Posts

Showing posts from August, 2021

पाण्डाल मे गूंजा हाथी-घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की

Image
  🔴 जनपद मे धूमधाम से मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों के अलावा लोगों के घरों में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। सुबह से लोग व्रत रह कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी में जुटे रहे। शाम होते ही हरे रामा हरे कृष्णा के भजन कीर्तन की गूंज चारों तरफ शुरू हो गई। आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही हाथी-घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष से पुरा पाण्डाल गूंज उठा। भक्त मंगल गीत व सोहर गाना शुरू कर दिये। इससे पूरा क्षेत्र जवार श्रीकृष्णमय हो गया। काबिलेगोर है कि भद्रपद के कृष्ण पक्ष के अष्ठमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसकी तैयारी में लोग कुछ दिन पूर्व से जुट जाते है। सोमवार को सुबह मंदिरों व घरों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा रखकर विभिन्न लाइट व झालर के माध्यम से झांकी सजाई गई। सुबह से भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों ने पूरा दिन व्रत रखा। शाम होते ही भक्त मंदिरों व घरों में सजाई गई झांकियों के समक्ष भजन कीर्तन शुर...

27 वर्षो से कुशीनगर पुलिस नही मनाती श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Image
🔴 डकौतों से मुठभेड़ में दो इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिसकर्मी हुए थे शहीद, तभी से कुशीनगर पुलिस  🔴 जन्माष्टमी को मानती है अभिशप्त 🔴 जनपद के किसी भी थाने मे नही मनायी जाती श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 🔴 उपेन्द्र कुशवाहा  कुशीनगर । भगवान कृष्ण का जन्म बंदी गृह में होने के कारण प्रदेश के थानों में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई जाती है,लेकिन कुशीनगर जनपद के थानों के लिये जन्माष्टमी अभिशप्त मानी जाती है। करीब 27 साल से किसी भी थाने पर जन्माष्टमी नहीं मनाई जाती है। सबब यह कि लगभग 27 वर्ष पूर्व अष्टमी की काली रात को कुबेरस्थान थाने के पचरूखिया घाट पर जंगल पार्टी के डकौतों से मुठभेड़ में दो इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। तभी से जन्माष्टमी को कुशीनगर की पुलिस मनहूस मानती है । एक साथ सात  सात साथियों के खोने  का दर्द आज भी जनपद पुलिस को सालती रहती है। गौरतलब हो कि देवरिया जनपद से अलग होकर कुशीनगर जनपद के अस्तित्व में आने के बाद सरकारी महकमों में जश्न का माहौल था। 1994 में पुलिस महकमा पहली जन्माष्टमी पडरौना कोतवाली में बड़े धूमधाम से मनाने में लगा हुआ था । जहां पुलिस के ...

होम्योपैथ के नाम पर बिहार में शराब की तस्करी

Image
🔴 संजय चाणक्य  गोपालगंज / कुशीनगर। सूबे के आखिरी छोर पर बसा कुशीनगर जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र से पडोसी राज्य बिहार मे  होम्योपैथ दवा के नाम पर शराब बनाने के लिए अल्कोहल की तस्करी होने का खलुासा बिहार पुलिस ने किया है। कटेया थाने की पुलिस ने इस मामले में कुशीनगर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 450 एमएल की 123 अल्कोहल से भरी बोतल बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों तस्करों से पूछताछ करने के बाद मामले में उच्चस्तरीय जांच के लिए प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी है।  गौरतलब है कि बिहार राज्य के गोपालगंज पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के निर्देश पर जांच के लिए पटना मुख्यालय से औषधि विभाग की टीम बुलाई गई। पटना मुख्यालय से पहुंचे औषधि निरीक्षक (आयुर्वेद) इंदुकांत कुमार की टीम ने एक-एक बिंदुओं पर बारीकी पडताल की है। बताया जाता है कि कटेया थाने में जब्त की गई औषधियों की जांच के बाद पाया गया कि होम्योपैथ की इस औषधि में 90 फीसद अल्कोहल की मात्रा है। 🔴 होम्योपैथ औषधि से बनता है देसी शराब चर्चा - ए-सरेआम है कि औषधि के नाम पर तस्करी किए जाने वाले जिस अल्कोहल को कटेया पुलिस...

कुशीनगर : हेतिमपुर बना अवैध शराब का हब

Image
🔴 रातो-रात लखपति बनने के शौक मे अवैध शराब के कारोबार से जुड रहे है युवा 🔴 युगान्धर टाइम्स  न्यूज व्यूरो  न्धर टाइम्स न्यूव्यूरो  कुशीनगर।  अपराध, भ्रष्टाचार व अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भले ही कटिबद्ध हो लेकिन उनकी सरकारी मशीनरी मुख्यमंत्री के नेक इरादे पर पानी फेरने मे लगे है। कारण यह कि जिले के पुलिस और आबकारी विभाग के संरक्षण मे शराब तस्करी और अवैध शराब का धंधा जोरो पर चल रहा है। ऐसी चर्चा है कि प्रधान प्रतिनिधियों और गांव के छुटभैये नेता भी शराब के इन अवैध कारोबारियों के रहनुमा बन अपनी दलाली की दुकान चटकाने मे लगे है।  कविलेगोर है कि कुशीनगर-देवरिया दो जनपद और तीन थाने के बीच मे बसा हेतिमपुर का एक बड़ा हिस्सा कसया थाने के अन्तर्गत आता है। छोटी गण्डक नदी के दोनों किनारे स्थित यह कस्बा अवैध कच्ची शराब के लिए पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में जाना माना जाता है। हेतिमपुर की शाम को लोग नॉर्वे की संध्या भी कहते है। पिछले चार दशकों से अवैध कच्ची के लिए मशहूर यह कस्बा आज कल बन्द शीशी के अवैध शराब के कारोबार को लेकर चर्चा में है। माफिय...

युवक ने पत्नी और बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद जहर खाकर दी जान

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर। जिले के कसया थानाक्षेत्र के गांव कुड़वा दिलीपनगर में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों से पत्नी व तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनो ने जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान हत्यारे की भी मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र की शादी वर्ष 2011 में कसया थानाक्षेत्र के गांव माधोपुर विशम्भरपुर निवासी रामजीत कुशवाहा की पुत्री से हुई थी। मौके पर आए मृतका के पिता के अनुसार लीलावती रक्षा बंधन के दिन मायके गई थी। बुधवार को अपने ससुराल वापस आई थी। उन्होंने बताया कि अक्सर जितेंद्र अपनी पत्नी को मारा-पीटा करता था। वह मायके चली जाती थी। तीन माह पूर्व उसने मेरे घर आकर माफी मांगा और पंचायत के बाद उसे अपने साथ ले गया था। ग्रामीणों के अनुसार जितेंद्र शराब का आदी था। वह राजमिस्त्री का कार्य करता था। बड़ा भाई धर्मेंद्र व छोटा सुनील एक साथ मां को लेकर गांव वाले घर में रहते हैं। जितेंद्र गांव से बाहर सीमेंट शेड का घर बनाकर रहता था। पत्नी से उसका अक्सर विव...

जनसुनवाई कार्यक्रम मे छाया रहा घरेलू हिंसा और पुलिसिया अत्याचार की कार्रवाई

Image
🔴 राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी से महिलाओं ने सुनायी अपनी पीडा 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर ।जिले में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी बुधवार को रवींद्रनगर स्थित सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रताड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी। इसमें से ज्यादातर शिकायतें घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न व पुलिसिया कार्रवाई से संबंधी थी। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने पूर्व में महिला उत्पीड़न से सम्बंधित पत्रावलियों पर की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए कहा कि किसी भी दशा में महिला उत्पीड़न को बर्दाश्त नही किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान कसया थाना क्षेत्र के सत्यवती देवी ने पुलिस द्वारा प्रताड़ित किये जाने सहित फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने सम्बन्धी आवेदन पत्र प्रस्तुत किया, जिसे गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग की सद...

गालीबाज प्रबंधक की गिरफ्तारी और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग हुई तेज

Image
  🔴 पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए सपा ने किया धरना प्रदर्शन 🔴 छात्रों व पत्रकारो पर लाठीचार्ज निंदनीय, घटना की हो मजिस्ट्रेटी जांच - बालेश्वर 🔴 मांग पूरा नही होने पर सडक से सदन तक सपा करेगी आन्दोलन - राधेश्याम 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। अपने विद्यालय के महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकत व गाली-गलौच करने वाले गीता इन्टरनेशनल पब्लिक स्कुल के गालीबाज प्रबंधक ओपी गुप्ता का मामला तूल पकडते जा रहा है। गालीबाज प्रबंधक की गिरफ्तारी व स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग को लेकर समाजिक व छात्र संगठनों द्वारा शुरू किए गए आन्दोलन के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओ ने भी महिला को न्याय दिलाने की गरज से प्रबंधक के खिलाफ बिगुल फूक दिया है।  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद बालेश्वर यादव व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के अगुवाई मे सपा के हजारों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर मे धरना पर बैठे। इस दौरान पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह  व सपा नेता वंटी राव ने कहा गीता इ...

