उदासीन रवैया कारण शहरवासी फर्जी व झोलाछाप चिकित्सकों की शरण में जाने के लिए मजबूर हैं। शहर के गली-मोहल्लों के साथ-साथ खिरकिया बांसी,सेवरही दुदही कोटवा, छहूं चौराहा, जटहा,बसाहिया दुदही व जनपद के अन्य हिस्सों में ऐसे क्लीनिक अथवा मेडिकल स्टोर हैं, जहां इलाज और ऑपरेशन किया जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि जिले के  विभिन्न क्षेत्रों में लगभग पांच सौ क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। पुश्तैनी दवाखानों के नाम से मरीजों को लूटा जा रहा हैं। इन क्लीनिक में बैठने वाले चिकित्सक हाईस्कूल या इंटरमीडिएट हैं। कई क्लीनिक ऐसे हैं जिनमें निजी महंगे अस्पतालों के एजेंट चिकित्सक बनकर बैठे हुए है।...

पत्रकारों के नाम पर अवैध कारोबारियों से तथाकथित पत्रकार व दलाल कर रहे है धन उगाही

Image
🔴 देह व्यापार, बालू खनन, राशन माफियाओ के खिलाफ प्रकाशित हो रही खबर रुकवाने के नाम पर मैनेज का खेल 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद में अनैतिक कार्य और अवैध कारोबार मे लिप्त कारोबारियों व माफियाओ से कुछ तथाकथित पत्रकार व दलाल,युगान्धर टाइम्स व संदेशवाहक समाचार पत्र, आईएनए व समाचार भारती के पत्रकार संजय चाणक्य और वाइस आफ लखनऊ के पत्रकार बीबी त्रिपाठी के नाम पर धन वसूली किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। दलाल रुपी पत्रकारों द्वारा अवैध कारोबारियों व माफियाओ से यह वसूली उनके खिलाफ इन दोनो पत्रकारो द्वारा खबर न लिखने व मैनेज कराने  के नाम पर की जा रही है। गौरतलब है बुद्धनगरी कुशीनगर मे होटल, रेस्टोरेंट व गेस्ट हाउसो मे अवैध रूप से चल रहे देहव्यापार का कारोबार, अवैध बालू खनन, फर्जी नियुक्ति पत्र पर नौकरी, राशन माफियाओ का खेल सहित तमाम जनहित से जुडे मुद्दे पर संजय चाणक्य व बीबी त्रिपाठी द्वारा लगातार खबरे लिखी जा रही है। बताया जाता है कि खबर रुकवाने के लिए माफियाओं ने पहले इन पत्रकारो को मैनेज करने का प्रयास किया किन्तु सफलता नही मिली जिसका उल्लेख पत्रकार संजय चा...

सिचाई विभाग के स्टोर से करोड़ों रुपये की मशीन और उपकरण गायब

Image
🔵 दर्ज हो सकता है संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर  मुकदमा  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के पडरौना स्थित सिचाई विभाग के स्टोर मे  पाच दशक से सुरक्षित रखी गयी करोडो रुपये की मशीन गायब है। ऐसी चर्चा है कि लंबे समय से रखी गयी मशीनों का उपयोग न किये जाने के कारण विभागीय कर्मचारियों ने अधिकारियों से साठगांठ कर करोडो रुपये की उन मशीने बेच दी है। हालांकि विभाग का कहना है मशीने चोरी हो गयी है।इस बात का खुलासा तब हुआ जब आवश्यकता पड़ने पर मशीनों क खोजबीन शुरू हुई, तब पता चला कि स्टोर का ताला टूटा है और मशीनें गायब थीं। चोरी हुई सामग्री की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। मामला जगजाहिर होने के बाद विभाग के जेई और अन्य अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर देखा तो स्टोर का ताला और गेट तोड़कर उसमें रखीं कीमती मशीनें, उपकरण और अन्य सामग्री गायब कर दी गई थीं। बताया जाता स्टोर इंचार्ज वर्तमान समय में सिद्धार्थनगर जनपद में तैनात हैं, लेकिन चार्ज उन्हीं के पास है। उनका कहना है कि उन्हें नही मालूम  है कि कितने करोड़ की संपत्ति गायब हुई है।  सिंचाई विभाग के लिपिक से...

