जन औषधि केन्द्र पर मिला प्राइवेट कम्पनियों की महंगी दवाओ का जखीरा, जिम्मेदार मौन
🔵 कसया सीएचसी परिसर में संचालित जन औषधि केन्द्र का मामला 🔴 जन औषधि केन्द्रो पर हो रहा है गरीबो का शोषण 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कु शीनगर । गरीब व आम जनमानस को सस्ती और सुलभ दवा मुहैया कराने की गरज से जहा मोदी सरकार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में जन औषधि केंद्र खुलवाकर गरीबो को राहत पहुचाने मे लगी है वही सूबे के कुशीनगर मे स्वास्थ्य महकमा के जिम्मेदारो के शह पर जन औषधि केंद्रों पर प्राइवेट कम्पनियों के महंगी दवा बेचकर गरीबो का शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला जिले के कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां सरकारी हास्पिटल परिसर में स्थित जन औषधि केन्द्र पर महंगी प्राइवेट दवाओ का जखीरा पाया गया है।बताया जाता है कि शनिवार को सपा नेता राजेश राव उर्फ बंटी राव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गये हुए थे जहां मरीज के परिजनों ने हास्पिटल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र की कारस्तानी की शिकायत की। इसके बाद सपा नेता श्री राव सीएचसी अधीक्षक डाॅ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी को साथ लेकर सीधे जन औषधि केन्द्र पर पहुचे जहां रैक मे काफी मात्रा मे प्राइवेट कम्पनियों की महंगी दवाएं रखी...