गीता इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पर छेडखानी का मुकदमा दर्ज

Image
🔴  गालीबाज प्रबंधक के गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुरू हुआ हल्ला बोल 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। अपने कुकृत्यो को लेकर हमेशा चर्चा मे रहने वाले जिला मुख्यालय स्थित गीता इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ओपी गुप्ता एक बार फिर अपने कारनामे को लेकर चर्चा मे है। चर्चो की वजह पिछले बार की तरह इस बार भी अपने विद्यालय की महिलाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार व अश्लील हरकत करने का आरोप है। साथ-साथ प्रबंधक द्वारा महिला को मोबाइल पर भद्दी भद्दी गाली देकर महिला का चरित्र हनन करने का आडियो भी शोसल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर जब आपबीती और वायरल आडियो सुनाया तो पुलिस कप्तान भी प्रबंधक ओपी गुप्ता के कुकृत्यो को सुनकर दंग रह गये। एसपी सचिन्द्र पटेल ने तत्काल सीओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पीडिता के तहरीर पर कुबेरस्थान पुलिस ने गालीबाज प्रबंधक पर छेडखानी सहित तमाम धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुटी है। इधर प्रबंधक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित महिला सहित समाजिक संगठन के लोगो ने स्कूल गेट पर धरना शुरू कर दिया है। ...

लाल सलाम ने नक्सल प्रभावित गांव में चस्पा किया धमकी भरा पर्चा

Image
🔴 खड्डा थानाक्षेत्र से सटे पडोसी राज्य बिहार की घटना, लोगों में भय का माहौल 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के खड्डा थानाक्षेत्र से सटे बिहार के नक्सल प्रभावित गांव गोनौली में माओवादियों ने हाथ से लिखा धमकी भरा पर्चा चस्पा कर दहशत कायम कर दिया है। माओवादियों ने अपने घमकी भरे पर्चे मे कुछ लोगों को सुधर जाने की नसीहत देते हुए जान से मारने  की धमकी दी है। माओवादियों की धमकी भरे पर्चे बात जंगल मे आग की तरह  फैलते ही सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। कहना न होगा कि कुशीनगर जनपद से सटे पडोसी राज्य बिहार के जिला बगहां अंतर्गत नक्सल प्रभावित वाल्मीकिनगर थाने के गोनौली गांव के बाजार की एक दीवार पर गुरुवार को लाल सलाम की तरफ से संदिग्ध पर्चा चिपका देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। गौरतलब है कि माओवादियों के धमकी भरे पर्चा को बिहार पुलिस ने जब्त कर लिया है और सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। हस्तलिखित पर्चे में नक्सलियों ने गोनौली गांव के गुमास्ता (थारू जनजाति के ग्राम प्रमुख) को सुधरने की हिदायत देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पर्चे में वार्ड नंबर-स...

शनिवार को सिर्फ दुसरे डोज के लगेगें टीके

Image
🔴 इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दूसरी डोज़ वालों पर सरकार का फोकस 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर। कोरोना की दूसरी डोज़ लगवाने के लिए उत्साहित लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। शनिवार का दिन सिर्फ दूसरी डोज़ वालों के लिए टीकाकरण निर्धारित कर दिया गया है।  अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की दो डोज़ लगना जरूरी है। दोनो डोज का टीकाकरण के बाद ही प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। इसलिए हमारा फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द दूसरी खुराक लग जाए।  इसके के मद्देनजर फैसला किया गया है कि शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज़ के जरुरतमंदों को मौका दिया जाएगा। सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज़ की टीका लगेगी जो स्लाट बुक करवा कर आएंगे तथा 11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केन्द्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एंव स्वास्थ्य के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इन दिनों में भी दूसरी डोज...

चार वर्षों मे उच्च माध्यमिक व तकनीकी शिक्षको के भरे गये डेढ लाख पद-सीएम

Image
🔴 नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नव नियुक्त शिक्षको को कराया उनके दायित्वों का बोध 🔴 कुशीनगर मे वितरण किया 28 माध्यमिक शिक्षको को नियुक्ति पत्र 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर।  सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कई वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हो रही है । उन्होंने कहा कि विगत चार वर्षों में उच्च माध्यमिक तथा तकनीकी शिक्षकों के लगभग डेढ़ लाख पद भरे गए हैं। पूर्व की सरकारों मे अभ्यर्थियों के योग्यता  होने के बाबजूद हर चयन प्रक्रिया में बेईमानी और भ्रष्टाचार का घुन लग जाता था, लेकिन 2017 के बाद भाजपा सरकार द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई है।   मुख्यमंत्री गुरुवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  कुशीनगर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में ज...

