Posts

Showing posts from March, 2024

लोकसभा चुनाव में कुशीनगर से ताल ठोकेगें स्वामी प्रसाद

Image
🔵 स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया ऐलान, अपनी पार्टी से लड़ेंगे  चुनाव 🔴 सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट शेयर 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । सनातन धर्म व देवी-देवताओं पर हमेशा विवादित बयान देकर चर्चा मे बने रहने और दल-बदल मे माहिर स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी से नाता तोडने के बाद स्वामी प्रसाद फरवरी माह मे राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन किया है। उन्होंने देवरिया सीट से भी प्रत्याशी का नाम घोषित किया था लेकिन बाद उसे निरस्त कर दिया है। बतादे,कि बीते दिनो समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद स्वामी प्रसाद खुद की पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन किया है लेकिन पिछले कई दिनो से कांग्रेस के सिब्बल पर चुनाव लडने व सपा में पुनः वापसी की खबरे आ रही थी। यही वजह है कि नाराजगी के वजह से समाजवादी पार्टी से नाता तोडने के बाद भी  स्वामी प्रसाद मौर्य सपा और अखिलेश यादव के प्रति नर्म रुख़ अख्तियार किये हुए थे। किन्तु ऐसी चर्चा है कि सपा मुखिया से बात नही बनने के कारण स्वामी प्रसाद ने अपनी पार्टी से कुशीनगर...

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, यूपी मे अलर्ट

Image
🔵 मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मेडिकल  कॉलेज  छावनी में तब्दील 🔴 सीने मे दर्द के बाद माफिया मुख्तार की बिगडी हालत 🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार की रात हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई। बांदा जेल में बंद मुख्तार की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आया गया, जहा इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी ने दम तोड़ दिया। प्रशासन की ओर से मौत की पुष्टि कर दी गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे उत्तर प्रदेश में एहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई है। मऊ, गाजीपुर और बांदा में सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। मुख्तार अंसारी की इस सप्ताह दूसरी बार तबीयत बिगड़ी थी। पहली बार चेकअप के बाद वापस जेल भेजा गया था, जहां गुरुवार को फिर तबीयत खराब हो गई। चेकअप में हार्ट अटैक की आशंका के बाद एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन के कई बडे अधिकारी मौके पर पहुच गये है। गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी की इससे पहले सोमवार रात हालत बिगड़ी थी, इस दौरान जिला अस्पताल से...

नपाध्यक्ष ने नगरवासियों के संग खेली होली

Image
🔴 अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले, लिया आशीर्वाद  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । रंगोत्सव पर्व होली के पावन वेला पर मंगलवार को नगर के विभिन्न वार्डो से पहुंचे नगरवासियों के साथ नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि होली महापर्व आपसी सौंदर्य और भाईचारा को कायम रखने का संदेश देता है।  बतादे कि गोरखपुर मण्डल के सभी जनपदों में होली महापर्व मंगलवार को मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित भगवान नृसिंह यात्रा में शामिल होकर पूरे नगर में पैदल यात्रा के पश्चा पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल अपने आवास पहुंचे जहां नगर के विभिन्न वार्डो से लोग पहले से मौजूद थे। चेयरमैन ने सभी को अबीर- गुलाल लगाया, फिर गले मिलकर होली की बधाई दी। वही बड़े-बुजूर्ग को पैर छू कर आशीर्वाद लिया और सभी को मिष्ठान खिलाया।  नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि सभी को एक रंग में रंगने वाले रंगोत्सव होली का उद्देश्य समाज मे भेदभाव को मिटाना और समानता को लाना है। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ने का पर्व ही होली है।...