ओडिशा ट्रेन हादसा: रेल पटरियों की मरम्मत से CBI जांच की सिफारिश

Image
🔴 ओडिशा ट्रेन हादसा 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  नई दिल्ली /ओडिशा। बालासोर जिले के बाहानगा बाजार में भीषण रेल हादसे के बाद रविवार (4 जून) को भी मरम्मत का काम जारी रहा. पूर्वी और दक्षिण भारत को जोड़ने वाली मुख्य ट्रंक लाइन से रेलगाड़ियों के क्षतिग्रस्त डिब्बे हटा दिये गये हैं और ट्रेन सेवा बहाल करने के लिए दो रेल पटरियों को दुरुस्त कर दिया गया है. इसके साथ ही इस दुर्घटना की सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश भी की गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार (4 जून) को कहा, "रेलवे बोर्ड की तरफ से अब तक मिली जानकारी के बाद इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है." उन्होंने कहा, "बालासोर दुर्घटनास्थल पर अप और डाउन दोनों रेल पटरियों की मरम्मत कर दी गई है. अप-लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है और ओवरहेड विद्युतीकरण का काम भी शुरू हो गया है." 🔴 मृतकों की संख्या हुई 280 रेलवे के अधिकारियों ने कहा, "रेल पटरियों का कम से कम एक हिस्सा अब ट्रेनों के परिचालन के लिए तैयार है, लेकिन बालासोर दुर्घटनास्थल पर लूप लाइन सहित सभी पटरियों को ठीक करने में अभी और समय लगेगा....

कुशीनगर में छापेमारी के बाद बदस्तूर जारी है देहव्यापार का कारोबार

Image
🔴 बुद्धनगरी मे थमने का नाम नही ले रहा है जिस्मफरोशी का धंधा 🔵 संजय चाणक्य  कुशीनगर । बुद्धनगरी मे अवैध रूप से बेखौफ संचालित हो रहे देह व्यापार का कारोबार थमने का नाम ले रहा है हालाकि बीते दिनों उपजिलाधिकारी व सीओ के अगुवाई में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एनके गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियां को हिरासत मे लिया था। बाद में पकडी गयी युवतियों को पुलिस ने उनके परिजनो के हवाले कर दिया जबकि आधा दर्जन पकडे गये युवको खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एनके गेस्ट हाउस को सील कर दिया। इसके बावजूद बुद्धनगरी के तकरीबन दो दर्जन से अधिक गेस्ट हाउस और होटल में स्कूली व नाबालिग लड़कियों के साथ देह व्यापार का अनैतिक कारोबार बदस्तूर जारी है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-28  के किनारे बसा कुशीनगर व कसया क्षेत्र में संचालित दो दर्जन से अधिक संख्या में छोटे बड़े होटल, ढाबा, गेस्टहाउस और रेस्टोरेंट संचालित होता है जहां बेखौफ देहव्यापार का अनैतिक कारोबार फलफूल रहा है। जगजाहिर है कि कुशीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग - 28 के किनारे हिरनहा...

हमेशा याद किए जायेगे डा ब्रजेश के कार्य- स्वामी दिब्य सागर

Image
🔴 मनायी गयी समाजसेवी डाॅ. ब्रजेश की 21 वी पुण्यतिथि  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । " हज़ारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है,बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा। अब नहीं लौट के आने वाला,घर खुला छोड़ के जाने वाला।'' समाजसेवी स्वर्गीय डाक्टर ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव की 21 वी  पुण्यतिथि सोमवार को पैतृक आवास तरयालच्छीराम में मनाई गई। इस दौरान देश मे ख्याति प्राप्त  संत स्वामी दिव्य सागर महाराज, पूर्व विधायक भाजपा नेता डाॅ. पीके राय, एडवोकेट संयोग श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान रुद्रानंद गिरी पशु चिकित्सा विभाग के बृजेन्द्र श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव समेत लोगों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ख्याति प्राप्त संत दिव्य सागर महाराज ने कहा कि जीवन मे किये गये पुण्यों कार्यो का रिपोर्ट कार्ड है पुण्यतिथि। डाॅ. ब्रजेश द्वारा किए गये पुण्य कार्यो की देन है कि आज हम उनकी पुण्यतिथि मना रहे है। स्वामी ज...

विकसित देशों मे भारत, ब्रिटेन को पीछे छोड पाचवे पायदान पर पहुंचा- रघुवर दास

Image
🔴 जल-थल-नभ तीनों क्षेत्र में भारत मजबूत  🔵 वर्ष 2030 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दासने कहा कि देश में स्वर्णिम काल चल रहा है। मोदी के आने के बाद 50 साल से जो देश को लूटते रहे, कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टियां सबसे अधिक परेशान दिखाई दे रही है। वर्ष 2014 से पहले भारत आर्थिक रूप से विकसित देशों में 11 वें स्थान पर था,आज ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवें पायदान पर पहुंच गया है। मोदी का एक ही नारा है ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा। इसलिए सभी दल एक होकर प्रधानमंत्री को हटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीति पर कार्य कर रहे हैं, उनके नेतृत्व में सबका विकास हो रहा है।  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को कुशीनगर में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। वह बुद्धनगरी स्थित एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब होकर मोदी के नौ वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे थे।  उन्होंने...