कोरोना प्रोटोकाल अलर्ट के शनिवार लाँकडाउन खत्म

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो   कुशीनगर। कोरोना मरीजों की संख्या मे लगातार हो रही कमी को दृष्टिगत रखते हुए सूबे के मुखिया योगी आदित्‍यनाथ के आदेश पर उत्‍तर प्रदेश में शनिवार के लॉकडाउन को खत्‍म कर दिया गया है। अब सिर्फ रविवार को बाजार बंद रहेंगे। प्रदेश के अपर मुख्‍य सचिव गृह अवनीश अवस्‍थी ने इस सम्‍बन्‍ध में जानकारी दी। गृह विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक अब प्रदेश में सोमवार से शनिवार तक सुबह छह बजे से रात दस बजे तक लोग सामान्‍य रूप से आवाजाही कर सकेंगे। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नया आदेश 14 अगस्‍त से लागू कर दिया जाएगा। बंदी में एक दिन की छूट दिए जाने के साथ ही लोगों से अनिवार्य रूप से मास्‍क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर आदि का इस्‍तेमाल करने की अपेक्षा की गई है। कहना न होगा कि उत्‍तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले न के बराबर रह गए हैं। राज्‍य में सक्रिय मामलों की संख्या के साथ ही मृत्यु दर में भी कमी आई है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 43 लोग कोरोना से ठी...

रसूखदार लेखपालो के स्थानांतरण का गहराता जा रहा है मुद्दा

Image
🔴 कमिश्नर और प्रभारी मंत्री के आदेश के बाद भी कसया मे वर्षो से जमे है लेखपाल ब्रजेश मणि और हरिशंकर सिंह, नही हुआ तबादला 🔴रसूखदार लेखपालो के स्थानांतरण के मामले मे जिम्मेदार दिखा रहे है जिम्मेदारो के आदेश को ठेगा 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के कसया तहसील मे ढाई दशक से तैनात रसूखदार लेखपालो और स्थानीय जिला प्रशासन के बीच आपसी गठबंधन का जोर इतना मजबूत है कि मण्डलायुक्त व प्रभारी मंत्री के आदेश के बावजूद नियम विरुद्ध तरीके से कुण्डली मारे बैठे लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी व हरिशंकर सिंह का स्थानांतरण करने से यहा जिला प्रशासन परहेज कर रहा है। ऐसे मे कहना लाजमी होगा कि जिम्मेदार ही जिम्मेदारो के आदेश की धज्जियां उडाने से बाज नही आ रहे है तो सवाल उठना भी मुनासिब है कि आखिरकार इन दोनो रसूखदार लेखपालो को शासनादेश के विरुद्ध एक ही तहसील मे पच्चीस वर्षो से तैनात किए जाने के पीछे जिला प्रशासन की मंशा क्या है? कही ऐसा तो नही कि यह दोनो लेखपाल यहां के जिम्मेदारो को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाते है या फिर यहा के जिम्मेदार इन लेखपालो के प्रभाव से खौफ खाते है। वजह चाहे जो भी लेकिन...

डीएम महिलाओं की समस्याओं से हुए रुबरु

Image
🔴 हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट मे हुआ आयोजन 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर ।मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत 'हक की बात जिलाधिकारी  के साथ' कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जनपद की महिलाओं की समस्याओं से रूबरू होते हुए कहा कि महिलाओं के हक के प्रति जागरूक करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, कन्या भ्रूण हत्या, लौकिक असमानता, घरेलू हिंसा पर आधारित इस कार्यक्रम को रखा गया। अपने हक और अधिकार की जानकारी सभी हो होनी चाहिए। हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम डीएम ने सभी उपस्थित जनों को अवगत कराते हुए बताया सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किये गए हैं इसके अलावा 1090 पर भी काल कर के शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर, व जिला प्रोवेशन विभाग से भी महिला उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एंव आत्मन...

दिल्ली से भेजे गये अन्न का दाना पहुच रहा है लाभार्थियों के थाली तक - पीएम मोदी

Image
🔴 आज ही दिन जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा, आज ही के दिन अयोध्या मे भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का रास्ता साफ हुआ, आज ही के दिन हाकी खिलाड़ियों ने पुराने गौरव हासिल किया और आज ही के दिन यूपी के 15 करोड़ लोगों के लिए अन्न वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ 🔴 नि:शुल्क अन्न वितरण योजना महोत्सव कार्यक्रम का पीएम मोदी की शुरुआत 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आप सभी से बात कर संतोष हो रहा है क्योंकि दिल्ली से भेजे गए हर अन्न का दाना लाभार्थियों की थाली तक पहुंच रहा है। अब लूट का रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि  दो साल पहले 5 अगस्त को ही जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा और पिछले साल इसी दिन भव्य राम मंदिर की निर्माण की ओर देश ने कदम रखा। पीएम ने कहा कि आज फिर देश के लिए उमंग का अवसर है क्योंकि ओलंपिक में आज ही के दिन हमारे हॉकी के खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर पुराने गौरव को हासिल करने का मौका दिया है और यह एक अच्छा इत्तेफाक  है कि आज ही यूपी के 15 करोड़ लोगों के लिए अन्न वितरण का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग...

