Posts

Showing posts from December, 2022

घूस लेने वाला सेक्रेटरी निलंबित

Image
🔴 वायरल वीडियो को डीएम ने लिया संज्ञान 🔴 डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने की निलंबन की कार्रवाई  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  जनपद के  विशुनपुरा ब्लाक के खरसाल बबुईया ग्राम सभा के ग्राम पंचायत अधिकारी राघवेन्द्र कुमार पटेल द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर खुलेआम घूस लिए जाने के मामले मे वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। कहना न होगा कि सूबे की योगी सरकार पारदर्शी व्यवस्था कायम रखने के गरज से लगातार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने का दावा कर रही है। इसके बावजूद जिले में सरकारी मशीनरियों के घूस लेते वायरल  वीडियो सरकार के दावों को चुनौती दे रहे हैं।  काबिलेगौर है कि वायरल वीडियो विशुनपुरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरसाल बबुईया का है। वीडियो में इस गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) राघवेन्द्र पटेल ग्राम सभा का परिवार रजिस्टर लेकर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान गांव का एक व्यक्ति उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की बात कहता है जिसके एवज मे ग्राम पंचायत अधिकारी राघवेन्द्र कुमार पट...

पंचतत्व मे विलीन हुई पीएम मोदी का माँ

Image
🔴 प्रधानमंत्री ने दी माँ को मुखाग्नि 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा पंचतत्व में विलीन हो गईं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी. गुजरात के गांधीनगर में एक श्मशान घाट में साधारण तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया गया। हीरा बा का शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया था। वह सौ साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के घर पर लाया गया. जहां पीएम मोदी ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। कहना न होगा होगा कि पीएम की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उनका शुक्रवार को निधन हो गया। मांँ की निधन की खबर सुन पीएम अवाक रह गये उन्होंने ने ट्वीट कर मां हीरा बा के निधन की जानकारी देते हुए उन्हें श्रद्धांज...

फिर लगा डीपीओ पर छेड़खानी का आरोप

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर ।   भ्रष्टाचार के आरोप मे शासन के रडार पर चढे व हमेशा विवादो को लेकर चर्चा मे रहने वाले जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय एक बार फिर चर्चा मे है। पिछले बार की तरह इस बार भी इनके ऊपर एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि बुधवार की शाम डीपीओ कार्यालय मे उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने डीपीओ शैलेन्द्र कुमार राय पर छेड़छाड़ का आरोप मढ़ते हुए हो-हल्ला मचाने लगी। मौके पर पहुंची रवीन्द्रनगर पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर शांत कराया। महिला ने तहरीर देकर डीपीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।  जनपद के खड्डा विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम हथिया निवासिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीरा कुशवाहा ने रविंद्रनगर थानाध्यक्ष को दिए गये तहरीर मे  जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाया हैं । आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने कहा है कि 28 दिसंबर बुधवार को वह  जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय के निर्देश के अनुपालन में कार्यालय उपस्थित हुई थी। महिला ने आगे कहा ...

मीडिया ने दिल जीता और व्यापारियों ने कप

Image
🔴 स्व. कृष्णा साहा व स्व. विमलेश मल्ल की स्मृति में 15वें वर्ष आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता 🔴 मैत्री मैच में व्यापारी एकादश ने मीडिया एकादश को दिया 239 रनों का विशाल लक्ष्य 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। पडरौना शहर के यूएनपीजी कॉलेज के खेल मैदान में पडरौना क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. कृष्णा साहा व छात्रनेता स्व. विमलेश मल्ल की स्मृति में 15वें वर्ष ऑल इंडिया अम्बुजा कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन शनिवार को मीडिया एकादश और व्यापारी एकादश के बीच मैत्री मैच खेला गया। इसमें व्यापारियों ने कप जीता तो मीडिया की टीम ने दर्शकों का दिल जीत लिया। आतिशी पारी खेलने वाले विक्की सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टॉस जीतकर व्यापारी एकादश टीम के कप्तान अजय साहा ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। व्यापारी एकादश की शुरुआत काफी तेज रही। सलामी बल्लेबाज सज्जाद अली और बबलू सिंह के बीच 88 रनों की साझेदारी हुई। इन दोनों का विकेट गिरने के बाद मध्य क्रम में खेलने आये विक्की सिंह ने आतिशी पारी खेल तेजी से रन स्कोर में इजाफा किया। निर्धारित 20 ओवर के खेल में ...

