Posts

Showing posts from February, 2023

जनसूचना अधिकार कानून के तहत दस अधिकारियों पर लगा अर्थ दण्ड

Image
🔵 राज्य सूचना आयुक्त बोले-सूचना प्रदान करने की 30 दिनों की अवधि है लक्ष्मण रेखा 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर ।राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चन्द्र सिंह शनिवार को कुशीनगर मे थे। वह कलेक्ट्रेट सभागार में जन सूचना के अधिकार कानून के तहत प्रकरणों की सुनवाई करते हुए विभिन्न विभागों के जहां दस अधिकारियों पर अर्थदण्ड लगाया वही आये कुल 156 मामलों मे से मौके पर  100 मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान आयुक्त ने जन सूचना अधिकार कानून के तहत निर्धारित समय के भीतर सूचना देने का निर्देश दिया।  जन सूचना अधिकार कानून से संबंधित मामलों की सुनवाई करने के बाद उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना देने में अनावश्यक विलंब न करे। उन्होंने निर्धारित तय अवधि 30 दिनों के अंदर सूचना प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने व जन सूचना अधिकार कानून के तहत निर्धारित तीस दिनों की अवधि को उन्होनें लक्ष्मण रेखा बताते हुए कहा कि ससमय सूचना प्रदान करना कानून का प्राविधान है इस लिए इसमे किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट रूप में सादे कागज पर प्र...

घर गृहस्थी का शुभारंभ,खरीदारी के लिए उमड़े लोग

Image
🔵 एक जगह शुद्ध सामान मिलने से लोगों का बचेगा समय : आरपीएन सिंह  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । पडरौना नगर के छावनी स्थित घर गृहस्थी प्रतिष्ठान का गुरुवार को पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह फीता काटकर  शुभारंभ किया । इस मौके पर पूर्व गृहराज्य मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र के लिए घर गृहस्थी निश्चित ही मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि गृहस्थी से संबंधित एक जगह सभी सामान मिलने से न सिर्फ लोगों का समय बचेगा बल्कि शुद्धता की गारंटी रहेगी। पडरौना नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने कहा कि लोगों को एक ही छत के नीचे जरूरत के सभी समान उपलब्ध हो सकेंगे। प्रतिष्ठान खुलने से लोगों को अपने मनपसंद के समानों की खरीदारी के लिए अब महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा। पडरौना नगर के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ० अरुण कुमार गौतम ने कहा कि घर गृहस्ती प्रतिष्ठान में चारों तरफ से शीशा लगाए जाने के कारण अंदर मौजूद सामान पर धूल व गंदगी नहीं फैलेगी जिससे लोगों के घरों तक शुद्ध सामान पहुंचेंगे । इस अवसर पर प्रतिष्ठान के मालिक व खुशबू टूर एंड ...

चिकित्सक की लापरवाही :आँपरेशन के बाद महिला की मौत

Image
⚫ सीएचसी प्रभारी ने सील किया अस्पताल, संचालक फरार 🔴 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर ।तमकुहीराज क्षेत्र के बभनौली स्थित मां सेवा हॉस्पिटल में चिकित्सकों की लापरवाही के कारण बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि ऑपरेशन के दरम्यान महिला की हालत बिगड़ने के कारण निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को अपने खर्चे पर गोरखपुर के निजी अस्पताल भेज दिया था। वहां महिला का इलाज चल रहा था। महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद तमकुहीराज सीएचसी के अधीक्षक बभनौली पहुंचे और निजी अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल का संचालक फरार बताया जा रहा है।  मृतका के परिजनों के मुताबिक, सेवरही थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी राजेश निषाद की 31 वर्षीय पत्नी इंदू देवी दो महीने की गर्भवती थी। तबीयत खराब होने के बाद बभनौली में हरिहर प्रसाद सेवा संस्थान की ओर से संचालित मां सेवा हॉस्पिटल पर शुक्रवार को ले जाया गया था। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकीय स्टॉफ ने महिला के गर्भपात के लिए दवा दी थी। दवा खाने के बाद महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे शनिवार को फिर इस...

