Posts

Showing posts from July, 2022

रवीन्द्र कुमार बने कुशीनगर के डीएम

Image
🔴 दो बार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले देश के पहले आईएएस अधिकारी है रवीन्द्र कुमार 🔴 संजय चाणक्य कुशीनगर । वर्ष 2011 बैच के सिक्किम कैडर के अधिकारी रवींद्र कुमार कुशीनगर जनपद के नये जिलाधिकारी बने है। किसान परिवार से विलांग करने रवीन्द्र कुमार मार्शल आर्ट्स में ब्‍लैक बेल्‍ट और तैराकी में महारत हासिल किये है। वह सिक्किम खेल रत्न अवार्ड, बिहार विशेष खेल सम्मान, कुश्ती रत्न सम्मान समेत कई पुरस्कारो नवाजे जा चुके हैं। वर्ष 2015 में उन्‍होंने एक अभियान के दौरान भूकंप का सामना किया था। इसमें उन्‍होंने अपनी जान की परवाह किए बिना कई लोगों की जान बचाई थी। काबिलेगौर है कि रविंद्र कुमार मूलतः बिहार के बेगूसराय के निवासी है।उनका जन्म वर्ष 1981 मे किसान परिवार मे हुआ। उनके पिता का नाम शिवनंदन प्रसाद सिंह है।रवीन्द्र कुमार को कविताएं लिखने का शौक है। वह 2011 बैच के सिक्किम कैडर के  आईएएस अधिकारी हैं।  रविंद्र कुमार को शुरू से कविताएं लिखने का काफी शौक रहा है। उन्‍होंने गरीबी और भ्रष्टाचार पर काफी कविताएं लिखी हैं। रविंद्र कुमार ने 10वीं कक्षा की पढ़ाई बेगूसराय के जवाहर नवोदय से की थी। इस...

एसटीएफ ने स्वामी प्रसाद मौर्य से की पूछताछ

Image
  🔴 मौर्य के निजी सचिव रहे अरमान को एसटीएफ ने धोखाधड़ी के मामले में  किया था गिरफ्तार किया था 🔴 स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ साये की तरह रहता था अरमान 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । समाजवादी पार्टी के नेता व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके स्वामी प्रसाद मौर्य से यूपी एसटीएफ ने पूछताछ की है।स्वामी प्रसाद मौर्य से यह पूछताछ एक ठगी के मामले मे हुई है। हाल ही में मौर्य के निजी सचिव रहे अरमान और दो अन्य लोगों को एसटीएफ ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसी मामले में यूपी एसटीएफ ने स्वामी प्रसाद मौर्य से भी पूछताछ की है। काबिलेगौर है कि इसी साल अप्रैल माह में एसटीएफ की टीम ने अरमान को कुशीनगर के पडरौना स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था।गिरफ्तारी के समय अरमान और उसके साथियों के पास से यूपी एसटीएफ ने बड़ी मात्रा में स्टूडेंट्स की मार्कशीट, आधार कार्ड और कुछ फर्जी सरकारी दस्तावेज़ भी जब्त किए थे। अरमान पर नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप है। सूबे मे योगी सरकार - एक में स्वामी प्रसाद मौर्य के कैबिनेट मंत्री रहते हुए नौकरी के नाम पर अरमान पर कुछ लोगों से पैसा ऐ...

डीआईओ के मनमानेपन को लेकर पत्रकारो मे आक्रोश

Image
🔴 सीमा विस्तार से संबंधित प्रकाशित विज्ञापन पर आरटीआई के तहत मांगी गयी सूचना 🔴 डीआईओ के खिलाफ किया निंदा प्रस्ताव 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर ।  जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार द्वारा मनमानी तरीके से अपने चहेतों को लाखो रुपये का विज्ञापन वितरण किये जाने को लेकर पत्रकारो मे आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारो ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव संजय चाणक्य की अध्यक्षता मे बैठक कर जहा जिला सूचना अधिकारी के कार्य प्रणाली की निंदा प्रस्ताव पारित किया है वही जन सूचना अधिकार कानून के तहत मनमाने तरीके से लाखो रुपये के वितरित किये गये विज्ञापन के संबंध मे जिला सूचना अधिकारी से सात विन्दुओं पर सूचना मागी है। काबिलेगौर है कि लखनऊ से प्रकाशित एक दैनिक अखबार के जिला प्रभारी ने जन सूचना अधिकार कानून के विभिन्न धाराओं तहत जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार से सांत विन्दुओं पर सूचना मागी है। मांगी गई सूचना जनपद के विभिन्न नगर पंचायत व नगर पालिका के वार्डों के परिसीमन /सीमा विस्तार से संबंधित विज्ञापन किन-किन समाचार पत्रों मे किसके निर्देश पर प्रकाशित किया गया है और उक्त विज्ञापन किसके द्वारा स...

