Posts

Showing posts from August, 2023

धर्म परिवर्तन के आरोप मे एक जर्मन नागरिक साहित एक दर्जन गिरफ्तार

Image
🔵 मौके पर पहुची पुलिस के हाथ नही लगा कोई आपत्तिजनक सामग्री 🔴शांति भंग मे पुलिस ने किया सभी आरोपियों को चलान 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीप नगर के धन्नी पट्टी में सोमवार की शाम धर्म परिवर्तन के आरोप में  महिला सहित सात लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें  ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगो के अलावा एक जर्मन नागरिक व केरल, गोरखपुर और देवरिया के लोग शामिल थे। बताया जाता है कि मौके पर आपत्तिजनक सामग्री न मिलने व तहरीर के आभाव में पुलिस ने हिरासत मे लिए गये सभी आरोपियों को शांति भंग की धारा में चालान कर छोड दिया संघ के जिला संघचालक डा. चंद्रशेखर सिंह एवं जिला कार्यवाह देवेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के बाहर हरिजन बस्ती के समीप कुछ लोग गरीब तबके के लोगो को बहला फुसलाकर मतांतरण करा रहें हैं। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो बाहरी  सहित गांव के लगभग चार दर्जन से अधिक लोग एक साथ बैठे हुए थे। बीच में एक मोमबत्ती जल रही थी। फोर्स पंहुचने पर गांव के लोग तो भाग गए, जबकि बाहरी लोगो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के जांच-पड़ताल में ए...

रहस्यमय आंधी ने मचायी तबाही, दर्जनों आशियाने हवा मे उडे

Image
  🔴 दो महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल, पेड और बिजली के खंबे टूटे, खेतों मे पलटी टाली 🔵   युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया कला गांव के हरजू छपरा टोला में बीती रात रहस्यमयी आंधी ने इस कदर कहर बरपाया कि गांव के जहां दो दर्जन से अधिक लोगो के  आशियाना उजड़ गये। वही इस आंधी की चपेट मे आकर दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये है। रहस्यमय आंधी की कहर इस कदर रहा कि पेड़ और बिजली के खंबे टूट गए. खेतों में खड़ी भारी-भरकम लोहे की ट्रालियां भी पलट गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस आंधी का असर सिर्फ गांव के आधे हिस्से मे ही देखने को मिला। आसपास व किसी अन्य गांव में आंधी का तनिक भी असर दिखाई नही दिया। गांव के आधे हिस्से में आधी का ताण्डव देख ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है।  जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सिरसिया कला गांव के हरजू छपरा (केरवनिया) टोले पर शनिवार की रात रहस्यमय आंधी उस वक्त आई जब लोग खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे। अचानक कुत्ते भैंकने लगे और बाहर बंधे पालतू जानवर अपनी रस्सी तोडकर  इधर-उधर भागने लगे...

दो युवतियां एक दुसरे का हाथ थाम बडी गंडक नहर मे कूदी

Image
🔴 गोताखोरो ने पांच घंटे तक की खोजबीन, लडकियों का नही चला को अता-पता 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर ।जिले के सेवरही थाना अंतर्गत भगवानपुर गांव के समीप से होकर गुजरने वाली बड़ी गंडक नहर के पुल पर रविवार को तकरीबन ग्यारह बजे दो लड़कियां पहुंची। वह अपने पैर से चप्पल उतारी, फिर रेलिंग पर दुपट्टा लटकाया और एक-दुसरे का हाथ थामकर नहर मे छलांग लगा दी। यह देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो भींड जुट गई। फिर उन दोनो लडकियो की खोजबीन शुरू हुई। पांच गोताखोर लगाये गये लेकिन उनका कही कोई अता-पता नही चला। सूचना मिलने पर पहुंचे तमकुहीराज के एसडीएम लडकियो की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम भेजने  की मांग की है। दोनो इण्टरमीडिएट की छात्रा बताई जा रही है। दुदही ब्लॉक के भगवानपुर रकबा दुलमा पट्टी गांव के कंपोजिट विद्यालय के सामने कुछ लोगों ने दो लड़कियों को बड़ी गंडक नहर में कूदते हुए देखा। इसके बाद वह लोग दौड़कर पुल के पास के पास पहुंचे लेकिन तब तक पानी के तेज बहाव के कारण लडकियो नजर से ओझल हो चुकी थी। कहना न होगा कि बड़ी गण्डक नहर इन दिनों उफान पर हैं। बताया जाता है कि रविवार की सुबह कर...

