Posts

Showing posts from May, 2024

कांग्रेस और सपा पर गरजे राजनाथ

Image
🔵 इस चुनाव के बाद वन नेशन वन इलेक्शन की होगी व्यवस्था : राजनाथ 🔴 रामकोला में चुनावी जनसभा। 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  ने गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी कुछ ही दिनों में समाप्त हो जायेगी जबकि कांग्रेस की हालत धरती पर डायनासोर की तरह है जो विलुप्त होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि यह लोग जनता को गुमराह कर रहे है कि मोदी जी प्रधानमंत्री बनेगें तो आरक्षण समाप्त हो जायेगा यह लोग जनता यह नही बता रहे है कि भारत के इतिहास मे पिछडा वर्ग को मान्यता पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया।  आईएनडीआई गठबंधन सरकार बनाने के लिए राजनीति करते है और भाजपा विकसित भारत बनाने के लिए राजनीति करती है।  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  गुरुवार को रामकोला नगर पंचायत के जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान मे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। रक्षामंत्री ने कहा कि रामकोला के रहने वाले लोग विदेश में होंगे आप उनसे पूछिएगा भारत के लोगों के प्रति आज के दस साल पहले किस तरह का भाव था, आज वो भाव बदल गया है। उन्होंने कहा कि अ...

शैतान आपके घर आयेगे, कहेगे ओवैसी के बहकावे मे मत आना तो आप कहना ' थू '

Image
🔵  असमुद्दीन ओवैसी ने भाजपा, कांग्रेस - सपा और बसपा पर साधा निशाना 🔴 ओवैसी बोले: पीएम मोदी झूठ और सिर्फ झूठ बोलते है 🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर।  एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आपके घर शैतान आयेगें, आपके कान मे कहेंगे कि ओबैसी के बहकावे भाषण मे मत आना, तो आप लोग कहना ' थू ' जाओ यहा से। वह ये भी कहेगे कि स्वामी प्रसाद को वोट देने का मतलब अपना वोट गड्ढे मे डालने के बराबर है तो आप बोलना यह गड्ढा तुमने बनाया है हम उस गड्ढे को अपने वोट से भरने का काम कर रहे है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को पडरौना के नगर खिरिया में टोला राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। ओवैसी ने बीजेपी, कांग्रेस - सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस लिए जीत रही है क्योंकि समाजवादी पार्टी कमजोर है, बीजेपी इस लिए जीत रही है क्योंकि कांग्रेस मे वह दम-खम नही रहा जो पहले हुआ करता था। बीजेपी इस लिए जीत रही है क्यो बसपा अपने वसूलो को खो चुकी है। ओवैसी ने सवालिया अंदाज में कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा 2017 के विधानसभा 2019 का लो...

डबल इंजन की सरकार की विकास कुशीनगर पहुचते -पहुचते फेंकने लगा धुआं -अखिलेश

Image
🔴 सपा सुप्रीमो ने भाजपा को लिया आडे हाथ   🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के दस   वर्षों के कार्यकाल में  कुशीनगर में विकास की किरण नही पहुंच  पाई। किसान और नौजवानों के साथ धोखा हुआ। नौजवानों को रोजगार और काम नहीं मिला। किसान की आमदनी दुगुनी करने का दावा करने वाली सरकार ने बीज, कीटनाशक, डीएपी यूरिया खाद, डीजल के दाम इस कदर बढ़ाए कि आमदनी तो दुगुनी नहीं हुई लागत कई गुनी जरूर बढ गई। सपा सुप्रीमो मंगलवार को कुशीनगर के जिला मुख्यालय के समीप स्थित नवीन मंडी परिसर मे सपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का हर वायदा झूठा निकला है। जनता परेशान है। किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय भाजपा सरकार ने जीएसटी का बोझ डालकर किसानों की कमर तोड दी। जनसभा में भीड़ को देखकर गदगद हुए अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में नौजवानों के साथ धोखा हो रहा है। सूबे में दस से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए। किसी को नौकरी नही मिली। यह सरकार गरीबों को डराने के लिए उनके घ...