थाने मे मनाया गया दागी व्यक्ति का जन्मदिन, थानेदार सहित छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Image
🔴 इंटरनेट मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद हुई यह कार्रवाई 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो   कुशीनगर। जनपद के विशुनपुरा थाने में थानेदार द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ एक दागी व्यक्ति का जन्मदिन मनाए जाने की फोटो रविवार देर रात को इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव सहित पांच सिपाहियों को रात में ही लाइन हाजिर कर अपर पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच सौपकर रिपाेर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।  वायरल तस्वीर में विशुनपुरा के प्रभारी निरीक्षण वीरेंद्र कुमार यादव, दुदही कस्बा निवासी पुष्पेंद्र कुमार रौनियार को उनके जन्मदिन पर थाने के कार्यालय कक्ष में मिठाई खिला रहे हैं। बताया जाता है कि पुष्पेंद्र पर कई मुकदमें दर्ज हैं और वह थाने की दलाली करता है। सूत्र बताते है कि पुलिस जो भी वसूली करती है वह इसी व्यक्ति के माध्यम से करती है। प्रभारी निरीक्षक के आसपास उनके कई मातहत भी बावर्दी मौजूद हैं। फोटो के साथ पुष्पें...

डाक्टर व स्टाफ की कमियों से जूझ रहा है जिला अस्पताल

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त जिला अस्पताल अपने स्थापना के बाद से स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। मतलब साफ है कि जनपद का स्वास्थ्य व्यवस्था सिर्फ जुगाड़ पर भगवान भरोसे चल रहा है। बताया जाता है कि 313 पदों के सापेक्ष महज 114 पदों पर ही डॉक्टर व कर्मचारी कार्यरत हैं जबकि जिला अस्पताल में 199 पद रिक्त पड़े हैं। इनमें ईएमओ, महिला चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, एक्स-रे टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट के पद रिक्त हैं। यही नहीं, पैरा मेडिकल के 89 पद के सापेक्ष 44 पद अब भी रिक्त पड़े हैं। इसके अलावा जनरेटर आपरेटर व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के 77 पद खाली पडे है। रिक्त पड़े पदों की भरपाई के लिए सीएमएस ने शासन को पत्र भेजा है लेकिन  शासन द्वारा अभी तक इस सुधि नही ली गयी है। 🔴   दो दशक से है मैन पावर की कमी कहना ना होगा कि वर्ष 2002-03 में जिला मुख्यालय रवींद्र नगर स्थित पर संयुक्त जिला अस्पताल की स्थापना की गयी थी। जिला अस्पताल बने करीब दो दशक का समय बीत चुका है, लेकिन अब भी जिला अस्पताल डॉक्टरों व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। इधर, बीते दिनों ...

उप चुनाव के बाद खाली रहेगें दो सौ पद

Image
🔴 त्रिस्तरीय पंचायत  उप चुनाव मे 264 पदों के सापेक्ष 69 ने दाखिल किया नामांकन 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के एक ग्राम प्रधान समेत वार्ड सदस्यों के रिक्त पड़े 264 पदों पर बुधवार को 69 लोगो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उप चुनाव के बाद भी वार्ड सदस्यो के करीब 200 पद खाली रहेंगे। काबिलेगौर है कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सिर्फ एक दिन का समय निर्धारित किया गया था। नतीजतन  रिक्त पड़े पदों के सापेक्ष महज 69 उम्मीदवारो ने ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसको लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर पूरी तैयारी की गई थी। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच होने के बाद शुक्रवार को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। रिक्त पड़े ग्राम प्रधान समेत वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए 4 अगस्त को विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदान संपन्न कराया जाएगा जबकि अगले दिन यानि 5 अगस्त को मतों की गिनती होगी। 🔴 इन ब्लाकों मे दाखिल हुए नामांकन कुशीनगर जिले के 14 ब्लॉकों के एक ग्राम प्रधान समेत वार्ड सदस्यों के रिक्त पड़े 264 पदों पर 4 अगस्त को मतदान कराया जाना...

