Posts

Showing posts from November, 2024

कसया क्षेत्र मे कबाड की दुकानो पर बेखौफ कट रहा है ट्रक

Image
  🔴  पलक झपकाते ही कबाड मे तब्दील हो जाते है ट्रक और लक्जरी वाहन 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के कसया थाना क्षेत्र में तकरीबन एक दर्जन कबाड के दुकानों पर चोरी के छोटे-बडे  वाहन और ट्रक काटकर उसके स्प्रेयर अवैध तरीके से बाहर भेजे जा रहे है। सूत्र बताते है कि इन कबाडियों के दुकान पर देश के विभिन्न प्रांतों से आए लक्जरी वाहन,  मालवाहक वाहन और  ट्रक पलक झपकते ही गैस कटर से काटकर कबाड़ का रूप में तब्दील हो जाते हैं। ऐसी चर्चा है कि इस अवैध काले धंधे को नगर का एक व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है जो स्थानीय प्रशासन व पुलिस से लगायत तथाकथित पत्रकारो को मैनेज कर इन कबाडियों के दुकान पर ट्रक आदि वाहन कटवाकर स्प्रेयर बाहर भेजता जाता है। बतादे कि जनपद के कसया थाना क्षेत्र मे लगभग एक दर्जन ऐसे  कबाड़ की दुकानें संचालित हो रही है जो अवैध तरीके से चलते फिरते चोरी के वाहनों  को दिन के उजाले मे फलक झपकाते ही अलग पार्ट्स मे तब्दील कर दिये जाते है। बताया जाता है कि इन अवैध कबाड की दुकानो पर  दर्जनों मजदूर गैस कटर से दिन रात वाहनों को काटने का काम कर...

कुशीनगर मे ईडी की छापेमारी से मचा हड़कंप

Image
  🔵 कुंद्रा के मनी लाॅन्डिंग में ईडी ने पडरौना के अतुल श्रीवास्तव को हिरासत में ली, घंटो परिवार के सदस्यों से की पूछताछ  🔴 ईडी ने अतुल के मित्र रोहित के कठकुईयां आवास पर भी की छापेमारी, रोहित को किया तलब 🔴 कानपुर से कुशीनगर तक ईडी की छापेमारी  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । बालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के मनी लाॅन्डिंग और पोर्नोग्राफी मामले मे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  ने शुक्रवार को कुशीनगर जनपद के पडरौना निवासी अतुल श्रीवास्तव पुत्र प्रमोद श्रीवास्तव को गोरखपुर से हिरासत लेकर पडरौना नगर में स्थिति घर पर छापेमारी कर माता-पिता से घंटो पूछताछ की। कहना ना होगा कि अतुल साफ्टवेयर कंपनी चलाता है। ईडी को शक है कि इसके खाते से कई संदिग्ध लेन-देन हुए है जिसका सीधा कनेक्शन राज कुंद्रा के नेटवर्क से होने की संभावना है। बताया जाता है कि ईडी ने मुम्बई और और उत्तर प्रदेश के पन्द्रह ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक  प्रर्वतन निदेशालय की टीम ने अतुल को गोरखपुर के हिन्दी बाजार के एक दुकान से हिरासत मे लेकर पूछताछ की और उसे साथ लेकर...

यूपी-बिहार के माफियाओं पर शिकंजा कसेगी बिहार पुलिस

Image
  🔴 गोपालगंज एसपी ने जारी किया अल्टीमेटम 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर/गोपालगंज । पडोसी राज्य बिहार के गोपालगंज पुलिस ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए एक नई रणनीति बनाई है। इसमें न केवल स्थानीय बल्कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और देवरिया जनपद के शराब माफियाओं को भी निशाना बनाया जा रहा है। इतना ही नही बिहार पुलिस ने फरार अपराधियों पर इनाम की घोषणा करते हुए उनकी पहचान सार्वजनिक कर दी है। माफियाओं के नाम-पहचान सार्वजनिक करने के पीछे पुलिस का तर्क है कि इस कार्रवाई से आम जनमानस इन अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़वाने में पुलिस की मदद करें। मतलब साफ है अब शराब माफियाओं की खैर नहीं है।  बतादे कि शराब माफिया अपनी गतिविधियों को नेपाल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में संचालित कर रहे हैं। बिहार पुलिस ने इन राज्यों में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी तेज कर दी है। सीमावर्ती इलाकों में समन्वय बनाकर कार्रवाई करने का दावा कर रही है, परिणामस्वरूप तमाम अपराधी पुलिस के हत्थे चढे है।  🔴 गोपालगंज एसपी बोले गोपालगंज के पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने कहा कि शराब माफियाओं ...