पत्रकार पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध मे पत्रकारों ने सौपा ज्ञापन

Image
🔴 पुलिस प्रशासन के खिलाफ जिलेभर के पत्रकार हुए लामबंद  🔴 मामले की मजिस्ट्रेटी जांच करने की पत्रकारो ने की मांग  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । महिला पुलिस के खिलाफ पत्रकार अखिलेश तिवारी द्वारा किये गये ट्विट के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से पत्रकार पर दर्ज किये गये मुकदमे के विरोध मे गुरुवार को जिले के पत्रकार लामबंद हुए। जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क मे इकट्ठा हुए सभी पत्रकारों ने पुलिसियां कार्रवाई की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग की है। जनपद के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट से जुड़े सैकड़ो पत्रकारों ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के सामने बुद्धा पार्क में इकठ्ठा होकर हाथों पर काली पट्टी बांध शान्तिपूर्ण मार्च निकालते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां पत्रकारों ने पत्रकार अखिलेश तिवारी पर लगे आरोप की निष्पक्ष जाँच कराने के लिए एसपी को ज्ञापन सौपा। एसपी की ओर से संतोषजन आश्वाशन न मिलने पर सभी पत्रकार साथी जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे और डीएम से मिलकर वायरल वीडियो को अखि...

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर, पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ संगठन करेगा आवाज बुलंद

Image
🔴 उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई कुशीनगर की बैठक  🔴  30 दिसंबर तक सदस्यता शुल्क जमाकर नवीनीकरण कराने की अपील  🔴  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की कुशीनगर जिला इकाई की बैठक  जिला मुख्यालय स्थित जिला सूचना कार्यालय मे संपन्न हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे पूर्व की कार्रवाई पर चर्चा करते हुए संगठन के विस्तारण, मजबूती व पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला महासचिव संजय चाणक्य ने किया  संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनता की आवाज को नौकरशाहों और सरकार तक पहुंचाने का काम करने वाले पत्रकारों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। इसे श्रमजीवी पत्रकार कभी बर्दाश्त नही करेगा। उन्होंने कहा कहा कि पत्रकारों में आपसी फूट डलवाकर अधिकारी पत्रकारों को कमजोर करने का काम कर रहे हैं, लेकिन श्रमजीवी पत्रकार संगठन से जु़ड़े पत्रकार कमजोर नहीं। बैठक मे उपस्थित कलमकारो ने पत्रकार उत्पीड़न के मामले को मजबूती से उठाने, सूचना विभाग द्...

तहसील समाधान दिवस पर इकट्ठा किया जा रहा है चंदा

Image
🔴 तहसील समाधान दिवस बना मजाक 🔴 शनिवार को समाधान दिवस पर जिम्मेदार लोगों द्वारा शौचालय मरम्मत के लिए किया जा रहा धन एकत्रित, वीडियो वायरल  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । आम लोगों के समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सरकार द्वारा शुरू की गयी जनकल्याणकारी योजनाओं मे शुमार तहसील समाधान दिवस मजाक बनकर रह गया है। इसकी एक बानगी शनिवार को पडरौना तहसील मे उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित समाधान दिवस मे देखने को मिली। यहां फरियादी जब साहब के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचे तभी एक जिम्मेदार संगठन के जिम्मेदार लोग साहब के पास पहुचकर किसी अन्य मामले को लेकर चर्चा करने लगे। नतीजतन समाधान दिवस सरकार के नेक नीयत इरादे के विपरीत फरियादियों को निराशा हाथ लगी। काबिलेगौर है कि मौके पर आम जनमानस को त्वरित न्याय दिलाने की गरज से सम्पूर्ण समाधान व थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं मे शामिल है। इसी कडी मे शनिवार को पडरौना तहसील मे उपजिलाधिकारी महात्म सिंह की अध्यक्षता और तहसीलदार सूमित सिंह सहित तहसील स्तर के अधिकारियों के मौजूदगी मे समाधान दिवस का आयोजन कि...

