स्थानांतरण के बाद भी सात माह से कुण्डली मारे बैठे रसूखदार लेखपाल

🔴डीएम के आदेश पर जनहित मे लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता को एडीएम ने 11 मई को किया था स्थानांतरित

🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर । जिले मे मनबढ और रसूखदार लेखपालो का बोलबाला है। सूबे के योगी सरकार मे जनपद के कप्तानगंज तहसील मे तैनात लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता का मनबढई का आलम यह है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सात माह पूर्व स्थानांतरित किये जाने बाद भी रसूखदार लेखपाल आज भी अवैध तरीके से कुण्डली मारे बैठे है। चर्चा-ए-सरेआम है कि डीएम के आदेश पर लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता का रसूख भारी पड रहा है।

काबिलेगौर है कि जिलाधिकारी के आदेश दिनांक 11-5-2022 के अनुपालन मे अपर जिलाधिकारी ने पत्र संख्या - 33(1-7)/सात-भूलेख - 2022 दिनांक - 11 मई-2022 को अपने आदेश मे लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता का स्थानांतरण जनहित मे नियमानुसार  कप्तानगंज तहसील से खड्डा तहसील मे किया है। आदेश मे यह भी लिखा है कि स्थानांतरित लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता इस आदेश प्राप्ति के पश्चात तत्काल नये तैनाती तहसील मे कार्यभार ग्रहण करे। मजे की बात यह है कि  यह आदेश जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने 11 मई-2022 को जारी किया है, लेकिन सात माह बीत जाने के बावजूद आज भी लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता रिलीब नही हुए है। इसके पीछे लेखपाल को किसका संरक्षण प्राप्त है यह अपने आप मे एक सवाल है, लेकिन इस बात से इंकार नही किया जा सकता है कि  लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता अपने  रसूख और मनबढई के दम पर आज भी कप्तानगंज तहसील मे बिना किसी जिम्मेदार के निर्देश पर कुण्डली मारे बैठे है।



Post a Comment

0 Comments