शिक्षा के क्षेत्र में बेमिसाल है पं अनिरुद्ध शुक्ल का योगदान: विवेकानंद

Image
🔵 बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे अनिरुद्ध शुक्ल: शिवकुमारी देवी 🔴 गरीब बच्चों को भी शिक्षा देने में अग्रणी रहे पं शुक्ल: विंध्यवसिनी 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। प्रख्यात शिक्षाविद व सामाजिक चिंतक पं अनिरुद्ध शुक्ल का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान बेमिसाल रहा। अपने कठोर अनुशासन व दयालुता की प्रतिमूर्ति पं  शुक्ल ने जिले भर के लोगों में काफी प्रतिष्ठा अर्जित की। उन्होंने अपने प्रधानाचार्यत्व काल मे नेहरू इंटर कालेज मंसाछापर में बाइस शिक्षण कक्षों का निर्माण कराया था। उन्होंने न सिर्फ संस्था का विकास किया, वरन व्यक्तित्व निर्माण में भी महती भूमिका निभाई। इस आशय के विचार नेहरू इंटर कालेज, मंसाछापर में  आयोजित प्रख्यात शिक्षाविद पं अनिरुद्ध शुक्ल की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर बतौर मुख्य अतिथि खड्डा विधायक विवेकानंद ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि पं शुक्ल ने शिक्षा के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया , वह विरले ही हासिल करते है। उन्होंने न सिर्फ संस्कारवान शिक्षा प्रदान करने में अभूतपूर्व कार्य किया, बल्कि हर क्षेत्र में नौकरी देने व दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि...

एआरटीओ विभाग मेहरबान, वाहन एजेंसी मालामाल

Image
  🔴 बिना पंजीकरण और नम्बर प्लेट की गाडियां बेचने वाले पर एजेंसियों पर अब तक नही हुई कोई कार्रवाई  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । बीते माह धनतेरस और दीपावली के दिन हीरो, होण्डा, टीवीएस, बजाज, सुजुकी, रायल बुलेट आदि दोपहिया वाहन एजेंसियों एंव महेन्द्रा, मारुति, टाटा, फोड, टोयटा आदि चार पहिया शोरुमो द्वारा बिना पंजीकरण व नम्बर प्लेट लगाये अवैध रूप से नियम विरुद्ध बेची गई गाडिय़ों के बाद भी एआरटीओ विभाग द्वारा अभी तक किसी एजेंसी व शोरुम के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गयी, जो अपने आप में सवाल है। सवाल यह भी है कि मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक कोई भी वाहन बिना पंजीकरण व बिना नम्बर के एजेन्सी अथवा शोरुम से बाहर   सडक पर नही आ सकती है। ऐसे में  धनतेरस व दीपावली पर हजारो की संख्या मे दोपहिया और सैकडों की संख्या में चार पहिया वाहन एजेंसी व शोरुम मे बाहर निकलकर सडको पर किसके शह पर दौड़ने लगी। विभाग के जिम्मेदार अब तक एजेंसी व शोरुम के खिलाफ कार्रवाई क्यो नही किये है? कही एआरटीओ विभाग के जिम्मेदार और वाहन एजेंसियों के बीच मोटी डिलिंग की चर्चा वाली बात सच तो नही?...

तबादला, टेंडर और खरीददारी मे अनियमितता पाये जाने के बाद भी सीएमओ के खिलाफ नही हुई कोई कार्रवाई

Image
🔴 सीएमओ का पौवा भारी, जमे है अंगद की पाव की तरह 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। अपने कारगुजारियों को लेकर हमेशा चर्चा मे रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के जिले के हुम्करान डाक्टर सुरेश पटारिया का पौवा बहुत भारी है। भ्रष्टाचार मे लबालब अवैध तरीके से धन अर्जित करने के बावजूद जिले मे अंगद की पांव की तरह जमे हुए है। बीते माह शासन ने कुछ सीएमओ को स्थानांतरित किया था  उम्मीद जताई जा रही थी कि भ्रष्टाचार मे लिप्त डाॅ. सुरेश पटारिया का भी जिले से बोरिया-बिस्तर बध जायेगा लेकिन ऐसा नही हुआ है। ऐसी चर्चा है कि सीएमओ खुद को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को अपना मित्र बताते है इस लिए इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है।  कहना न होगा कि वर्ष 2022 सितम्बर माह में पडरौना सदर विधायक मनीष जायसवाल ने विधानसभा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेश पटारिया के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी। 🔴 तीन सदस्यीय टीम गठित  विधायक द्बारा विधानसभा में मामला उठाये जाने के बाद अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। जांच समित...

