कार और ट्रैक्टर-टाली की आमने-सामने हुई भिड़ंत, पांच की मौत
🔴 मौके पर एक और इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कालेज मे हुई चार की मौत 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो कुशीनगर। जनपद के रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर कार और ट्रैक्टर-टाली की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।घटना गुरुवार देर शाम की है। कार मे सवार लोग एक सगाई कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुई। जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के रुद्रपुर निवासी मनीष वर्मा पुत्र रामकृपाल वर्मा की शादी सिसवा बाजार, महराजगंज की लड़की से तय था। शादी से पहले परिवार व रिश्तेदारी के कुछ लोग गुरुवार को कुशीनगर जनपद के रामकोला स्थित धर्मसमधा मंदिर में सगाई व होने वाली बहू की गोदभराई की रस्म पूरी करने के लिए आए हुए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर रुद्रपुर के लिए नौ लोग रवाना हुए। कार मे सवार लोग जैसे ही रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर रामपुर ब...