Posts

Showing posts from March, 2023

बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

Image
⚫ जमीन बेचने और बहू संग बदलसूकी से तंग आकर बेटे ने  घटना को दिया अंजाम 🔴मृतक अपने बेटे-बहू से अलग घर के बाहर रहता था छप्पर डालकर  🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । जिले में रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया गांव में शुक्रवार की सुबह इकलौते बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से सिर व गले पर प्रहार करके हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतक द्वारा भूमि बेचने और बहू संग बदलसूकी से तंग आकर बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त दाव, लोहे का हथियार बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सिसवा मठिया निवासी 60 वर्षीय पत्ती गुप्ता के अपने एकलौते बेटे दिनेश गुप्ता से संबंध ठीक नहीं थे। दोनों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। दो वर्ष से पत्ती गुप्ता अपने पुत्र से अलग घर के बाहर ही झोपड़ी डालकर रहते थे। सुबह पांच बजे के आसपास पत्ती को तलाशते गांव के कुछ लोग आए तो जमीन पर उनका खून से लथपथ शव मिला । कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। इसके बाद वहा...

यूपी उपद्रव का नही उत्सव का है प्रदेश-सीएम योगी

Image
⚫ उत्तर प्रदेश देश के पथ पर तेजी से अग्रसर - सीएम योगी 🔴 सीएम योगी ने किया 451 करोड़ रुपये की लागत से 106 परियोजनाओं का लोकार्पण और  शिलान्यास  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सीएम योगी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश के पथ पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज युवाओं को बिना भेदभाव के रोजगार मिल रहा है। सरकार हर वर्ग के लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचा रही हैं। डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हो रहा है। सूबे के वजीरेआला बुधवार को कुशीनगर मे थे। उन्होंने जनपद के खड्डा तहसील मे 451 करोड़ रुपये की लागत से 106 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पण वाले कार्यों में 9 करोड़ से अधिक की लागत वाले खड्डा तहसील भवन, बाढ़ खण्ड की 88 करोड़ की परियोजनाएं, लोक निर्माण विभाग की 211 करोड़ की परियोजनाएं और विधानसभा खड्डा में कुल 194 करोड़ की लागत से 17 परियोजनाएं शामिल है। गोरखपुर से कुशीनगर पहुचने पर सत्ता दल के नेता व अधिकारियों ने सीएम योगी का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं का शिलान्यास व लोका...

बुद्धनगरी को सीएम आज देगे दो हजार करोड़ की सौगात

Image
🔵 तथागत की महापरिनिर्वाण स्थली से है सीएम योगी का दिली लगाव 🔴   युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सूबे के वजीरेआला योगी आदित्यनाथ बुधवार को कुशीनगर जिले को करीब दो हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कहना न होगा कि सीएम योगी का तथागत बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर से खास लगाव है। उन्होंने समाज के मुख्य धारा से कटे मुसहरों को न सिर्फ समाज व विकास की मुख्य धारा से जोड़े का कार्य बल्कि  कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज की  स्थापना कर और कृषि विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा कर  सार्वजनिक तौर पर यह एहसास भी करा दिया कि कुशीनगर से उनका दिली लगाव है।   काबिलेगौर है कि बुधवार को जिले के खड्डा तहसील में आयोजित समारोह में सीएम योगी 422 करोड़ रुपये की लागत से 329 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1546 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विधानसभाओं में 461 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 🔴 इन कार्यो का सीएम करेगे लोकार्पण   सूबे के मुखिया जिन विकास कार्यों का करने वाले है उनमे 9 करोड़ से अधिक की लागत वाले खड्डा तहसील भवन, लोक निर्माण विभाग...