तीन लाख रुपये लेकर विवेचना में हेरफेर करने वाले दरोगा पर मुकदमा दर्ज

Image
🔴 एसपी के आदेश पर शुरू हुई कार्रवाई 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में तीन लाख रुपये लेकर विवेचना मे हेरफेर करने वाले दरोगा दीनानाथ पाण्डेय पर  हनुमानगंज थाना में भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पीड़िता शिकायत पर कराये गये जांच के बाद एसपी के निर्देश पर की गयी है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव दुदही निवासी अजय सिंह ने 21 मार्च 2022 को अपने विपक्षी 13 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रयास, खतरनाक हथियार का प्रयोग, गंभीर रूप से घायल करने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना हनुमानगंज थाना में तैनात दरोगा दीनानाथ पांडेय को सौंपी गई थी। आरोप है कि विवेचक दीनानाथ पाण्डेय ने वादी मुकदमा अजय सिंह की पत्नी नमिता सिंह से मुकदमे में धारा 308 (गैर इरादतन हत्या के प्रयास की) को 307 (हत्या के प्रयास) में तरमीम करने के लिए तीन लाख रुपये मांगे। मह...

इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज

Image
🔴 महिला ने विवेचना में रुपये लेने का लगाया था आरोप 🔴 मौजूदा समय में पडरौना कोतवाली मे तैनात है आरोपी इंस्पेक्टर भीखू राय और तुर्कपट्टी थाने पर है हेड कांस्टेबल श्रीकिशन सिंह  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के हाटा कोतवाली ने एक साल पूर्व दर्ज मुकदमे में विवेचना के नाम पर रुपये लेने के आरोप में तत्कालीन व वर्तमान समय मे पडरौना कोतवाली मे तैनात एसएसआई भीखू राय और उनके खासमखास रहे व तुर्कपट्टी थाने पर तैनात कांस्टेबल श्रीकिशुन सिंह  के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि एसएसआई भीखू राय एक महिला से हत्या के प्रयास के मामले मे उसके बेटे का नाम निकालने के लिए पांच लाख रुपये मांगे थे। महिला ने इंस्पेक्टर भीखू राय के खास  हेड कांस्टेबल श्रीकिशन सिंह को दो लाख रुपये दिए लेकिन पांच लाख की जिद पर अड़े इंस्पेक्टर ने महिला के बेटे को जेल भेज दिया। रुपये वापस नहीं करने पर महिला ने डीजीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद पूरे मामले की जांच हुई और महिला की शिकायत सही पाया गया।  हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा निवासी मीरा देवी...

पोखरे के जमीन पर अवैध तरीके से बने मकान पर चलेगा बुल्डोजर

Image
🔵 एसडीएम कोर्ट ने दिया फैंसला, तहसीलदार के जांच में मिला फर्जी  दस्तावेज 🔴 सरकारी अभिलेख में पूर्व की भांति दर्ज होगा पोखरी का जमीन 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। दबंगों द्वारा लेखपाल के मिलीभगत से सरकारी अभिलेखो में  फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराकर पक्का निर्माण कराये जाने के मामले मे उपजिलाधिकारी कोर्ट ने पूर्व की भांति पोखरी के जमीन को सरकारी अभिलेख में दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला जनपद के हाटा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसिया  का है।   काबिलेगौर है कि  ग्राम  पंचायत सिरसिया निवासी जगत साहनी पुत्र मूरत ने उप जिलाधिकारी न्यायालय हाटा में पांच वर्ष पूर्व एक वाद दाखिल किया था, जिसमें ग्राम सभा के दो पोखरी पर गांव के ही चिंतामणि पुत्र पृथ्वी, मुन्नी देवी पत्नी सूर्यभान, विमला देवी पत्नी रमाशंकर, ममता देवी पत्नी रविंदर आदि लोगों ने पोखरी की जमीन पर कुछ वर्ष पूर्व अवैध कब्जा कर सरकारी अभिलेख में फर्जी तरीके से अपना नाम दर्ज कराकर पक्का मकान बना लिया गया है। जिसके सापेक्ष तहसीलदार हाटा ने 31 अगस्त 2017 को जांच करते हुए अपना साक्ष्य एसड...

ट्रेन से गिरकर युवती घायल, घंटो एम्बुलेंस के लिए तडपती रही

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के खड्डा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद एंबुलेंस के इंतजार में वह डेढ़ घंटा तक तड़पती रही। एंबुलेंस न मिलने पर परिजन निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गए। जानकारी के मुताबिक छितौनी कस्बे से सटे बिहार प्रांत के पिपरासी थाना क्षेत्र के ग्राम बहरीस्थान निवासी 20 वर्षीय पुष्पा सोमवार को बेतिया में कामख्या एक्सप्रेस में सवार हुई थी। उसे पनियहवा उतरना था, लेकिन कामख्या एक्सप्रेस का पनियहवा व खड्डा में ठहराव नहीं है।  बताया जाता है कि जब ट्रेन पनियहवा नहीं रुकी तो युवती घबरा गई और ट्रेन से खड्डा पहुंच गई। यहां पर गति धीमी हुई तो युवती उतरने की कोशिश करते समय गिरकर घायल हो गई। एक सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डु गुप्ता ने उसे ई रिक्शा से तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन डेढ घंटा तक एंबुलेंस नहीं पहुंचा। इधर, घायल युवती की हालत बिगड़ती जा रही थी। 🔴 विभाग की लापरवाही  अंत में परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल ...

ओशो ने जीने की राह दिखाई- आत्मोनिनाद

Image
🔴 अनुयाइयों ने दुनिया भर में ओशो के संदेश फैलाने का संकल्प 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। नव संन्यास की परिभाषा गढ़ने वाले ध्यान व प्रेम के प्रवर्तक आध्यात्मिक गुरू आशो के  जन्मदिवस पर बुद्धनगरी कुशीनगर में तीन दिवसीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिक्किम, अरुणांचल, नेपाल से आए ओशो अनुयाइयों ने दुनिया भर में ओशो के संदेश फैलाने का संकल्प लिया। महापरिनिर्वाण मार्ग स्थित ओशो मैत्रेय ध्यान केंद्र पर रविवार देर शाम को सम्पन्न हुए कार्यक्रम में स्वामी आत्मोनिनाद ने कहा कि ओशो ने लोगों को जीने की नई राह दिखाई। शुरुआती दौर में दुनिया भर में ओशो के विचारों का तीव्र विरोध हुआ, लेकिन अब सारी दुनिया उनके ज्ञान व दर्शन की कायल हो गई है। उन्होंने कहा कि सक्रिय-ध्यान पर ओशो ने अपने प्रवचनों में कहा है कि ‘‘ध्यान एक ऊर्जा की घटना है। सभी प्रकार की ऊर्जाओं के संबंध में एक आधारभूत बात समझ लेनी है, और यह समझने के लिए मूलभूत नियम है कि ऊर्जा दो विपरीत ध्रुवों में बहती है। केवल यही एक ढंग है उसके बहने का  और कोई दूसरा ढंग नहीं है उसके बहने का। वह द्वंद्वात्मक ध्रुवों में बहती ह...

अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करेगी अधिकार सेना - अभिताभ ठाकुर

Image
🔵 मौजूदा सरकार प्रदेश मे भय का माहौल कायम कर अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को कुचलने का कर रही है कार्य  🔴 पार्टी के विस्तार व संगठित ढांचे को मजबूत करने की गरज से  गोरखपुर मण्डल के दो दिवसीय दौरे पर निकले है अभिताभ ठाकुर  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। पूर्व आईपीएस अधिकारी व अधिकार सेना पार्टी के संस्थापक अभिताभ ठाकुर ने कहा कि अपराध पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का जीरो टाॅलरेंस का दावा छलावा साबित हो रहा है। मौजूदा सरकार प्रदेश मे भय का माहौल कायम कर अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को कुचलने का कार्य कर रही है, चाहे वह पत्रकार हो, बुद्धिजीवी वर्ग हो या फिर विपक्ष। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार अपने विरुद्ध उठने वाली आवाज को दबाने के लिए विपक्ष को चुन चुन कर खत्म कर रही है। अधिकार सेना अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करेगी।  अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिताभ ठाकुर अपनी पार्टी का विस्तार व संगठित ढांचे को मजबूत करने की गरज से  गोरखपुर मण्डल के दो दिवसीय दौरे पर निकले है। वह  रविवार को कुशीनगर जनपद के पडरौना नगर मे  पत्रकारों से मुखात...

