Posts

Showing posts from December, 2020

नव वर्ष के स्वागत के लिए तैयार है बुद्ध नगरी व रामकोला धाम

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। नव वर्ष पर कुशीनगर आने वाले श्रद्धालु को मुख्य मंदिर मे भगवान बुद्ध की छठीं शताब्दी की प्रतिमा का दर्शन करने मे किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है।  इसके अलावा रामाभार स्तूप और माथा कुंवर मंदिर परिसर भी खुला रहेगा। मुख्य मंदिर के बगल में स्थित वर्मी मंदिर में भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर सकेंगे। पूरे मेला क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। बिना मास्क के यहां किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा रखा है। ताकि मेला मे कोई दुर्व्यवस्था हो। सड़क पर हुडदंग करने वालो को साल के पहले दिन हवालात मे गुजारने पडेगे पूरी रात। इसके लिए पुलिस प्रशासन भी पुरी तरह से सख्त है।  ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुशीनगर पूर्ण बोरा की माने तो मंदिर क्षेत्र में लगने वाले नव वर्ष मेला की सभी तैयारियां पुरी हो चुकी है। देवरिया से आने वाले पर्यटक मैत्रेय शिलान्यास स्थल के पास अपना वाहन पार्क करेंगे। पडरौना व बिहार से आने वाले पर्यटको...

मोबाइल पर आएगा टीकाकरण का मैसेज-जिलाधिकारी

Image
🔴 कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर टॉस्क फोर्स की बैठक 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के पहले चरण में 12,760 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे, लेकिन टीके लगवाने के लिए संबंधित केंद्र पर भीड़ न लगाएं। जिस दिन जिन्हें टीके लगाए जाएंगे, उनके मोबाइल पर संदेश प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए चिह्नित स्वास्थ्यकर्मियों का डाटा फीड करा दिया गया है। जिलाधिकारी कोरोना पर नियंत्रण और कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे।डीएम ने कहा कि पहले चरण में सरकारी एवं निजी क्षेत्र के चिह्नित चिकित्साकर्मियों एवं हेल्थ वर्कर्स को टीके लगाए जाने हैं। यह टीकाकरण जिला अस्पताल सहित 18 सीएचसी और अन्य चयनित स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा। डीएम ने जनवरी में शुरू हो रहे विशेष टीकाकरण अभियान के बारे में भी तैयारी पूूरी रखने के निर्देश दिए। बैठक मे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, सीएम...

बदमाशों ने सिपाहियों को किया कुचलने का प्रयास

Image
  🔴 एक सिपाही की हालत गम्भीर 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। बदमाशों को पकडने गये पुलिसकर्मियों को बदमाशों ने स्कार्पियो से कुचलकर मारने की कोशिश की, जिसमे एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने घायल सिपाही का प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इधर वारदात के बाद बदमाश स्कार्पियो छोडकर फरार हो गये। घटना जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव की है। पुलिस ने दोनो बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर  तलाश में जुट गई है।   मिली जानकारी के अनुसार जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया चौकी पर तीन दिन पहले एक लड़के ने पिपरा रज्जब गांव के दो लोगों पर मोबाइल लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। सोमवार की रात नौ बजे मधुरिया चौकी पर तैनात सिपाही अरुण यादव को सूचना मिली कि दोनों आरोपित राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पिपरा रज्जब गांव के पास एक ढाबा पर बैठे हैं। इस सूचना पर अरुण और धर्मेन्‍द्र यादव नामक दो सिपाही बाइक से आरोपितों को पकड़ने पहुंचे लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए ...

थानेदार की दबंगई, फरियाद लेकर पहुंचे युवक को लाँकअप मे डाला

Image
🔴 पैरवी करने गये भाजपा नेताओं से थानेदार भिड़ा 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जनपद मे पुलिस का अत्याचार कम होने का नाम नही ले रहा है। बीते दिनों कसया पुलिस द्वारा एक परिवार की महिलाओं पर ढाये गये जुल्मों -सितम की खौफनाक मंजर लोगो के जेहन से निकला भी नही कि तरयासुजान पुलिस के करतूत ने आमजनो को हिला कर रख दिया। हुआ यह कि अपनी फरियाद लेकर में  लेकर पहुंचे गैस एजेंसी कारोबारी के साथ तरयासुजान थानेदार ने न सिर्फ अभद्रता की फरियादी युवक को लॉकअप में डाल दिया। एसओ की दबंगई यही खत्म नही हुआ जब इस मामले की पूछताछ करने  सत्ता दल नेता पहुचे तो थानेदार उनसे भी अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए भिड़ गया। घटना को लेकर लगभग एक घण्टे तक थाना परिसर में गहमा गहमी का माहौल रहा। मामले की जानकारी सांसद और एसएसपी तक पहुंचाई गई। यूपी एग्रो के चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा के हस्तक्षेप पर भाजपाई थाने से हटे और माहौल शांत हुआ।  जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के तरया खास निवासी विजय पाण्डेय एचपी गैस एजेंसी का संचालन करते हैं। आरोप है कि रविवार को उनकी गैस एजेंसी पर दो मनबढ़ यु...

