कुशीनगर में बनेगा ट्रामा सेंटर-डिप्टी सीएम
🔴 भाजपा कार्यकर्ताओं की बात न सुनने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बात न सुनने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। ऐसे मे अगर किसी कार्यकर्ता की उचित बात न सुनने की शिकायत आती है तो सख्त रुख अपनाया जाएगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को कुशीनगर मे थे। विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करने व नव निर्मित मेडिकल कॉलेज के हास्टल व जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों को ब्रीफ कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक पी0 एन0 पाठक ने कुशीनगर में लंबित ट्रामा सेंटर के प्रस्ताव और औचित्य से अवगत कराया है। ट्रामा सेंटर के निर्माण पर सहमति जताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू करा दी जायेगी ताकि घायलों को त्वरित इलाज मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है सभी अस्पतालों पर समय से चिकित्स...