गुजरात मे एतिहासिक जीत

Image
🔴 डाॅ. सुधाकर मिश्र  गुजरात विधानसभा चुनाव में भारती जनता पार्टी की ‘ऐतिहासिक’ जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्वसनीयता और उनके नेतृत्व में लोगों के विश्वास को दिया। ‘‘इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का भरोसा, उनकी लोकप्रियता और साख को जाता है। पार्टी गुजरात में किसी भी विधानसभा चुनाव की तुलना में सबसे अधिक सीट जीतकर लगातार सातवीं बार सत्ता में आने कीर्तिमान स्थापित किया है। गुजरात में जीत के साथ ही भाजपा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बाद एकमात्र ऐसी पार्टी बन जाएगी, जिसने लगातार सात बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। 1977 से 2011 तक 34 साल तक पश्चिम बंगाल पर शासन करने वाली माकपा ने भी लगातार सात चुनाव जीते थे। बीजेपी ने 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटें हासिल की हैं जिसके बाद जीत के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। गुजरात में इतना बड़ा जनादेश आज तक किसी पार्टी को नहीं मिला है। इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में कोई भी विपक्षी पार्टी बीजेपी को दूर-दूर तक टक्कर देती नहीं दिखी। जहां 2017 के चुनाव में भाजपा को टक्कर देने ...

फर्जी अंक पत्र पर नौकरी करने वाली सफाईकर्मी बर्खास्त

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स खबर का असर जुगाड़, काम नही आया 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत सफाईकर्मी मंजू देवी को आखिरकार अपनी नौकरी से हाथ धोना ही पडा। फर्जी अंक पत्र व टीसी लगाकर नौकरी हासिल करने वाली सफाईकर्मी मंजू देवी जांच मे फर्जी पाये जाने के बाद  इधर-उधर से जुगाड़ लगाकर काफी दिनो तक बची रही लेकिन जब युगान्धर टाइम्स ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया तो डीपीआरओ अभय कुमार यादव ने मंजू देवी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हे बर्खास्त कर दिया है। मंजू देवी के अंक पत्र व टीसी की जांच बीएसए द्वारा की गई थी जिसमे आरोप सही पाये जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। काबिलेगौर है कि जनपद के हाटा विकास अन्तर्गत ग्राम पंचायत घोरटप मे सफाईकर्मी के पद पर तैनात मंजू देवी के अंक पत्र, व जन्म प्रमाणपत्र फर्जी होने का दावा करते हुए देवरिया निवासी अधिवक्ता मोहम्मद अरशद ने मंजू देवी के खिलाफ निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश लखनऊ को शिकायत करते हुए प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।  इसको गंभीरता से लेते हुए शासन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कु...

आशा कार्यकत्रियों ने सीएमओ को बनाया बंधक, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Image
🔴 सात माह से मानदेय न मिलने को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने सीएमओ कार्यालय मे जडा ताला 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर । सात माह से मानदेय न मिलने के कारण आक्रोशित आशा कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को सीएओ कार्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला जडा और प्रर्दशन कर सीएमओ मुर्दाबाद का नारा लगाया। सीएमओ के बंधक बनाए जाने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आशा कार्यकत्रियों को समझा-बुझाकर शांत किया।  आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि सात माह से उन्हें मानदेय नही मिला है। मानदेय के लिए वह लगातार वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से गुहार लगाती रही लेकिन  उन्हें मानदेय नही दिया । उन्होंने कहा की दशहरा, दीपावली जैसे त्योहार मे भी मानदेय नही मिला। नतीजतन आशा कार्यकत्रिया भूखमरी के कगार पर है। आशा कार्यकत्री काफी गुस्से मे देखी। वह अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौपी। इसके बाद सीएमओ कार्यालय पहुची जहां उन्होंने मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना पर बैठ गयी। इस दौरान आशा कार्यकत्रियों ने सीएमओ डॉ, सुरेश पटारिया खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीएमओ के बंधक बनाए जाने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची...