पीसीएस अफसर पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Image
🔵 पत्नी की तहरीर पर पति सहित छह पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के रहने वाले एक पीसीएस अफसर पर उनकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। वर्तमान मे यह अफसर प्रतापगढ़ में जिला कृषि अधिकारी के पद पर तैनात हैं। पुलिस ने उनकी पत्नी की तहरीर पर परिवार के पांच अन्य सदस्यों के खिलाफ भी दहेज उत्पीड़न के साथ-साथ मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। बरहज थाना क्षेत्र के पिपरा बेनी गांव की रहने वाली पूनम पुत्री स्व. रामबड़ाई प्रसाद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी शादी 27 फरवरी 2020 को रमेशचंद्र पुत्र स्व. दर्शन प्रसाद निवासी बिहुली निस्फी, थाना रामकोला, जिला कुशीनगर के साथ हुई थी। वह पीसीएस अफसर हैं और वर्तमान में प्रतापगढ़ में तैनात हैं। शादी के बाद विदा होकर वह ससुराल गई तो ससुरालियों ने दहेज में कार नहीं मिलने पर ताना देना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद ससुराल वाले दहेज में कार और स्कूटी मांगने का दबाव बनाने लगे। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की। विवाहिता ने आगे कहा है कि इस बारे में वह मायके में भाई और रिश्तेदार...

हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए पीड़िता ने लगायी सीएम से गुहार

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जिला प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के आदेश का पालन नही कराये जाने पर पीडिता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराने की  गुहार लगायी है।  सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को भेजे गये प्रार्थना पत्र मे पडरौना नगर के तिलक नगर सुभाष चौक निवासी संगीता गुप्ता ने कहा है कि याचिका संख्या रिट सी 610/2023 चिंता देवी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार व छह अन्य को निर्णीत करते हुए  उच्च न्यायालय,  प्रयागराज ने दिनांक 20 फरवरी को आदेश पारित किया है कि हमारे आवागमन को बाधित करता हुआ जो  लोहे का गेट विपक्षीगण तिलक नगर, सुभाष चौक पडरौना निवासी विजय, विनय, हेमंत व दीपांकर पुत्रगण स्व. अभयानंद तत्काल खोल दें और हमारे आवागमन को बाधित न करें। पत्र मे संगीता ने यह भी कहा है कि इस लोहे के गेट को तत्काल खोलने  के लिये विपक्षी विजय आदि ने उच्च न्यायालय के समक्ष विधिवत अंडरटेकिंग भी दिया है। इसके बावजूद लोहे के गेट में अब भी ताला लगाकर रास्ता वाधित रखा गया है जिसके वजह से वह अपने ही घर में कैद होकर रह गयी। पीड़िता ने आगे कहा है कि...

स्वामी श्रद्धानंद के विचारों की उपादेयता

Image
  🔴 प्रोफेसर प्रवीण गर्ग भारतीय दर्शन एवं अध्यात्म की  चैतन्य, मूर्ति मन्य व्यक्तित्व स्वामी श्रद्धानंद ,जिनके मुख मंडल पर तेज , वाणी  में  ओज और आत्मा में जिज्ञासाओं का समुद्र विद्यमान था । पश्चिम की भौतिकता से ओतप्रोत जनमानस व नेतृत्व को भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा ,कर्मयोगी एवं कर्तव्य - पथ से नेतृत्व देने वाले महामानव व आध्यात्मिक व्यक्तित्व थे। वे एक ऐसे  विश्व- वरेण्य, अदम्य साहसी सन्यासी ,आध्यात्मिक संत एवं नैतिकता से ओतप्रोत  राजनीतिज्ञ थे; जिन्होंने भारत वर्ष की प्राचीन वेदान्तिक परंपरा व संस्कृति पर वर्तमान भारत की प्राण-  प्रतिष्ठा को खड़ा किया।वे भारत के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक युगपुरुष थे, स्वामी जी कुशाग्र बुद्धि ,करुणामय ह्रदय एवं अलौकिक प्रतिभा के धनी थे ।उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। स्वामी जी भारत के शिक्षाविद ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आर्य समाज के सामाजिक एवं नव चैतन्य संचार के वाहक थे । स्वामी जी  ने अपने शैक्षणिक यात्रा में स्वामी दयानंद सरस्वती के मौलिक प्रत्त्यों,मौलिक शिक्षाओं एवं आध्यात्मिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार कि...

हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ जनपद

Image
🔴 शिवालयों मे उमड पडा आस्था  का सैलाब  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । महाशिरात्रि पर जिले मे शनिवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था के जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। शिवलिंग पर, भांग, धतूर, दूध, दूर्वा आदि पूजन सामग्री चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शिव मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज से वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा। सभी शिवालय परिसरों में मेले का भी आयोजन किया गया। प्रमुख शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर रही कि सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों के भी पसीने छूट गए। गौरतलब है कि पडरौना नगर के शिवाला मंदिर, दरबार स्थित शिवमंदिर, बुढ़िया माई मंदिर, भूतनाथ कॉलोनी स्थित शिवमंदिर, छावनी के भूतनाथ शिवमंदिर, करहिया धाम, बाबा सिद्धनाथ स्थान, बालखंडी स्थान, पिजावा स्थान आदि जगहों पर जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। देर शाम तक पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा। क्षेत्र के लम्हुआ शिवमंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जहां जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कि...

निवर्तमान चेयरमैन के भाई-भतीजे पर मुकदमा दर्ज

Image
🔴 संविदाकर्मी को बेरहमी मे मारने-पीटने के मामले पाच नामजद व पाच अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया है केस 🔴  गुरुवार को चेयरमैन के घर पर चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मचारी के साथ हुई मारपीट का मामला  🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क  कुशीनगर। जिले के नगर पालिका पडरौना में कार्यरत संविदा कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने निवर्तमान चेयरमैन विनय जायसवाल के भाई - भतीजा सहित पांच नामजद व पाच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच मे जुटी है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित संविदा कर्मचारी की पत्नी रेनू मिश्रा की तहरीर पर की है।  काविलेगौर हो कि बीते गुरुवार को नगर पालिका पडरौना में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मचारी धनन्जय मिश्रा जब कार्यालय में वेतन भुगतान की मांग की, तो नगर पालिका के कर्मचारी रियाजुद्दीन ने बताया कि नियुक्ति से सम्बंधित सभी फाइल निवर्तमान चेयरमैन विनय जायसवाल के घर है। जिसके बाद कर्मचारी निवर्तमान चेयरमैन के घर गया और अपने नियुक्ति सहित वेतन भुगतान से सम्बंधित फाइल की मांग किया। पीड़ित का आरोप है कि निवर्तमान चेयरमैन के भाई समेत 10 ...

संविदाकर्मी से निवर्तमान चेयरमैन ने की मारपीट का आरोप

Image
🔴 चेयरमैन से अपनी नियुक्ति का फाइल मांगने गये संविदा कर्मी से मारपीट मामला, हालत गम्भीर 🔴 वेतन भुगतान को लेकर नियुक्ति संबंधी फाइल मांगने चेयरमैन के घर पहुंचा था संविदा कर्मी  🔴 संविदा कर्मी का आरोप चेयरमैन अपने घर रखते है सभी संविदाकर्मियों के नियुक्ति से सम्बंधित फाइल 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जिले के पडरौना नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन के घर नियुक्ति से सम्बंधित फाइल मांगने पहुँचे संविदा कर्मी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में गम्भीर रूप से घायल संविदा कर्मी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वही संविदा कर्मी की पत्नी मारपीट की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौप कर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।  पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़ित संविदाकर्मी धनंजय मिश्रा की पत्नी रेनू मिश्रा ने कहा है कि मेरे पति नगर पालिका पडरौना में चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मचारी है। वेतन भुगतान को लेकर जब नगर पालिका में गए तो रियाजुद्दीन ने बता...