टोल प्लाजा पर पिस्तौल निकालकर टोल कर्मियों को धमकाने वाले मनबढ पर अब तक नही हुई कोई कार्रवाई

Image
  🔴 टोल प्लाजा पर टोल ट्रैक्स देने के बजाय कसया के होटल व्यवसाय से जुडे यशवंत सिंह नामक व्यक्ति द्वारा पिस्तौल निकालकर टोल कर्मचारियों को डराने-धमकाने का मामला 🔵  युगान्धर टाइम्स /आईएनए   कुशीनगर । टोल प्लाजा पर टोल ट्रैक्स देने के बजाय कसया के होटल व्यवसाय से जुडे यशवंत सिंह नामक व्यक्ति द्वारा पिस्तौल निकालकर टोल कर्मचारियों को डराने-धमकाने का वीडियो सामने आया है, जिससे टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गयी और काफी देर तक दहशत का माहौल कायम हो गया। घटना बुधवार की रात महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा की है। ऐसी चर्चा है कि इस मामले को रफा-दफा करने के लिए महुआडीह थाने से मोटी डिलिंग हुई है। इस बात में कितनी सच्चाई है यह निष्पक्ष जांच से ही स्पष्ट होगा लेकिन इस बात सें इंकार नही किया जा सकता है कि सार्वजनिक स्थान पर पिस्तौल दिखाकर डराने - धमकाने वाले व्यक्ति पर अब कोई कार्रवाई न होना कही न कही मैनेज का खेल प्रतीक होता है। बतादे कि देवरिया जनपद के महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर  टोल प्लाजा है। बुधवार की रात कुशीनग...

बिना पंजीकरण और नम्बर प्लेट के सडको पर दौड रही हो चार पहिया व दोपहिया वाहने

Image
  🔵 धनतेरस और दीपावली पर हजारो की संख्या मे बेची गई बिना पंजीकरण और बिना नम्बर प्लेट की गाडियां 🔴किसके आदेश पर बेची गई बिना पंजीकरण व बिना नम्बर प्लेट लगी गाडियां ?  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के एआरटीओ विभाग के जिम्मेदारो और वाहन एजेंसियों के बीच मोटी डिलिंग का जीता-जागता प्रमाण जिले की सडको पर बडी ही बेरुखी के साथ देखी जा रही है। सबब यह है कि धनतेरस व दीपावली मे खरीदी गयी विभिन्न कम्पनियों के दोपहिया और चार पहिया वाहन  बिना पंजीकरण और बिना नम्बर प्लेट की अवैध रूप से फर्राटे से सडको पर दौड रही है। कहना न होगा कि इन वाहनों से कोई घटना-दुर्घटना होती है तो न कोई पुरसाहाल होगा और न ही किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई की जायेगी। इसके बाबजूद विभाग और वाहन एजेंसी वाले अपने फायदे के लिए आम लोगो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे है। बतादे कि 29 अक्टूबर धनतेरस और 31 अक्टूबर दीपावली को हीरो, टीवीएस, होण्डा, रायल बुलेट, बजाज, सुजुकी आदि कम्पनियों के एजेन्सियों द्वारा पडरौना नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में दोपहिया वाहन बिना पंजीकरण व बिना नम्ब...

लारेंस गैंग का धमकी: सुपारी मिल गई है... टपका दूंगा

Image
  🔴 कपडा व्यवसायी को लारेंस गैंग के सदस्य से मिली धमकी, दहशत मे व्यापारी का परिवार 🔴 फाजिलनगर कस्बे के कपडा व्यवसायी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जनपद के फाजिलनगर कस्बे के एक कपड़ा व्यवसायी को लारेंस गैंग के सदस्य द्वारा से फोन पर जान से मारने की धमकी दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। व्यवसायी को धमकी देने वाला बदमाश खुद को लारेंस गैंग का सदस्य बताकर बोलता हैं कि कोई तुम्हे बचा नहीं पाएगा तुम्हारी सुपारी मिल गई है..टपका दूंगा। बच सकते हो तो बच लो.. सोशल मीडिया पर धमकी भरा ऑडियो खूब वॉयरल हो रहा है। पुलिस इस मामले में अज्ञात व्यक्तिय पर मुकदमा दर्ज कर जांच मे जुटी है। इस घटना से व्यापारी का परिवार डरा और सहमा हुआ है। बतादे कि फाजिलनगर कस्बा निवासी दीपक रौनियार पुत्र रामनरेश कस्बे के मेन मार्केट में कपड़े की दुकान  चलाता है। 4 नवंबर को उसके फोन पर अनजान नंबर से काल आई। फोन उठाते ही दूसरी ओर से भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए किसी ने खुद लारेंस गैंग का सदस्य बताकर दीपक को जान ...