सरकारी स्कूल के शिक्षक के सर चढकर बोल रहा है नेतागिरी

Image
🔴 सपा कार्यकर्ताओं के साथ प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का ज्ञापन सौपते हुए वायरल हो रहा है फोटो 🔵 शिक्षक को चढी नेतागिरी की भूत  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के दुदही विकास खंड अन्तर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय दसहवा मे तैनात एक शिक्षक पर इन दोनों नेतागिरी का भूत सर चढकर बोल रहा है। वह बीते दिनों बकायदे समाजवादी पार्टी के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए देखे गये थे जिसका फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  इसके बावजूद विभाग के जिम्मेदार कुंभकर्णी निद्रा मे है जबकि सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी राजनीतिक दल का हिस्सा नही बन सकता है। गौरतलब है कि जिले के दुदही ब्लाक क्षेत्र मे स्थित प्राथमिक विद्यालय दसहवा मे चंद्रजीत यादव सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। बीते दिनों समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी से जुड़े सपाइयों ने प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति की जमीन को बिना परमिशन खरीद फरोख्त करने एवं जिलाधिकारी का हस्तक्षेप समाप्त कर दिये जाने पर क्षोभ एवं रोष का ...

मुठभेड़ और बरामदगी की पीडित ने खोल दी पोल

Image
🔴 पुलिसिया कारगुजारी: अब तक हुए मुठभेड़ की हो जाए मजिस्ट्रेटी जांच तो खुल जायेगी कलई  🔵 चार थानों की पुलिस द्वारा चोरो के साथ मुठभेड़ का मामला  🔴  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के चार थानों की पुलिस द्वारा मिलकर चोरो के साथ किये गये मुठभेड़ पर सवाल-पे-सवाल खडा हो रहा है। यह बात दीगर है कि इस फेक मुठभेड़ के बाद भी यहां कि पुलिस अपना कालर टाइट करते हुए खुद अपना पीठ थपथपा रही है।  गौरतलब है कि जनपद के खड्डा थानाक्षेत्र में बीते रविवार को चार थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप मिलकर चोरों के साथ मुठभेड़ होने का दावा किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट मे कहा गया है कि अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे 26 मार्च को जिले के खड्डा थाना , पडरौना कोतवाली, हनुमानगंज व जटहा बाजार थाने की पुलिस संयुक्त रूप से पनियहवा पिकेट के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कुछ संदिग्ध चार पहिया वाहन व दोपहिया बाहन आ रहे थे जिनको पुलिस टीम ने रोका तो संदिग्धों ने पुलिस टीम को मारने की नीयत फायर झोक दिया। पुलिस की जबाबी कार्रवाई मे महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र क...

सम्राट अशोक के कालखंड मे भारत कही जाती थी सोने चिड़िया -स्वामी प्रसाद मौर्य

Image
🔴 धूमधाम से मनाया गया चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2327 वीं जयंती 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर ।अखंड भारत के संस्थापक तथा एशिया महादीप के सबसे बड़े भूभाग पर मानवता मुलक समरस समाज की स्थापना करने वाले सम्राट अशोक के कालखंड में ही भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। आज यह सोने की चिड़िया नहीं रह गया है। सम्राट अशोक महान मौर्य वंश के वह कुलदीपक थे जिन्होंने अपने कृत्यों से कुल, वंश व समुदाय को ही नहीं वरन् देश व दुनिया को सत्य व अहिंसा का पाठ पढ़ाया।  यह कहना है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य का। श्री मौर्य शनिवार को पडरौना के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण मे कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा द्वारा  सम्राट अशोक की 2327 वीं जयंती पर  आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अशोक महान के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा अखण्ड भारत का निर्माण तभी संभव है जब हम एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति चिंतन व विचार करे। उन्होने इस कार्यक्रम को संगठन के संस्थापक दिवंगत चंद्रभान को समर्पित करते हुए कहा कि कुशवाहा समाज का ग...

