निर्भीकता के साथ शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराए मतगणना-प्रेक्षक

🔴मतगणना केंद्रों पर  कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे नोडल अधिकारी तथा पुलिस बल की ब्रीफिंग

🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

कुशीनगर। प्रेक्षक अनिल कुमार ने कहा  कि जनपद में नामांकन से मतदान तक की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। अब बारी है मतगणना की, उम्मीद है कि निर्भीकता के साथ शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से मतगणना के कार्य को सकुशल संपन्न की जाएगी।

प्रेक्षक अनिल कुमार शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार मे जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के मौजूदगी मे 13 मई को मतगणना केंद्रों पर  कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे   नोडल अधिकारी तथा पुलिस बल की ब्रीफिंग कर रहे थे।  उन्होंने कहा की संबंधित अधिकारीगण काउंटिंग हॉल में समय से पहुंचकर यह सुनिश्चित कर ले कि काउंटिंग हॉल में किसी भी प्रकार का कागज, टुकड़ा या अन्य सामग्री ना हो। मतगणना के बाद  विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र संतुष्ट होने के बाद ही दें। प्रेक्षक ने निर्देशित किया कि  जिन व्यक्तियों की ड्यूटी मतगणना केंद्र पर लगायी गयी है वही व्यक्ति अंदर रहे, अन्य कोई व्यक्ति काउंटिंग हॉल में कदापि ना रहे। उन्होंने कहा कि मतगणना को विधिवत  संपन्न कराया जाए, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हो। मतगणना काउंटर पर भीड़ ना हो,  मजबूत बैरिकेडिंग लगाई जाए।


जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मतगणना स्थल पर मजबूत बांस- बल्ली की बैरिकेडिंग व माइक की व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया। डीएम ने निर्देशित किया कि मतगणना परिसर में भीड़ ना इकट्ठी हो, किसी भी प्रकार के जुलूस और प्रदर्शन की अनुमति नहीं है, वीडियोग्राफी करवाई जाए। सभी रिटर्निग व सहायक रिटर्निग ऑफिसर सौपें गए कार्यो का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करे। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने सुरक्षाकर्मियों तथा पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाये रखने, किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी मर्यादित तरीके से सुरक्षा व्यवस्थाओं का कमान संभालेगे। इसी कडी मे  मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने कहा कि मतगणना के लिए कुल छह मतगणना स्थल बनाए गए हैं।  उन्होंने कहा कि इस बात को ध्यान रखना होगा कि किसी भी सूरत मे मतगणना मे विलम्ब  न हो। रिटर्निंग अफसर  समय-समय पर घोषणाएं करते रहेगें।इस अवसर पर मतगणना के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारी व सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments