नगरपालिका ने चन्द्रयान - 3 के लांचिंग का किया लाइव प्रसारण

🔴विश्व के सामने आया पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व और भारतीय वैज्ञानिकों की कार्य कौशल का परिणाम - मनीष

🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर। नगरपालिका कार्यालय पडरौना मे शुक्रवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल के मौजूदगी मे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो द्वारा लांच किये गये चन्द्रयान 3 का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान नपा कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता सहित नगरवासियों ने देश की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए एक दुसरे को  बधाई दी। 

तीसरे मून मिशन चन्द्रयान 3 के सफलतापूर्वक हुए प्रक्षेपण के बाद कार्यकर्ताओं को शुभकामना देते हुए  नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल ने कहा कि पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व और भारतीय वैज्ञानिकों की कर्मठता और कौशल का परिणाम आज पूरे विश्व के सामने आया है। इस मुकाम को हासिल करने वाले गिने चुने देशों में भारत का शामिल होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली व अभूतपूर्व क्षण का साक्षी बनना हर भारतीय को अपने आप गर्ववान्वित करती है।  मनीष जायसवाल ने आगे कि चन्द्रमा की सतह पर लैंडिंग और रोवर उतरने के बाद भारत विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम दे सकेगा।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान से सम्मानित होना यह साबित करता है कि भारत दुनिया में अपनी साख को पुनर्स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि राफेल रक्षा डील पूरी कर रक्षाक्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी भारत का स्वर्णिम युग बना है। इस दौरान उनके साथ बृजेश शर्मा, नन्हे पाण्डेय, अमित जायसवाल, नीरज मिश्र, अभय मारोदिया, गौतम गुप्ता, रोहन विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, भोला साहा, कृष्ण सैनी, जय वर्मा, मृत्युंजय दीक्षित, मानस मिश्र, विकास मद्धेशिया, राहुल कन्नौजिया के अलावा लाइब्रेरी के छात्र व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post