शिक्षा और संस्कार से चरित्र का होता है निमार्ण - बीएसए

Image
🔴 प्राचीन काल से गौरवशाली रही है हमारी शिक्षा -  प्राचार्या  🔵 विद्यालय शिक्षा का मंदिर और बच्चों देश के भविष्य है 🔴 रियल पैराडाइज ऐकडमी स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । पडरौना नगर के रियल पैराडाइज ऐकडमी स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित  कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। नौनिहालों ने सभी विधाओं को बडी ही खुबसूरती प्रस्तुत किया जिसमें शिक्षा का महत्व, शिक्षा का अधिकार, बच्चों के प्रति माता-पिता और गुरुजनो का दायित्व, राष्ट्रभक्ति आदि विषयो पर प्रस्तुत किये गये  नाट्यमंचन को खूब सराहा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ने   कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और बच्चे इस देश के भविष्य। विद्यालय से पढ़कर ही कोई भी व्यक्ति शिक्षक, इंजीनियर, अच्छे राजनेता एवं...

राहुल गांधी की सांसद सदस्यता खत्म

Image
🔵 मोदी सरनेम के मामले मे सजा के बाद की गई कार्रवाई  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  नई दिल्ली। कॉंग्रेस के युवराज राहुल गांधी  की  सांसद सदस्यता खत्म कर दी गई है। मोदी सरनेम मानहानि मामले में सूरत की न्यायालय ने कांग्रेस नेता को दो साल की सजा सुनाई थी लोकसभा सचिवालय ने राहुल की सदस्यता खत्म करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गौरतलब है कि दो साल या उससे ज्यादा की सजा होने के बाद सांसद या विधायक की सदस्यता रद्द किये जाने का प्रावधान है। हालांकि, सूरत की कोर्ट ने राहुल की सजा को 30 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। इस दौरान राहुल उच्च अदालत में अपील कर सकते हैं। मौजूदा स्थिति में राहुल गांधी अब आठ साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।  🔴 क्या है राहुल के सामने रास्ता? कहना न होगा कि राहुल गांधी इस वक्त अपने करियर के सबसे बड़े संकट के दौर से गुजर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि राहुल को सबसे पहले नियमित जमानत की अर्जी दाखिल करना होगा। अगर 30 दिन के अंदर उन्हें नियमित जमानत नहीं मिलेगी तो उन्हें सरेंडर करना होगा। राहुल को सबसे पहले सेशन कोर्ट जाना होगा। अगर वहां उन्हें राहत ...

दीदार-ए-चाँद के बाद जुमा से रमजान माह शुरू

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  रमजान का पाक महीना शुक्रवार से शुरू हो गया। कहा जाता है कि माह-ए-रमजान मे इस पूरे महीने अल्लाह की सच्चे मन से इबादत की जाती है। इस महीने में रोजा रखने के अलावा रात में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। रमजान का मतलब सिर्फ रोजा रखने से ही नहीं है बल्कि इस पवित्र महीने मे उन चीजों से भी तौबा की जाती है जो इंसानियत के दायरे में नहीं आती हैं। पवित्र रहमत और बरकत से भरा रमजान का महीना मोमिनों को अल्लाह से प्यार और लगन जाहिर करने के साथ खुद को खुदा की राह की सख्त कसौटी पर कसने का मौका देने वाला यह महीना बेशक हर बंदे के लिए नेमत है। रमजान का महीना चांद के दीदार के साथ शुरू होता है। इस साल यह पवित्र महीना 24 मार्च  यानि शुक्रवार से शुरू हो रहा है। पहला रोजा 12 घंटे 18 मिनट का होने की संभावना है। रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक दिनभर भूखे-प्यासे रहकर खुदा को याद करने की मुश्किल साधना करते रोजेदार को अल्लाह खुद अपने हाथों से बरकतें नवाजता है।   यह महीना कई मायनों में  खास है।क्योंकि...

नवरात्र के पहले दिन देवी मां के मंदिरों में उमड़े भक्त

Image
🔴 नवरात्र के प्रथम दिन जयकारे से गूंजे माता के मंदिर, घरों में हुई कलश स्थापना व विधि-विधान से पूजन 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर । या देवि सर्वभूतेषु शक्ति रुपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्रोच्चार के बीच बुधवार से जगत जननी माँ जगदम्बा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री देवी की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। नवरात्र के पहले दिन भोर में मंदिरों के कपाट खुलते ही घंटे-घड़ियाल बजने लगे। देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। प्रमुख मंदिर के बाहर मेला सा दृश्य रहा। मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी। घरों में भी मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई जहा नवरात्री के प्रथम दिन से लेकर नवमी तक माँ शक्ति की विभिन्न स्वरूपों के विधिवत पूजा-अर्चना की मान्यता है। नवरात्र के नौ दिनों में देवी पूजा का विशेष महत्व है।  पडरौना से पंद्रह किलोमीटर दूर खह्नवार मंदिर में मेला जैसा दृश्य रहा। नारियल, सिंदूर, कपूर, अगरबत्ती, चुनरी सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से सजी दुकानें मंदिर परिसर की आभा को और भी आकर्षक बना रही हैं। नए-नए परिधानों में प...

डीएम और सीडीओ ने बासी नदी के सफाई मे किया श्रमदान

Image
🔴 नदी की सफाई अभियान से जुडने के लिए डीएम ने किया अपील 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । उस समय सबकी आखें खुली की खुली रह गयी जब जिलाधिकारी रमेश रंजन अपने सरकारी मशीनरी के साथ पौराणिक बांसी नदी पहुचे और जलाशय मे उतरकर नदी की सफाई करने लगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी भी गंदगी व जलकुंभी की परवाह न करते हुए नदी मे उतर गयी। डीएम व सीडीओ को नदी की सफाई करते देखकर साथी हाथ बढाना के तर्ज पर एसडीएम व अन्य अधिकारी हाथ बटाने मे जुट गये। डीएम व सीडीओ की कार्यो का जनपद मे चहुंओर सराहना की जा रही है। काबिलेगौर है कि चैत नवरात्र के पहले दिन बुधवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी अपने मातहतों के साथ विशुनपुरा विकास खण्ड क्षेत्र के पौराणिक बांसी नदी का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन सीडीओ गुंजन द्विवेदी नदी मे गंदगी व जलकुंभी देख तुरंत पानी से भरा नदी मे उतर गये और जलकुंभी को साफ करने लगे। यह देख वहा मौजूद लोग आश्चर्य होकर देखने लगे। तभी जिलाधिकारी के साथ मौके पर मौजूद उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, एसडीएम महात्मा सिंह, डीपीआरओ ...

शिक्षा के अग्रदूत थे स्वर्गीय पं. अनिरुद्ध शुक्ल - श्रीनिवास

Image
🔴 शिक्षाविद् पंडित अनिरुद्ध शुक्ला के 83 वी जयन्ती पर आयोजित समारोह 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय संरक्षण श्रीनिवास शुक्ल ने पण्डित अनिरुद्ध शुक्ल को माध्यमिक शिक्षा का अग्रदूत बताते हुए कहा कि वह आजीवन शिक्षक और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनिरुद्ध शुक्ल का अतुल्य योगदान रहा है वह शिक्षा का अलख जगाते हुए कई विद्यालयों की स्थापना किये।  माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय संरक्षण श्रीनिवास शुक्ल मंगलवार को मंसाछापर स्थित नेहरू इण्टरमीडिएट कालेज मे शिक्षाविद् पंडित अनिरुद्ध शुक्ला के 83 वी जयन्ती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पं. अनिरुद्ध शुक्ल संबंधों के बेमिसाल निर्वाहनकर्ता थे। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ पीढ़ी के निर्माण में श्री शुक्ल के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। विशिष्ट अतिथि उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्व0 पं0 श्री शुक्ल ने जो योगदान दिया है और अपने समकालीन दौ...