कांग्रेस-सपा पर खूब गरजे गृहमंत्री अमित शाह

Image
🔴 अमित शाह बोले-राहुल गांधी की पार्टी 40 और अखिलेश यादव की पार्टी चार सीट भी नही कर रही है पार  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव सहारा रिफंड पोर्टल का मु्द्दा उठा रहे हैं। अखिलेश बाबू मुझे बताए कि 85 हजार करोड़ रुपए का सहारा का घपला किसके समय में हुआ? किसने लोगों को लूटने दिया? अखिलेश यादव की पार्टी सहारा के फंड से चलती थी। सहारा की लूट को आपने जन्म दिया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो रिफंड देने की शुरुआत की है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तीन कारपोरेटिव का रिफंड चालू हो गया है। सहारा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जिसका केस सु्प्रीम कोर्ट में है। उन्होंने कहा कि लोगों को 85 हजार करोड़ रुपए वापस कराएंगे यह हमारी गारंटी है। गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को कुशीनगर जनपद के पडरौना स्थित डिग्री कालेज के मैदान मे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गृहमंत्री ने शाह ने कांग्रेस-समाजवादी पार्टी और बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन झूठ के आधार पर जीने वाले लोग है यह लोग कह ...

नारद जयंती पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित

Image
  🔵 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा देवर्षि नारद जयंती पर आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह 🔴 देवर्षि नारद पत्रकारिता के है प्रेरणास्रोत - मनोजकांत  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा  देवर्षि नारद की जयंती पर पडरौना नगर के श्याम अतिथि भवन में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वही वक्ताओं ने देवर्षि नारद की तरह सत्याग्रही बनकर पत्रकारो को अपनी लेखनी से समाज को जागरूक करने पर बल दिया।  कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रधर्म प्रकाशन लिमिटेड के निदेशक व  सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत ने कहा कि वर्तमान समय की पत्रकारिता में देवर्षि नारद से प्रेरणा लेने की जरूरत है। देवर्षि नारद हमारे संस्कृति मे पूजनीय है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जगत मे समाचारों का विशेष योगदान है। हमे अपनी पत्रिकारिता के माध्यम सें जनकल्याण की सूचना को सामने लाना ही हमारी आर्दश पत्रकारिता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में पत्रकार  अपनी लेखन...

देश का सम्मान बढा सीमाएं सुरक्षित हुई-योगी

Image
🔴 जेपी नड्डा बोले-फिर एक मोदी सरकार के लिए संकल्पित है  उत्‍तर प्रदेश  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  सूबे के वजीरेआला योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 10 साल में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है, हमारी सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद नेस्तनाबूद हुआ है। अब तो जोर से पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। उसे पता है कि भारत को छेड़ना नहीं है, क्योंकि किसी ने छेड़ा तो भारत छोड़ेगा नहीं। मगर इंडी गठबंधन वाले कह रहे हैं कि पाकिस्तान को छेड़ो मत, ऐसे लोगों को भारत पर बोझ बनने की जगह पाकिस्तान जाकर भीख मांगना चाहिए। सीएम योगी शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कुशीनगर के साखोपार मे थे और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हमारे लिए देश पहले है। कोरोना कालखंड में हमारे प्रधानमंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन का नारा दिया था। फ्री में टेस...

चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की हुई मौत के मामले मे अब तक नही हुई कोई कार्रवाई

Image
  🔴 कुरमौल स्थित अभिषेक हास्पिटल मे चिकित्सक के लापरवाही से हुई मौत का मामला  🔴 मैनेज का खेल, कार्रवाई सिफर 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कुरमौल स्थित अवैध रूप से संचालित अभिषेक हास्पिटल मे आपरेशन दौरान चिकित्सक की लापरवाही के कारण प्रसूता की हुई मौत के बाद अब तक स्वास्थ्य महकमा द्वारा कोई कार्रवाई नही किये जाने के कारण चर्चाओ का बाजार गर्म है। चर्चा है कि मामले को लाखो रुपये में मैनेज कर हास्पिटल व चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया है। इस खेल मे एमवाईसी से लगायत विभाग-ए-शहंशाह को शामिल होने की बात कही जा रही है। सच्चाई क्या है यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।  गौरतलब है कि रामधाम विशुनपुरा निवासिनी सवैया खातुन प्रसव पीड़ा से पीड़ित थी। सवैया की हालत देख सोमवार की शाम को परिजन  उसे प्रसव कराने के लिए कुरमौल स्थित अभिषेक हास्पिटल लेकर गये, जहां नार्मल प्रसव न होने की स्थिति में बिना डिग्रीधारी चिकित्सक द्वारा आपरेशन कर प्रसव करा दिया गया। ऐसा परिजनो व घटना के दिन मौके पर मौजूद लोगो ...