पर्वतारोही सूर्य प्रताप को नपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

Image
🔴 सूर्य प्रताप ने देश का मान बढावा - अध्यक्ष प्रतिनिधि  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के पडरौना नगरपालिका परिषद के बाबा सिद्धनाथ नगर वार्ड के पकड़ी निवासी महेंद्र मिश्र के पुत्र सूर्य प्रताप मिश्र द्वारा अफ्रीकी महाद्वीप की सर्वोच्च पर्वतीय चोटी पर भारत का तिरंगा फहराने पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने   उनके घर जाकर अंगवस्त्र दे सम्मानित किया और  शुभकामनाएं दी।  गौरतलब है कि सूर्य प्रताप मिश्र ने अफ्रीकी महाद्वीप के तंजानिया में स्थित बीस हजार फिट ऊची ज्वालामुखी पर्वत किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया है।  यह विश्व का चौथा सबसे ऊंचा ऊंचा पर्वत भी है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने कहा कि  पर्वतारोही सूर्य प्रकाश मिश्र द्वारा किये गए इस ऐतिहासिक कार्य से कुशीनगर जनपद सहित उत्तरप्रदेश और भारत देश का नाम भी रोशन हुआ है। भविष्य में उनकी आगामी पर्वतीय यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने इस उपलब्धि को मील का पत्थर करार देते हुए युवाओं के लिए सूर्य प्रताप को प्रेरणास्रोत बताया। उ...

अबीर-गुलाल के साथ सांसद ने खेली पत्रकारो के संग होली

Image
  🔵 होली मिलन समारोह  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । पडरौना नगर के एक होटल में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा आयोजित किये गये होली मिलन कार्यक्रम मे अबीर-गुलाल और फूलो की होली खेली गयी। होली मिलन समारोह मे आयोजक सांसद विजय दूबे ने जिले भर के पत्रकारों का स्वागत व शुभकामनाऐ देते हुऐ कहा होली वैमनस्य भुला कर पारस्परिक प्रेम सौहार्द बढ़ाने का पर्व है। उन्होने कहा की आज हम सब राष्ट्र विकास में प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी के विकास रंगों को अपनाने का संकल्प लेते आगे बढ रहे हैं। होली भाईचारे का पर्व है। आपस में मिल-जुलकर होली मनाने में सुखद अनुभूति होती है। इससे समाज में भाईचारा भी कायम  रहता है। इस दौरान सांसद श्री दूबे ने पत्रकारों के बीच अपने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड रखते हुए कराये गये तमाम विकास कार्यों पर चर्चा की। अंत मे पत्रकारों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर फूलो की होली खेली गयी। इस अवसर मिथलेश्वर पाण्डेय, ओमप्रकाश द्विवेदी, ज्योतिभान मिश्रा, संजय चाणक्य, कृष्ण मोहन पाण्डेय, अशोक शुक्ला, मनीष मिश्रा, अज...

बच्चो पर अभिभावक मत थोपे अपनी सोच-एडीएम

Image
  🔴 रियल पैराडाइज ऐकडमी स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । पडरौना नगर के रियल पैराडाइज एकेडमी  स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को धूमधाम मनाया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित  कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर  कार्यक्रम का श्रीगणेश किया । नौनिहालों ने सभी विधाओं को बडी ही खुबसूरती प्रस्तुत किया जिसमें शिक्षा का महत्व, शिक्षा का अधिकार, मतदाता जागरूकता, बच्चों के प्रति माता-पिता और गुरुजनो का दायित्व, माता-पिता के प्रति पुत्र का नैतिक धर्म, राष्ट्रभक्ति आदि विषयो पर प्रस्तुत किये गये  नाट्यमंचन को खूब सराहा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने विद्यालय के सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपने बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावकों को चिन्तित होना स्वाभाविक है लेकिन बच्चों पर उनकी इच्छा के विपरीत अपनी इच्छा थोपकर यह सोचे कि आपका ब...

