Posts

Showing posts from August, 2022

शराब माफिया का एक करोड़ रुपये का संपत्ति कुर्क

Image
🔴 जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शराब माफिया मनोज गुप्ता के खिलाफ हुई कुर्की की कार्रवाई  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जिले की पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसके द्वारा अवैध तरीके से कमाई कर बनाई गई करीब एक करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया। बताया जाता आरोपी मनोज गुप्ता शराब माफिया है। उसके खिलाफ जनपद के कई थानों में गैंगस्टर  सहित दर्जनों मुकदमें दर्ज है. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसकी एक करोड़ की कीमत की संपत्ति को कुर्क कर लिया. आरोपी की संपत्ति में चार भूखंडों को कुर्क किया गया है. पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब माफिया मनोज गुप्ता ने इन संपत्तियों को अवैध तरीके से कमाई कर अपनी पत्नी के नाम से अर्जित किया था। जिसके खिलाफ डीएम ने संपत्ति जब्त करते हुए कुर्की का आदेश दिया था।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि गैंगस्टर के मुकदमे में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शराब माफिया मनोज गुप्ता की लगभग एक करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है. ये संपत्ति अवैध कमाई के तहत बनाई गई थी. मनोज गुप्ता एक शातिर अपराधी है और इसके खिलाफ दर्जनों...

22 वर्षीय युवक ने किया डेढ वर्षीय मासूम के साथ मुंह काला

Image
🔴 युवक अक्सर बच्ची को अपने घर ले जाकर दुलारता- पुचकारता था 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का  सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। मासूम की प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उस बच्ची इलाज चल रहा है। घटना सोमवार रात की है।पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जानकारी के मुताबिक विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव मे बच्ची रात सात बजे अपने घर के बरामदे में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 22 वर्षीय युवक उसे गोद में उठा लिया और दुलारते- पुचकारते हुए अपने घर की ओर ले गया। युवक अक्सर बच्ची को अपने घर ले जाकर दुलारता- पुचकारता था, इसलिए स्वजन बच्ची को लेकर निश्चिंत नहीं थे। लगभग दो घंटे बाद नौ बजे जब बच्ची को लेकर युवक नहीं लौटा तो स्वजन परेशान हो गए। स्वजन, युवक के घर पहुंच अपनी बच्ची के बारे में पूछे तो पता चला कि वह यहां नहीं आई है। इससे स्वजन अनहोनी की आशंका से घिर उठे। पिता ने 112 नंबर पर सूचना दी। गांव पहुंची पीआरवी टीम स्वजन संग बच्ची की तलाश म...

अखण्ड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा तीज व्रत

Image
🔴 भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर सुहानियो ने अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना  की 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। सुहागिन महिलाओं ने मंगलवार को हरितालिका तीज पर निराजल व्रत रख कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग के अखंड सौभाग्य की कामना की। महिलाए दिनभर की तैयारी के बाद शाम को सोलह श्रृंगार से सजधज कर विधि विधान से देवाधिदेव महादेव और माता गौरी की विधिवत पूजा की। भगवान को अर्पित की गई सुहाग की  सामग्रियों मे सुहागिन महिलाओ ने कुछ अपने पास रखा और कुछ पुरोहितों को दान दी। इस शुभ घडी मे शिवालय महिलाओं से गुलजार रही। बेशक! हरतालिका तीज  हिन्दू धर्म मे मनाये जाने वाला एक प्रमुख व्रत है। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद की शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र मे भगवान शिव और माता पार्वती की पूजन का विशेष महत्व है। पुराणों के अनुसार इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान मृत्युंजय ( शिव) को अपने पति के रूप मे पाने के लिए किया था। हरतालिका तीज व्रत करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्...

जल्द हटेगे हाइवे से टोल प्लाजा, खाते से सीधे कटेगे टोल

Image
🔴 टोल प्लाजा की बजाय अब हाइवे पर स्वचालित  दिखेंगे कैमरे 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  नई दिल्ली। केंद्रीय सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों   से टोल प्लाजा को हटाने की योजना पर काम कर रही है। जल्द ही टोल प्लाजा की बजाय अब हाइवे पर स्वचालित कैमरे दिखेंगे, जो गाड़ियों के नंबर प्लेट पढ़ेंगे और इसके मालिकों के लिंक किए गए बैंक अकाउंट्स से स्वचालित रूप से टोल काट लेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस योजना का एक पायलट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इस संक्रमण को सुविधाजनक बनाने के लिए कानूनी संशोधन भी किए जा रहे हैं।  गडकरी ने बताया, "2019 में हमने एक नियम बनाया कि कारें कंपनी-फिटेड नंबर प्लेट के साथ आएंगी. पिछले चार साल में जो वाहन आए हैं, उन पर अलग-अलग नंबर प्लेट हैं. अब टोल प्लाजा को हटाने और कैमरे लगाने की योजना है, जो इन नंबर प्लेट को पढ़ेगा और सीधे खाते से टोल काट लिया जाएगा. हम इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट भी कर रहे हैं." परिवहन मंत्री ने आगे बताया, 'हालांकि, एक समस्या है- कानून के तहत टोल प्लाजा को छोड़ देने वाले और भुगतान नहीं करने वाले वाहन मा...

राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें- अमित शाह

Image
🔴 युगान्धर न्यूज व्यूरो नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि  देश के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा  विभिन्न पहल की गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर 'तीन बारहमासी समस्याओं' को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया है। देश के गृहमंत्री अमित शाह देश की राजधानी में राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वे आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में बात की और कहा कि भारत ने आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद को सफलतापूर्वक संभाला है। गृह मंत्री श्री शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अजय कुमार मिश्रा,  (गृह), निशीथ प्रमाणिक,  (गृह), केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुख और सभी राज्यों के डीजीएसपी शामिल रहे।  गृह मंत्री ने कहा कि 2014 से पीएम नरेंद्र मोदी डीजीपी सम्मेलन में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया, "इसके विश्लेषण से पता चला है कि हम विभिन्न समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहे हैं।"उन्होंने आगे सभी राज्यों से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्द...

बोलेरो सवार बदमाशों ने किया नाबालिग लड़की को अगवा

Image
🔴 पुलिस की घेराबंदी मे खुद को घिरता देख लडकी को रास्‍ते में छोड़कर भागे किडनैपर 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की भोर में एक नाबालिग लड़की को अगवा करने की दुस्साहस की गई। बोलेरो सवार बदमाशों ने नाबालिग को उस समय अगवा किया जब लडकी भोर मे अपने गांव मे टहल रही थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को मिली। पुलिस ने तत्‍काल बदमाशों की घेराबंदी कर दी। नतीजतन पुलिस की घेराबंदी मे चारों तरफ से खुद को घिरता देख बदमाश,लड़की को कसया थाना क्षेत्र के सपहा में छोड़कर फरार हो गए।  जानकारी के मुताबिक पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पडरौना- सेवरही मार्ग पर स्थित एक गांव की 16 साल की किशोरी बुधवार को सुबह सड़क पर टहल रही थी तभी बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे उठाकर गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए।  किशोरी के भाई ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सिधुवा चौकी प्रभारी अपने मातहतों के साथ किशोरी की खोज में निकल पडे। पडरौना कोतवाली की पुलिस सक्रिय हो गई। आस पास के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया। परिणाम स्वरूप कुछ ही देर बाद कसया थाना क्षेत्र के सपहा से किशोरी के ...

डीएम बनकर अधिकारियो से रुपये एठने वाले जालसाज से, डीएम ने दी सचेत रहने की सलाह

Image
🔴 जालसाज द्वारा डीएम के  नाम का दुरुपयोग कर अधिकारियों से व्हाट्सएप के जरिए अमेज़न गिफ्ट कार्ड की जा रही है मांग  🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के नाम का दुरुपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट के जरिए अधिकारियों से अमेज़न गिफ्ट कार्ड की मांग की जा रही हैं।  सूचना विभाग के जरिए इसकी जानकारी देते हुए डीएम लिंगम ने बताया कि  किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए अधिकारियों को लक्षित करके  व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट के माध्यम से अमेज़न गिफ्ट कार्ड की मांग की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एनआईसी वेबसाइट से उनका फोटो डाउनलोड कर अज्ञात व्यक्ति की ओर से जनपदीय अधिकारियों को लक्षित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उस अज्ञात व्यक्ति का व्हाट्सएप नंबर  8103974050 सार्वजनिक करते हुए अधिकारियों से कहा कि इस प्रकार के किसी अज्ञात नंबर से किसी  कॉल या व्हाट्सएप मैसेज आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करे। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही  है...