समय बदला, हुक्मरान बदले, नही बदली रेता के बाशिंदों की बदनसीबी

Image
  🔵 शिक्षक के बिना विद्यालय, चिकित्सक के बिना चिकित्सालय और ढेबरी युग मे रात गुजारना रेतावासियो की है पहचान  🔴 महदेवा, शिवपुर, नरायणपुर, मरचहवा, बसंतपुर सहित तमाम रेता क्षेत्र के गांवो मे आजादी के 75 साल बाद भी बिजली-पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का है अभाव  🔵 संजय चाणक्य   कुशीनगर ।  आजादी के 75 साल बाद भी जिले के रेता क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं जहां के वाशिंदे समस्याओं के मकड़जाल में जकड़े हुए हैं। इन गांवो के लोग आज भी विकास के मुख्य धारा से कोसों दूर है। यहां बिजली-पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। इन्हें सुलभ जीवनयापन के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में कहना मुनासिब होगा कि समय बदला, सरकारे बदली, हुक्मरान बदले, नही बदली रेतावासियों की बदनसीबी। यही वजह है कि शिक्षक के बिना विद्यालय, चिकित्सक के बिना चिकित्सालय और ढेबरी युग मे रात गुजारना रेतावासियो की पहचान बन गयी है।  काबिलेगौर है जिले के खड्डा विधानसभा के रेता क्षेत्र मे बसे शिवपुर, नारायणपुर, मरचवा, हरिहरपुर, बसंतपुर सहित तमाम गांव ऐसे ...

प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह, आज से गूंजेगा लाउडस्पीकर शोर

Image
🔵 भाजपा , बसपा, गठबंधन सहित कुल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान मे ठोक रहे है ताल 🔴 स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र ने उठाया पर्चा  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । सातवे व अंतिम चरण मे कुशीनगर संसदीय सीट पर होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह वितरण किया गया। इसके साथ ही शनिवार से चुनाव प्रचार का शोर शुरू हो जायेगा। प्रत्याशी अपने समर्थन में 30 मई तक प्रचार कर सकेंगे।  काबिलेगौर है कि 15 मई को नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा के क्रम में आठ उम्मीदवारों का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया था। इसके साथ ही नाम वापसी के दौरान प्रारुप 5 भरकर निर्दलीय प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य नेम अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापसी के पश्चात चुनावी रणभूमि मे दलीय व निर्दलीय मिलाकर कुल  नौ प्रत्याशी  चुवाव मैदान ताल ठोकेगें।  🔴 इनको मिला चुनाव चिन्ह  कुशीनगर संसदीय सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार दुबे को कमल का फूल , समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह को साइकिल,  बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शुभ नारायण चौहान क...

सदाशिव के बिगडे बोल : कहा संविधान से बडा नही है कोई गुण्डा - माफिया वीडियो वायरल

Image
🔵  वायरल वीडियो मे सदाशिव मणि को बोलते हुए देखा जा सकता है '' देखिये इस देश मे भारत का जो संविधान है उससे बडा न कोई गुण्डा है और उससे बडा न कोई माफिया है' '  🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर । एक सप्ताह पूर्व भाजपा में शामिल हुए सदाशिव मणि त्रिपाठी का सत्ता की गोद में बैठते ही बिगडे बोल। वह किसी  जाति-धर्म व नेताओं पर नही बल्कि सभी धर्मों के ग्रंथों से उपर भारत के संविधान को गुण्डा - माफिया बोलकर 140 करोड हिन्दुस्तानियों के आंखों के किरकिरी बन गये है। सदाशिव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों मे है। हालाकि सदाशिव का कहना है उन्होंने ऐसा कुछ नही कहा है जिससे किसी दिल को आहत पहुचा हो।  गौरतलब है कि बीते दिनो जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना अंतर्गत बघपरना गांव मे चुनावी वोटिंग को लेकर अलग-अलग दलों के लोगों के बीच हुई बहसबाजी के दौरान एक दल के समर्थक शम्भू चौधरी द्वारा दुसरे दल के समर्थक राधेश्याम पाठक को पीट-पीट कर जान से मार दिया गया था। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एक्शन मूड में हत्यारे व तहरीर मे नामजद सभी आरोपियों कै गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी कडी मे सद...