किसान व गरीबो का उत्थान ही पीएम मोदी का संकल्प - स्वतंत्रदेव

Image
🔴 किसान समागम व सम्मान समारोह 🔴 प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना योद्धा, नीट टापर सहित मेधावियों को किया सम्मानित 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि किसान, गरीब व गांव का उत्थान करना ही पीएम मोदी का संकल्प है। विरोधी दल लाख आमजन को गुमराह कर ले वह अपने मंसूबों में कभी सफल नही हो सकेंगे। क्योंकि देश की जनता अच्छी तरह से समझ गयी है कि देश का सर्वांगीण विकास अगर कोई करा सकता है तो वह भाजपा सरकार।  प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह मंगलवार को नगर के बेलवा जंगल स्थित सृजन स्कूल के सभागार में अखिल भारतीय चनऊ एवं कुर्मी महासभा द्वारा आयोजित कृषक समागम व सम्मान समारोह  कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व वामपंथी दल किसानों का सिर्फ बरगला रहे है। क्या कारण है कि सिर्फ पंजाब, हरियाणा के ही किसान धरने पर बैठे है। इससे जाहिर होता है कि किसानों को उकसाया गया है कि किसान बिल के नाम पर पीएम मोदी की छवि को धूमिल किया जाए। लेकिन देश की जनता समझदार है, वह विरोधी दलों के इस साजिश को समझ रही है। इसके पूर्व प्रद...

अवैध अस्पताल सील

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद मे अवैध रूप से संचालित हो रहे प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ मिल रही शिकायतो के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुदही के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं विशुनपुरा थाने के एसओ ने दुदही कस्बे में संचालित प्राइवेट अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित हो रहे एक अस्पताल को सील कर दिया गया। मौके पर मिले अवैध अस्पताल के दो व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। कहना न होगा कि दुदही क्षेत्र में कई अवैध अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने दुदही के प्रभारी चिकित्साधिकारी को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय, डॉ. जेपी शाह और एसओ विशुनपुरा संजय कुमार मिश्रा ने दुदही कस्बा स्थित अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान कस्बा में एक अस्पताल प्रथमदृष्टया अवैध मिला। अधिकारियों ने उसे सील कर दिया और दो व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछत...

मेले मे बिना मास्क वालो की नही होगी कुशीनगर मे इंट्री

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। नये साल के पहले दिन अगर आप भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली का दर्शन और यहां लगने वाला मेला मे घूमना चाहते  है तो मास्क लगाकर ही आये। अगर आप ऐसा नही करते है तो आपकी इंट्री नही होगी। वजह यह है कि जिला प्रशासन द्वारा कुशीनगर के नव वर्ष मेला में कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कराया जायेगा और बिना मास्क वाले लोगो को मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए  प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। 31 दिसंबर शाम को ही चिह्नित स्थानों पर बैरियर लगा दिया जाएगा।  काबिलेगोर है कुशीनगर मे नव वर्ष पर लगने वाले मेले को सकुशल संम्पन्न कराने के उद्देश्य से बीते दिनों ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा द्वारा स्थानीय दुकानदारों व व्यवसायियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री बोरा ने बताया कि देवरिया मोड़, माथा कुंवर मंदिर, जेटी बाबू तिराहा और झुंगवा क्रासिंग पर बैरियर लगाया जाएगा। जिस जगह पर बैरियर लगेगा वहीं   "" बगैर मास्क के मेला क्षेत्र में प्रवेश वर्जित है लिखा हुआ बड़े -बड़े फ्लैक्स लगाय...

