गोलियों की तड़तड़ाहट और चीख-पुकार से मचा हडकंप
🔴 देवरिया हत्याकांड
🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो
देवरिया । सुबह का समय तकरीबन सात से आठ बजे के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट और चीख-पुकार... इसके बाद एक घर से निकलीं पांच लाशें। दिल दहला देने वाला यह दृश्य सोमवार को यानि कि 2 अक्टूबर को देखने को मिला।
कहना न होगा कि देवरिया जनपद के रुद्रपुर में जमीनी विवाद में हुई एक हत्या के बदले पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया. इस सनसनीखेज हत्याकांड से हडकंप मच गया। सूचना पुलिस को मिली तो उनके भी हाथ- पांव फूल गए. आनन-फानन डीएम से लेकर एसपी तक सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते पूरा गांव पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की छावनी में तब्दील हो गया. पीएसी को भी तैनात कर दिया गया है. फिलहाल, एक गांव में 6 हत्याओं से तनाव का माहौल है।



Comments
Post a Comment