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ चुनाव प्रचार कर रहा समीक्षा अधिकारी सुर्खियों मे

Image
🔵 अधिवक्ता राकेश बहादुर ने भारत निर्वाचन आयोग से की शिकायत, कार्रवाई की लगायी गुहार  🔴 स्वामी प्रसाद मौर्य के पर्चा दाखिला के दिन भी साथ दिखे समीक्षा अधिकारी  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर । हिन्दू दे वी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर हमेशा सुर्खियों मे रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर चर्चा मे है। इस बार चर्चा की वजह मौर्य के बिगडे बोल नही बल्कि पर्चा दाखिला से लेकर इनके साथ चुनाव प्रचार मे चल रहे  अजय कुमार मौर्य पुत्र राम मयन मौर्य है, जो खुद को स्वामी प्रसाद मौर्य का भतीजा कहते है। यह विधान परिषद उत्तर प्रदेश (सचिवालय) के प्रश्न अनुभाग-एक मे समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत होते हुए स्वामी प्रसाद के साथ धुंआधार चुनाव प्रचार कर रहे जबकि सरकारी कर्मचारी खास कर सचिवालय मे तैनात कर्मचारियों को राजनीतिक चुनाव प्रचार करना पुरी तरह मनाही है। अधिवक्ता राकेश बहादुर ने भारत निर्वाचन आयोग को साक्ष्य के साथ इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। भारत निर्वाचन आयोग को भेजे गये शिकायत पत्र मे अधिवक्ता राकेश बहादुर ने लिखा है कि प्रतापगढ़ जनपद...

आठ प्रत्याशियों का पर्चा खारिज, दस मैदान मे

Image
🔴 17 मई को नामांकन पत्र वापसी के बाद आवंटित होगा चुनाव चिन्ह  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । लोकसभा चुनाव के अन्तिम चरण मे संपन्न होने वाले मतदान के लिए दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को हुई। इसमें आठ उम्मीदवारों का पर्चा विभिन्न त्रुटियों व कमियों के कारण खारिज कर दिया गया। गौरतलब है कलेक्ट्रेट परिसर में  स्थित जिला मजिस्ट्रेट कक्ष में 15 मई को नामांकन पत्र जांच प्रकिया के दौरान दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान दलीय व निर्दलीय दस प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए जबकि आठ नामांकन प्रपत्र विभिन्न कमियों के चलते खारिज कर दिये गए। इस दौरान दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रस्तावक व समर्थक मौजूद रहे। कहना न होगा कि प्रेक्षक दीपांकर चौधरी व जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा की मौजूदगी मे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी नामांकन पत्रों की जांच की गयी। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर पुलिस बल तैनात रहा। आयोग के निर्देश के क्रम में 17 मई को नाम वापसी के साथ चुनाव चिन्हो का आवंटन किया जायेगा। इसके बाद चुनावी ...

अब तक कुल 18 प्रत्याशियों ने दाखिला किया पर्चा

Image
🔴 नामांकन के अन्तिम दिन पांच उम्मीदवारों ने भरा पर्चा 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन आल इण्डिया फाॅरवर्ड ब्लाक से राजू समेत पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक कुल 18 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। बुधवार 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 मई को नामांकन पत्रों की वापसी के साथ चुनाव चिह्नों का भी आवंटन किया जाएगा। उसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से राजू पटेल ने अपना पर्चा दाखिल किया, जबकि मोहम्मद साहेब निर्दल, प्रियश निर्दल, उत्कर्ष मौर्य - निर्दल व अमीय उपाध्याय  निर्दल उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र भरा है।  इसके अलावा   सपा प्रत्याशी अजय प्रताप ने पुन: 2 सेट में तथा बसपा प्रत्याशी शुभनारायन चौहान ने 1 सेट में अतिरिक्त नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह अब तक विभिन्न दलों व पार्टियों से कुल 18 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया है। गौरतलब है कि कल दिनांक 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथ...

बारहवी कक्षा की सलोनी ने किया केन्द्रीय विद्यालय टाप

Image
🔴 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के गांगरानी स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की छात्रा सनोली सिंह ने सीबीएसई बारहवीं कक्षा की परीक्षा में स्कूल टाप किया है। सोनाली के इस प्रर्दशन पर विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सलोनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है विद्यालय को इस पर गर्व है।  गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा दसवी व बारहवी परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। दसवी की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च एंव बारहवी कक्षा की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक किया गया था। घोषित परीक्षा फल मे बारहवी की छात्रा सलोनी सिंह 95.6 फीसदी अंक पाकर स्कूल टाप की है जबकि शनि कुमार 92 प्रतिशत व राजवीर सिंह 87.6 फीसदी अंक प्राप्त कर क्रमशः स्कूल मे दुसरे व तीसरे स्थान पर रहे। कहना न होगा कि सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली सलोनी वर्ष 2022 मे दसवी कक्षा मे 93.6 प्रतिशत अंक पाकर केन्द्रीय विद्यालय टाप की थी। सोलोनी घर पर नियमित दस से बारह घंटे पढाई करती है उसने अब तक कभी ट्यूशन का सहारा नही ल...