संयोग के भजन पर छाए अरविन्द और प्रियंका

Image
🔴 पत्रकार संयोग श्रीवास्तव की लिखी भजन का बज रहा है डंका 🔴 जटा मे तेरी गंगा बिराजे टी सीरीज ने किया रिलीज, चालीस हजार से अधिक लोग सून चुके है भजन 🔴 " जटा मे तेरे गंगा बिराजे " भजन की चहुओर मची धूम    🔴 शोसल मीडिया पर देश-विदेश से गीतकार बने संयोग श्रीवास्तव को मिल रही है बधाई 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो   कुशीनगर । अपनी बेबाक लेखनी से जनपद मे पहचान बना चुके पत्रकार संयोग श्रीवास्तव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती है। वकालत से पत्रकारिता की मंजिल तय करने वाले संयोग के नाम के साथ एक और तगमा जुड गया है। वह पत्रकार के साथ-साथ गीतकार भी बन गये है। इनके द्वारा लिखी गयी भजन को देश की सबसे बडी म्यूजिक कम्पनी टी सीरीज ने हाल ही रिलीज किया है। संयोग के लिखे भजन को अरविन्द सिंह व प्रियंका मुखर्जी ने अपने सुर से सवारा। चार दिनों मे चालीस हजार से अधिक लोगो इनके भजन को सुना है। संयोग के इस उपलब्धि पर शोसल मीडिया के जरिए देश विदेश से उन्हें बधाई मिल रही है।                 पत्रकार से गीतकार बने संयोग श्र...

CBSE रिजल्ट के बाद छात्रों ने अलग-अलग स्कूलो पर किया हंगामा, फूका पुतला

Image
🔴 अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन पर लगाया प्रतिभाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप 🔴 रिजल्ट बनाने में रुपये के खेल का बच्चों ने लगाया आरोप, फूका पुतला  🔴 बच्चों के धरना स्थल पर जमे रहे अभिभावक  पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर किसी तरह शांत  हुए छात्र 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो    कुशीनगर।  सीबीएसई बोर्ड  का रिजल्ट आने के बाद बुधवार को जिले के तमाम स्कूलों पर छात्र आंदोलित होकर धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रबंधक व प्रधानाचार्य का पुतला फूंका। आंदोलित छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी जमे रहे। कुछ छात्रों ने डीएम को संबोधित  ज्ञापन भी सौंपा। छात्र एवं अभिभावक इतने उत्तेजित थे कि उन्हें शांत करने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पडी। छात्रों और अभिभावकों का सीधा- सीधा आरोप है कि परिणाम घोषित करने में रुपये का खेल खेला गया है। जो छात्र प्रबंध तंत्र की मांग के अनुरूप रुपये नहीं दिये हैं उनका नंबर कम कर दिया गया है। काबिलेगोर है क...

अपराध रोकने मे प्रधान निभा सकते है महत्वपूर्ण भूमिका - एडीजी गोरखपुर

Image
🔴 अपराध के रोकथाम पर एडीजी गोरखपुर ने जिले के प्रधानों से किया संवाद 🔴 ग्राम प्रधान कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने व अपराध रोकने मे निभा सकते है अपनी महत्वपूर्ण- एडीजी 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो  कुशीनगर।  गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने कहा ग्राम प्रधान कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने व अपराध रोकने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि समाज मे स्वच्छ वातावरण बनाये रखना और अपराध विहिन समाज की परिकल्पना को साकार करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।  अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन खिल कुमार कुशीनगर जनपद के ग्राम प्रधानों से पुलिस समन्वय एवं अपराध नियंत्रण विषयक पर संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद के ग्राम प्रधानो अगर किसी प्रकार के अपराध मे संलिप्त अपराधियों, शराब, पशु तस्करों व संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी मिलती है तो वह तत्काल अपने बीट पुलिस अधिकारी, थानाध्यक्ष अथवा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर अपने नैतिक दायित्वों का निर्वाहन करते हुए अपराध की रोकथाम मे पुलिस का सहयोग करे। उन्होंने प्रधानो को बीट पुलिस ...