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस

Image
🔴 हमे गर्व है कि हम सब कांग्रेस पार्टी के हिस्सा हैं-राजकुमार सिंह 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। पडरौना नगर  के राजदरबार स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण कर वरिष्ठ कांग्रेस जनो को अंगवस्त्र भेट सम्मानित किया। इस दौरान जिले भर से एकत्र कांग्रेसियों ने पार्टी की उपलब्धियों और अब तक के सफर पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पार्टी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए  कहा कि भारत के कण-कण में रचा-वसा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी हैं।इसका इतिहास गौरवान्वित करने वाला हैं,इसके द्वारा उठाये गये हर कदम देशहित में महत्वपूर्ण साबित हुआ हैं।राष्ट्र-निर्माण में इसकी अहम भूमिका रही हैं,बल्कि इसने देश की वैश्विक स्तर पर एक पहचान भी दिलाई हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश की आज़ादी के बाद की जाने वाली सामाजिक, औद्योगिक,वैचारिक,शैक्षिक, आर्थिक,सांस्कृतिक,कृषि और वैज्ञानिक क्रां...

पत्रकार ने खुद को गोली से उडाया

Image
🔴. पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे मे लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज़  कुशीनगर। जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रतनवा गांव के निवासी पत्रकार सुनील तिवारी ने रविवार को सुबह अपने लाइसेंसी रिवाल्वर को खुद को गोली मारकर अपनी इललीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि वो कुछ दिनो से डिप्रेशन मे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और रिवाल्वर को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। पुलिस पत्रकार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पारिवारिक पंचायत को लेकर खुदकुशी किये जाने की बात सामने आ रही है।  मिली जानकारी के अनुसार पडरौना कोतवाली के गांव रतनवा निवासी और एक साप्ताहिक अखबार के पत्रकार सुनील तिवारी ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को कनपटी पर  सटा कर गोली मार ली। जब तक गांव के लोग और परिजन दौड़ कर वहां पहुंचे तब तक पत्रकार सुनील की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके से रिवाल्वर मिला, जिसे कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया, और ने शव को जिला अस्प...

ग्रामीणों ने आग से बचाई तीन बच्‍चों की जान

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज़  कुशीनगर । जनपद के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के एकवनही भागवतपुर के टोला बेलहवा  में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग की लपटों को देख मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों की मदद से अंदर सो रहे तीन बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आसपास के घरों के लोगों में अफरातफरी मच गई।  जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकवनही भागवतपुर के बेलहवा टोला में मैनेजर के घर बीते रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिजनों के अनुसार वह बगल में किसी काम से गए थे। घर में तीन बच्चे सो रहे थे। आग की लपटों को देख परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और अंदर सो रहे तीन बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद आग ने मैनेजर की झोपड़ी को आगोश में लेने के बाद बगलगीर छांगुर की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। थोड़ी ही देर बाद रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद जब ...

पुलिसिया दावा : 12 घंटे मे हत्यारे को किया गिरफ्तार

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जिले के कसया थानाक्षेत्र अन्तर्गत साखोपार में गुरुवार की रात में गला रेतकर हुई अधेड़ की हत्या महज 500 रुपये के लिए हुई थी। डॉग स्क्वायड की मदद से कसया पुलिस ने  बारह घंटे के भीतर इस हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारे गिरफ्तार कर लिए जाने का दावा कर अपनी पीठ थपथपा रही है। ऐसी चर्चा है कि पकड़े गए हत्यारोपी ने मृतक जयराम से अपना बकाया पांच सौ रुपये मागा था जिसे जयराम द्वारा नही दिये जाने पर गला रेतकर हत्या कर दिया था।  गौरतलब है कि जिले के कसया थानाक्षेत्र के साखोपार में गुरुवार की रात में अपने गांव के चँवर में मछली मारने गए 50 वर्षीय जयराम चौहान की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या की सूचना पर डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पँहुची कसया थाने की पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से शुक्रवार देर शाम को बाड़ी पुल के पास से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हत्यारोपी की पहचान रामआशीष हरिजन पुत्र हरि निवासी साखोपार, थाना कसया, जिला कुशीनगर के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा पूछताछ में हत्यारोपी रामअशीष ने जयराम की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताय...

शिद्दत के साथ याद किये गये भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

Image
🔴 जनपद के समस्त विकास खण्डों में आयोजित हुआ प्रधान मंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण 🔴 पीएम मोदी बोले-  देश मे 9 हजार करोड़ किसानो मे 18 हजार करोड एंव कुशीनगर जनपद के 5 लाख 53 हजार कृषकों के खाते में हस्तानांतरित की गई 2-2 हजार की धनराशि 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने  किसानों को संबोधित किया गया। भाजपा की ओर से कुशीनगर जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित कर पीएम का लाइव संबोधन सुनने की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों की भलाई के  लिए प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना के अंतर्गत कुशीनगर जनपद के पांच लाख 53 हजार कृषकों के खाते दो-दो हजार रुपये आज सातवीं किश्त के रूप मे स्थानांतरित किया गया है। उन्होने कहा कि भारत सरकार की ओर से पूरे देश मे भारत रत्न अटलजी के जन्म दिवस पर 9 हजार करोड किसान परिवारों  मे 18 करोड रुपये की धनराशि किसान सम्माननिधि योजना के तहत प्रदान की गयी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश मे लागू किये गये न...

