Posts

Showing posts from July, 2024

मनबढ जेई सरताज अली, विधायक के आदेश को दिखा रहे है ठेंगा

Image
🔴 एक पखवाड़े से सदर विधायक के कहने बावजूद बेलवा चुंगी के उपभोक्ताओं का नये ट्रान्सफार्मर से नही जुडा कनेक्शन 🔵 संजय चाणक्य  कुशीनगर । एक तरफ सूबे के वजीरेआला नौकरशाह को किसी भी हाल में जनप्रतिनिधियों कि उपेक्षा नही करने की हिदायत दे रहे है वही दूसरी तरफ पडरौना विद्युत वितरण खण्ड के जूनियर इंजीनियर सरताज अली, सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल के निर्देश को विगत एक पखवाड़े से ठेंगा दिखा रहे है। ऐसी चर्चा है कि जेई सरताज अली किसी राजनीतिक पार्टी के खास समर्थक है और वह योगी सरकार की छवि खराब करने के लिए नगरवासियों को लो-वोल्टेज की समस्या व विधायक के निर्देश को नजरअंदाज कर रहे है। ऐसे मे सवाल यह उठता है कि क्या जेई सरताज अली को मुख्यमंत्री का भी खौफ नही है ?  काबिलेगौर है कि सूबे की योगी सरकार बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 18 और शहरी क्षेत्रों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है लेकिन जिले में बिजली विभाग के जिम्मेदार व पडरौना में तैनात मनबढ जेई सरताज अली की मनबढई के कारण सरकार का यह दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। कहना न होगा कि शहर से लेकर गांव त...

शासनादेश के विपरीत जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार बने बैठे है जिला समाज कल्याण अधिकारी

Image
  🔵 शासनादेश का खुला उल्लंघन, निदेशक ने जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार को जिला समाज कल्याण अधिकारी के प्रभार से मुक्त करने के लिए भेजा पत्र 🔴 निदेशालय के पत्र पर अब तक नही हुई कोई कार्रवाई  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर ।  शासनादेश को ठेंगा दिखाकर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार अपने प्रभाव के दम पर जबरिया जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर बने हुए है जबकि शासन ने यहां जिलाधिकारी को एक नही बल्कि दो-दो पत्र जारी कर कुशीनगर में तैनात समाज कल्याण अधिकारी (विकास) को जिला समाज कल्याण अधिकारी का प्रभार ग्रहण कराने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद अब तक जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार अंगद की पाव की तरह जिला समाज कल्याण अधिकारी के कुर्सी पर जमे हुए हैं। ऐसी चर्चा है की विनय कुमार यहा के मुख्य विकास अधिकारी के कृपा पात्र होने कारण शासनादेश के विपरीत समाज कल्याण विभाग का अतरिक्त प्रभार लिए बैठे है। काबिलेजिक्र है कि समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश के निदेशक पवन कुमार ने 11 अगस्त - 2023 को सूबे के समस्त जिलाधिकारियों को पत्रांक संख्या-सी 1298/स0क0/स्था0-1/विधिक-1/2023...

नगरपालिका अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, देखा लाइव प्रसारण

Image
  🔴 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण का सीधा प्रसारण  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण का सीधा प्रसारण रविवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के अगुवाई में उनके आवास पर चलाया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने 65 करोड़ मतदान के साथ विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की महत्ता, आदिवासियों को समर्पित हुल दिवस, माँ के नाम वृक्ष लगाने, स्थानीय उत्पाद, ओलिम्पिक खेलों, हिंदी भाषा की वैश्विक पहुंच, योग परम्परा, संस्कृत के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। पीएम के मन की बात कार्यक्रम के समापन के पश्चात नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विगत 10 वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किया है जिसमें कृषि से लेकर अंतरिक्ष, शिक्षा से लेकर खेलकूद, सनातन संस्कृति के विकास से लेकर आधुनिक विज्ञान में बढ़ते भारतीय प्रभाव, आधारभूत ढांचे से लेकर रक्षा मजबूती सहित आर्थिक विकास जैसे अनगिनत बेमिसाल कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पी...

