समस्याओं का निराकरण नही हुआ तो आन्दोलन करेगे लेखपाल - राममूरत

 

🔴लेखपाल संघ की मंडल समीक्षा बैठक संपन्न 

🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर। लेखपाल संघ के गोरखपुर मंडल  समीक्षा बैठक रविवार को संपन्न हुई। संघ प्रांतीय अध्यक्ष राम मूरत यादव की अध्यक्षता में कुशीनगर के एक निजी गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित बैठक में लेखपालो से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई और पदाधिकारियों ने अपना विचार रखा। 

प्रांतीय अध्यक्ष राममूरत यादव ने कहा कि शासन व राजस्व परिषद की ओर से लेखपाल संवर्ग की समस्याओं का निराकरण शीघ्र नही हुआ तो लेखपाल संघ आंदोलन करने के लिए  बाध्य होगा। इसकी पुरी जिम्मेदार शासन और प्रशासन होगी। इसके पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री विनोद कश्यप ने कहा कि सदस्यता शुल्क का मुद्दा जिला स्तरीय पदाधिकारी बैठक कर सुलझाएं। व्हाट्सएप मैसेज मर्यादा पूर्ण तरीके से होना चाहिए। 2800 ग्रेड पे सहित समस्याओं को दूर करने के लिए शासन और राजस्व परिषद में वार्ता चल रही है। इसी कडी में प्रदेश कोषाध्यक्ष शमसेर यादव, पूर्वी संगठन मंत्री धनंजय कुमार, कुशीनगर जिलाध्यक्ष निलेश रंजन राव, जिलामंत्री योगेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष चंदौली सुजीत कुमार कृष्ण मोहन यादव, दिनेश शर्मा, मुकेश लाल, शिवांगी मिश्र, रुद्रपुर तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, भाटपार रानी के तहसील मंत्री भोला यादव,  तमकुही राज तहसील मंत्री शिवकुमार, कसया तहसील अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, सुनील कुशवाहा, हाटा तहसील अध्यक्ष  हृददानंद वर्मा आदि ने तमाम समस्याओ पर चर्चा करते हुए अपना सुझाव व्यक्त किया।

इस मौके पर डाॅ. शैलेद्र दूबे, राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि त्रिपाठी, राजू भारती, राजन पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, बृजनरायन सिंह, विभव, मनीष पांडेय सहित देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज व गोरखपुर लेखपाल संवर्ग के पदाधिकारी व लेखपाल मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments