Posts

Showing posts from March, 2026

फर्जी लूट का खेल: वर्दी में छिपे लुटेरों का काला सच उजागर

Image
  पुलिसिया स्क्रिप्ट का पर्दाफाश: तस्करी के पैसे हड़पने के लिए रची फर्जी वारदात खाकी पर दाग: गांजा तस्करी के काले खेल में पुलिसकर्मी शामिल   युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सुरक्षा का भरोसा देने वाली खाकी जब खुद साजिश रचने लगे, तो कानून-व्यवस्था का चेहरा कितना भयावह हो सकता है इसकी बानगी रामकोला थाना क्षेत्र में देखने को मिली। यहां खाकी की वर्दी में छिपे ‘गिरोह’ ने ऐसा खेल खेला कि सच सामने आते ही पुलिस महकमे की नींव हिल गई। इनके मातहतों द्वारा लाखों रुपये की लूट की जो कहानी गढ़ी गई, वह दरअसल खाकी के भीतर पल रहे लालच और अपराध की पटकथा थी।  बेशक! जब कानून के रखवाले ही कानून को चकमा देकर जघन्य अपराध को अंजाम देने लगे तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। रामकोला थाने के सिपाहियों के सामने आये अपराधिक कारनामे यह साबित करता है कि खाकी का दामन अंदर से कितना दागदार हो चुका है।लाखों रुपये की कथित लूट की जो कहानी  तस्करो ने गढ़ी थी, वह दरअसल खुद पुलिसकर्मियों की साजिश निकली। पर्दा उठा तो सामने आया गांजा तस्करी का संगठित खेल।  खुलासे मे खाकी का घिनौना चेहरा हुआ बेनकाब...

बुद्धा पार्क मे पांच करोड के निमार्ण मे भ्रष्टाचार की ' बु ', मामला पहुंचा शासन मे

Image
  🔵 भ्रष्टाचार अन्वेषण एंव मानवाधिकार परिषद ने मुख्यमंत्री पोर्टल व प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को भेजा मामले की शिकायत  🔴 कागज़ों में क्लीन-चिट, जमीन पर सवाल पांच करोड़ का मामला शासन तक 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। कलेक्ट्रेट परिसर के सामने बुद्धा पार्क में लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से चल रहे निर्माण कार्य का मामला अब जिला स्तर से निकलकर शासन तक पहुंच गया है। भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं मानवाधिकार परिषद ने इस पूरे प्रकरण में कथित अनियमितताओं और मानकों की अनदेखी को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की उच्चस्तरीय व स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।परिषद की ओर से यह शिकायत सीधे मुख्यमंत्री पोर्टल और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन संजय प्रसाद को भेजी गई है, जिसमें निर्माण कार्य से जुड़े कई गंभीर बिंदुओं को उठाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य में पारदर्शिता का अभाव है और मौके पर कई अनिवार्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। बेशक! मुख्यमंत्री पोर्टल व प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन को भेजे गये शिकायत मे...

गैस पर मचा हाहाकार, पकौड़ी दुकानों पर ‘सिलेंडर का कारोबार’

Image
  🔴 जनता लाइन में बेहाल, दुकानों पर हर दो दिन में बदल रहा सिलेंडर 🔵 कुशीनगर में बड़ा खेल 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद में इन दिनों घरेलू गैस की भारी किल्लत से आम जनता त्रस्त है। हालात यह हैं कि उपभोक्ता भोर से ही गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। आक्रोशित लोग सरकार और व्यवस्था दोनों को कोसते नजर आ रहे हैं। पडरौना नगर से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जो इस संकट के पीछे चल रहे ‘काले खेल’ की पोल खोल रही है। बुढ़िया माई मंदिर के बगल में संचालित पकौड़ी दुकानों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडरों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह न केवल नियमों की खुली धज्जियां उड़ाने जैसा है, बल्कि आम जनता के हिस्से की गैस पर भी डाका डालने के समान है। 🔴 लाइन में जनता, दुकानों पर ‘नो टेंशन’  एक तरफ आम उपभोक्ता 20-25 दिन तक बुकिंग के बाद गैस के लिए तरस रहे हैं, वहीं इन दुकानों पर गैस की सप्लाई इतनी ‘स्मूद’ है कि हर दो दिन में नया सिलेंडर बदल दिया जाता है। यह व्यवस्था अपने आप म...

