जनपद मे विकास की लिखी जायेगी नई इबादत - सावित्री जायसवाल

🔴 भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष के अगुवाई मे किया जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्‍यों को स्वागत और सम्मान

🔴 2022 मे ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनाने की भाजपाइयों ने दोहराई संकल्प

🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो 

कुशीनगर ।भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष के अगुवाई मे नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों का पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपाइयों ने आगामी विधानसभा चुनाव में इसी तरह ऐतिहासिक जीत दर्ज कराते हुए प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प को दोहराया। 

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत आयोजित अध्यक्ष व सदस्‍यों के सम्मान समारोह मे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा बिना भेदभाव किए संचालित जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का अटूट विश्वास का नतीजा है पंचायत चुनाव मे भाजपा का प्रचण्ड जीत। इस दौरान नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला पंचायत द्वारा बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किया जाएगा और प्रत्येक गांव का  विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि यह जो सम्मान मुझे मिल रहा है, यह मेरा नहीं बल्कि प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य व पार्टी कार्यकर्ता का सम्मान है। उनकी बदौलत ही जीत मिली है। मेरा पूरा प्रयास होगा कि किसी भी दशा में किसी सदस्य के मान सम्मान पर आंच न आने पाए। पार्टी की नीति-सिद्धान्त पर चलकर जनपद के सभी गांवो का समग्र विकास करना उनका एक मात्र उद्देश्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करती है और उस पर पूरी ईमानदारी से कार्य करती है इस संकल्प के साथ ही जनपद मे विकास की नई इबादत लिखी जायेगी । इस अवसर पर गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, सांसद विजय दूबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत वर्ष 2022 मे ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सरकार बनायेगी। मौक पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चंद्रप्रभा पाण्डेय, पूर्व विधायक पीके राय, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद पाण्डेय, बिपिन जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य नीतिश यादव, श्याम सुंदर जायसवाल आदि मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post