अनुकरणीय है पं. अनिरुद्ध शुक्ल का व्यक्तित्व - आरपीएन सिंह

Image
  🔴 शिक्षाविद पं अनिरुद्ध शुक्ल की 83वीं जयंती समारोह 🔴 दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी थे पं शुक्ल: मनीष जायसवाल 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। राज्यसभा सदस्य व भारत सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि पूर्वांचल के महान शिक्षाविद शिक्षण संस्थानों के संस्थापक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक रहे पं अनिरुद्ध शुक्ल बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। इनका कठोर अनुशासन, शिक्षा की उच्च गुणवत्ता व संवेदनशीलता के प्रतिमूर्ति स्वर्गीय शुक्ल का व्यक्तित्व अनुकरणीय रहा। इनके व्यक्तित्व की विराटता है कि पूर्वांचल के सभी जिलों से शिक्षा क्षेत्र की विभूतियां यहां उपस्थित हैं। राज्यसभा सदस्य आरपीएन सिंह गुरुवार को मंसाछापर स्थित नेहरू इंटर कालेज मे आयोजित पं. अनिरुद्ध शुक्ल की 83वीं जन्म जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पं. शुक्ला के साथ व्यतीत किये बहुमूल्य क्षणो को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्ष 1996 से में पं शुक्ल जी के संपर्क में रहा। उन्होंने राजनीतिक दृष्टि भी मुझे प्रदान की। उनसे मेरा व्यक्तिगत जुड़ाव रहा। वह समाज के कैसे सुखी रखा जुए, इसके लिए प्रयासरत र...

बदायूं हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ मे ढेर हुआ मासूमों का हत्यारा

Image
🔴 हत्यारे की एनकाउंटर की डीएम ने मजिस्टीरियल जांच के दिए आदेश 🔵 बदायूं दोहरा हत्याकांड  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सूबे के बदायूं में स्थित बाबा कॉलोनी में  मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक आदमी ने मानवता को तार तार करते हुए दो मासूम बच्चों की गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, बाद में पुलिस और आरोपी के बीच हुए मुठभेड़ में आरोपी हत्यारा पुलिस की गोली के चपेट मे आकर जहन्नुम का रास्ता सिधार गया।  पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 11 और 6 साल की उम्र के दो बच्चों की हत्या उस वक्त की गई, जब दोनों मासूम एक इमारत की छत पर खेल रहे थे। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने बच्चों को मारने से पहले इंतजार किया।ऐजेंसी ने बरेली के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार के हवाले से कहा कि पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई। जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। हमने आरोपियों का पीछा किया। उसने पुलिस पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में मारा गय...

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को मिली 7 साल की सजा, 8 लाख रुपए जुर्माना

Image
🔵 डूंगरपुर केस में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सात साल जेल की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही आठ लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। 🔴 आजम सहित चार आरोपियों को 16 मार्च को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया था 🔴 पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हुए पेश, सीतापुर जेल में बंद है आजम  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  लखनऊ। सूबे के रामपुर के चर्चित डूंगरपुर मामले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को सात साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही तीन अन्य दोषियों को पांच-पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है. इनमें रामपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान, पूर्व क्षेत्राधिकारी आले हसन और बरकत अली शामिल हैं। रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने 16 मार्च को चारों मुल्जिमो को मुजरिम करार दिया था। सीतापुर जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए।  काबिलेगौर है कि वर्ष 2019 में रामपुर की डूंगरपुर बस्ती में निजी जमीन पर जबरन कब्जा करने आए आरोपियों ने जमकर हंगाम किया था। आरोप है ...

कुशीनगर : चुनावी रणभूमि मे स्वामी प्रसाद मौर्य ठोक सकते है ताल

Image
  🔵  कांग्रेस के टिकट पर स्वामी प्रसाद मौर्य के चुनाव लड़ने की लगायी जा रही है कयास 🔴 चुनाव मे उठ सकता है मौर्या के विवादित बयान का मुद्दा  🔵 संजय चाणक्य  कुशीनगर। कई बार दल-बदल कर सत्ता सुख हासिल करने के बाद खुद की पार्टी बनाकर लोकसभा के रणभूमि मे ताल ठोकने  के लिए जोर-आजमाइश करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार चर्चा में है। राजनीतिक गलियारों मे चर्चा की वजह यह है कि स्वामी प्रसाद आईएनडीआई गठबंधन का हिस्सा बनकर कुशीनगर से चुनावी मैदान मे ताल ठोक सकते है।  काबिलेजिक्र है कि राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की कांग्रेस से बातचीत चल रही है। ऐसी कयास लगायी जा रही है कि स्वामी प्रसाद कांग्रेस का दामन थाम कर कुशीनगर से कांग्रेस के टिकट पर   चुनाव लड़ सकते हैं।  हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी नेता का कोई बयान सामने नहीं आया है। बताया जाता है कि स्वामी प्रसाद मौर्य से बीते रविवार को लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर आईएनडीआई गठबंधन...