लूट की बोलोरो और मोटर साइकिल के साथ लूटेरे गिरफ्तार

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जिले की स्वाट व कसया पुलिस की संयुक्त टीम ने विशुनपुरा तिराहे के समीप से लूटे गये बोलेरो व चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर लूटेरों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को पुलिस लाइन मे मीडिया से मुखातिब होते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 10 दिसम्बर 2020 को एनएच 28 पर विशुनपुरा तिराहे के पास से लूटी गयी बोलेरो संख्या यूपी 61 जेड 5132 व चोरी की गई तीन मोटर साईकिलों जैसे अपराध को अंजाम देने वाले तीन शातिर लूटेरों को दो कट्टा व दो बारह बोर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया हे। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमीर हम्जा पुत्र स्व0 शादिर निवासी सम्दार खुर्द थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर, अशरफ अंसारी पुत्र नाजिर अंसारी निवासी ढाढा बुजुर्ग थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर व शंखकेश्वर गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र राहुल गुप्ता निवासी मेहदावल उत्तरी पट्टी थाना मेहदवाल जनपद संतकबीरनगर शामिल है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय थाना  पर मुकदमा अपराध संख्या - 894/2020 धारा-41, 411, 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी मुक...

किसान दिवस पर किसानों को किया गया सम्मानित

Image
🔴 चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित किसानस म्मान समारोह  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। किसान दिवस के रूप मे मनाये जाने वाला किसानों के मसीहा कहे जाने वाले देश पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान दिवस के रूप मे मनाया गया। इस दौरान जिला पंचायत के प्रांगण मे आयोजित किसान समारोह मे जिले के 98 कृषकों को किया गया सम्मानित। कसया विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी द्वारा जिला पंचायत  प्रांगण में किसान सम्मान समारोह का उद्घाटन फीता काट कर किया गया, तथा कृषि से सम्बंधित लगे स्टालों के अवलोकन करने के बाद कृषि क्षेत्र में  बेहतर उत्पादन व उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को अंग वस्त्र व  प्रशस्ति पत्र भेटकर सम्मानित किया गया। विधायक श्री त्रिपाठी ने  कृषि बिल कानून के बारीकियों से अवगत कराते हुए कहा नए कृषि बिल से कृषकों का लागत कम व आय दुगुनी होगी। उन्होंने देश के किसानो को गुमराह करने वाले लोगो से सचेत रहने का आह्वान किया।  जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने उपस्थित कृषकों को शुभकानाएं देने पश्चात सभी को आह्वान किया कि अपने आस-पास के स...

डीएसओ और सप्लाई इंस्पेक्टर सहित चार पर दर्ज होगा मुकदमा

Image
🔴 न्यायालय का आदेश - डीएसओ विमल कुमार शुक्ल   पूर्ति निरीक्षक श्याम लाल यादव, लिपिक राजेन्द्र प्रसाद व कोटेदार माया देवी पर कोर्ट ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के कसया थानाक्षेत्र के परसौनी मुकुंदहा मे विभागीय संरक्षण के दम पर कोटेदार द्वारा गांव के 60 लोगों का  नाम बीपीएल और अंत्योदय दोनों सूची में दर्ज कराकर उन्हें खाद्यन्न दिए जाने के मामले में कुशीनगर के सीजेएम ने जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, विभागीय लिपिक व कोटेदार पर धोखाधड़ी, कागजी हेराफेरी व सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायालय के आदेश की प्रति कसया पुलिस को भेज दी गई है। गौरतलब है कि कसया थाना क्षेत्र के गांव परसौनी मुकुंदहा निवासी इस्लाम अंसारी ने वर्ष 2014 में जन सूचना अधिकार कानून के तहत गांव के बीपीएल व अन्त्योदय कार्डधारकों की सूची मांगी थी। जिला पूर्ति अधिकारी ने एसडीएम के आदेश पर इस्लाम को दोनों श्रेणियों के कार्डधारकों की सूची उपलब्ध कराई। पूर्ति विभाग द्वारा दी गई सूची में 60 नाम ऐसे थे जिनका नाम बीपीएल सूची औ...

