सडक हादसे पर सीएम योगी ने व्यक्त की शोक संवेदना

🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर । सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को  कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन  को मौके पर तत्काल पहुंचकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि जिले के  पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के समीप फोरलेन पर शुक्रवार को  सवारियों से भरी बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बस तमकुहीराज से सवारी लेकर गोरखपुर जा रही थी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक जयश्री यादव (40), बस चालक प्रिंस राय, अब्दुल हाफिज, प्रदीप सहित छह लोग घायल हो गए, जबकि अन्य कई लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस व अन्य साधनों से सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह का कहना है कि घटना में घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों गाड़ियां पुलिस के कब्जे में हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post