शिक्षा के मंदिर में छात्रा के साथ मुंह काला करने वाला मैनुद्दीन बर्खास्त
🔵 कुर्कम की मिली सजा, हाथ से गयी नौकरी 🔴 प्रबंध समिति के अनुशंसा पर डीआईओएस ने की बर्खास्तगी की कार्रवाई 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कु शीनगर। शिक्षा के मंदिर में अपनी छात्रा के साथ मुंह काला कर गुरु-शिष्यकी पवित्रता को कलंकित करने वाला सहायक अध्यापक मैनुद्दीन आखिरकार बर्खास्त हो गया। मैनुद्दीन के खिलाफ यह कार्रवाई जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्त ने विद्यालय के प्रबंधक समिति की अनुशंसा व तीन सदस्ययी जांच कमेटी के रिपोर्ट के बाद की है। कहना ना होगा कि विद्या के मंदिर में मैनुद्दीन के कुकर्म का वीडियो जब वायरल हुआ था तो आम जनमानस कुकर्मी शिक्षक के खिलाफ सडक पर उतर गया था। नतीजतन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मैनुद्दीन को जहां गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वही डीआईओएस ने निलंबन की कार्रवाई कर प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए टीम गठित किया था। ' युगान्धर टाइम्स' व लखनऊ से प्रकाशित समाचार पत्रों ने जनहित में इस प्रकरण को लगातार प्रमुखता से उठाया था। बतादे कि अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में जनपद के कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह स्थित कृषक इंटरमीडिएट कालेज...