खाकी ने खाकी का दामन बचाने के लिए पत्रकार को बना दिया शराब तस्कर
🔴 पटहेरवा पुलिस की कारस्तानी, दरोगा के आवास बरामद शराब का खेल 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर । शराब तस्करों से सांठगांठ कर मोटी कमाई करने वाली जिले के पटहेरवा पुलिस के कारनामों ने बुजुर्गों की वह फलसफा " पुलिस की न दोस्ती अच्छी और न दुश्मनी अच्छी।" कहावत को चरितार्थ कर दिया है। मतलब यह कि पटहेरवा थाने के एसआई पीएन सिंह ने पत्रकार शम्भू सिंह की दोस्ती का ऐसा सिला दिया कि अपना और अपने जमातियो का दामन बचाने के लिए पत्रकार को शराब तस्कर बनाकर जेल भेजवा दिया। सूबे के ईमानदार व यशस्वी मुख्यमंत्री के राज्य मे एक निर्दोष कलमकार को पुलिस द्वारा जेल भेजे जाने के मामले मे पुलिस महकमा की जहा चहुहोर थू-थू हो रही वही खाकी के इस कारनामे से योगी सरकार की छिछालेदर भी कम नही हो रही है। ऐसे मे यह कहना गलत नही होगा कि पटहेरवा पुलिस सरकार की छवि बिगाड़ने मे कोई कसर नही छोडना चाहती है। काबिलेगोर है कि पुलिस कप्तान से लगायत सूबे के हुक्मरान पुलिस की छवि सुधारने के लिए जनता-पुलिस समन्वय स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है वही जनपद के पटहेरवा पुलिस दोस्ती और विश्...