जो दिखता है वो बिकता है- ओमप्रकाश

Image
🔴 माटीकला के कामगारों के साथ समीक्षा बैठक मे उ0प्र0 माटीकला बोर्ड  के अध्यक्ष ने दिये निर्देश  🔴युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर ।  उ0प्र0 माटीकला बोर्ड  के अध्यक्ष  ओमप्रकाश गोला प्रजापति कहा कि   मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट  के तहत आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक स्तर से कमजोर माटीकला से जुड़े वर्ग को महत्वकांक्षी योजना से लाभान्वित कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का है। उन्होंने सभी तहसीलदार को निदेशित किया कि आप सभी माटीकला के कामगारों पर विशेष ध्यान दे। ताकि वह सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके और उनका उत्थान हो।  माटीकला बोर्ड  के अध्यक्ष श्री प्रजापति बुधवार को कुशीनगर मे थे। वह कलेक्ट्रेट सभागार मे अपने संबंधित विभाग व माटीकला के कामगारों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।  उन्होंने  माटीकला के कामगारों भूमि पर हुए अवैध कब्जों को शीघ्र कब्जामुक्त कराने के लिए निर्देश दिए। बैठक दौरान तहसीलवार माटीकला के कामगारों की संख्या व इसके सापेक्ष पट्टे का आवंटन,की समीक्षा में बताया गया कि तमकुहीराज में माटीकला से जुड़े क...

सात फेरे और निकाह के रस्म मे बधे 867 जोडे

Image
🔴 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पुरोहित ने पढा मंत्र, काजी ने पूछा कबूल है 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत मंगलवार को जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर स्थित बुद्धा पार्क 867 जोडे का सामूहिक विवाह का साक्षी बना। गंगा-यमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए एक ही पाण्डाल मे एक तरफ मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्म अदायगी के साथ सात जन्मों के सात फेरे पुरे किये गये वही दुसरी तरफ काजी ने मुस्लिम रीति-रिवाजों से कबूलनामे के साथ निकाह की रस्म अदा की गई। वर-वधु को आर्शीवाद देने उपस्थित हुए सांसद-विधायक सहित अधिकारियो ने नव दंपति की गृहस्थ जीवन की ढेर सारी शुभकामना व आर्शीवाद देकर विदा किया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सांसद विजय दूबे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेक नीयत सोच का नतीजा है कि गरीब परिवार की बेटियों की शादी भब्य समारोह मे करायी जा रही है। उन्होने सभी नव दंपतियों को शुभ कामना देते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री द्वारा गरीब, मजदूर एवं असहायों की पीड़ा को समझते हुए इस कल्याणकारी योजना का शुभारंभ किया गया है।...

आजम खान और अब्दुल्ला आजम दो अदालत ने सुनाई दो-दो साल की सजा

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  मुरादाबाद ।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पन्द्रह  साल पुराने एक मामले में मुरादाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को दोषी करार देते हुए आजम खान और उनके बेटे को दो-दो साल की सजा सुनाई है। इस सजा के बाद स्वार से विधायक अब्दुल्ला आजम की सदस्यता जाना तय हो गया है। कहना ना होगा कि इससे पहले रामपुर सदर विधानसभा से आजम खान की विधायकी चली गई है। हेट स्पीच के मामले में सपा नेता को कोर्ट ने दोषी मानते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। वहीं, इसी मामले में कोर्ट ने सपा के दो विधायकों समेत 7 लोगों को बरी कर दिया है. अदालत ने अमेरोहा से सपा विधायक महबूब अली, पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी (अब कांग्रेस में), बिजनौर से सपा नेता नईम उल हसन, डीपी यादव, राजेश यादव और राकुमार प्रजापति को बरी कर दिया है। कोर्ट ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की जमानत अर्जी मंजूर कर ली साथ ही सजा पर अपील दाखिल करने के लिए एक महीने का समय दिया है। 🔴 क्या है पूरा मामला   यह मामला 15 साल पुराना है। जनवरी 2008 का है। मीडि...

