ट्रेन से गिरकर युवती घायल, घंटो एम्बुलेंस के लिए तडपती रही

🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर। जनपद के खड्डा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद एंबुलेंस के इंतजार में वह डेढ़ घंटा तक तड़पती रही। एंबुलेंस न मिलने पर परिजन निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गए।

जानकारी के मुताबिक छितौनी कस्बे से सटे बिहार प्रांत के पिपरासी थाना क्षेत्र के ग्राम बहरीस्थान निवासी 20 वर्षीय पुष्पा सोमवार को बेतिया में कामख्या एक्सप्रेस में सवार हुई थी। उसे पनियहवा उतरना था, लेकिन कामख्या एक्सप्रेस का पनियहवा व खड्डा में ठहराव नहीं है।  बताया जाता है कि जब ट्रेन पनियहवा नहीं रुकी तो युवती घबरा गई और ट्रेन से खड्डा पहुंच गई। यहां पर गति धीमी हुई तो युवती उतरने की कोशिश करते समय गिरकर घायल हो गई। एक सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डु गुप्ता ने उसे ई रिक्शा से तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन डेढ घंटा तक एंबुलेंस नहीं पहुंचा। इधर, घायल युवती की हालत बिगड़ती जा रही थी।

🔴 विभाग की लापरवाही 

अंत में परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर गए। हाथ में ग्लूकोज का बोतल लटकाए परिजनों की परेशानी और दर्द से कराहती युवती की दशा स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बयां कर रही थी।

🔴 प्रभारी चिकित्साधिकारी बोले-

इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन गुप्ता का कहना था कि एंबुलेंस को लखनऊ से संचालित किया जाता है। समय से एंबुलेंस नहीं मिलने पर मरीज को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post