स्थानांतरण के बाद भी सात माह से कुण्डली मारे बैठे रसूखदार लेखपाल

Image
🔴 डीएम के आदेश पर जनहित मे लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता को एडीएम ने 11 मई को किया था स्थानांतरित 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जिले मे मनबढ और रसूखदार लेखपालो का बोलबाला है। सूबे के योगी सरकार मे जनपद के कप्तानगंज तहसील मे तैनात लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता का मनबढई का आलम यह है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सात माह पूर्व स्थानांतरित किये जाने बाद भी रसूखदार लेखपाल आज भी अवैध तरीके से कुण्डली मारे बैठे है। चर्चा-ए-सरेआम है कि डीएम के आदेश पर लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता का रसूख भारी पड रहा है। काबिलेगौर है कि जिलाधिकारी के आदेश दिनांक 11-5-2022 के अनुपालन मे अपर जिलाधिकारी ने पत्र संख्या - 33(1-7)/सात-भूलेख - 2022 दिनांक - 11 मई-2022 को अपने आदेश मे लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता का स्थानांतरण जनहित मे नियमानुसार  कप्तानगंज तहसील से खड्डा तहसील मे किया है। आदेश मे यह भी लिखा है कि स्थानांतरित लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता इस आदेश प्राप्ति के पश्चात तत्काल नये तैनाती तहसील मे कार्यभार ग्रहण करे। मजे की बात यह है कि  यह आदेश जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने 11 मई-2022 को जारी कि...

बिहार की बेतिया की सडक जुड़ेगी कुशीनगर से

Image
🔴 निर्माण का रास्ता साफ, गण्डक नदी पर बनेगा 11.24 किमी पूल 🔴 बिहार के बेतिया और यूपी के कुशीनगर के बीच आवागमन होगा आसान 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । पडोसी राज्य बिहार के बेतिया और उत्तरप्रदेश के कुशीनगर के बीच आवागमन और आसान होगा। इन दोनों शहरों को जोड़ने वाली सड़क का एलाइनमेंट मंजूर हो गया है. जल्द भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से इसकी विधिवत स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।इसके बाद जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।  पथ निर्माण विभाग के अनुसार, बेतिया की मनुआपुल-पतजरिवा नई सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. कुल 29.22 किलोमीटर की इस नई सड़क के अंतर्गत गंडक नदी पर एक पुल भी बनेगा। इस पुल की लंबाई 11.24 किलोमीटर होगी। बताया जाता है कि शीघ्र इस सड़क के डीपीआर बनाने से लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इस सड़क के बन जाने से उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच दूरी काफी कम होगी। यह सड़क उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले में स्थित एनएच 730 से यह सड़क जुड़ेगी।  🔴 एनएचएआई बनाएगी सड़क एनएचएआई द्वारा इस सड़क को बनाया जाना है, जिसका नाम 727 एए दिया गया...

आरक्षण सूची जारी होने के बाद खिल उठे दावेदारो के चेहरे

Image
🔴 नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षो का आरक्षण सूची जारी  🔴  टिकट पाने के होड मे जुटे दिग्गज  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के  सभी नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण सूची जारी हो गया है। रामकोला नगर पंचायत को छोड़ सभी निकायों मे दावेदारों के चेहरे खिल उठे है, जबकि रामकोला में ताल ठोक रहे दिग्गज मायूस है।  काबिलेगौर है कि जिले के तीन नगर पालिकाओं में कुशीनगर व पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है  जबकि हाटा नपाध्यक्ष का पद अनारक्षित है। नगर पंचायतों में जहां पांच नगर पंचायत अनारक्षित हैं, वही चार नगर पंचायतो मे महिलाओं के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित किया गया है।  रामकोला नगर पंचायत ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है और यहां के सामान्य व एससी वर्ग के कई दावेदारों को मायूसी हाथ लगी है। माना जा रहा है कि अब जिले के 12 निकायों में उम्मीदवारों की संख्या और बढ़ेगी। कहना न होगा कि बीते निकाय चुनाव मे पडरौना नगर पालिका का अध्यक्ष पद पिछडी जाति के लिए आरक्षित था। उसके पहले वर्ष 2012 में अनारक्षित था। उससे पहले वर्ष 2007 म...