शादी की रात युवती ने फंदे से लटक कर दी जान

Image
🔴 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा  🔵 शादी के रस्म के दौरान युवती शौच के लिए निकली थी घर के बाहर, गांव के काली माँ के स्थान के समीप स्थित बरगद के पेड पर शादी के जोड़े में लटकता मिला शव 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के चौरा खास थाना क्षेत्र के कोईलसवा बुजुर्ग के बिंद टोलिया में रविवार की रात एक युवती ने शादी से ठीक पहले गांव के बाहर माता काली स्थान के पास स्थित बरगद के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक उदयनाथ प्रसाद की 22 वर्षीय पुत्री नीतू की शादी 1 वर्ष पूर्व देवरिया जिले के मझौली राज वार्ड नंबर 1 कर्बला में तय हुई थी। शादी पिछले महीने में 30 जनवरी को होनी थी। मगर युवती के दादी के स्वर्गवास हो जाने के कारण शादी की दूसरी तिथि 12 फरवरी तय की गयी थी। बीती रात को मझौली राज से गांव कोईलसवा बुजुर्ग स्थित बिंद टोलिया में लड़की के दरवाजे पर बारात आई थी। बारातियों और मेहमानों को खुशियों के माहौल में जल जलपान भोजन कराया गया। उपस...

विराट था सुरेन्द्र दीक्षित का व्यक्तित्व - विधायक

Image
🔴 सुरेन्द्र दीक्षित की बीसवी पुण्यतिथि का आयोजन  🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  समाजसेवी सुरेंद्र दीक्षित की बीसवी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव सिरसिया दीक्षित के सुरेंद्र नगर मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घाजंली दी और उनके कृतियों की चर्चा की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक लोगो को सम्मानित व जरूरतमंदो के बीच कबल वितरित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा स्व. सुरेन्द्र दीक्षित विराट व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। उनके पुत्र पंकज एक ऐसे पुत्र है जो हर मा बाप ऐसे पुत्र की कामना करते है इन्होंने इलाके के गरीबो के हर दुख मे बढचढ सहयोग कर अपने पिता के संस्कार को आगे बढा रहे है जो पिता के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है। विधायक ने कहा कि जो व्यक्ति अपने माता-पिता का सम्मान बढाते है उस पुत्र पर माता-पिता का विशेष आशीर्वाद होता है और वह अपने कृतियों से महान बनता है। उन्होंने कहा कि भौतिकवादी युग मे पद-प्रतिष्ठा के चक्कर मे जहां लोग जननी माता - पिता को मरने के बाद भूल जाते है वह...

जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का शुभारंभ

Image
🔵 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत आयोजित कार्यक्रम  🔴 जनपद मे निवेश करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने किया उद्यमीगणो का  अह्ववान  🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क   कुशीनगर । ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के तहत जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का शुभारंभ शुक्रवार जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में कई गयी। इस दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल ने आज के दिन को  उद्योग और रोजगार के लिए स्वर्णिम दिवस बताते हुए कहा कि कुशीनगर जनपद कृषि प्रधान क्षेत्र है और इस क्षेत्र में इस बात की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि यहां इतना ज्यादा निवेश/ उद्योग का सृजन होगा। विधायक तमकुही राज असीम राय ने कहा कि  जब हमारा व्यापार सस्टेनेबल होगा तो अर्थव्यवस्था भी सस्टेनेबल होगी। उन्होनें जनपद में कृषि संबंधी उद्योग की संभावना जताई। हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा रामको...

