🔴नपाध्यक्ष विनय जायसवाल के अगुवाई में पटाखों की गूंज और मिठाइयों की मिठास से सराबोर हुआ शहर
🔵युगान्धर टाइम्स व्यूरो
कुशीनगर । पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ने पडरौना नगर को उत्सव के रंग में रंग दिया। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में शहर में जीत का ऐसा जश्न मनाया गया, जिसकी गूंज देर तक गलियों और चौराहों पर सुनाई देती रही। पटाखों की तेज आवाज, मिठाइयों की खुशबू और कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों ने माहौल को पूरी तरह राजनीतिक उत्सव में बदल दिया।
अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की और राह चलते लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर इस ऐतिहासिक जीत को साझा किया। इतना ही नहीं, उन्होंने पारंपरिक अंदाज में लोगों को झालमुड़ी खिलाकर बधाइयां दीं, जो इस जश्न को एक अलग ही रंग दे गया।शहर के विभिन्न हिस्सों में निकली रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा। “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा नगर गूंज उठा। रैली जहां-जहां से गुजरी, वहां लोगों ने भी इसमें शामिल होकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई दी। आमजन की भागीदारी ने इस जश्न को और भी भव्य बना दिया।इस मौके पर अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि भाजपा ने इन राज्यों में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सुशील टिबरेवाल, सुनील चौहान, बृजेश शर्मा, पवन जायसवाल, अभय मारोदिया, रवि शर्मा, मनोज जायसवाल, पप्पू चौरसिया, संजय साहा, राजू साह, दीनदयाल मद्धेशिया, सोनू शर्मा, आर्यन शर्मा, सन्नी मिश्रा, विनय गोंड, राजेश जायसवाल, अनिल शर्मा, बबलू शर्मा, अभय तिवारी, आदर्श जायसवाल, विनायक शर्मा, बड़े मद्धेशिया, केदार गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, मोहित शर्मा, मंथन सिंह, विकास शर्मा, बैजनाथ साह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

