“नकल कांड '' पर नोटिस का पर्दा, महर्षि वाल्मीकि केन्द्र पर बड़ा खेल
प्रतिकात्मक फोटो 🔵 मिश्रित सीटिंग की धज्जियां, नोटिस से निपटा मामला 🔴 सीटिंग ध्वस्त, वाइस रिकॉर्डिंग ठप, कार्रवाई शून्य 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। जिले में संचालित हो रहे यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान महर्षि वाल्मीकि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरैचा में सामने आए कथित नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि यहां मिश्रित सीटिंग व्यवस्था को सुनियोजित ढंग से ध्वस्त किया गया, वाइस रिकॉर्डिंग को निष्प्रभावी कर दिया गया और इमला बोलकर छात्रों को प्रश्नपत्र हल कराए गए। लेकिन इन गंभीर आरोपों के बावजूद न तो केन्द्र व्यवस्थापक पर कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही केन्द्र को डिबार किया गया, जो अपने आप मे यक्ष प्रश्न है। बतादे कि बोर्ड के स्पष्ट निर्देश हैं कि परीक्षा के दौरान मिश्रित सीटिंग व्यवस्था अनिवार्य है, ताकि किसी एक विद्यालय के छात्रों को सामूहिक लाभ न मिल सके। आरोप है कि इस मूल नियम को दरकिनार कर महर्षि वाल्मीकि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने अपने छात्रों को अलग कमरों में बैठाया गया। इतना ही नहीं, कई कक्षों में वाइस रिकॉर्डिंग व्यवस्थ...