आबकारी की छपेमारी के दौरान महिला की संदिग्ध मौत

Image
🔴 महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन  🔴 पुलिस व अबकारी पर पैसा मागने व मारपीट करने का आरोप 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो   कुशीनगर।  जिले के कसया थानाक्षेत्र के भैसहा गांव में आबकारी व पुलिस की छपेमारी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गयी। ग्रामीणों व परिजनों का आरोप है कि छापेमारी के दौरान महिला से दस हजार रुपये की मांग की जा रही थी,  पैसा न दे पाने की दशा में पुलिस ने धक्का दे दिया जिससे महिला अचेत अवस्था मे गिर गयी और मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ कार्यवाही को लेकर घण्टों विरोध प्रदर्शन किया। बवाल की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कसया पुलिस  ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जानकारी के अनुसार कसया थाना क्षेत्र के भैसहा गांव में गुरुवार की सुबह लगभग साढे सात बजे पुलिस व आबकारी टीम द्वारा कच्ची शराब  को लेकर छापेमारी की गई। ग्रामीणों व परिजनों का आरोप है कि छपेमारी के दौरान शौच करने जा रही महिला मालती देवी पत्नी शिवनाथ राजभर उम्र 45 वर्ष से पुलिसकर्मियों ने कच्ची शर...

लोकतंत्र में संविधान सर्वोपरि है

Image
  🔵 डॉ. सुधाकर कुमार मिश्रा   शासक राजनीतिक व्यवस्था की स्थापना के लिए बाध्यकारी शक्ति से युक्त हो,अर्थात शासक के पास उत्पीड़क  शक्ति पाई जाती है। देश (राज्य )की सर्वोच्च विधि संविधान होता है, संविधान भू - भाग /क्षेत्र की सर्वोच्च विधि होती है ।आदर्श रूप में कहे तो संविधान ईश्वर की शुभ यात्रा है; क्योंकि सभी शक्तियों का स्रोत संविधान ही  है ।शक्तियों की टकरा हट के दृष्टिकोण से भी कहा जा सकता है कि हमारे देश (राज्य में सर्वोच्चता का प्रलेख  एकमात्र संविधान है ,अर्थात  सरकार की शक्ति का स्रोत संविधान है। सरकार को मौलिक रूप से विधायिका ( विधि-  निर्माण करने वाली संस्था), कार्यपालिका( विधियों को लागू करने वाली संस्था) एवं न्यायपालिका (विधियों को उचित की कसौटी पर व्याख्या करने वाली संस्था)। संवैधानिक भाषा में कहें तो संविधान राज्य की सर्वोच्च विधि है। राज्य =जनसंख्या +भू - भाग/क्षेत्र+निर्वाचित सरकार/कानूनी सरकार/वैधता प्राप्त सरकार +संप्रभुता/सर्वोच्च सत्ता + जनता की सहमति;अर्थात राज्य में ही संप्रभुता का वास होता है ,इसलिए संप्रभुता को राज्य की आत्मा कहत...

सडको पर अतिक्रमणकारियों का अवैध कब्जा

Image
🔴 सीएम के अतिक्रमण हटाओ अभियान को अतिक्रमणकारी दे रहे है चुनौती 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जिले की सबसे पुरानी नगर पालिकाओ में शुमार पडरौना नगर की सडके अतिक्रमणकारियों के  अवैध कब्जे मे है। कहना मुनासिब होगा कि सूबे के वजीरेआला योगी आदित्यनाथ का अतिक्रमण हटाओ अभियान को यहा के अतिक्रमणकारी न सिर्फ़ ठेंगा दिखा रहे है बल्कि खुलेआम चुनौती दे रहे है। सडक के दोनो तरफ अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जा करने के वजह से रात में चौड़ी दिखने वाली शहर की सड़कें सुबह होने के साथ ही सिकुड़कर गली मे तब्दील हो जाती है। नतीजतन  आये दिन राहगीरों को जाम की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।  काबिलेगौर है कि शहरों में अतिक्रमण को लेकर सीएम के निर्देश पर बीते वर्ष मई माह मे पडरौना नगर सहित पूरे जनपद मे जोरदार अभियान चलाया गया था। अवैध वाहन स्टैंड हटा दिए गए थे। फुटपाथों को पूरी तरह से साफ कराया दिया गया था, लेकिन तीन महीने बाद ही इस अभियान की हवा निकल गयी। हुआ यह कि अतिक्रमणकारी अभियान को ठेंगा दिखाकर पूर्व के भाति सडको के किनारे अपना अवैध कब्जा बहाल कर लिया। यही वजह है कि पडरौना ...