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक मे की गई कार्यकारिणी की घोषणा, सौपी गयी जिम्मेदारी

Image
🔵 उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई कुशीनगर की बैठक  🔴 30 दिसंबर तक सदस्यता शुल्क जमाकर नवीनीकरण कराने की अपील  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की कुशीनगर जिला इकाई की बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला सूचना कार्यालय मे संपन्न हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे पूर्व की कार्रवाई पर चर्चा करते हुए संगठन के विस्तारण, मजबूती व पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चर्चा व जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक का संचालन जिला महासचिव संजय चाणक्य ने किया  संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनता की आवाज को नौकरशाहों और सरकार तक पहुंचाने का काम करने वाले पत्रकारों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। इसे श्रमजीवी पत्रकार कभी बर्दाश्त नही करेगा। उन्होंने कहा कहा कि पत्रकारों में आपसी फूट डलवाकर अधिकारी पत्रकारों को कमजोर करने का काम कर रहे हैं, लेकिन श्रमजीवी पत्रकार संगठन से जु़ड़े पत्रकार कमजोर नहीं है।  🔴 जिला कार्यकारिणी में शामिल संगठन के जिलाध्यक्ष ...

उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

Image
🔴 घाटो पर उमड़ी भीड, सूप मे फल-ठेकुआ सजाकर महिलाओं ने पुत्र और सुहाग की मांगी सलामती की दुआ 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर। लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार की सुबह उगते हुए भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन जनपद के शहरी व ग्रामीणों क्षेत्रो के व्रती माताएं अपने परिजनों के साथ विभिन्न नदी घाटों और तालाबों के किनारे पहुंची और जलाशय में खड़े होकर उदयीमान भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। महिलाओं ने छठी मइया और भगवान परम ज्योतिष से अपने पुत्र, सुहाग और परिवार की खुशियां मांगीं। इसके बाद 36 घंटे का अपने निर्जल व्रत का पारायण किया।  गौरतलब है कि भोर से ही व्रती महिलाएं व श्रद्धालु घाट पर पहुंचने लगे। गुरुवार को अस्तलगामी आदिभूत को अ‌र्घ्य देने के बाद घर में भरी कोसी को भोर में घाट पर पहुंचाया गया और छठ बेदी पर गन्ने के बीच कोसी रखकर षष्टी माता व भगवान तपन की धूप दीप, नैवेद्य अर्पित कर पूजा अराधना की गई । सूर्योदय होते ही व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। इस दौरान गांव से लेकर शहर तक के घाटों पर छठ पूजा के पारंपरिक व कर...

व्रती माताओं ने डूबते हुए भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

Image
🔵 पुत्र की कामना और उनकी दीर्घायु के लिए भगवान तपपन की उपासना का पर्व   🔴 छठ घाटों पर महिलाओं की रही भीड 🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जनपद के विभिन्न छठ घाटों पर गुरुवार को व्रती माताओं ने डूबते हुए भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना कर  सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। चार दिनो तक चलने वाले इस महापर्व के आखिरी दिन शुक्रवार को श्रद्धालु सुबह उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर उपवास तोडेगी।  🔴 लोक आस्था और सू्र्य उपासना का पहला अर्घ्य लोक आस्था और सू्र्य उपासना के पर्व छठ के तीसरे दिन गुरुवार को पहला अर्घ्य दिया गया। शाम के समय डूबते हुए भगवान तपन (सूरज) को नदी व पोखरो के किनारे जल चढ़ाया गया। पडरौना नगर सहित जिले के सभी छठ घाटों पर हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने आस्ताचलगामी होने वाले भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना की। 🔴 पानी मे तैरते दीये से जगमग हो उठे घाट   छठ पूजन के अवसर पर गांव से लेकर शहर तक घाटों पर श्रद्धा का सैलाब दिखा। जिले के प्रमुख बाजार व कस्बों समेत नगरीय क्षेत्र के रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठे घाटो...