चिकित्सक की लापरवाही ने महिला की ले ली जान

Image
🔴परिजनो ने हास्पिटल परिसर मे शव रखकर किया हंगामा  🔴 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद हास्पिटल को किया सील 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के रामकोला स्थित श्री साई हास्पिटल के चिकित्सक महेन्द्र कुशवाहा की लापरवाही ने एक महिला को असमय मौत की नींद सुला दिया। चिकित्सक की यह कारस्तानी न सिर्फ चिकित्सकीय पेशा पर सवाल खडा कर दिया है बल्कि धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक जैसे फलसफा को भी कलकिंत कर दिया है। महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर  साई हास्पिटल पहुचे जहां काफी हो-हल्ला के बाद जिले से पहुची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हास्पिटल को सील कर अपने दायित्वों का इतिश्री किया।  🔴 क्या है मामला   जिले के रामकोला थाना अंतर्गत चंदरपुर लछिया गांव के निवासी नरेश गुप्ता की 40 वर्षीय पत्नी दुर्गावती देवी दो माह से पेट की दर्द से परेशान थी। परिजनों ने उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में दिखाया तो डॉक्टर ने जॉच कराने कि सलाह दी, जांचोपरांत दुर्गावती देवी की पित्त के थैली में पथरी तथा ओवरी में सूजन कि शिकायत मिली, तब डॉक्टर ने पीड़िता को ऑपरेशन करान...

धर्म परिवर्तन के आरोप में चार पर गिरफ्तार , मुकदमा दर्ज

Image
🔵 मथौली बाजार वार्ड संख्या 14 में एक व्यक्ति के घर आयोजित था प्रार्थना सभा 🔴 प्रार्थना सभा के आड़ में हिंदू धर्म के विरुद्ध बरगलाने व प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का आरोप 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद में ईसाई मिशनरी सक्रिय हो गयी है। यही वजह है कि प्रार्थना सभा के आड़ में आये दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को  मथौली नगर पंचायत के वार्ड सि चौदह में देखने को मिली है। यहां एक व्यक्ति के घर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया  था जिसके आड़ में धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने के बाद अफरा तफरी मच गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत मे लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मथौली कस्बे के वार्ड संख्या 14 निवासी रामचंद्र साहनी के घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि प्रार्थना सभा के आड़ में प्रलोभन देकर  ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। जैसे ही इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों को हुई मौके से पहुंचे और पुलिस को ...

रेल की पटरी पर मिला महिला का शव, दो घंटे ठप रहा ट्रेनों का आवागमन

Image
🔴 आरपीएफ व सेवरही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लोगो से महिला की करायी पहचान, नही हो सकी शिनाख्त  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र के गनेशापट्टी रेलवे पुल पर मंगलवार की सुबह रेल लाइन पर करीब 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला। इसके चलते कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर करीब दो घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा।थावे से कप्तानगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तमकुहीरोड स्टेशन पर दो घंटे तक खड़ी रही।घटना स्थल पर पहुंची  सेवरही पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को हटवाया और कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन से करीब चार किलोमीटर पश्चिम गनेशापट्टी स्थित नहर रेलवे पुल पर मंगलवार की सुबह 6:30 बजे करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन मास्टर को मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह कप्तानगंज से छपरा जाने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन अथवा गोरखपुर से पाटलिपुत्र जाने वाली मेल पैसेंजर ट्रेन में से किसी एक ट्रेन के चपेट में आने से महिला की मौत हुई है।महिला नीले रंग की नाइटी और का...