थाईलैंड के श्रद्धालुओं ने किया बुद्धनगरी मे रुद्राभिषेक

Image
🔴 थाइलैंड के श्रद्धालु भारतीय परिधान में पूरे विधिविधान से चंदन का तिलक लगने के बाद किया विधिवत पूजन-अर्चन 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। थाईलैंड से आए तीन पर्यटकों ने बुद्धनगरी के रामनगर बाजार मे निर्माणाधीन शिव मंदिर मे श्रद्धापूर्वक  रुद्राभिषेक किया। इस दरम्यान थाइलैंड के शिवभक्त भारतीय परिधान में पूरे विधिविधान से चंदन का तिलक लगवाने के बाद विधिवत पूजन-अर्चन किए। विदेशी पर्यटकों की ओर से की जा रही पूजा देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई। पंडित तारकेश्वर पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ संकल्प कराया, इसमें जगत कल्याण की कामना शामिल थी। बेशक! आस्था, श्रद्धा और भक्ति-भाव की कोई सीमा नहीं होती  है जिसका नजारा गुरुवार को बुद्धनगरी कुशीनगर में यह देखने को मिला, जिसके साक्षी बुद्धनगरी के सैकडो लोग बने। थाई पर्यटक फ्रोनक्रान फंगफ़ाओ, आरी वीरथेस व बानपोट यामानीचाई ने आचार्य तारकेश्वर पाण्डेय के दिशा निर्देशन में तीन घंटे तक रुद्राभिषेक किया। आचार्य ने बताया कि थाइलैंड से पधारे श्रद्धालु यह लोग सुन रखे थे कि सावन में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। यह काफी फलदायी होता है। श...

मुख्यमंत्री जी ! कसया सरकारी अस्पताल मे नही होता है मुफ्त इलाज

Image
🔴 गर्भवती महिलाओं से प्रसव के दौरान वसूले जाते है पाच से दस हजार रुपये 🔴 सीएचसी अधीक्षक नीलकलम का कारनामा 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । सूबे की योगी सरकार जहां सरकारी अस्पतालों मे बेहतर और नि:शुल्क सुविधा मुहैया कराने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है वही सरकारी अस्पतालों पर तैनात सरकारी डाक्टर व कर्मचारी योगी सरकार की नेक नीयत इरादे पर पानी फेर इलाज के नाम पर मरीजों से खुलेआम पैसा वसूलने मे लगी है इसकी एक बानगी कभी भी जिला मुख्यालय से मजह पन्द्रह किलोमीटर दूर कसया शहर मे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर देखी जा सकती है। यहां की सीएचसी अधीक्षक नीलकमल न तो अपने महकमे के  उच्चाधिकारियों से डरती है न ही इन्हे जिलाधिकारी का खौफ है और ही सीएम योगी की परवाह। नतीजतन अधीक्षक नीलकमल बेखौफ इलाज के नाम पर मरीजों का धनादोहन कर रही है और जिले के जिम्मेदार धृतराष्ट्र बने बैठे है।  काविलेगौर हो कि जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर पर स्थित कसया सरकारी अस्पताल में कुशीनगर जनपद ही नही वरन देवरिया जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र के मरीज भी अपना इलाज कराने आते है। अस्पताल मे मरीजों के सा...

कुशीनगर के दीपक ने रशियन जारा से रचाई शादी

Image
  🔴 रूसी दुल्हन को भाया इंडियन जयमाल 🔴 तथागत की धरती पर भारतीय संस्कृति व हिन्दू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुई विदेशी शादी। 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। ‘’दिलों के बीच ना दीवार है ना सरहद है, दिखाई देते हैं सब फासले नजर के मुझे’’ कहते है कि यदि प्यार सच्चा है तो जाति, धर्म, मजहब और सरहदीं दीवार कोई मायने नही रखता है। सच्चे प्यार करने वाले प्रेमियों के लिए सरहदों की दीवारें भी गिर जाती है। ऐसा ही एक मामला तथागत की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में रविवार को देखने को मिली। जहाँ एक रशियन लड़की ने हिन्दुस्तानी लड़के से भारतीय संस्कृति व हिन्दू रीति-रिवाज से विधि विधान के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन मे बध गये। धूम-धाम से हुए इस विवाह के भारतीय ही नही बल्कि चार देशो से आए विदेशी भी साक्षी बने। कुशीनगर की धरती पर रूसी लड़की का इंडियन लड़के के साथ जयमाल वाली अनोखी शादी की चर्चाएं भी खूब हो रही है। काविलेगौर हो कि उत्तर-प्रदेश के कुशीनगर जिले के मंगलपुर गांव के निवासी दीपक सिंह मेडिकल की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रिया गए हुए थे। जहां दीपक की मुलाकात अपने सीनियर छात्रा जारा से हुई...

प्रणव ने रचा इतिहास, हासिल किया 99.2 फीसदी अंक

Image
🔴 प्रणव ने पारंपरिक परम्परा को बढाया आगे, पिता प्रदेश मे हासिल किये थे दुसरा स्थान 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । पडरौना नगर के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक डा. संदीप अरूण श्रीवास्तव के पुत्र प्रणव श्रीवास्तव ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है बल्कि सर्वाधिक अंक हासिल कर मण्डल टापर होने का गौरव हासिल किया है।   आइसीएससी बोर्ड नई दिल्ली ने रविवार की शाम हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम की घोषणा की। नगर के सेंट थ्रेसस इंटर कालेज के छात्र प्रणव श्रीवास्तव ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इसी  विद्यालय के गौरव मणि त्रिपाठी ने 98.8 प्रतिशत, अमृतांशु सिंह ने 98.6 प्रतिशत, अनामिका सिंह ने 97.8 प्रतिशत, अनन्या सिंह राना ने 96.2 प्रतिशत, अपराजिता मल्ल ने 96 प्रतिशत, सगुन राघव ने 96 प्रतिशत, साक्षी सिंह ने 95.8 प्रतिशत, मानवी तुलस्यान ने 95.2 प्रतिशत, यासिर खुर्शीद ने 95 प्रतिशत, विनिता ने 95.8, अपूर्वा पांडेय ने 94.8 प्रतिशत, अनुष्का ने 94.8 प्रतिशत, मो. सलीम ने 94.4 प्रतिशत, स्नेह कुमार ने 94 प्रतिशत, विदुषी त्रिपाठी ने 93.6 प्रतिशत, महक मिश्र...

हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ शिवालय

Image
🔴 बेल पत्र, भांग, धतुरा आदि चढ़ाकर पारंपरिक ढंग से पूजन कर भक्तो ने भगवान शिव से मांगा आर्शीवाद 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सावन के पहले दिन गुरुवार को शिवमंदिरो मे आस्था का सैलाब उमड़ा। जिले के शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजायमान हो उठे। महिला, पुरूष और बच्चे सभी भक्ति भाव के रंग से सराबोर दिखे। नगर के प्रसिद्ध सिधुवां बाबा स्थान व कुबेरनाथ में सुबह भक्तों के आने का क्रम शुरू हुआ तो फिर रुका नहीं और देखते ही देखते भक्तों की भीड़ जमा होती गयी जो शाम तक चलता रहा। क्षेत्र के करहियां शिवमंदिर, गायत्री मंदिर सहित सभी मंदिरों पर पूजन-अर्चन का क्रम पूरे श्रद्धा भाव से चलता रहा। बेल पत्र, भांग, धतुरा आदि चढ़ा पारंपरिक ढंग से पूजन कर लोगों ने भगवान शिव से आर्शीवाद मांगा। अनेक स्थानों पर लोगों ने रुद्राभिषेक भी किया तो तमाम जगहो पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया था।  इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद रही। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध प्राचीन शिव-शक्ति मंदिर कुबेरनाथ धाम में सावन माह के प्रथम दिन गुरुवार को शिवभक्तो ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। ब्र...