अरे नामवरो '' यह नजीर है नजारा नही ''

Image
🔵 और चौकी इंचार्ज खुद कुदाल उठाकर करने लगे रास्ते की सफाई  🔴 एडीएम के आदेश पर बीडीओ विशुनपुरा ने की खानापूर्ति, दो सफाईकर्मियों को भेज दायित्वों का कर इतिश्री 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर। ''जहाँ रहेगा वहीं रौशनी लुटाएगा।  किसी चराग़ का अपना मकाँ नहीं होता। '' यह फलसफा तन पर खाकी धारण किये इस कर्तव्यनिष्ठ नौजवान पर सटीक बैठती है। यह कोई और नही बल्कि पडरौना कोतवाली अन्तर्गत मिश्रौली चौकी के प्रभारी विवेक पाण्डेय है, जो छठ महापर्व पर व्रती माताओं को सरल और शुलभ रास्ते से घाट तक पहुचाने के लिए खुद ही हाथ मे कुदाल थामकर झाड़ी-झंकारी को साफ करने में जुट गये। चौकी प्रभारी का अपने कार्य व दायित्वों के प्रति यह निष्ठा देख बरबस फूट पडता है '' अरे नामवरो यह नजीर है नजारा नही।'' बतादे कि मंगलवार को नहाये-खाये केे साथ सूर्योपासना का महापर्व सूर्य षष्ठी (छठ) शुरू हो गया है। कहना न होगा कि सदर एसडीएम व्यास नारायण उमराव मंगलवार को विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के ग्रामसभा मिश्रौली गांव के छठ घाट पर पहुचें थे जहा साफ-सफाई की कमी और व्रती माताओं के आने - जाने वाल...

नहाया - खाया के साथ शुरू हुआ छठ व्रत, खरना आज

Image
  🔵 चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व  बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का है प्रमुख पर्व 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी अर्थात मंगलवार को ‘नहाये-खाये के साथ सूर्योपासना का महापर्व सूर्य षष्ठी व्रत (छठ) प्रारंभ हो गया। बुधवार को खरना, गुरुवार  को सूर्यदेव को सायंकालीन अर्घ्य तथा  शुक्रवार को प्रात:कालीन अर्घ्य देने के साथ ही व्रत-पर्व संपन्न होगा। लोक आस्था व भगवान सूर्य की आराधना का महापर्व छठ को लेकर प्रातः उठकर व्रती महिलाओं ने गंगा स्नान करने के बाद  विधि-विधान पूर्वक पूजा- अर्चना कर कद्दू व सरसो के साग के साथ सात्विक भोजन ग्रहण किया। छठ पूजा की पूर्णाहुति 8 नवम्बर को उगते हुए भगवान भास्कर को अध्य देने के बाद संपन्न होगी।  बतादे कि यूपी और बिहार मे मनाये जाने वाला छठ महापर्व अब पूरे देश मे आस्था व विश्वास के साथ मनाया जाता है। 5 नवम्बर से नहाये खाये के साथ शुरू हुआ भगवान तपन का यह महापर्व उगते हुए भगवान मार्तड को अध्य देने तक कुल चार चरणो मे संपन्न होती है। कथावाचक व श्री चित्रगुप्त मंदिर के पीठाधीश्वर श्री अजय...

भगवान श्रीचित्रगुप्त के वंशजों ने किया कलम-दावात की पूजा

Image
🔴 भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा और भैया दूज 🔵  युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। नगर के रामकोला रोड "चित्रगुप्त धाम"  स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भारी संख्या में उपस्थित भगवान श्री चित्रगुप्त के वंशज चित्रांश समाज  ने भगवान श्री चित्रगुप्त की वैदिक रीति से पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात  कलम-दावात की विशेष पूजा करने के बाद सामूहिक हवन व महाआरती कर पूर्णाहुति की गयी। यम द्वितीया अर्थात रविवार को चित्रांश समाज के लोग अपने घर भगवान श्री चित्रगुप्त और कलम-दावात की विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद चित्रगुप्त मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के पीठाधीश्वर श्री अजयदास महाराज ने चित्रगुप्त वंशजो को भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कराया। पूजा-अर्चना के बाद चित्रांश समाज द्वारा सामूहिक रूप से कलम-दावात की पूजा की गयी। इसके तहत सभी ने पहले से वितरित भगवान श्री चित्रगुप्तजी महाराज के चित्र से युक्त पृष्ठ पर विभिन्न देवी-देवताओं एवं श्री चित्रगुप्त महाराज के अनेक नामों को अंकित कर लिखित नमन किया।  सभी चित्रगुप्त वंशजों ने लिखित...