डीआईओएस दफ्तर से ‘आउटसोर्स राज’ खत्म करने का फरमान, शिक्षा निदेशक सख्त

Image
  🔴 ' आउटसोर्सिंग कर्मचारी ' पर चला शासन का बुलडोज़र  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक  कार्यालय में लंबे समय से सुलग रहा ‘आउटसोर्सिंग तैनाती’ का विवाद अब निर्णायक अंजाम की ओर बढ़ता दिख रहा है। सबब यह है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी सर्वेश्वर तिवारी उर्फ सोनू तिवारी का मामला अब जिला और मंडल स्तर की सीमाएं लांघकर शासन तक पहुंच गया है। नतीजतन शिक्षा निदेशक ने सख्त आदेश जारी कर सर्वेश्वर तिवारी उर्फ सोनू तिवारी को तत्काल प्रभाव से डीआईओएस कार्यालय  से हटाने का फरमान जारी किया है। निदेशक के इस आदेश ने न सिर्फ डीआईओएस कार्यालय में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि उन तमाम सवालों को भी हवा दे दी है, जो अब तक दबे हुए थे आखिर किसके संरक्षण में एक आउटसोर्स कर्मचारी नियमों को ठेंगा दिखाकर जिला स्तरीय कार्यालय में जमे रहा? बतादे कि सर्वेश्वर तिवारी उर्फ सोनू तिवारी पडरौना के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मचारी (ऑफिस ब्वाय) हैं, लेकिन हकीकत में डीआईओएस कार्यालय में ‘बाबूगिरी’ करते हुए फाइलों, गोपनीय दस्तावेजों, न्यायालय और संवेदनशील कार्यों तक पह...

रात के अंधेरे में बंटे सिलेंडर अनिकेत इंडेन गैस सर्विस पर कालाबाजारी का आरोप 🔴लाइन में

Image
  🔴 लाइन में लगे उपभोक्ताओं को मिला ‘गैस खत्म’ का जवाब, पीछे से 1200 में बिकते रहे सिलेंडर, उपभोक्ताओं का है आरोप 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। जनपद में गैस की पर्याप्त उपलब्धता और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के प्रशासनिक दावों के बीच पडरौना नगर के आवास विकास कॉलोनी स्थित अनिकेत इंडेन गैस सर्विस पर गैस सिलेंडर की खुलेआम कालाबाजारी का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। आरोप है कि एजेंसी प्रबंधन की मिलीभगत से रात के अंधेरे में चुपचाप सिलेंडर बांट दिए गए, जबकि सुबह से लाइन में लगे उपभोक्ताओं को “गैस खत्म” होने का बहाना बनाकर लौटा दिया गया। बताया जा रहा है कि रविवार तड़के करीब पांच बजे बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने अनिकेत इंडेन गैस सर्विस पहुंच गए थे। इनमें कई ऐसे लोग भी थे जिन्होंने पहले से बुकिंग कराकर ओटीपी प्राप्त कर लिया था। लेकिन एजेंसी पहुंचने के बाद उन्हें यह कहकर निराश कर दिया गया कि गैस सिलेंडर रात करीब दो बजे ही वितरित कर दिए गए हैं।इस जानकारी के बाद मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि एक दिन पहले ही जिलाधि...

सुरक्षा शून्य, रफ्तार फुल: जिला कारागार निर्माण में मजदूर की जान पर खेल

Image
  🔵 सुरक्षा नियमों की उड़ाई धज्जियां,लापरवाही ने पहुंचाया महिला मजदूर को आईसीयू मे  🔴 कागजों में सुरक्षा, जमीन पर लापरवाही, निर्माण स्थल बना खतरे का अड्डा 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कु शीनगर। पडरौना में निर्माणाधीन जिला कारागार परिसर में महिला मजदूर संगीता देवी के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने पूरे निर्माण तंत्र की पोल खोल दी है। सवाल सिर्फ एक हादसे का नहीं, बल्कि उस लापरवाही का है जहा मजदूरों की जान से ज्यादा “काम की रफ्तार” को अहमियत दी जा रही है।  सबब है कि बीते शनिवार को जब पूरा सिस्टम एआईजी कारागार के संभावित निरीक्षण की तैयारी में “दौड़” रहा था, उसी वक्त एक गरीब मजदूर की जिंदगी खून से लथपथ होकर ज़मीन पर तड़प रही थी। बताया जाता है कि  एआईजी (कारागार) के रविवार को संभावित निरीक्षण को लेकर शनिवार को निर्माणाधीन जिला जेल मे तेजी से काम कराया जा रहा था। इस दौरान निर्माणाधीन टाइप-2 बिल्डिंग में काम करते समय संगीता देवी के सिर पर अचानक ऊपरी मंजिल से एक ईंट का टुकड़ा गिर गया और उनका सिर फट गया। इसके बाद आनन-फानन कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने संगीता...

