🔴तमकुहीराज तहसील में राजस्व व्यवस्था पर उठे सवाल, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज तहसील में राजस्व विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कानूनगो ने बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के ही एक वृद्ध व विकलांग व्यक्ति की जमीन का नक्शा तरमीम कर दिया, जिससे उसकी भूमि पर लाखों रुपये के नुकसान का खतरा पैदा हो गया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामला सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा मुस्तकिल अगरवा का बताया जा रहा है। गांव के निवासी तथा वर्तमान में चौपथिया में रह रहे विकलांग वृद्ध प्रहलाद गुप्ता पुत्र शंकर ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कानूनगो जयन्त कुमार ने बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के उनके गाटा संख्या की भूमि का नक्शा तरमीम कर दिया।पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने अपनी जमीन की नकल निकलवाई तो उन्हें पता चला कि उनके भूखंड का नक्शा पहले ही बदल दिया गया है। इस पर जब उन्होंने कानूनगो से जानकारी चाही तो कथित रूप से उन्होंने कहा, “मैं क्या जानूं, आपको जो करना है करिए।”प्रहलाद गुप्ता का कहना है कि यह कार्रवाई जानबूझकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाने की मंशा से की गई है। यदि नक्शा तरमीम की यह स्थिति बनी रही तो उन्हें लाखों रुपये की क्षति उठानी पड़ सकती है।
🔴तहसील में लंबे समय से जमे हैं कानूनगो
स्थानीय सूत्रों की मानें तो संबंधित कानूनगो लंबे समय से तमकुहीराज तहसील में तैनात हैं और अपने कार्यक्षेत्र सेवरही में ही घर बनाकर रह रहे हैं। क्षेत्र में उनकी कारगुजारी व अवैध कमाई को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रो का दावा है कि लंबे समय से कुण्डली मारे बैठे कानूनगो जयंत कुमार ने अवैध कमाई के जरिए आय से अधिक संपत्ति अर्जित किये है। लोकायुक्त से इनकी संपत्ति की जांच हो जाये तो दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जायेगा।
🔴जब विकलांग के साथ यह हाल, तो आम जनता का क्या होगा
पीड़ित प्रहलाद गुप्ता ने कहा कि वह वृद्ध, असहाय और विकलांग हैं। ऐसे में यदि उनके साथ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है तो आम ग्रामीणों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। पीडित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनकी जमीन को लेकर की गई तरमीम को निरस्त कर न्याय दिलाया जाए।
🔵 रिपोर्ट - संयोग श्रीवास्तव
.jpg)



No comments:
Post a Comment