रिंकी हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासे का दावा, कहानी मे झोल
🔴 कसया पुलिस पन्द्रह दिन पूर्व दी गई तहरीर को ली होती गम्भीरता से तो शायद रिंकी की बच सकती थी जान, या फिर कातिल पन्द्रह दिन पहले पहुंच गया होता सलाखों के पीछे 🔵 संजय चाणक्य कुशीनगर । हर बार कि तरह तहरीर को नजरअंदाज करने की वजह से घटित घटना के बाद अपने कुंभकर्णी निद्रा से जागी कुशीनगर की पुलिस अपनी लापरवाही पर पर्दा डालते हुए आनन-फानन मे घटना का खुलासा कर अपनी पीठ थपथपाने मे माहिर है। इसकी एक बानगी बुधवार को देखने को मिली। हुआ यह कि 15 मई को गायब हुई युवती को ढूंढने मे नाकाम रही जिले की कसया पुलिस 29 मई को निर्माणाधीन मकान मे युवती का जीर्ण-शीर्ण अवस्था मे शव बरामद करने के चौबीस घंटे के भीतर हत्यारे को पकड कर सीना चौडा कर रही है। काश! युवती की शव मिलने के बाद जिस तरह से कसया पुलिस तत्परता दिखाई है यही सक्रियता युवती की मॉ द्वारा पन्द्रह दिन पूर्व दी गई तहरीर पर दिखाई होती तो शायद रिंकी की जान बच सकती थी या फिर कातिल पन्द्रह दिन पहले सलाखों के पीछे पहुंच गया होता। घटना की खुलासा का दावा करने वाली कसया पुलिस द्वारा मीडिया के सामने प्रस्तुत की गयी कहानी पर यकीन करे तो मृतका ...