भाजपा नेता को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

Image
🔴 संदेशवाहक न्यूज कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विजय कुमार राय को बुधवार की शाम पाकिस्तान के नंबर से वाट्सएप कॉल कर चौबीस घंटे में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले पाकिस्तानी ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए शहीमल बाबा के स्थान के बगल में भाजपा नेता द्वारा कराए गए निर्माण को ध्वस्त करने को कहा है। काबिलेगौर है कि बुधवार को शाम छह बजकर 35 मिनट पर पाकिस्तान से वाट्सएप नंबर +923020405493 से भाजपा नेता को वीडियो कॉल कर 24 घंटे में बम से उड़ाने की धमकी दी गई। कहा गया कि शहीमल बाबा के स्थान के बगल में हो रहे निर्माण को तुरंत बंद करो और किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दो। भूमि शहीमल बाबा के स्थान को नहीं सौंपने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहना। गंभीर बात यह है कि जिस पाक नंबर से धमकी दी गई है, उससे भारत के 29 और नंबर जुड़े हुए हैं।मामला संज्ञान में आते ही कुशीनगर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और मामले की जांच में जुटी गई है। 🔴 पुलिस ने शुरू की जांच भाजपा नेता ने बताया कि धमकी मिलते ही प्रदेश से स्थानीय स्तर तक पुलिस व प्रशासन को अवगत कराया। एसपी धवल जायसवाल ने...

पीएम मोदी ने देवघर मे किया बाबा कि पूजा-दर्शन

Image
🔴 पीएम बोले- पहले की सरकारो मे सिर्फ घोषणा होती थी,आज की सरकार मे होता है शिलान्यास और उद्घाटन 🔴 पीएम मोदी देवघर मे 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   देवघर/राची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को झारखंड की देवभूमि नगरी देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट, एम्स समेत दर्जनभर योजनाओं का शुभारंभ किया। इसके बाद पीएम मोदी ने 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया और 12 ज्योतिर्लिंग में शामिल बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पीएम ने बाबा बैद्यनाथ का विधिवत पूजन- दर्शन किए । बाबा धाम में उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मुझे पूज्य बाबा के चरणों में जाकर दर्शन-पूजन करने का मौका मिला। इसके पूर्व झारखंड के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपयों की परियोजनाओं को बाबा और जनता जनार्दन के चरणों में अर्पित किया। ​​​​​​मोदी ने कहा-पहले की सरकारों में योजनाओं की घोषणा होती थी, फिर एक दो सरकार जाने के बाद एक-दो पत्थर लगा दिए जाते थे। पत्थर लटकता रहता था, दो-चार सरकारें चलने के बाद कोई और आता, फिर वो ईंट लगाता था, पता नहीं कितनी सरकारें जाने के बाद वो योजना सामने दिखती थी। आज ...

इंजीनियर के मौत के 48 दिन बाद भी नही हुई पप्पू और ओकांर की गिरफ्तारी

Image
🔴 पूर्व चेयरमैन को बचाने के फिराक मे है जुटी हाटा पुलिस 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर । इंजीनियर आनन्द की मौत के 48 दिन गुजर जाने के बाद भी दर्ज मुकदमे मे आनन्द की मौत के प्रमुख जिम्मेदारो के कडी मे शामिल कुशीनगर के पूर्व चेयरमैन पप्पू मद्धेशिया व अमडिहा के पूर्व प्रधानपति ओंकार प्रसाद की अब तक गिरफ्तारी न होना हाटा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल है? सबब यह है कि मरने वाले के आडियो मे रिकार्ड अतिंम बयान और बहन अमला के तहरीर के आधार पर दर्ज हुए मुकदमे मे मृतक आनन्द की पत्नी नीलम सिंह, साले अंगद सिंह, ससुर जीतन सिंह के अलावा कुशीनगर पूर्व चेयरमैन व अमडिया के पूर्व प्रधान पति सहित कुल ग्यारह नामजद लोगो के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसमे पति, साले और ससुर को पुलिस ने घटना के दुसरे दिन ही गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया जबकि पप्पू मद्धेशिया व ओंकार प्रसाद को गिरफ्तार करने के बजाय हाटा पुलिस उन्हे बचाने मे ऊर्जा खर्च कर रही है। इसके पीछे सूत्रो का तर्क है कि पप्पू मद्धेशिया को बचाने के लिए पुलिस मोटी रकम वसूल की है ऐसा सूत्रों का दावा है इसमे कितनी सच्चाई है यह तो...

दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या का आरोपी सहित परिजनों पर केस दर्ज

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। पांच दिन पूर्व हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ उसी गांव के युवक द्वारा दुष्कर्म करने के बाद परिजनों के साथ मिलकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सहित परिवार के अन्य लोगो पर गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के पिता की तहरीर पर की है।  गौरतलब है कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव में बीते रविवार को सुबह गन्ने के खेत में गांव की 19 वर्षीय युवती का शव मिला था। गांव वालो के मुताबिक मृतका के चेहरे व शरीर पर कई जगह चोट व खून के निशान देखे गये थे। इसको लेकर हत्या की दावा की रही है। चर्चा है कि इस घटना की भनक पुलिस को तब लगी जब आरोपी परिजन  गांव के पूर्व प्रधान व गांव के ही कुछ लोगो के साथ मिलकर मृतका के पिता को डरा-धमका कर शव को एक नाले के किनारे ले जाकर जलवा दिया।इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने शव जलने की सूचना पुलिस को दी। जब तक  पुलिस मौके पर  पहुंची तब तक लाश पूरी तरह से जल चुकी थी। इसके बाद पुलिस बिना कोई कार्रवाई किये लौट गई। इस संबंध में एसएचओ...

मुस्लिम महापुरुषों के नाम पर भी रखे जाये वार्डो के नाम

Image
🔴 मुस्लिम समाज के लोगो ने सौपा ज्ञापन 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । परिसीमन के बाद पडरौना नगर पालिका परिषद के वार्डों के हुए नामकरण में एक भी वार्ड मुस्लिम महापुरुषों के नाम पर नही रखे जाने से क्षुब्ध अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित अपर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मे मुस्लिम समाज के लोगो ने कहा है कि पडरौना नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार के बाद वार्डों का नये सिरे से नामकरण किया गया है। वार्डों के नामकरण मे मुस्लिम समाज के महापुरुषों की उपेक्षा की गयी है जो उचित नही है। उन्होंने कहा है कि देश की आजादी मे अपने प्राणों की आहुति देने मे मुस्लिम समुदाय के लोग कही भी पीछे नही रहे है। हिन्दू - मुस्लिम दोनो समाज के लोगो के बलिदान के बाद हमे आजादी मिली है। अशफ़ाक उल्लाह खांन,डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम, बीर अब्दुल हमीद, बहादुर शाह जफर, रफ़ी अहमद किदवई, बेग़म हज़रत महल डॉ सय्यद महमूद आदि ऐसे महापुरुष व क्रांतिकारी है जिनके योगदान व कुर्बानी को देश भूला नही सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मे बीर अब्दुल हमीद नगर व रफ़...

एक शाम ईश्वर के नाम कार्यक्रम मे संयोग के भजनो की रही धूम

Image
🔴  सुख-शांति के लिए करना चाहिए भगवान का भजन-नंदकिशोर 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जब तक मनुष्य पर भगवान की कृपा नहीं होती तब तक मनुष्य स्वप्नन में भी सुख-शांति नहीं पा सकता। इस लिए हर व्यक्ति को भगवान का भजन करते रहना चाहिए ताकि मनुष्य को  सुख-संपत्ति प्राप्त हो सके। यह विचार भाजपा के पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्रा ने व्यक्त की। श्री मिश्र अपने पैतृक गांव तरयालच्छीराम मे आयोजित एक शाम ईश्वर के नाम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वरिष्ठ पत्रकार व भजन लेखक संयोग श्रीवास्तव व विरेन्द्र तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित  एक शाम ईश्वर के नाम कार्यक्रम मे दिल्ली से पधारे गायक और कलाकारों ने भक्ति गीतों से पुरी रात शमा बाधे रखी। पूर्व विधायक ने कहा कि भजन के द्वारा व्यक्ति का मन निर्मल हो हो जाता है जो ईश्वर प्राप्ति में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि लगभग दो दशकों से पत्रकारिता कर रहे संयोग श्रीवास्तव द्वारा लिखे गए ये भजन और भजनो मे  शब्दों का चयन निसंदेह काबिलेतारीफ है। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना से हुई। इसके बाद दिल्ली से पधारे गायक प्रवीन तिवारी ने ह...

