स्कूल की दीवार पर पेशाब करते कैमरे में कैद हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री, वीडियो वायरल, कांग्रेस - स्पा ने घेरा

 

🔴यूपी कांग्रेस ने एक्स पर पेशाब करते हुए जगदंबिका पाल का वीडियो पोस्ट कर तंज कसा है, कहा कि भाजपा के नेताजी राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने में दे रहे है अपना अविस्मरणीय योगदान  

🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल लखनऊ के पॉश इलाके में एक स्कूल की बाउड्रीवाल पर पेशाब करते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।मामला वीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर का है। यहां पर स्मार्ट सिटी के तहत काम भी चल रहा है। वीडियो में स्मार्ट सिटी का बोर्ड भी दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने जगदंबिका पाल के साथ बीजेपी को घेरा है।

वीडियो में दिख रहा है कि जगदंबिका पाल स्कूल की दीवार पर पेशाब कर रहे हैं। उनके पीछे एक और व्यक्ति खड़ा है। उसे जगदंबिका पाल का सहायक बताया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर आवाजाही भी हो रही है। पेशाब करने के बाद सहायक जगदंबिका पाल का हाथ भी धुलवाता है। इसके बाद दोनों चले जाते हैं। जहां पर जगदंबिका पाल पेशाब कर रहे थे, ठीक उसके बगल में स्मार्ट सिटी का बोर्ड भी लगा है। ऐसे में सवाल उठता है कि सांसद होकर अगर वह सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर पेशाब करेंगे तो आम लोगों में क्या मैसेज जाएगा? यह वीडियो गुरुवार सुबह 11.10 बजे का है।इसे लेकर कांग्रेस और सपा ने निशाना साधा है। यूपी कांग्रेस ने एक्स पर पेशाब करते हुए जगदंबिका पाल का वीडियो पोस्ट करते हुए तंज कसा है और कहा है कि भाजपा के नेताजी राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने में अपना अविस्मरणीय योगदान दे रहे हैं। ये नेताजी हैं भाजपा सांसद जगदंबिका पाल, जो राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश एरिया वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर एक प्रतिष्ठित स्कूल की बाउंड्रीवाल पर पेशाब कर रहे हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि इन्होंने स्थान भी वही चुना जहां स्मार्ट सिटी का बोर्ड लगा हुआ है। एक भाजपा नेता से इससे अधिक स्वच्छता और स्मार्ट सिटी बनाने में योगदान की कोई क्या ही अपेक्षा कर सकता है। वहीं, सपा ने एक्स पर कहा कि उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी स्मार्ट फोन से वायरल करने का संदेश दे रहे थे, इधर स्मार्ट फोन से बना वीडियो वायरल हो गया। बेशर्मी इतनी है कि अपने कुकर्मों पर शांत रहेंगे?

Post a Comment

Previous Post Next Post