अपनी सरकार मे ही थाने मे धरने पर बैठे भाजपा नेता

Image
🔴 यह हाईवोल्टेज ड्रामा देर रात तक चला 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  यूपी के कुशीनगर में मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए बीजेपी नेता को ही धरने पर बैठना पड़ा. रविवार रात में ही बीजेपी नेता गणेश पाण्डेय विशुनपुरा थाने में धरने पर बैठ गए।  यह हाईवोल्टेज ड्रामा देर रात तक चला। बाद में भाजपा के बडे पदाधिकारियों के दबाव मे पुलिस ने जब दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तो बीजेपी नेता धरना समाप्त कर दिया। भाजपा नेता का अपनी ही सरकार में धरने पर बैठना चर्चा का विषय बना हुआ है।  जानकारी के मुताबिक बीते 9 अगस्त को विशुनपुरा थाने के मठिया माफी गांव में एक समुदाय विशेष के युवकों ने बीजेपी कार्यकर्ता को रास्ते में घेरकर कर मारपीट की थी, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इस घटना में मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गणेश पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की थी. लगभग दो सप्ताह बीतने के बाद भी आरोपियों पर मुकदमा नहीं किया गया था. 🔴 मुकदमा...

कैबिनेट मंत्रियों के मौजूदगी मे महिला ने की आत्महत्या का प्रयास

Image
🔴 महिला के मकान और दुकान को एक व्यक्ति द्वारा फर्जी ढंग से अपने नाम कराने का मामला  🔴 पुलिस ने महिला को हिरासत मे लिया 🔴युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । नगरपालिका परिषद हाटा के कार्यालय परिसर में रविवार को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। दो-दो कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में हुई इस घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से तेल की बोतल और माचिस की डिब्बी छीनकर हिरासत में ले लिया। महिला का आरोप था कि एक व्यक्ति ने उसके मकान और दुकान को फर्जी ढंग से अपने नाम करा लिया है और उसकी शिकायत प्रशासन के लोग नहीं सुन रहे हैं। काबिलेगौर है कि नगर पालिका परिषद हाटा कार्यालय के लोकार्पण का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम मे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और सूर्यप्रताप शाही मौजूद थे। इसी दौरान हाटा नगर के वार्ड संख्या-25 की रहने वाली मालती देवी डीजल से भरी बोतल लेकर पहुंचीं और अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने लगी। यह देख वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने महिला को पकड़ लिया और बोतल व माचिस की डिब्बी छीन ली। म...

डोल मेला मे परोसी गयी खूब अश्लीलता

Image
🔴 नर्तकियो के साथ थिरके युवक, शहर में रात भर रही चहल कदमी 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दुसरे पडरौना शहर में परंपरागंत डोल मेला रविवार की रात से शुरू होकर सोमवार की सुबह संपन्न हो गया। धार्मिक डोल मेला मे आर्केस्ट्रा के जरिए नर्तकियो ने खूब अश्लीलता परोसी और युवक ट्रैक्टर - टाली पर चल रहे आर्केस्ट्रा के पीछे पूरी रात थिरकते रहे। अखाड़ा खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतब और विभिन्न डोल कमेटियों की ओर से झांकी कलाकारों के प्रस्तुति लोगों को खूब भायी। हालांकि बार-बार बिजली कटौती के वजह से मेले की रौनक फीकी रही। काबिलेगौर है कि हर साल की तरह इस बार भी पडरौना नगर के छावनी, सुभाष चौक, बेलवा चुंगी, कसेरा टोली, तुरहा टोली,दरबार रोड, तिलक चौक समेत सभी अखाड़ों के खिलाड़ी  डोल की पूजा-अर्चना के बाद रात के दस बजे से  नगर भ्रमण के लिए निकले। अखाड़ा दल आर्केस्ट्रा के साथ मुहल्लों में भ्रमण के बाद नगर के सुभाष चौक पहुंचे और वहां से प्रमुख मार्गों से होकर शहर का भ्रमण किये। लोगों ने जगह-जगह डोल में स्थित भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों की पूजा की। हालांकि इधर कुछ...