अंतरराज्यीय ब्लड तस्कर नौशाद की कुण्डली खगांल रही है कुशीनगर पुलिस

Image
🔴 अंतरराज्यीय ब्लड तस्कर गिरोह के मुख्य सरगना है नौशाद 🔴 एसटीएफ व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने 30 जून को नौशाद को किया  था गिरफ्तार 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । एसटीएफ लखनऊ और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम के हाथ लगे अंतरराज्यीय ब्लड तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना नौशाद अहमद के बारे में कुशीनगर पुलिस गोपनीय तरीके से जानकारी जुटा रही है। यहा की पुलिस यह पता लगाने मे जुटी है कि नौशाद अंतिम बार कब घर आया था और उसके संपर्क में यहां और कौन-कौन से लोग है। एसटीएफ लखनऊ की टीम दो दिन पूर्व नौशाद के घर पहुंचकर आवश्यक जानकारी एकत्रित की थी। काबिलेगोर है कि बीते 30 जून को लखनऊ के ठाकुरगंज के तहसीनगंज में मिड लाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक तथा कृष्णानगर के नारायणी ब्लड बैंक में एसटीएफ व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर राजस्थान से तस्करी कर लाया गया 302 यूनिट ब्लड बरामद किया था। बताया जाता है कि ब्लड के पैकटों पर ग्रुप और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं था। एसटीएफ ने इन ब्लड बैंकों के संचालक तथा मुख्य तस्कर कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र टेकुआटार पकडी टोला निवासी नौशाद अहमद  समेत...

राजस्थान से लखनऊ तक फैला खून का काला कारोबार

Image
🔴 यूपी एसटीएफ ने अन्तराज्यीय ब्लड तस्कर नौशाद अहमद व बैंक मालिकों समेत सात को किया गिरफ्तार 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में एसटीएफ ने खून के काले कारोबार करने वाले अन्तरराज्यीय   ब्लड तस्करी गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। गिरोह के इन सदस्यों द्वारा ब्लड बैंकों की आड़ में इंसानी खून की तस्करी की जा रही थी। एसटीएफ ने कुशीनगर जनपद के निवासी व गिरोह के मुख्य सरगना नौशाद अहमद, दो ब्लड बैंकों के मालिकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि यह तस्कर राजस्थान से खून की तस्करी करते थे।  लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों के ब्लड बैंकों में इनकी सप्लाई होती थी। काबिलेगौर है कि 30 जून को लखनऊ की एसटीएफ व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने  ठाकुरगंज के तहसीनगंज में स्थित मिडलाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक और कृष्णानगर की नारायणी ब्लड बैंक में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान राजस्थान से तस्करी कर लाया गया 302 यूनिट घटिया मानव रक्त (ब्लड) बरामद किया गया है। इसके साथ ही दोनों ब्लड बैंक के संचालक और मुख्य तस्कर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटिया ...

माँ की आठवी पुण्यतिथि : संसार की सर्वश्रेष्ठ माँ तुम्हे शत शत नमन

Image
  🔴 संजय चाणक्य  ‘‘ माँ मुझे तुम्हारी याद आती है!  तुम्हारी कमी मुझे हर दिन सताती है!!  तुम्हारे दूर चले जाने के बाद!  तुम्हारी याद अक्सर मुझे रुलाती है! ! ’’   27 जून बहुतेरो के लिए महज एक तारीख है। तमाम भाई-बन्धुओ के लिए यह तारीख खुशियों से भरा यादगार दिन है, इतिहास रचने वाला ऐतिहासिक पल है, लेकिन मेरे लिए, मेरे परिवार के लिए, मेरे भाईयों के लिए जून माह कि 27 तारीख  जीवन का सबसे मनहूस दिन है। यह तारीख हमारे जीवन का वह काला दिन है जो दुनिया की किसी भी खुशी को पाकर भी इस मनहूसीयत को दूर नही  सकती है। यकीन मानिए!  यह काला दिन मेरी जिन्दगी के एक कोने मे पसरे हुए अंधेरा को चाहकर भी कभी दूर नही कर सकती। वह इस लिए कि आज ही दिन मेरी जन्मदात्री, मेरी जननी, मेरी माँ हमें छोडकर भगवान के पास चली गई। यही वह मनहूस दिन है जिसकी मनहूसीयत ने मुझे " मैं अनाथ बना दिया "! आज माँ के आँचल से मरहूम हुए पूरे आठ साल गुजर गए। आज माँ की आठवी पुण्यतिथि पर दो शब्द माँ की चरणों मे अर्पित करने के लिए जब कलम उठाया तो खुद को अनपढ़ सा महसूस हुआ। यकीन मानिए! निःशब्द हो गया ह...