युवक ने पत्नी और बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद जहर खाकर दी जान

🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क 
 कुशीनगर। जिले के कसया थानाक्षेत्र के गांव कुड़वा दिलीपनगर में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों से पत्नी व तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनो ने जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान हत्यारे की भी मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र की शादी वर्ष 2011 में कसया थानाक्षेत्र के गांव माधोपुर विशम्भरपुर निवासी रामजीत कुशवाहा की पुत्री से हुई थी। मौके पर आए मृतका के पिता के अनुसार लीलावती रक्षा बंधन के दिन मायके गई थी। बुधवार को अपने ससुराल वापस आई थी। उन्होंने बताया कि अक्सर जितेंद्र अपनी पत्नी को मारा-पीटा करता था। वह मायके चली जाती थी। तीन माह पूर्व उसने मेरे घर आकर माफी मांगा और पंचायत के बाद उसे अपने साथ ले गया था। ग्रामीणों के अनुसार जितेंद्र शराब का आदी था। वह राजमिस्त्री का कार्य करता था। बड़ा भाई धर्मेंद्र व छोटा सुनील एक साथ मां को लेकर गांव वाले घर में रहते हैं। जितेंद्र गांव से बाहर सीमेंट शेड का घर बनाकर रहता था। पत्नी से उसका अक्सर विवाद होता था। मारपीट में बीच बचाव करने कोई जाता तो उसे भी मारने की बात करता था। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो दोपहर लगभग 12 बजे उसकी मां घर पर आई। सन्नाटा पसरा देखकर पड़ोसियों से जानकारी करने को कहा। एक व्यक्ति ने दीवार में बने झरोखे से अंदर झांका तो दिल दहलाने वाला यह दृश्य दिखा। गांव वाले सीमेंट की चादर हटाकर अंदर घुसे और भीतर से बंद कमरे का दरवाजा खोलकर पुलिस को सूचित किया ।ग्रामीणों के अनुसार जितेंद्र कई लोगों से कर्ज लिया था। उसकी अदायगी को लेकर भी परेशान रहता था। 
 🔴 मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक
 एसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम जांच करने में जुटी है। गांव के गुरम्हियां गोपाल टोला निवासी जितेंद्र कुशवाहा के घर सन्नाटा देख ग्रामीण एकत्रित हुए तो इस ह्दय विदारक घटना का पता चला। मौके पर 31 वर्षीय पत्नी लीलावती, 8 वर्षीय पुत्र आकाश 6 वर्षीय विकास व 4 वर्षीय नितेश सहित चारों का खून से लथपथ शव जमीन पर पडा हुआ था। दूसरी तरफ घटना को अंजाम देने वाला पति 35 वर्षीय जितेंद्र जहर खाने के बाद बेहोशी की हालत में पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जितेंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया। उसकी स्थिति भी गंभीर थी। देर शाम इलाज के दौरान जितेन्द्र की भी मौत हो गयी। 
 🔴 एसपी बोले 
 पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि शवाें को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही हत्या के पीछे के सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।


Comments

Popular posts from this blog

महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए ग्राम प्रधान के पिता का वीडियो वायरल

नगर पालिका परिषद कुशीनगर मे भ्रष्टाचार का बोलबाला, ईओ के विरुद्ध जांच का आदेश

डीआईओएस कार्यालय पर राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पर जानलेवा हमला