बाढ़ विस्थापित भूखण्ड की चौहद्दी का राजस्व टीम ने किया सीमांकन

Image
  🔵 42 वर्ष से बसे अजयनगर टोले की आबादी दर्ज कर घरौनी दिए जाने का मामला 🔴राजस्व टीम ने बताया कि विवादरहित गाटे की चौहद्दी का हुआ निर्धारण 🔵युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  जिले के  तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम बभनौली अजयनगर में सीलिंग भूमि में 42 वर्षों से बसे ग्रामीणों के आवासीय भूखंड को सामूहिक आबादी दर्ज कराकर घरौनी दिलाने के संबंध में जिलाधिकारी उमेश मिश्र द्वारा एसडीएम तमकुहीराज को दिए गए निर्देश के क्रम में रविवार को राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की टीम ने बभनौली के टोला अजयनगर की सम्पूर्ण पैमाइश की। राजस्व टीम ने गाटा संख्या 501 की चौहद्दी उत्तर दक्षिण व पूरब पश्चिम की लंबाई व चौड़ाई का निर्धारण किया।  गौरतलब है कि ग्रामीणों के  प्रत्यावेदन के आधार पर डीएम उमेश मिश्र के निर्देश पर एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद गुरुवार को गांव में आये थे और बाढ़विस्थापित अजयनगर का निरीक्षण किया था। एसडीएम तमकुही श्री चंद ने राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया था कि जिस भूखंड में बाढ़ विस्थापित बसे हुए हैं, उसका नक्शे के आधार पर चिन्हांकन कर नजरी नक्शे के साथ विस्तृत रिपो...

संशोधित नीट परीक्षा परिणाम में प्रणव ने आल इंडिया रैंकिंग में हासिल किया 18 वा रैंक, रचा इतिहास

Image
🔵 आल इंडिया में 71 वीं रैंक से पहुंचे प्रणव ने लगायी लंबी छलांग पहुचे 18वीं रैंक पर 🔴 सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जारी हुआ है संशोधित परीक्षा परिणाम 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के पडरौना नगर के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक दंपति डा.संदीप अरुण श्रीवास्तव और डा. श्रीमती सुरभि श्रीवास्तव के होनहार और मेधावी पुत्र प्रणव श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिभा का लोहा पूरे देश में मनवाया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जांच हुई उत्तर पुस्तिका के बाद संशोधित परीक्षा परिणाम में प्रणव श्रीवास्तव ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए आल इंडिया रैंकिंग में 18वां रैंक प्राप्त किया है जबकि पूर्व में जारी परिक्षा परिणाम में प्रणव का आल इंडिया में  71वां रैंक था। बतादे कि एनटीए ने 26 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर नीट यूजी 2024 के संशोधित स्कोरकार्ड जारी कर दिया हैं। प्राधिकरण ने संशोधित नीट 2024 की उत्तर पुस्तिका भी जारी की है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आईआईटी दिल्ली को नीट यूजी पेपर में भौतिकी के एक प्रश्न के सही उत्तर की जाँच करने के लिए विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम बनाने  का निर्देश दिया गया था ज...

माँ ने अपना और पति के हिस्से का जमीन पुत्र को किया पट्टा, उठ रहा है सवाल, मचा बवाल

Image
🔴 कप्तानगंज के एक व्यवसायी व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले रामनरेश अग्रहरी ने उठाया मुद्दा, सम्पूर्ण समाधान दिवस मे शिकायत पत्र देकर की कार्रवाई की मांग  🔵 संजय चाणक्य  कुशीनगर । जनपद के कप्तानगंज मे एक महिला द्वारा अपना और अपने पति के हिस्से का तकरीबन तीन एकड भूमि अपने बेटे को पट्टा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है इसको लेकर बखेड़ा खडा हो गया है। जानकारों का कहना है कि पट्टा सरकारी भूमि की दी जाती है न कि निजी और व्यक्तिगत भूमि की। ऐसे मे सवाल यह उठता है कि महिला ने अपने पुत्र को पट्टा कैसे दे दिया? बताया जाता है कि जिस व्यक्ति के नाम से पट्टा किया गया है उसके पास तीस एकड से अधिक जमीन है। फिर सवाल यह भी उठता है कि जब देश से जमीदारी प्रथा खत्म हो गयी है तो इतना जमीन आया कैसे ? सच्चाई क्या है यह जांच का विषय है। नगर के व्यवसायी व भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद करने वाले रामनरेश अग्रहरी ने मामले को उजागर कर समाधान दिवस मे शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे...

बाढ़ विस्थापित अजयनगर का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Image
  🔵 42 वर्ष पूर्व विस्थापित बाढ़ पीड़ितों को घरौनी दिलवाने का मामला 🔴डीएम के निर्देश पर  गांव पहुंचे एसडीएम तमकुही 🔵युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम बभनौली अजयनगर में सीलिंग भूमि में 42 वर्षों से बसे ग्रामीणों के आवासीय भूखंड को सामूहिक आबादी दर्ज कराकर घरौनी दिलाने के संबंध में डीएम कुशीनगर उमेश मिश्र को दिए गए प्रत्यावेदन के पश्चात स्थलीय निरीक्षण करने गुरुवार को भरी दुपहरिया में एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद ने कड़ी धूप में पूरे गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसडीएम ने पाया कि बाढ़ विस्थापितों को वर्ष 1981 में जिला प्रशासन द्वारा कालोनी के रूप में व्यवस्थित ढंग से बसाया गया है। इस मामले में डीएम को ग्रामीणों द्वारा दिये गए प्रत्यावेदन में कहा गया है कि वर्ष 1981 में तत्कालीन पडरौना तहसील अंतर्गत ग्रामसभा अमवाखास के विस्थापित बाढ़पीड़ितों को देवरिया के पूर्व डीएम सुबोध नाथ झा व पडरौना-कसया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार उपाध्याय द्वारा सम्प्रति तमकुहीराज तहसील अंतर्गत बभनौली स्थित सेवरही चीनी मिल, सेवरही से अतिरिक्त घोषित यानी स...

रोटरी क्लब ने किया प्राथमिक विद्यालय में वितरण किया निःशुल्क स्कूल बैग एवं डेस्क-बेंच

Image
🔵 संगठन के पहल को सभी ने सराहा 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर एवं वीरबैक एनिमल हेल्थ कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में कसया के सबेयाॅ कुशवाहा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में सभी नामांकित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग एवं डेस्क-बेंच भेंट किया गया, जिससे बच्चों के पढ़ाई-लिखाई और बैठने की सुविधा में सुधार हो सके।  रोटरी के संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने अपने  कहा, "रोटरी क्लब एवं वीरबैक का यह प्रयास सराहनीय है। इस प्रकार की पहल बच्चों की शिक्षा में न केवल भौतिक संसाधनों की पूर्ति करती हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं।"रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि, "विद्यालय में बच्चों की सुविधाओं के लिए स्कूल बैग एवं डेस्क-बेंच की व्यवस्था की गई है। रोटरी क्लब का उद्देश्य है कि हर बच्चे को शिक्षा के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध हों।"  कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रधानाध्यापिका कल्पना सिंह ने भी र...

खुलेआम गुण्डई कर रहे है ठेला वाले फल विक्रेता, घटतौली कर ग्राहकों से करते है मारपीट

Image
🔵 सडक के किनारे ठेला व्यवसायियों का अवैध कब्जा, घटतौली कर ग्राहकों को लगा रहे है चूना 🔴 जाम की समस्या का सबसा बडा कारण है सडक पर ठेला लगाने वाले व्यवसायी 🔵 फल विक्रेता सडक पर अवैध कब्जा कर शासन - प्रशासन को दे रहे है चुनौती   🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के पडरौना नगर के सुभाष चौक और तिलक चौक पर सडक के फुटपाथ पर स्थाई रूप से अवैध कब्जा करके ठेला लगाने वाले  फल विक्रेताओं की गुण्डई चरम पर है। यह सडक पर न सिर्फ अवैध कब्जा कर शासन - प्रशासन को खुला चुनौती दे रहे है बल्कि दिन-दहाड़े ठेला पर बिकने वाली खाद्य सामग्रियों मे घटतौली कर आम लोगो को लूट रहे है। मजे कि बात यह है कि जब ग्राहक द्वारा इन दूकानदारो की चोरी रंगे हाथों पकड ली जाती है तो वहा सभी ठेला वाले इकट्ठा होकर ग्राहक से मारपीट करने पर उतारु हो जाते है। इन अवैध अतिक्रमणकारी दूकानदारो को बगल में स्थित पुलिस चौकी का भी कोई खौफ नही है सीधे दावा करते है पुलिस क्या करेगी, पैसा किस बात की लेती है। काबिलेगौर है कि सूबे के वजीरेआला योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पर बीते वर्ष मई माह में पडरौना नगर सहित पूरे जनपद ...

संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की खानापूर्ति बैठक,

Image
  🔴 कोरमपूर्ति मात्र बनकर रह गयी स्वास्थ्य समिति की बैठक, खराब प्रदर्शन करने वाले  एमओआईसी को सीडीओ ने लगायी फटकार  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम व दस्तक अभियान के प्रगति की समीक्षा बैठक कोरमपूर्ति मात्र बनकर रह गयी है। हर बार ऐसा देखा जाता है कि बैठक होती है लंबी चौड़ी बाते होती है योजनाओं की समीक्षा की जाती है, समीक्षा के दौरान कमियों को दूर करने का निर्देश दिया जाता है कुछ लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगायी जाती है। फिर फोटो खिंचने की रस्म अदा करने के बाद नाश्ता - पानी कर बैठक की परम्परा का इतिश्री कर अधिकारी चलते बनते है। परिणाम स्वरूप कमियां जस की तस बनी रहती है।  बतादे कि सोमवार को सांयकाल कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम व दस्तक अभियान के प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी।स्वास्थ्य समिति की बैठक में संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती माताओ की जांच, आशाओं के द्वारा होम विजिट, डाटा फ...

सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

Image
🔵 दलित महिला के तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा  🔴 कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 406, 304 के अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम 3(1) (द), 3(1) (ध), 3(2) (भ) के तहत दर्ज किया है मुकदमा  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप सहित तीन लोगों के खिलाफ हाटा कोतवाली में एफआइआर दर्ज की गई। इसमें मारपीट, गाली-गलौच तथा अनुसूचित एंव अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में  केस दर्ज किया गया है। हाटा कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई  अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र की दलित महिला के तहरीर पर की है। जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी निवासनी इमीरिती देवी पत्नी स्व० जयगोविन्द प्रसाद द्वारा हाटा कोतवाली पुलिस को दिये गये तहरीर में कहा गया है कि वह अत्यंत  गरीब व अनुसूचित जाति की महिला है। अपने परिवार की जरुरत के लिये वह अपनी जमीन बेचने हेतु खरीददार तलाश रही थी। इस दरम्यान हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली नगर पंचायत निवासी रामप्रवेश गुप्ता पुत्र इन्ददेव गुप्ता  उनसे म...

रामजानकी मंदिर की जमीन का महंथ ने किया पट्टा , मचा हो - हल्ला

Image
  🔴 व्यवसायी व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले रामनरेश अग्रहरी ने उठाया मुद्दा, मुख्यमंत्री पोर्टल सहित आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग  🔵  संजय चाणक्य  कुशीनगर । जनपद के कप्तानगंज स्थित रामजानकी मंदिर के महंथ द्वारा मंदिर की जमीन का पट्ठा किये जाने व किराये पर देने का मामला प्रकाश में आया है। नगर के व्यवसायी व भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद करने वाले रामनरेश अग्रहरी ने यह आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल सहित जिले के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मंदिर के महंथ श्रीप्रकाश दास के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मुख्यमंत्री पोर्टल सहित जिलाधिकारी को दिये गये अपने शिकायती पत्र मे रामनरेश अग्रहरी ने कहा है कि कप्तानगंज स्थित रामजानकी मंदिर के महंथ श्रीप्रकाश दास ने मंदिर की भूमि अराजी संख्या - 341, 457, 456, 460, 586, 530, 540, 542, 546, 2181,2185,3406, 2675 एवं 1886 नम्बर की बेशकीमती भूमि पट्टे पर दे दिया गया है जो नियम विरुद्ध अनुचित है।  🔴 चेला कैसे बन गया पुत्र शिकायत कर्ता रामनरेश ने अपने हर शिकायती पत्र में य...

151 नदियों के जल से होगा भगवान सूर्य का जलाभिषेक

Image
  🔴 31 जुलाई को सूर्य प्रकाश उत्सव के अवसर पर जिले के तुर्कपट्टी स्थित सूर्यमंदिर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। इस वर्ष सूर्य प्रकाश उत्सव पर देश और विदेश के 151 नदियों की पवित्र जल से भगवान सूर्य की प्रतिमा का अभिषेक किया जाएगा।  29 जुलाई को देश-विदेश से इकट्ठा की गयी पवित्र नदियों के जल की कलश यात्रा काशी के दक्षिण द्वार शूलटंकेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगा।  यह कहना है पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय का। पडरौना नगर के हनुमान इण्टर कालेज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री राय ने बताया कि 29 जुलाई को काशी से कुशीनगर के लिए प्रस्थान होने वाला कलश यात्रा  मार्कण्डेय महादेव कैथी धाम तत्पश्चात ऋषि दत्तात्रेय से चंद्रमा ऋषि और स्वयंभू भगवान शंकर के स्थान भंवरनाथ आजमगढ़ पहुंचेगी जहां यह यात्रा रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 30 जुलाई को दुर्वासा ऋषि धाम से उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह के द्वारा तमसा और मंजूषा नदियों का जल भरने के उपरांत यह कलश यात्रा जल समिति के सदस्...

महिला की मौत पर हास्पिटल का मैनैज का खेल

Image
  🔴 सोहरौना स्थित एमएस हास्पिटल के चिकित्सक के लापरवाही से महिला की हुई मौत का मामला  🔵 कार्रवाई के बजाय पीड़ित पर दबाव बनाकर किया जा रहा मामले को निपटाने का किया जा रहा है प्रयास 🔴स्वास्थ्य विभाग व पुलिस कर्मी भी हास्पिटल के पक्ष मे पीड़ित पर बना रहे है दबाव  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर से सटे सोहरौना मे संचालित एमएस हास्पिटल के चिकित्सक की लापरवाही से महिला की हुई मौत के मामले मे दोषी चिकित्सक व हास्पिटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मैनेज का खेल चल रहा है। हलांकि कि घटना के दिन से हास्पिटल संचालक द्वारा मृतका की मौत के मामले को रफा-दफा करने के लिए जुगाड़ लगाने का कवायद शुरू हो गया था। सूत्र बताते है कि बुधवार को रवीन्द्रनगर थाने पर मृतका के पति पर दबाव बनाकर मामले को निपटाने का बहुत प्रयास किया गया। इस दौरान  पुलिसकर्मियों से लगायत कालेज के कुछ छात्र व हास्पिटल प्रबंधन के लोग पीड़ित पर दबाव बनाकर मामले को निपटाने की कोशिश की लेकिन पीड़ित कार्रवाई की मांग पर अडिग रहा। सूत्रो का कहना है कि शिकायतकर्ता पर हर...

चिकित्सक की लापरवाही से महिला की हुई मौत, परिजनो ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

Image
  🔴 सोहरौना स्थित एमएस हास्पिटल के चिकित्सको के लापरवाही का मामला 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर से सटे सोहरौना मे संचालित एमएस हास्पिटल के चिकित्सको के लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। परिजनो ने हास्पिटल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का खुला आरोप लगाते हुए रवीन्द्रनगर थाने को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है। इधर हास्पिटल प्रशासन मामले को मैनेज करने के लिए जुगाड़ लगाने मे जुटे है ऐसा सूत्रों का दावा है। बतादे कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र व नगर के जटहां रोड स्थित मदनसेन नगर निवासी रामकिशोर ने रवीन्द्रनगर थाने को दिये तहरीर मे कहा है कि 29 जून की रात उनकी पत्नी गीता देवी की तबीयत बिगड़ गयी उनको सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गयी। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज गये जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रामकिशोर ने कहा कि जब वह गोरखपुर जाने के लिए बाहर निकले तो वहां चार-पांच की संख्या में कुछ लड़के खड़े थे, जो प्राइवेट हास्पिटल के ...

जी हाँ ! ईट भट्ठा मालिक कर रहे है टैक्स चोरी, जीएसटी टीम के छापेमारी मे हुआ खुलासा

Image
🔵 जीएसटी चोरी के खेल मे शामिल ईट भट्ठो का खुला राज 🔴 बीते शनिवार को जिले के चौराखास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग मे संचालित सपा नेता के ईट भट्ठो पर गोरखपुर जीएसटी टीम ने की थी छापेमारी  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद में ईट भट्ठा मालिक खुलेआम जीएसटी चोरी कर रहे है। हलांकि विभाग की ओर से कर चोरी रोकने का प्रयास शुरू किया गया है किन्तु इस बात से इंकार नही किया जा सकता है कि विभाग की लापरवाही के कारण ही ईट भट्ठा संचालक सरकार को चुना लगा रहे है। बीते दिनो जीएसटी विभाग के छापेमारी मे सपा नेता द्वारा कोइलसवा बुजुर्ग गांव संचालित ईट भट्ठा से करोडो रुपये के टैक्स चोरी के मामले का खुलासा एक बानगी है। हकीकत यह है कि जिले मे अधिकांश ईट भट्ठो की कहानी यही है। सूत्रों का दावा है कि इन ईट भट्ठो के खिलाफ ठीक से जांच हो जाये तो टैक्स चोरी का बहुत बडा खुलासा हो सकता है। जानकारो की माने तो  ईट भट्ठा मालिकों द्वारा टर्नओवर छुपाते हुए कम बिक्री दिखाकर बेखौफ टैक्स चोरी की जा रही है। सूत्र बताते है कि भट्ठा मालिक कोयले के खरीद - फरोख्त और निर्मित ईट के बिक्री में घपलेबाजी करके...