मिठाइयों के पैकेट पर नहीं लिखी जा रही बनाने और खराब होने की तिथि

Image
🔴 मिठाई विक्रेता नियमो की उडा रहे है धज्जियाँ  🔴 नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानों की नहीं होती कोई जांच 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । जनपद के कसया, पडरौना सहित नगरी व ग्रामीण क्षेत्रों  में मिठाई की दुकानों पर मानक दरकिनार किए जा रहे हैं। दुकानों पर बिक रही मिठाइयों के पैकेट पर उनके बनाए जाने और खराब होने की तिथि नहीं लिखी जा रही है। दुकानों के शोकेस में सजी मिठाइयों को देखकर सहज अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि मिठाईयां कब बनी हैं? उनको कब तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है। काबिलेगौर है फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथारिटी आफ इंडिया (एफएसएसआइ) की तरफ से एक जून-2020 से खुले में बिकने वाली मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट लिखने के आदेश के बावजूद जिले के कसया, पडरौना सहित अन्य नगरीय क्षेत्रों में मिठाई विक्रेताओं द्वारा बिना एक्सपायरी डेट लिखे मिठाइयों की बिक्री की जा रही है । विभाग द्वारा जारी आदेशों के दो साल बीतने के बाद भी किसी अधिकारी ने कोई जांच नहीं की। जिसके चलते मिठाई विक्रेता इन आदेशों को महज कागजी आदेश ही मान रहे हैं । मीडिया ने जब कसया, पडरौना सहित अन्य क्षेत्रों ...

बुद्धनगरी मे बंद होने का नाम नही ले रहा देह व्यापार का कारोबार

Image
🔴 गंदा है पर धंधा है पार्ट-4 🔴 संजय चाणक्य  कुशीनगर । तथागत बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली बुद्धनगरी में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटकों की सुविधा को बेहतर करने के लिए सूबे के वजीरेआला जहां निरंतर प्रयासरत है वही स्थानीय स्तर पर चमडी बेचकर दमडी कमाने वाले होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों का अनैतिक देह व्यापार का धंधा बदस्तूर जारी है। क्योंकि यहां देहव्यापार के धंधे के सिंडिकेट को  यही के कुछ तथाकथित पत्रकार व पुलिस विभाग के जिम्मेदार उनको पोषण और संरक्षण दे रहे है। यही वजह है कि   बुद्धनगरी मे होटल व रेस्टोरेंट की आड मे देह व्यापार का धंधा करने वाले कारोबारियों का हौसला बुलंद है और वह अपने इस अनैतिक धंधा को ताल ठोकर संचालित कर रहे है।  काबिलेगौर है बुद्धनगरी मे इन दिनों जिस्मफरोशी के अनैतिक कारोबार, अवैध रूप से संचालित रेस्टोरेंट व होटलों मे बेखौफ चल रहा है। जगजाहिर है कि कुशीनगर नेशनल हाइवे के किनारे हिरनहापुर से गोपालगढ के बीच संचालित अवैध रेस्टोरेंट और होटल देह व्यापार कारोबार का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा कुशीनगर मंदिर एरिया के समीप कुछ होटलो मे भी यह...