जिले मे मनाया गया आजादी का जश्न, लहराया तिरंगा

Image
  🔴 भारत माता की जय, वंदेमातरम्, सुभाष चंद्र बोस,  आजाद अमर रहे के गगनभेदी नारो के साथ पूरा जनपद गुंजायमान रहा 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । आजादी के 77 वे राष्ट्रीय महापर्व पर भारत माता की जय, वंदेमातरम्, सुभाष चंद्र बोस, चंदशेखर आजाद, भगत सिंह, महात्मा गाँधी अमर रहे के गगनभेदी नारो के साथ पूरा जनपद  गुंजायमान रहा। सरकारी व गैरसरकारी भवनो पर जहां विभागाध्यक्षों ने तिरंगा फहराकर अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके बताये हुए मार्ग पर चलने की शपथ ली वही विद्यालयों मे प्रबंधक व प्रधानाचार्यों ने माँ भारती के सपूतों को याद किया। स्वतंत्रता दिवस के 77 वे वर्षगांठ पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।  निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन में सूबे सरकार के राज्यमंत्री विजया लक्ष्मी ने ध्वजारोहण किया । इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री विजया लक्ष्मी व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।...

गड्ढों मे तब्दील सडकें और बजबजाती नालियां आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा के तगमे पर लगा रहा है बट्टा

Image
🔴 सूबे के आकांक्षात्मक विकासखंड खंडो में प्रथम स्थान का तगमा हासिल करने वाला विशुनपुरा ब्लाक के चिलगोडा गांव की समस्याए लिख रहा है विकास की इ बारत   🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के के विशुनपुरा विकास खण्ड क्षेत्र के चिलगोडा गांव की गड्ढों मे तब्दील सडक व बजबजाती नाली सूबे के आकांक्षात्मक विकासखंड खंडो में प्रथम स्थान का तगमा हासिल करने वाला विशुनपुरा ब्लाक के विकास की इबारत लिख रहा है। यहा विकास का मतलब ही समस्या है, गड्ढों में तब्दील सडक व बजबजाती नाली यहां के विकास की पहचान बन गयी है। काबिलेगौर है कि बीते माह प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकासखंडों की मार्च 2022 से मार्च 2023 तक की ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग में कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा ब्लाक को प्रथम स्थान का तगमा हासिल हुआ था।शासन ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकास खंड को क्षेत्र में विशेष विकास करने के लिए दो करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। मजे की बात यह है कि ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विशुनपुरा ब्लाक के तमाम गांवो मे समस्याएं सुरसा की मुह की तरह मुह बाये खडी है इस विकास खण्ड के चिल...

अनियंत्रित कार नहर मे गिरी, दो की मौत एक लापता

Image
🔴 रामकोला थाना क्षेत्र के रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर मुख्य गंडक नहर मे गिरी कार,  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के  रामकोला थाना क्षेत्र के रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर मुख्य  गंडक नहर के दमोदरी पुल के समीप एक कार गुरुवार की देर रात अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई। एक व्यक्ति लापता है, जबकि एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकला, जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में चल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकालवाई। 🔴 कैसा हुआ हादसा नेबुआ नौरंगिया के चखनी भोज छपरा के टोला नौगांवा निवासी भीम सिंह, बभनौली के टोला खपरधिक्का के मनोज यादव, बंधवा गांव के निवासी गुड्डू यादव व सुबोध मणि एक साथ रामकोला की ओर जा रहे थे कि पुल की बाएं तरफ अनियंत्रित कार पुल का रेलिंग तोड़ नहर में जा गिरी। बताया जाता है कि कार के नहर में पलटने के बाद सुबोध मणि किसी तरह टूट चुके शीशा के रास्ते बाहर निकले और नहर किनारे दुकानदारों को बताया। धीरे-धीरे भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से 30...

