सौतेले भाई ने किया धारधार हथियार से बहन की हत्या

🔴संपत्ति विवाद को लेकर रिश्तों का कत्ल 

🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर। जनपद के रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के माघी विशुनपुरा गांव में बुधवार की देर शाम एक व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय सौतेली बहन की धारदार हथियार से गले पर वार कर हत्या कर दी। हत्यारा घटना को अंजाम देने के बाद घर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसपी धवल जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्यारे  को हिरासत मे लेने के  लिए एसपी ने चार टीम गठित कर दी है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है। हत्या का कारण संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।

🔴क्या है मामला 

माघी विशुनपुरा गांव के निवासी रामगति यादव ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से 48 वर्षीय योगेंद्र यादव है। उसके तीन बच्चे हैं, जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं। दोनों पत्नियों के परिवार के लोग इसी गांव में रहते हैं। रामगति यादव की मृत्यु हो चुकी है। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर रामगति की पत्नी संगीता और योगेंद्र के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। संगीता अपनी छोटी पुत्री के साथ गोरखपुर में रहती हैं। वहीं, बड़ी बेटी 22 वर्षीय अंशिका पडरौना में निजी हास्पिटल में नौकरी करती है और यहीं किराए का कमरा लेकर अकेले रहती हैं। शाम को पांच बजे वह स्कूटी से गांव गई थी। आसपास के लोगों से मिलने के बाद वह घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित घोट्ठा, पशु बांधने और लकड़ी आदि रखने का स्थान पर जा रही थी। तभी योगेंद्र अपने तीन पुत्रों के साथ आया और अंशिका के गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

🔴आरोप‍ियों की ग‍िरफ्तारी के ल‍िए गठित हुई चार टीमें  

कुछ ही समय में हत्या की खबर पूरे गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। लोगों के आने से पूर्व आरोपित फरार हो गया। कुछ ही समय में सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एसपी धवल जायसवाल, एएसपी रितेश कुमार सिंह ने गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया संपत्ति के विवाद में  सौतेले भाई ने बहन की हत्या की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिया जाएंगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post