विकास के दम पर नगरों का होगा सुन्दरीकरण- एके शर्मा

Image
🔴 30 करोड़ रुपये के लागत ढाई दर्जन परियोजनाओं का किया गया  लोकार्पण 🔴 सबका साथ सबका विकास के साथ सरकार के बढ़ रहे कदम - शाही 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  हाटा (कुशीनगर) । सूबे सरकार के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा यह है कि विकास कार्यों के साथ शहरों का सुन्दरीकरण भी सुनिश्चित किया जाय जिस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि नगरों की सफाई व्यवस्था सर्वोपरि है। सफाईकर्मी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छे ढंग से कर रहे हैं। जलनिकासी की व्यवस्था के साथ साथ पथ प्रकाश की व्यवस्था भी सुदृढ़ की जा रही है। कैबिनेट मंत्री रविवार को कुशीनगर मे थे। वह हाटा मे नवनिर्मित   नगरपालिका परिषद के कार्यालय भवन का लोकार्पण करने के बाद आयोजित सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि बिजली के तार जहां भी जर्जर हैं उन्हें बदला जा रहा है। इसके साथ ही ट्रान्सफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की जा रही है। मंत्री ने नगरपालिका परिषद द्वारा बनवाये गये मुक्तिधाम तथा कार्यालय भवन के लिए नगरपालिका परिषद ब...

चर्चित मिश्रौली डोल मेला सकुशल संपन्न

Image
🔴 मेला में आईटीबीपी फोर्स समेत 600 पुलिस के जवान थे तैनात 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जिले का चर्चित मिश्रौली डोल मेला शनिवार को सौहार्दपूर्वक माहौल मे चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच सकुशल निपट गया। मेले मे भगवान श्रीकृष्ण की निकाली गयी अलग-अलग झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही।  डोल मेला को लेकर पिछले दो दिनो से सुरक्षा व्यवस्था मे जुटे अधिकारी पर्याप्त पुलिस बल के साथ दोपहर मे ही मेला स्थल पर पहुच गये, वहा से भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ सजी डोल लेकर गांव के जिन रास्तो से होकर मूर्ति गुजरनी थी वहा चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहे। मेले मे पटेरहा, सवेरा मल्ल छपरा, बरकंडी, पकड़ियार, सोहरौना, विश्रामपट्टी, सिरसिया, दल बहादुर छपरा सहित डेढ दर्जन गांवो से डोल मिश्रौली पहुंचा। इस दौरान भक्ति गीतो पर युवा थिरकते रहे। कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगो के खूब वाहवाही लूटी। सुरक्षा व्यवस्था की कमान थामे अपर जिला अधिकारी देवीदयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश प्रताप सिंह की देख रेख मे एसडीएम न्यायिक बीएल सोनकर सहित तीन सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी, एक दर्जन इंस्पेक्टर, ...

हाथी-घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की, के जयघोष से गूंज उठा गली-मुहल्ला

Image
🔴 श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर महिलाए मंगल गीत और सोहर गाकर मनाई खुशियां 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर।  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में परम्परागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों के अलावा लोगों के घरों में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। सुबह से लोग व्रत रह कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी में जुटे रहे। शाम होते ही हरे रामा हरे कृष्णा के भजन कीर्तन की गूंज चारों तरफ शुरू हो गई। आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही हाथी-घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष से पुरा पाण्डाल गूंज उठा। महिलाएं जब मंगल गीत व सोहर शुरू की तो पूरा क्षेत्र जवार श्रीकृष्णमय हो गया। भद्रपद के कृष्ण पक्ष के अष्ठमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसकी तैयारी में लोग कुछ दिन पूर्व से जुट जाते है। शनिवार को सुबह मंदिरों व घरों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा रखकर विभिन्न तरह के लाइट, झालर व झूमर के  साथ झांकी सजाई गई। सुबह से भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों ने पूरा दिन व्रत रखा। शाम होते ही भक्त मंदिरों व घरों में...

28 वर्षो से नही मनाती है कुशीनगर पुलिस कृष्ण जन्माष्टमी

Image
🔴 डकौतों से मुठभेड़ में दो इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिसकर्मी और एक नाविक हुए थे शहीद, तभी से कुशीनगर पुलिस  जन्माष्टमी को मानती है अभिशप्त 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । भगवान कृष्ण का जन्म बंदी गृह में होने के कारण प्रदेश के थानों में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई जाती है,लेकिन कुशीनगर जनपद के थानों के लिये जन्माष्टमी अभिशप्त मानी जाती है। करीब 28 साल से किसी भी थाने पर जन्माष्टमी नहीं मनाई जाती है। सबब यह कि लगभग 28 वर्ष पूर्व अष्टमी की काली रात मे कुबेरस्थान थाने के पचरूखिया घाट पर जंगल पार्टी के डकैतों से मुठभेड़ में दो इंस्पेक्टर सहित छह पुलिसकर्मी व एक नाविक शहीद हो गए थे, तभी से जन्माष्टमी को कुशीनगर की पुलिस मनहूस मानती है । एक साथ सात साथियों के खोने  का दर्द आज भी जनपद के पुलिस को सालती रहती है। गौरतलब है कि देवरिया जनपद से अलग होकर कुशीनगर जनपद के अस्तित्व में आने के बाद सरकारी महकमों में जश्न का माहौल था। वर्ष 1994 में पुलिस महकमा पहली जन्माष्टमी पडरौना कोतवाली में बड़े धूमधाम से मनाने में लगा हुआ था । जहां पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ ही सभी थानों के थ...

डीआईओ के खिलाफ फिर मांगी गई सात विन्दुओं पर सूचना

Image
🔴 उत्तर प्रदेश शासन के होर्डिंग लगवाने, जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक व एलईडी वैन चलवाने, निदेशालय से विभाग को प्राप्त कहा-कहा किये गये खर्च सहित समाचार पत्रों मे विज्ञापन देने, बिल प्रमाणित करने से संबंधित शासनादेश की प्रमाणित प्रति मांगी गई सूचना मे है शामिल 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। जिला सूचना विभाग के जिला सूचना अधिकारी की मुसीबत बढते जा रही है। हाल ही मे जिला सूचना अधिकरी कृष्ण कुमार के अडियल रवैया व कार्यप्रणाली से नाखुश पत्रकारों ने निंदा प्रस्ताव पारित कर जनसूचना अधिकार कानून के तहत सात विन्दुओं पर सूचना मांगी थी। अभी यह मामला शान्त भी नही हुआ कि एक पत्रकार ने जिला सूचना अधिकारी की पुरी कुण्डली ही जन सूचना के तहत मांग कर विभाग मे खलबली मचा दी है।  जन सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6 (1 ) के तहत जनपद के पडरौना नगर के छावनी मुहल्ले के निवासी पत्रकार सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपर जिला अधिकारी से मांगी सूचना मे कहा गया है कि 1 अप्रैल वर्ष 2019 से अब तक उत्तर प्रदेश सरकार के प्रचार प्रसार के लिए निदेशालय के आदेश पर कब-कब कितने होर्डिंग्स जनपद को उपलब्ध कराये ग...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित

Image
🔴 नगर पालिका पडरौना द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । आजादी के अमृत महोत्सव के बीच मनाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह के पांचवे दिन आज नगरपालिका परिषद पडरौना के द्वारा नगर के सुभाष चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया।इसके  बाद नगरपालिका की ओर से आयोजित रंगोली व वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे अंतर्राष्ट्रीय गायक अमित अंजन ने देशभक्ति गीतों व उनकी टीम ने देशभक्ति नाट्य मंचन प्रस्तुत कर दर्शकों मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी कडी मे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये कवियों ने देशभक्ति की भावना से वीररस, हास्य के साथ करुण रस की कविताओं से श्रोताओं के मन मोह लिया। स्थानीय कलाकारों ने भी अपने गीत, नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी आज ...

