सपा के कद्दावर नेता को कौन बचा रहा है ?
🔴 धर्मांतरण और दुष्कर्म के मामले में पीडिता ने अपने प्रार्थना पत्र मे सपा के कद्दावर नेता के नाम का किया था जिक्र 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। धर्मांतरण और दुष्कर्म के मामले में सपा के उस कद्दावर नेता को कौन बचा रहा है? जिसका नाम पीडिता ने गोपाल राय को दिये गये प्रार्थना पत्र मे जिक्र किया है। सूत्रो की माने तो पुलिस को दिये गये तहरीर मे भी सपा के उस कद्दावर नेता का नाम अंकित था किन्तु कोतवाली पुलिस ने तहरीर से सपा नेता का नाम डिलीट कराकर तेरह लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करने का वाहवाही लूट रही है। सूत्रो के दावे कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है लेकिन चर्चाओं के बाजार में इस बात की चर्चा खूब है कि तहरीर से सपा नेता का नाम निकालने मे दो स्वजातीय पुलिस अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है। सवाल अभी भी सुरसा की तरह मुंह बाये खडी है कि पुलिस प्रशासन आरोपी दीवान को नही बक्शा तो फिर सपा नेता को बचाने मे इतनी दिलचस्पी क्यो दिखाई? काबिलेजिक्र है कि बीते दिनो जनपद के पडरौना नगर के निवासी अनामिका ने विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के मौजूदगी म...