सीएमओ पर क्रान्तिकारियों को चोर-डाकू कहने का लगा आरोप

Image
🔴 विश्व हिन्दू रक्षा संघ के जिलाध्यक्ष आशीष मणि ने सीएम को पत्र भेजकर सीएमओ के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की लगायी गुहार 🔵   संजय चाणक्य  कुशीनगर । हमेशा चर्चा मे रहने वाले मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश पटारिया एक बार फिर चर्चा मे है। इस बार चर्चा का सबब है अमर शहीदों पर विवादित बयान। आरोप है कि सीएमओ ने  चंदशेखर आजाद, राम प्रसाद विस्मिल, रोशन सिंह सरीखे क्रान्तिकारियों को चोर डाकू कहा है। इस आरोप मे कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है। लेकिन इस बात से भी इंकार नही किया जा सकता है कि धुआ वही उठती है जहां आग लगी हुई होती है। सीएमओ पर यह आरोप विश्व हिन्दू रक्षा संघ के जिलाध्यक्ष व समाजसेवी आशीष मणि त्रिपाठी ने लगाया है। आशीष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर सीएमओ की कारस्तानी की जानकारी देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराकर क्रान्तिकारियों पर टिप्पणी करने वाले सीएमओ के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है। सीएम को रजिस्टर्ड डाक से भेजे गये पत्र मे आशीष मणि ने कहा है कि 12 दिसंबर-2022 को शहीद दिवस के अवसर जनपद के ...

कमलेश सिंह के हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

Image
🔵 कमलेश के हत्या के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र पासवान पर घोषित था पचास हजार रुपये का इनाम   🔴 कमलेश सिंह की हत्या में इस्तेमाल किये गये पिस्टल भी बरामद 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। बीते शनिवार को  हाटा कोतवाली क्षेत्र के खागी मुंडेरा गांव में जिला पंचायत सदस्य जामवंती देवी के इंजीनियर पुत्र की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान धर्मेद्र पासवान को मंगलवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ हाटा-गौरीबाजार मार्ग पर उस समय हुई जब पचास हजार का इनामी हत्यारोपी धर्मेंद्र कही भागने के फिराक मे था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के जबाबी कार्रवाई मे उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने कमलेश सिंह की हत्या में इस्तेमाल किये गये पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बाइक भी बरामद कर लिया है।  बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात धर्मेंद्र पासवान बाइक से कहीं भागने की फिराक में था, जिस पर पुलिस की अचानक नजर पड़ गई। पुलिस ने हत्यारोपी धर्मेंद्र को हाटा-गौरी बाजार मार्ग पर देवप्रीत डिग्री कॉलेज के पास रोकने की कोशिश की, तो वह भागने लग...
Image
🔴 बीमारी की चपेट में आए पशुओं को किया गया क्वारंटीन 🔴 जिले के खड्डा, विशुनपुरा, तमकुहीराज सहित अन्य क्षेत्र लंपी नामक बीमारी के जद मे  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। पशुओं में होने वाली संक्रामक बीमारी 'लंपी' का प्रकोप कुशीनगर जनपद में तेजी से फैल रहा है। जिले के खड्डा, विशुनपुरा और तमकुहीराज क्षेत्र इस बीमारी के प्रकोप के जद मे है। गांवों में इलाज के लिए पहुंच रही पशुपालन विभाग की टीम पशुओं को लंपी नामक संक्रमक बीमारी से बचाव के लिए पशुपालकों को जागरूक कर रही है। बीमारी की चपेट में आए पशुओं को क्वारंटीन किया गया है। काबिलेगौर है कि दो वर्ष पूर्व लंपी नामक बीमारी से बचाव के लिए जिले मे टीकाकरण कराये गये। थे। तकरीबन एक पखवाड़े पूर्व दस हजार पशुओं को लगाने के लिए टीका आया था।  सूत्रो के मुताबिक 50 हजार और लंपी का टीका जिले को मिला है। बताया जाता है कि अभी तक दस हजार से अधिक पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। बीते दिनों तमकुहीराज  क्षेत्र के लतवाचट्टी गांव निवासी लल्लन कुशवाहा और सरेया गांव निवासी बसंत गोंड की गाय लंपी की चपेट में हैं। पशु पालकों का आरोप है कि सूचन...