अगले माह खुल जायेगी एयरपोर्ट टू फोर लेन सडक

Image
🔴 अंतिम चरण मे चल रहा है सडक का निर्माण कार्य  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को फोर लेन से जोड़ने वाली सड़क जनवरी माह से आवागमन के लिए खुल जायेगी। बताया जा रहा है कि सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। ड्रेनेज युक्त टू लेन सड़क की खूबसूरती को एंटीक स्ट्रीट लाइटिंग, लैंडस्केपिंग व फ्लोरीकल्चर से निखारा जा रहा है। पाम व खजूर के पौधों के साथ साथ अनेक शोभाकार प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे हैं।  गौरतलब है कि 54 करोड़ की लागत से बन रही 3.5 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण मे 21 करोड़ रुपये राज्य सरकार  व 33 करोड़ रुपए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वहन किया है। आवागमन शुरू होने से एयरपोर्ट तक यात्रियों की पहुंच सुगम हो जायेगा। बिहार के जिलों व गोरखपुर से आने वाले यात्री सीधे एयरपोर्ट से गन्तव्य तक आवागमन कर सकेंगे। इससे न सिर्फ यात्रियों का समय बचेगा बल्कि ट्रैफिक जाम से निजात भी मिलेगी। वर्तमान में यात्री शहर से होकर आ-जा रहे हैं। यातायात जाम से यात्रियों को विमान छूटने का भय बना रहता है. साथ ही बारिश के दिनों में रन वे पर जलजमाव की समस्या से मुक्ति म...

सूबे के नगर निगम मेयर, पालिका व पंचायत अध्यक्षो का आरक्षण सूची जारी

Image
🔴 नगर निकाय चुनाव  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  लखनऊ । उ. प्र. में नगर निकाय चुनाव 2022 के नगर निगम मेयर  नगर पालिका औऱ नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के आरक्षण का सोमवार को ऐलान कर दिया गया है। नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा ने सभी नगर निगमों के महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष औऱ नगर पंचायत अध्यक्ष के रिजर्वेशन की लिस्ट जारी की है।  गौरतलब है कि सूबे मे 17 नगर निगम में दो सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं. जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए चार सीटें आरक्षित रहेंगी। महिला के लिए तीन औऱ बाकी के लिए आठ सीटें अनारक्षित की गई हैं. झांसी नगर निगम अनुसूचित जाति, मथुरा वृंदावन नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अलीगढ़ नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मेरठ नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग, अयोध्या नगर निगम महिला, सहारनपुर नगर निगम महिला, मुरादाबाद नगर निगम महिला, फिरोजाबाद नगर निगम अनारक्षित, गाजियाबाद नगर निगम अनारक्षित, लखनऊ नगर निगम अनारक्षित,  कानपुर नगर निगम अनारक्षित, गोरखपुर नगर निगम अनारक्षित, वाराणसी नगर निगम, बरेली नगर निगम अनारक्षित और...

नगर निकाय अध्यक्ष पद का आरक्षण सूची जारी

Image
🔴 दो नगर पालिका व चार नगर पंचायत मे अध्यक्ष होगी सामान्य महिला 🔴 छह नगर पंचायत व एक नगर पालिका का अनारक्षित, एक पिछडी 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर। उत्तर प्रदेश नगर चुनाव के नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण का सोमवार को ऐलान कर दिया गया। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सुनिल चौधरी ने जनपद के सभी नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षो के आरक्षण सूची जारी कर दिया है।   जनपद मे तीन नगर पालिका एंव दस नगर पंचायत मे से चार नगर पंचायत सामान्य जाति  के लिए आरक्षित की गयी है जबकि एक पिछडी, एक अनारक्षित व चार सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसी तरह तीन नगर पालिका मे से दो सामान्य महिला व एक सामान्य जाति के लिए आरक्षित किया गया है। विशेष सचिव सुनिल चौधरी द्वारा  जारी किये गये सूची के अनुसार नगर पालिका परिषद कुशीनगर एवं नगर पालिका परिषद पडरौना सामान्य महिला एवं नगर पालिका परिषद हाटा अनारक्षित घोषित किया गया हैं। इसी तरह नगर पंचायत तमकुही राज सामान्य , नगर पंचायत दुदही सामान्य , नगर पंचायत सेवरही सामान्य , नगर पंचायत रामकोला पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत सुक...