डीआईओएस कार्यालय में ‘आउटसोर्स बाबू’ का दबदबा, शिक्षक संघ लामबंद

Image
  🔴 शिक्षक संघ का अल्टीमेटम, एक हफ्ते में नही हटे सोनू तिवारी तो घेराव और मूल्यांकन कार्य होगा बहिष्कार 🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कु शीनगर।जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अवैध रूप से अटैच आउटसोर्सिंग कर्मचारी सर्वेश्वर तिवारी उर्फ सोनू तिवारी के दबदबे को लेकर शिक्षकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को  ज्ञापन सौंपते हुए साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अवैधानिक रूप से कार्यालय में जमे सर्वेश्वर तिवारी उर्फ सोनू तिवारी को एक सप्ताह के भीतर नहीं हटाया गया तो संगठन डीआईओएस कार्यालय का घेराव करेगा और जरूरत पड़ी तो बोर्ड मूल्यांकन कार्य का भी बहिष्कार किया जाएगा।शिक्षक संघ ने आरोप लगाया कि सोनू तिवारी मूल रूप से पडरौना स्थित राजकीय बालिका विद्यालय के राजकीय पुस्तकालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में तैनात है, लेकिन हैरत की बात यह है कि वह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बाबू की तरह बैठकर न केवल फाइलों पर दखल दे रहा है बल्कि पूरे दफ्तर के कामकाज में प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है...

कागज गायब, इंजीनियर नदारद! मोतीचक में ठेकेदारों के भरोसे करोड़ों का निर्माण

Image
  🔴 “बिना सूचना पट्ट शुरू हुआ निर्माण, घटिया सामग्री का खेल! पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली पर उठे सवाल” 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। जनपद के मोतीचक विकास खण्ड क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क और पुल निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता उजागर हो रही है। हैरत की बात यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से कराए जा रहे इन निर्माण कार्यों में विभाग द्वारा अनिवार्य साइन बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं। बिना सूचना पट्ट के ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं, जिससे कार्य की लागत, निर्माण अवधि, ठेकेदार और तकनीकी अधिकारियों की जानकारी पूरी तरह गायब है। इससे निर्माण कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जाता है कि मोतीचक क्षेत्र में करीब आधा दर्जन स्थानों पर पीच सड़क और पुल निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन अधिकांश  जगहों पर विभागीय इंजीनियरों की मौजूदगी नहीं रहती। ऐसे में ठेकेदार अपनी मर्जी से निर्माण करा रहे हैं और गुणवत्ता मानकों की खुलकर अनदेखी की जा रही है।नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर 16 लोहेपार में करीब एक किलोमीटर लंबी पीच सड...

वर्दी का घमंड टूटा: रिश्वत मांगने वाले दरोगा पर मुकदमा दर्ज

Image
🔴 नकद लाओ,चार्जशीट लगवा लो… ऑडियो वायरल होते ही दरोगा पर मुकदमा 🔵 कप्तान की सख़्ती से महकमे मे मचा हड़कंप  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।कानून का डंडा जब निष्पक्ष और ईमानदार हाथों में होता है तो वर्दी का रुतबा भी किसी को बचा नहीं पाता। कुशीनगर में यह नजारा उस समय देखने को मिला जब जिले के पुलिस कप्तान केशव कुमार ने चार्जशीट दाखिल करने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले दरोगा आलोक कुमार सिंह के खिलाफ उसी थाने में मुकदमा दर्ज कराकर यह साबित कर दिया कि अगर अधिकारी ईमानदार हो तो वर्दी की आड़ में भ्रष्टाचार करने वालों की जगह सीधे कानून के कठघरे में होती है। 🔴 वायरल ऑडियो ने खोल दी रिश्वत की परत मामला तरया सुजान थाने से जुड़ा है, जहां तैनात रहे दरोगा आलोक कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने मारपीट के एक मुकदमे में आरोपी पक्ष को फायदा पहुंचाने के लिए पैसों की मांग की। भगवानपुर निवासी दीपक गिरी ने सोमवार को दरोगा के साथ हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऑडियो में दरोगा कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि “कुछ नगद लेकर आओ, फाइल में चार्जशीट लगाकर न्यायालय में दाखिल कर द...