यादो के झरोखे: डिजिटल युग मे बदला चुनाव प्रचार का तौर तरीका

Image
🔴 परम्परागत चुनाव प्रचार पर हावी होते जा रहा है आधुनिक तकनीक का  फंण्डा 🔵मतदाताओं तक पहुंचाने का आसान जरिया बना सोशल मीडिया प्लेटफार्म  🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर। डिजिटल युग मे समय के साथ चुनावी दौर में नेताओं द्वारा अपने प्रचार प्रसार के तौर-तरीके में  काफी बदलाव किया गया है। खास बात यह है कि चुनाव के दौरान जनता तक सीधे पहुंचने के लिए अब अलग-अलग पार्टियों के नेता बैनर-पोस्टर और होर्डिंग की तुलना में सोशल मीडिया मंच व डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपना हथियार बना रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता अपने चुनावी अभियान कार्यक्रम का सारा दैनिक विवरण अपने सोशल मीडिया साइट पर जहां खूब शेयर कर रहे है वही  रैलियों - चुनावी सभाओं के साथ साथ नुक्कड़ सभा आदि से जुड़े हर तस्वीर भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड हो रहा है। सबब यह है कि आधुनिकता के इस दौड मे कम समय में नेता अपनी प्रतिक्रिया और चुनावी प्रचार प्रसार को लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को हीअपना साधन बना लिए है। एक वह दौड था जब देश और प्रदेश में चुनाव का बिगुल बजता था तो उत्साह का माहौल खिल उठता था, शहर के चौक-चौराहों...

दबंगो ने बुजुर्ग को पीट-पीट सुला दिया मौत के नींद

Image
🔵 भाजपा-सपा के पक्ष मे वोट देने के लिए हुई कहासुनी, फिर दबंगो ने पीट-पीटकर बुजुर्ग की कर दी हत्या 🔴 हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनो ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बघपरना गांव मे बीती रात वोटिंग को लेकर शम्भू चौधरी सहित व्यक्तियों ने एक बुजुर्ग को लाठी-डण्डे से पीटकर मौत के नींद सुला दिया जबकि पिता को बचा रहा पुत्र घायल है।  परिजनों ने हत्यारो की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को थाने के सामने मृतक का शव रखकर प्रर्दशन किया। आक्रोशित परिजनो को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराने के प्रयास किया किन्तु मृतक के घर वाले हत्यारे शम्भू और अन्य की गिरफ्तारी पर अडिग रहे। चूकि घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है।  पुलिस द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन देने के बाद मृतक परिवार के लोग किसी तरह शांत हुए। इसके बाद पुलिस को कब्जे मे  पोस्टमार्टम के भेज दिया।  जानकारी के मुताबिक बीती रात शुक्रवार को जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र बघपरना गांव...

माँ तुम्हे प्रणाम

Image
🔵''मातृ दिवस पर शुभकामनाओं के साथ,  दुनिया की सभी माँओं को समर्पित है यह कालम.... " 🔵  संजय चाणक्य   ‘‘ मेरे जिन्दगी में एक भी गम न होता❗ अगर तकदीर लिखने का हक मेरी ‘‘ माँ ’’ को होता ‼️ ’’ चेहरे पर झुर्री ,पपडी पडे ओठ, डबडबाई हुई पथराई आखे और तन पर फटे पुराने कपडो में जब किसी बूढी माँ को देखता हू तो दिल द्रवित हो उठता है। सोचता हू गरीबी की मार ने इस बूढी माँ की क्या हालत कर दी है। तपती धूप में नंगें पैर लाठी के सहारे सडको पर जब किसी बूढी मां को भीख मागंते हुए देखता हू तो बरबस यह सोचने पर विवश हो उठता कि भूख से बिलबिलाते अपने कलेजे के टुकडे का पेट की आग बुझाने के लिए माँ क्या क्या नही करती। निश्चत तौर पर वह श्री हरि विष्णु की प्रतिमूर्ति है जो अपने बच्चे को पलने के लिए अपने प्राणो की आहुति देने के लिए भी हर समय, हर पल तत्पर रहती है। फिर सोचता कि जब इस माँ के बच्चे बडे होगें , अपने पैर पर खडे हो जायेगे और दो पैसा कमाने लगेगें तो इस इस बूढी माँ के सारे दुख-दर्द दुर हो जायेगें। लेकिन खून तब खौल उठता जब माँ के रहमो-करम ,त्याग और तपस्या के बाद बच्चे बडे होकर अपने पैर पर खडे ह...