विधानसभा में अपह्त छात्र " तुषार " को लेकर हंगामा

Image
🔴 भाजपा विधायक वेल में पहुंचे...नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  पटना। बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बिहटा के अपहृत छात्र तुषार हत्याकांड का सवाल उठाया. विपक्ष ने कहा कि बिहार में फिर से अपहरण उद्योग शुरू हो गया है. बिल्डर से 2 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है. इस पर सरकार जवाब दे. साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने ओला वृष्टि से फसल के नुकसान का सवाल उठाया. इस पर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आपने सदन को जानकारी दे दी। आप आसन पर बैठिए।  स्पीकर अवध बिहारी चौधरी की बात को अनुसनी करते हुए विपक्ष हंगामा करने लगा. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह गंभीर मसला है. सरकार इस पर जवाब दे. स्पीकर ने जब मांग को खारिज कर दिया तो विपक्ष वेल में पहुंच गया. भाजपा विधायक वेल में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. स्पीकर ने हंगामे के बीच प्रश्ननकाल को शुरू कराया. थोड़ी देर के बाद भाजपा सदस्य शांत हुए और अपनी सीट पर लौट गए।

पृथ्वीपुर अभ्युदय समिति का पांचवा सम्मान समारोह

Image
🔴 कृषि एवं ग्रामीण विकास की चुनौतियां विषय पर हुआ गोष्ठी का आयोजन 🔴 उत्कृष्ट कार्य कर रहे सात लोगो का हुआ सम्मान 🔵तीस मेधावी विद्यार्थियो को मिला भागीदारी फेलोशिप 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो                          कुशीनगर । जनपद के दुदही विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पृथ्वीपुर मे अभ्युदय समिति का पांचवा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कृषि एवं ग्रामीण विकास की चुनौतियां विषय पर आयोजित गोष्ठी में  तीस मेधावी छात्रों को फेलोशिप भी प्रदान की गई। इसके अलावा अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात लोगो को सम्मानित भी किया गया। गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनिल राय ने कहा कि लोक कल्याण के लिए किया जाने वाला कार्य को देखते हुए यह समिति मेधावी छात्रों को फेलोशिप तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो का सम्मानित कर रही है जिसकी सराहना की जानी चाहिए। कृषि को विकास से कैसे जोड़े इस पर उन्होंने अपने सुझाव रखे।सब्जी अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक मथुरा राय ने खेती किसानी के बार...

गौरैया प्रकृति के संतुलन में सहायक: डॉ. हरिओम मिश्र

Image
🔴 गौरैया बचाने का लिया गया संकल्प     🔴 नयी दिशा द्वारा विश्व गौरैया दिवस पर गौरैया बचाओ कार्यक्रम का किया गया आयोजन 🔴  युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर।  विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर सोमवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के तत्वावधान मे फाजिलनगर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लवकुश में "गौरैया बचाओ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ छात्रों सहित उपस्थित लोगों को गौरैया के महत्व से अवगत कराया एवं गौरैया संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये नयी दिशा के सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि हमारे घर आँगन में चहकने वाली गौरैया आज अपने आस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। एक समय था जब ये हमारे परिवार में सदस्य की तरह रहती थी लेकिन आधुनिकता की दौड़ में हम प्रकृति से दूर होते गये और इन्हें आश्रयहीन कर दिया। परिणामस्वरूप गौरैया विलुप्त होने की कगार पर है और हमें इसके संरक्षण के लिए दिवस मनाना पड़ रहा। आगे कहा कि पेड़ पौधों को बचाकर, घरों के छत पर अनाज के दाने और पानी निश्चित स्थान पर प्रतिदिन रखकर हम गौरैया संरक्षण में सहयोगी बन सकते हैं। गौरैया अन...

निवर्तमान सभासद ने गोली मारकर की खुदकुशी

Image
🔴 आत्महत्या से जुड़ी सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है पुलिस  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर ।  जनपद के खड्डा कस्बा के वार्ड संख्या 6 सिविल लाइंस में सोमवार की सुबह तकरीबन नौ बजे निवर्तमान सभासद ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या से जुड़ी सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। इधर, सभासद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक खड्डा थाना क्षेत्र के  सिविल लाइंस मोहल्ले के मुख्य बाजार में स्थित दिनेश सिंह के घर के प्रथम तल पर कमरे से गोली की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। गोली की आवाज सुनकर स्वजन कमरे में पहुंचे तो चाचा अवधेश सिंह की लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक के बगल में खून से लथपथ निवर्तमान सभासद 35 वर्षीय अजीत सिंह उर्फ बुच्चन का शव पड़ा मिला। उन्होंने अपने गर्दन पर बंदूक का नाल रखकर ट्रिगर को पैर से दबा दिया था। 🔴 कमरे में अकेले थे सभासद  घटना के समय निवर्तमान सभासद अजीत सिंह कमरे में अकेले थे। बताया जाता है कि तीन महीने पहले भी वे भैसहा पीपा पुल से नारायणी नदी में कूदकर आत्महत्या की कोशि...

पीडितों को न्याय दिलाने मे पत्रकारों की अहम भूमिका - सासंद

Image
🔴 ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के 36 वें प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन  🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता अब आसान नहीं रह गई है। तमाम तरह की चुनौतियों से जूझते हुए पत्रकार समाचारों का संकलन कर रहे हैं। पीड़ितों के न्याय की आश जब टूटने लगती है तो पत्रकार ही उन्हें न्याय दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। सासंद पडरौना नगर स्थित एक होटल मे आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के 36वें प्रांतीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सदन में पत्रकारों के हितों के लिए भी मेरे द्वारा आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान ग्रामीण पत्रकारिता के समक्ष आने वाली चुनौतियों और उससे निपटने को लेकर वक्ताओं ने सुझाव दिया। प्रांतीय सम्मेलन में बेहतर कार्य करने वाले प्रयागराज, गोरखपुर, कुशीनगर व देवरिया के ग्रापए जिलाध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायक मनीष जायसवाल, उप्र बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह...

वर्षो से तहसीलो पर जमे है रसूखदार पेशकार

Image
🔵  अकूत संपत्ति के मालिक बने पेशकार भ्रष्टाचार को दे रहे है बढावा  🔴 सूत्रो का दावा-   इनके नौकरी के दरम्यान अर्जित की गयी चल-अचल संपत्तियों की जांच हो जाये तो अवैध कमाई की खुल जायेगी पोल 🔵 संजय चाणक्य  कुशीनगर । जनपद के विभिन्न तहसील व कलेक्ट्रेट मे अंगद की पांव की तरह जमे बाबूओ का कुर्सी हिलने का नाम नही ले रहा है। या फिर यह भी कहा जा सकता है कि इन बाबूओ की ऊंची पहुंच व रसूख का प्रभाव इस कदर है कि वर्षो से एक ही पटल पर रहकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के बावज़ूद किसी अधिकारी मे इतना दम नही है कि उन्हें वहा से हटा सके। यकीन न हो तो कसया  पडरौना और तमकुहीराज तहसील के पेशकारो पर एक नजर डाल लिजिए। इनका रुतबा और भौकाल देखकर आप भी दंग रह जायेगें।  काबिलेगौर है कि कलेक्ट्रेट से लगायत तहसील कार्यालय के मलाईदार पटलो पर रसूखदार बाबूओ की तूती बोल रही है। जनपद के कसया तहसील पर गौर करे तो यहां राहुल चतुर्वेदी वर्षों से एसडीएम के पेशकार बने बैठे है। इनके रसूख की चर्चा पूरे जिले मे है। ऐसी चर्चा है कि इनके ऊपर कई बार धन उगाही का आरोप भी लग चुका है लेकिन यह अपने प्रभा...