सांसद के तल्ख तेवर के बाद रेलवे प्रशासन हरकत मे, जल्द शुरू होगा अंडरपास व ओवरब्रिज का निर्माण
🔴 अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण को लेकर डीआरएम से मिलकर सांसद ने जताई नाराजगी 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। रेलवे क्रासिंग के वजह से जाम की समस्या से जूझ रहे पडरौनावासियों को जल्द ही जाम की झाम से निजात मिलने की उम्मीद है। वजह यह है कि शहर के मेन क्रासिंग पर अंडरपास व नोनिया पट्टी ढाले के पास प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। इन दोनो निर्माण के लिए जैसे तैसे निविदाएं आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अगले दस मार्च को निविदाए खोली भी जायेगीं। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने यह कार्रवाई तब शुरू की है जब क्षेत्रीय सांसद विजय दूबे ने तल्ख लहजे मे नाराजगी जताई है। काबिलेजिक्र है कि पडरौना शहर के बीच में एक रेल लाइन है। जिस पर कुल पांच रेलवे क्रॉसिंग है। सुभाष चौक से कोतवाली रोड जाने के लिए मेन रोड की क्रॉसिंग पर हमेशा जाम लगता है, जबकि भूतनाथ कॉलोनी से शहर का बाइपास निकला है, जहां ट्रेन के अवागमन के दौरान क्रॉसिंग बंद होने से अक्सर जाम का सामना करना पडता है। पडरौनावासियों द्वारा नगर के सुभाष चौक रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास ...