पाण्डाल मे गूंजा हाथी-घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की

 

🔴 जनपद मे धूमधाम से मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज व्यूरो 

कुशीनगर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों के अलावा लोगों के घरों में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। सुबह से लोग व्रत रह कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी में जुटे रहे। शाम होते ही हरे रामा हरे कृष्णा के भजन कीर्तन की गूंज चारों तरफ शुरू हो गई। आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही हाथी-घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष से पुरा पाण्डाल गूंज उठा। भक्त मंगल गीत व सोहर गाना शुरू कर दिये। इससे पूरा क्षेत्र जवार श्रीकृष्णमय हो गया।

काबिलेगोर है कि भद्रपद के कृष्ण पक्ष के अष्ठमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसकी तैयारी में लोग कुछ दिन पूर्व से जुट जाते है। सोमवार को सुबह मंदिरों व घरों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा रखकर विभिन्न लाइट व झालर के माध्यम से झांकी सजाई गई। सुबह से भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों ने पूरा दिन व्रत रखा। शाम होते ही भक्त मंदिरों व घरों में सजाई गई झांकियों के समक्ष भजन कीर्तन शुरू कर दिया। आधी रात तक भजन कीर्तन चलता रहा। 12 बजने पर भक्तों ने लाइट बंद होते ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने पर महिलाएं मंगल गीत व सोहर गीत गायी। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे से समूचा क्षेत्र जवार भक्तिमय हो गया।

🔴 आकर्षण का केंद्र रही श्रीकृष्ण की झांकियां

जनपद के फाजिलनगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर संस्कार सेंट्रल स्कूल परिसर में सजी श्रीकृष्ण की चैतन्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि उप्र बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी के इस रहस्य को समझ कर अपने अंदर के नकारात्मक विचारों को समाप्त कर सकारात्मक विचारों को अपने जीवन में उतारने से जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से भरपूर होगा। क्षेत्रीय विधायक गंगासिंह कुशवाहा ने कहा कि परमात्मा के लिये अपने जीवन को समर्पित कर समाज के सामने एक आदर्श स्थापित करने वाली इन महान बहनों के जीवन चरित्र का अनुसरण करने से समाज को एक नई दिशा मिल रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post