खाकी के रौब मे थानाध्यक्ष का दिखा खौफनाक चेहरा

Image
🔵 पीडित बाइक मिस्त्री ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगायी न्याय की गुहार   🔴 एसपी के पास पहुचा मामला तो फूल गये थानेदार का हाथ-पाव, मामला मैनेज करने का प्रयास शुरू  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के हनुमानगंज  थानाध्यक्ष अजय पटेल का दबंगई के साथ अमानवीयता का खौफनाक चेहरा सामने आयेगा। हुआ यह है कि खाकी की रौब मे थानाध्यक्ष अपने मातहत के साथ बेलवनिया स्थित एक बाइक मिस्त्री के दुकान पर पहुंचे और दुकान की तलाशी लेने के बाद कुछ नही मिला तो निर्दोष मिस्त्री को बेरहमी से मारने-पीटने लगे। इस दौरान सिपाही भी डंडा भाजने से नही चूके।  पुलिस का यह खौफनाक चेहरा देख चौराहे से गुजर रहे राहगीर भी कुछ देर के लिए दहशत में आ गये। पीड़ित ने थानाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर  न्याय की गुहार लगायी है।  अधीक्षक धवल जायसवाल को प्रार्थना पत्र देकर आप बीती सुनाई है। पीड़ित ने शिकायत पत्र मे कहा है कि वह रोज की भांति वह सोमवार की रात तकरीबन साढे नौ  बेलवनिया चौराहे पर स्थित अपनी दुकान बंद कर रहा था कि तभी हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय पटेल अ...

भोर में दरवाजे पर फेंकी मिली लाश, हत्या की आशंका

Image
🔴  कंपनी से आधी रात को तबीयत खराब होने की सूचना परिजनो को मिल 🔵गोरखपुर के बरगदवा में एक कंपनी में काम करते थे जगदीश  🔴 पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर की एक कंपनी में कार्य कर रहे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जगदीश श्रीवास्तव  की बीती की रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले गोरखपुर जाने की अभी तैयारी कर ही रहे थे कि कंपनी के तीन कर्मचारियों ने शव लाकर दरवाजे पर फेंक दिया। इसके बाद घरवालों से बिना कुछ कहे तीनों लोग एंबुलेंस मे सवार होकर रफुचक्कर हो गए। मृतक की पत्नी ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के किशुनदास पट्टी गांव के निवासी 52 वर्षीय जगदीश लाल श्रीवास्तव गोरखपुर के बरगदवा में स्थित पैक एंड पैक कंपनी में कार्य करते थे। पत्नी सीमा देवी का कहना है कि उनके पति रात आठ से सुबह आठ बजे तक कंपनी में ड्यूटी करते थे। बीती रात  तकरीबन साढे बारह बजे कंपनी से फो...

जिले मे तेजी से पाव पसार रहा आई फ्लू, नौनिहाल प्रभावित

Image
  🔴 उमस भरे मौसम में अचानक आई फ्लू बढ़ने से जनपद के लोग परेशान हैं। 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद में आई फ्लू तेजी से पांव पसार रहा है। इस बीमारी से ज्यादातर स्कूली बच्चे चपेट में  आ रहे हैं । जिससे अभिभावक व अध्यापक की चिंताये बढ़ रही है। निजी क्षेत्र के कई स्कूलों में तो अभिभावक बच्चों को ब्लैक चश्मा पहनकर स्कूल भेज रहे हैं। तो वही स्वास्थ्य विभाग नेत्र परीक्षण कराकर आवश्यक सलाह दे रहा है। काबिलेगौर है कि पडोसी राज्य बिहार प्रान्त से सटे कुशीनगर जनपद में जुलाई और अगस्त माह में तरह-तरह की बीमारियां फैलने का अंदेशा रहता है। गुजरे वर्षों की बात करे तो पहले यह जनपद जुलाई - अगस्त माह में इंसेफलाइटिस जैसी घातक बीमारी से जूझ रहा था। योगी सरकार ने दस्तक योजना चला कर इंसेफलाइटिस पर काफी हद तक काबू पा लिया है । इस साल जनपद के कई इलाकों में आई फ्लू फैल चुका है। जिला मुख्यालय रविंद्रनगर स्थित जिला अस्पताल में दो दर्जन से अधिक मरीज पिछले दिन आंख की बीमारी का इलाज करा चुके हैं। उमस भरे मौसम में अचानक आई फ्लू बढ़ने से जनपद के लोग परेशान हैं। बच्चों में अधिकतर संक्रम...