मुख्यमंत्री जी! हजम नही हो रहा है बुद्धा पार्क में पांच करोड़ का निर्माण, मौके पर न बोर्ड, ना दस्तावेज

Image
  🔵 बुद्धा पार्क में पांच करोड़ का निर्माण सवालों के घेरे में 🔴 ग्राउंड जीरो पर दिखीं तमाम कमियां, दस्तावेजी व्यवस्था भी नदारद 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। प्रशासनिक ह्दय कहे जाने वाला कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित बुद्धा पार्क में लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य मे भ्रष्टाचार व धन के बंदरबांट को लेकर उठे सवाल थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस व अधिशासी अभियन्ता की ओर दिये गये स्पष्टीकरण के बाद भले ही मामला शांत हो गया हो, लेकिन ग्राउंड जीरो पर स्थिति जस की तस है जो कई गंभीर खामियों की ओर इशारा कर रही है। मौके पर निर्माण की गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और दस्तावेजी पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बतादे कि कलेक्ट्रेट के सामने स्थित बुद्धा पार्क में पांच करोड रुपये की लागत से व्यायामशाला, कार्यालय कक्ष, गोदाम, शौचालय, और पाथ-वे सहित कई निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन मौके पर देखने पर कई स्थानों पर कार्य की फिनिशिंग और मजबूती को लेकर चर्चा है।जबकि पाथ-वे के निर्माण में भी समतलता, मजबूती व निर्धारि...
Image
  🔴 तमकुहीराज तहसील में राजस्व व्यवस्था पर उठे सवाल, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कु शीनगर। जिले के तमकुहीराज तहसील में राजस्व विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कानूनगो ने बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के ही एक वृद्ध व विकलांग व्यक्ति की जमीन का नक्शा तरमीम कर दिया, जिससे उसकी भूमि पर लाखों रुपये के नुकसान का खतरा पैदा हो गया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा मुस्तकिल अगरवा का बताया जा रहा है। गांव के निवासी तथा वर्तमान में चौपथिया में रह रहे विकलांग वृद्ध प्रहलाद गुप्ता पुत्र शंकर ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कानूनगो जयन्त कुमार ने बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के उनके गाटा संख्या की भूमि का नक्शा तरमीम कर दिया। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने अपनी जमीन की नकल निकलवाई तो उन्हें पता चला कि उनके भूखंड का नक्शा पहले ही बदल दिया गया है। इस पर जब उन्होंने कानूनगो से जानक...

डीएम-एसपी की होली की मस्ती से बढ़ा कर्मचारियों का मनोबल

Image
🔵 डीएम-एसपी की कुर्ता फाड़’ होली और नागिन डांस की चर्चा प्रशासनिक गलियारों में  🔴 डीएम-एसपी की होली की मस्ती बना अपनत्व की मिसाल  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कु शीनगर। पूरे जनपद मे सकुशल होली का त्योहार संपन्न कराने के बाद दुसरे दिन जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस  अधीक्षक केशव कुमार द्वारा मातहतों के साथ खेली गई ‘कुर्ता फाड़’ होली और नागिन डांस की मस्ती का असर प्रशासनिक गलियारों में भी दिखाई देने लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद जहां आम लोगों ने अधिकारियों के सहज और मानवीय व्यवहार की सराहना की, वहीं प्रशासनिक अमले में भी इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बेशक! त्योहारों के दौरान लगातार ड्यूटी और तनावपूर्ण माहौल के बीच अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के साथ इस तरह घुल-मिलकर उत्सव मनाने से कर्मचारियों का मनोबल काफी बढ़ा है। कई कर्मचारियों का कहना है कि जब जिले के शीर्ष अधिकारी खुद औपचारिकता की दीवार तोड़कर कर्मचारियों के साथ खुशियां बांटते हैं, तो इससे कार्य के प्रति लगाव और टीम भावना काफी मजबूत होती है। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को ...

गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज का पत्राचार केंद्र निरस्त

Image
  🔴 जिम्मेदारो के गैरजिम्मेदाराना कार्य प्रणाली ने किया 700 छात्रों का भविष्य चौपट: विद्यालय पर गिरी गाज 🔴 700 छात्रों के आवेदन में बड़ा खेल, तुलसीदास इंटर कॉलेज का पत्राचार केंद्र निरस्त 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद में पत्राचार शिक्षा के नाम पर चल रहे खेल का पर्दाफाश होने के बाद गंभीर अनियमितताओं और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने के आरोप में पडरौना नगर मे संचालित गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज,  का पत्राचार पंजीकरण केंद्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। कहना ना होगा कि सत्र 2025-26 में करीब 700 छात्रों के आवेदन पत्रों में भारी गड़बड़ी मिलने के बाद अपर शिक्षा निदेशक पत्राचार शिक्षा ने यह कड़ा फैसला लिया है। बतादे कि मामले की जांचोपरांत माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देश पर गोस्वामी तुलसीदास इंटर कालेज के प्रधान लिपिक ज्ञान प्रकाश पाठक के खिलाफ निलंबन व मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की जा चुकी है। जांच में यह पाया गया कि बड़ी संख्या में आवेदन पत्रों में जरूरी अभिलेख गायब थे, कई दस्तावेजों में अंतर था और नियमों के अनुसार सत्यापन भी नहीं किया गया।इतन...