कुशीनगर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का जारी हुआ सूची

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन के बाद सोमवार की शाम को प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 118 ग्राम पंचायतें कम हो गईं हैं। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत की 183 सीटें व जिला पंचायत की सात सीटें भी नए परिसीमन में कम हो गईं हैं। यह परिवर्तन नए नगरीय क्षेत्रों के गठन और सीमा विस्तार के चलते आया है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसम्बर को खत्म हो रहा है। इसके अलावा मार्च में क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। इन तीनों के चुनाव के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में जिले में 1121 ग्राम पंचायतें थीं जबकि जिला पंचायत के भी 68 सदस्य चुने गए थे। इसके बाद कसया व हाटा नगर पंचायतों का विस्तार करते हुए नगर पालिका बनाया गया, जिसमें 72 ग्राम पंचायतें कम हो गईं। पिछले वर्ष पडरौना नगर पालिका व सेवरही नगर पंचायत के विस्तारीकरण तथा तमकुहीराज, फाजिलनगर, दुदही, सुकरौली व छितौनी को नगर पंचायत बना दिया गया। इसके चलते 46 ग्राम पंचायतें और कम हो गईं। सोमवार को जारी हुए...

खाकी की रौब मे हिफाजत की जिम्मेदारी भूल गयी कुशीनगर पुलिस

Image
🔴 पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बाहर निकलने के बाद पीडित परिवार की पीडित महिला व युवतियों ने मीडिया से कैमरे के सामने हाइवे चौकी इंचार्ज नागेन्द्र गोड़, सिपाही कमलेश व रमेश को घटना को अंजाम देने का जिम्मेदार ठहराते हुए अपनी आपबीती दास्तान बंया की थी। उन्होने यह भी कहा कि बाद मे पहुंचे पुलिसकर्मियों का नाम उन्हे नही मालूम जिन्होंने अत्याचार की सीमा लाघते हुए महिलाओं के साथ न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि औरतो और बच्चों को लाठी-डंडे से पीटने से तनिक भी परहेज नही किया। 🔴 कही ऐसा तो नही दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए अज्ञात पुलिसकर्मियों पर दर्ज किया गया है मुकदमा  🔴  असफाक आलम और रणबीर नामक सिपाहियों के कारस्तानी की किस्से भी चर्चा मे 🔴 संजय चाणक्य   कुशीनगर। आम जनमानस के जेहन मे खाकी के प्रति विश्वास दिलाने के लिए सूबे की सरकार व पुलिस महकमा के आला अफसर, पुलिस की बेहतर छवि बनाने मे दिन-रात एक कर रहे है। वही कुशीनगर पुलिस अपने कर्तव्य, निष्ठा और जिम्मेदारियों को ताक पर रखकर सरकार व विभाग के उच्चधिकारियो के नेक मंसूबे को तार-तार करते हुए खाकी की खलनायक की छवि को बरकरार रखने म...

कारनामा कुशीनगर पुलिस का : दोषी पुलिसकर्मी निलंबित, अज्ञात पुलिस पर मुकदमा दर्ज

Image
  🔴 मामला : होटल मे खाना खा रहे परिवार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट व छेडखानी का  🔴 जांच मे दोषी पाये गए चौकी इंचार्ज नागेन्द्र गोड़, सिपाही कमलेश व रमेश तो फिर मुकदमा अज्ञात पर क्यो ? 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर । जिले के कसया हाइवे पर स्थित होटल आदित्य मे मंगलवार को मुम्बई मे रहने वाले एक परिवार के साथ हुई मारपीट व छेडखानी की घटना मे दोषी पाये गये चौकी इंचार्ज नागेन्द्र गोड़ को लाइन हाजिर व सिपाही कमलेश और रमेश को निलंबित करने के बाद पुलिस महकमा ने तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले को पटाक्षेप करने के प्रयास मे जुट गई है। कहना न होगा कि मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाई गयी खबर व न्यायालय के तल्ख टिप्पणी के बाद घटना के तीसरे दिन दोषी पुलिसकर्मियों पर लाइन हाजिर व निलंबन की कार्रवाई करने के उपरांत चौथे दिन अज्ञात पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस खुद-ब-खुद कटघरे मे खडी हो गयी है। सवाल उठना लाजमी है कि जब चौकी इंचार्ज व दो पुलिसकर्मी जांच मे दोषी पाये गये और उन पर निलंबन व लाइन हाजिर की कार्रवाई की गयी है तो मुकदमा अज्ञात पुलिसकर्मियों पर क्यो? ...