गोपनीय तरीके से की जा रही नियुक्ति को प्रार्चाय ने किया निरस्त

Image
🔵  युगान्धर टाइम्स के खबर का असर 🔴 शिवम ट्रेडर्स द्वारा मेडिकल कॉलेज मे नियम विरुद्ध गोपनीय तरीके से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति का मा मला   🔵 संजय चाणक्य  कुशीनगर । जनपद मे  शिवम ट्रेडर्स नामक फर्म द्वारा शासन के अनुमति के बिना नियम विरुद्ध तरीके से मेडिकल कालेज मे अंशकालीन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की जा रही  नियुक्ति प्रक्रिया को प्रार्चाय ने अवैध करार देते हुए निरस्त कर दिया है। कहना न होगा कि बिना पद व अर्हता दर्शाए व जनपद मे कभी न दिखाई देने वाले अखबार मे गोल-मटोल विज्ञापन प्रकाशित कर गोपनीय तरीके से मोटी रकम वसूलकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती करने के मामले को  मीडिया ने लगातार प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरके शाही ने खबर को संज्ञान मे लेते हुए शिवम ट्रेडर्स द्वारा किये जा रहे नियम विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को अवैध करार देते हुए निरस्त कर दिया है। काबिलेगौर है कि बीते दिनों जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मे शिवम ट्रेडर्स द्वारा विभिन्न पदो पर अंशकालीन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती के लिए व...

जिला पंचायत सदस्य के बेटे की सरेआम गोली मारकर हत्या

Image
🔴 पुरानी रंजीश के कारण ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पासवान ने मारी गोली, क्षेत्र मे फैली सनसनी  🔴 मृतक कमलेश पेशे से थे अधिवक्ता, हाटा तहसील और कसया दीवानी न्यायालय में करते थे वकालत  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  हाटा (कुशीनगर)। जनपद के खागी मुंडेरा गांव मे शनिवार की रात तकरीबन आठ बजे जिला पंचायत सदस्य के पुत्र अधिवक्ता कमलेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। आरोप है कि गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पासवान ने  पुरानी रंजीश के कारण कमलेश की हत्या की है। इस घटना के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया और मातहतो को जरूरी दिशानिर्देश देते हुए हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।  बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल कमलेश को परिजन पहले हाटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर के मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजनो ने उम्मीद नही छोड़ी और कमलेश को गोरखपुर लेकर गये, वहां भी डॉक्टर ने कमलेश को मृत बताया । ऐसी चर्चा है कि दो गोली कमलेश के सीने में और...

बाइक की टक्कर से महिला की मौत बुजुर्ग घायल

Image
🔴 पति-पत्नी घर जाने के लिए कर रहे थे सड़क पार 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के कसया थाना क्षेत्र के धनवारी टोला में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार के बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। इससे गंभीर रुप से चोटिल पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद  ग्रामीणो ने बाइक को कब्जे में ले लिया। कसया थाना क्षेत्र के धनवारी टोला निवासी 70 वर्षीय हंसनाथ का मकान देवरिया-कसया रोड के किनारे है। घर के सामने सड़क के उस पार किराना की दुकान और घोठा है। मंगलवार की रात तकरीबन साढे नौ बजे घोठा पर पशुओं को बांधकर हंसनाथ और उनकी 60 वर्षीय पत्नी शिवकुमारी घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे तभी कसया की ओर से तेज रफ्तार में बाइक लेकर जा रहे युवक ने टक्कर मार दिया। इससे शिवकुमारी की घटनास्थल पर मौत हो गई। घायल हंसनाथ को घरवाले लेकर कसया सीएचसी पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाइक को गांववाले कब्जे में ले लिए और पुलिस को जानकारी दी। शिवकुमारी की मौत क...