🔴 मंदिर के महंत की मुख्यमंत्री से गुहार- मेरी हत्या की रची जा रही है साजिश, परिवार की जान बचाइए!
🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो
कुशीनगर। जिस मंदिर में आस्था, पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज होनी चाहिए, वहां यदि महंत को अपनी और परिवार की जान बचाने के लिए पुलिस की शरण लेनी पड़े तो यह मामूली विवाद नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और धार्मिक स्थल की शांति से जुड़ा गंभीर सवाल है।पडरौना स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त पूजन के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। मंदिर के महंत अजय श्रीदास ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रकाश श्रीवास्तव पर विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में उनके खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां कर लोगों को उकसाने तथा उनकी हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।
महंत का दावा है कि इसके बाद आक्रोशित लोग उनकी तरफ भी बढ़ने लगे। स्थिति की गंभीरता भांपकर वह तत्काल मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने सिटी इंचार्ज को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिटी इंचार्ज ने हस्तक्षेप कर किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। महंत के मुताबिक, पुलिस के हस्तक्षेप से बड़ा अनहोनी टल सका।
घटना से आहत अजय श्रीदास ने कहा है कि इस पूरे घटनाक्रम से उनका परिवार भयभीत और सहमा हुआ है। उन्हें अपनी और अपने पुत्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सता रही है। वायरल वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर अपील की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उन्हें तथा उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। ऐसे मे कहना मुनासिब होगा कि प्रकाश श्रीवास्तव ने वाटसप ग्रुपो मे महंथ के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश प्रसारित कर लोगो को उकसाया है अगर हां तो प्रकाश श्रीवास्तव के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होना स्वभाविक है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किए गए कथित आपत्तिजनक संदेशों की जांच होगी? क्या धार्मिक आयोजन के दौरान हुए प्रमोद श्रीवास्तव प्रियदर्शनी द्वारा किए गये कथित हंगामे और हमले की कोशिश के आरोपों की निष्पक्ष पड़ताल होगी? क्या महंत की सुरक्षा संबंधी आशंका को प्रशासन गंभीरता से लेगा या किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही जिम्मेदारों की नींद टूटेगी?फिलहाल वायरल वीडियो के बाद साधू संतो में रोष व्याप्त है। उन्होंने भी मुख्यमंत्री से साधू-संतो की सुरक्षा और सम्मान की अपील की है।