आज होगा लोकसभा चुनाव का एलान, हो सकते है सात चरणों में मतदान

Image
🔵 लोकसभा के साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी  होगी घोषित   🔴 2019 की तरह 2024 का लोकसभा चुनाव भी हो सकती है सात चरणों में   🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  नई दिल्ली। बेशक! लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा को लेकर किया जा  इंतजार अब खत्म हो गया है। दोनों नए चुनाव आयुक्तों के कार्यभार संभालते ही निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और उसके साथ होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों को घोषित करने का एलान कर दिया है, जो शनिवार 16 मार्च को तीन बजे होगा। ऐसी कयास लगायी जा रहा है कि 2019 की तरह 2024 का लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में होगा। इस दौरान पहले चरण में पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित पूर्वोत्तर के राज्यों के चुनाव हो सकते है। वहीं दिल्ली में इस बार तीसरे या चौथे चरण में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है जबकि वर्ष 2019 में दिल्ली में छठवें चरण में चुनाव हुए थे।  गौरतलब है कि चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किए गए ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना कामकाज संभाल लिया है। तत्पश्चात दोनों...

भौकाल पर फिरा पानी, फींकी रही नपा अध्यक्ष की सदस्यता

Image
  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सत्तारूढ़ पार्टी से जुडकर अपनी स्वार्थ सिद्ध करने की गरज से ढोल-नगाड़े के बीच भौकाल बनाकर कसया मे आयोजित सीएम योगी के कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता लेने पहुचें दुदही नगरपंचायत अध्यक्ष की भौकाल पर उस समय पानी फिर गया जब उन्हें सीएम के मंच के ईर्द-गिर्द पहुचने का न तो मौका मिला और न ही कार्यक्रम के दौरान किसी बड़े नेता ने उनका नाम लेना ही उचित नही समझा। नतीजतन भौकाल पर पानी फिर गया, मायूसी ने चेहरे का रंग उडा दिया सामान्य तरीके से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर औपचारिकता पूरी की।  बताते चलें कि विधानसभा चुनाव मे राजनीतिक परिस्थितियों के तहत सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष  इलियास अंसारी एंव सायदा ने बसपा का दामन थामकर चुनावी दाव खेला था। इलियास के विधायक बनने के उम्मीदों पर तो जनता ने पानी फेर दिया पर नगर पंचायत के चुनाव मे दुदही की जनता-जनार्दन ने सायदा खातुन के पक्ष मे वोटकर नगर पंचायत अध्यक्ष की ताजपोशी किया । पर बदली हुई परिस्थितियों मे घर वापसी के दौरान इलियास अंसारी को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़े मंच पर अपने बगल में कुर्...

मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक : देशभर लागू हुआ CAA

Image
🔵 मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन 🔴 तीन देशों के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का यह बड़ा कदम है।इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी।इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इधर , केंद्र द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद दिल्ली, समेत कई राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। काबिलेगौर है कि , वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सीएए को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था. इसे पार्टी ने बड़ा मुद्दा बनाया था. गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में अपने चुनावी भाषणों में कई बार नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने की बात कर चुके थे. उन्होंने ऐलान किया था कि लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू कर दिया जाएगा. अब केंद्र सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसे लागू कर दिया है।सीएए के तहत मुस्लिम समुदाय को छोड़कर तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से ...

सीएम योगी ने रखा कृषि विश्वविद्यालय का आधारशिला, लोकसभा चुनाव का फुका बिगुल

Image
  🔵 पीएम मोदी के दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है की भारत  विकसित भारत के निर्माण की ओर  निरंतर है अग्रसर-योगी 🔴 जनपद को मिला 2132 करोड की 488 विकास परियोजनाओं का उपहार  🔵  युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । सूबे के वजीरेआला योगी आदित्यनाथ ने 146  एकड़ में बनने वाले महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार का उद्देश्य राज्य के किसानों को एक ही सुलभ स्थान पर व्यापक कृषि जानकारी और संसाधन उपलब्ध कराना है।  सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को कुशीनगर में 435 करोड की लागत से निर्मित होने वाले कृषि विश्वविद्यालय का शिलान्यास एंव 2132 करोड की 488 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया, जिसका साक्षी कुशीनगर सहित तमाम जनपद के किसान बने। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार कृषि को रोजगार के अच्छे स्रोत के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके जरिए पलायन कर रहे है किसानो को दोबारा खेती से जोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है की भारत...

पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, एक तस्कर को पैर में लगी गोली

Image
  🔴 दो अंतरजनपदीय गो-तस्कर गिरफ्तार 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के छपरा भगत गांव के समीप  गोरखपुर-कसया मार्ग पर पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दरम्यान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर  पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि  दुसरे तस्कर को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल पशु तस्कर की पहचान देवरिया जिले के तरकुलवा थाने महुआपाटन बाजार के कमरो होदा उर्फ भिंगूर के रूप में हुई। उसके पास से तमंचा व कारतूस मिला है। घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिसिया कहानी के मुताबिक हाटा कोतवाली पुलिस शनिवार की भोर मे क्षेत्र में गश्त कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तस्कर गोवंश की खेप लेकर गौरीबाजार रोड की ओर से कसया की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद  कोतवाली प्रभारी  राजप्रकाश सिंह  उच्चाधिकारियों को सूचना देकर तत्काल मौके की तरफ चल दिए। इस बीच साइबर टीम व कप्तानगंज पुलिस भी आ गई। संयुक्त टीम साढ़े तीन बजे भोर में गोरखपुर-कसया मार्ग पर छपरा भगत...

बिना दुल्हन दरवाजे से लौटी बरात

Image
  🔴 स्टेज पर जयमाल के दौरान शराबी दूल्हे  की गंदी हरकत देख जोर-जोर से रोने लगी दुल्हन 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर। स्टेज पर जयमाल के समय शराबी दूल्हे की गंदी हरकत की वजह से रिश्ता बनने से पहले ही रिश्ता टूट गया और बारात बिना दुल्हन की बैरंग वापस लौट गयी। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामला जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र एक गांव का है।  काबिलेगौर है कि 6 मार्च को पडोसी राज्य बिहार के पश्चिमी चंपारण से कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना अंतर्गत एक गांव में बारात आई थी। रात में तकरीबन नौ बजे दरवाजे पर पहुंची बारात का कन्या पक्ष के लोगों ने स्वागत सत्कार कर जलपान कराया। इसके बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जयमाल का कार्यक्रम जब शुरू हुआ तो लड़का स्टेज पर पहुंच कर दूल्हे की कुर्सी पर बैठा हुआ था। लड़की अपनी सहेलियों के साथ जैसे ही स्टेज पर पहुंची लड़के की अजीब हरकत देखकर भौचक्क रह गई। 🔴 जयमाल के दौरान असहज हो गई दुल्हन बताया जाता है कि दुल्हन बनी लडकी ने लड़के की अजीबोगरीब हरकत को देख पहले तो नजर अंदाज किया, लेकिन जब जयमाल डालने की बारी आई और लड़...

सनकी पिता ने सात माह की मासूम को जमीन पर पटक की हत्या

Image
  🔵 पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर हुई थी कहासुनी  🔴 पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारे की गिरफ्तारी में जुटी  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के खड्डा क्षेत्र में सनकी पिता ने अपने ही सात माह की मासूम बिटिया की जमीन पर पटक कर हत्या कर दी। बताया कि खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गौनहा गांव के जंगल टोला निवासी विवेक मूसहर की शादी दो वर्ष पूर्व गांव के ही रीतू से हुई थी। उनकी एक सात माह की बेटी निशा थी। गुरुवार को खाना बनाने को लेकर दोनो के बीच कहासुनी हुई इसके बाद सनकी पिता ने इस घटना को अंजाम दिया।  बतादे कि पत्नी रीतू  मासूम बच्ची निशा को गोद में लिए बैठी थी. विवेक मुसहर शराब की नशे में चूर था. इसी दौरान खाना बनाने को लेकर मामूली सी कहासुनी हुई और विवेक मुसहर ने मां की गोद से बच्ची को छीनकर पक्की सड़क पर ले जाकर पटककर मार डाला और मौके से   फरार हो गया। इस घटना से गांव में हडकंप मच गई है.  इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मासूम बच्ची  के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ उमेश क...