घर घर लहराया तिरंगा, फिजा मे गूंजा भारत माता की जय

Image
🔴 भारत माता की जय, वंदेमातरम्, सुभाष चंद्र बोस, चंदशेखर आजाद, भगत सिंह, महात्मा गाँधी अमर रहे के गगनभेदी नारो के साथ पूरा जनपद गुंजायमान रहा 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । स्वाधीनता के 75 वे राष्ट्रीय महापर्व पर भारत माता की जय, वंदेमातरम्, सुभाष चंद्र बोस, चंदशेखर आजाद, भगत सिंह, महात्मा गाँधी अमर रहे के गगनभेदी नारो के साथ पूरा जनपद आजादी के अमृत महोत्सव मे गुंजायमान रहा। सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों पर जहां विभागाध्यक्षों ने तिरंगा फहराकर अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके बताये हुए मार्ग पर चलने की शपथ ली वही विद्यालयों मे प्रबंधक व प्रधानाचार्यों ने माँ भारती के सपूतों को याद किया।  अमृत महोत्सव के बीच स्वतंत्रता दिवस के 76 वे वर्षगांठ पर पुलिस लाइन में परेड की गई और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः साढे नौ बजे  पुलिस लाइन में सूबे सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर...

ज्योति का प्रेमी निकला संगीता का कातिल

Image
🔴 बेटी की प्रेमी के साथ शादी करने से इंकार करने पर प्रेमी कुलदीप ने रेत दिया प्रेमिका की माँ का गला 🔴 कुलदीप सेना मे है डाक्टर 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। बीते दिनो रिटायर फौजी की पत्नी का गला रेतकर निर्मम हत्या करने वाले हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने छह दिन मे इस हत्या की गुत्थी सुलझा हुए न सिर्फ कातिल को दबोचकर सलाखों के पीछे पहुचा दी बल्कि हत्या मे प्रयोग किये गये चाकू और कपडा भी बरामद कर ली है। कहना न होगा कि महिला की हत्या करने वाला कोई और नही बल्कि उसकी बेटी का प्रेमी कुलदीप सिंह है। इस संबंध मे युगान्धर टाइम्स अखबार ने पहले ही " बेशक ! कोई जान-पहचान वाला है संगीता का कातिल" नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित कर चुका है।  इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने वाली स्वाट व पडरौना पुलिस की माने तो मृतका संगीता की बेटी प्रगति सिंह का सेना के डॉक्टर कुलदीप सिंह के साथ अवैध संबंध था, जब इस बात की जानकारी ज्योति का माँ संगीता को हुई तो उसने इस रिश्ते का न सिर्फ खुलकर विरोध किया बल्कि ज्योति को कुलदीप से दूर रहने की चेतावनी देकर बेटी की हाथ पीले करने के ल...

अमृत महोत्सव के नाम पर निकायों मे हो रही है वसूली

Image
🔴 रामकोला नगर पंचायत मे बकायदे रशीद छपवाकर पांच सौ से लगायत पांच हजार रुपये की वसूली करने का मामला 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य और एतिहासिक बनाने के उद्देश्य से सरकार ने अपना खजाना खोल रखा है. इसके बावजूद जिले के कुछ नगर निकायों में बकायदा रसीद छपवाकर सहयोग के नाम पर खुलेआम मोटी रकम वसूल किये जाने बात सामने आई है।  जानकारी के अनुसार रामकोला नगर पंचायत क्षेत्र के कुछ नागरिकों ने नगर पंचायत द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से सम्बन्धित एक रसीद बुक के जरिए  सहयोग के नाम पर लोगो से मोटी रकम  वसूल किये जाने की बात कही है। इतना ही नही जागरूक लोग नगर पंचायत रामकोला द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से पांच सौ रुपये से लगायत पांच हजार रुपये तक की काटी गई रसीद का फोटो भी शेयर कर रहे हैं। मीडिया ने जब मामले की पड़ताल की तो रामकोला के अधिशासी अधिकारी अमब्रीश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए रसीद छपवाए जाने की बात को स्वीकार किया है। ईओ ने कहा कि ऐसा उच्चाधिकारियों के निर्देश और आम सहमति के आधार पर किया गया है. हमारे अध्यक्ष और कई सभासदों ने स्वेच्छा स...

बहनो ने सजाई भाई की कलाई

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर। जिले भर में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार को धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया और उपहार भेंट किए। इस दौरान मुंह मीठा करने का दौर जारी रहा। राखी के दिन शहर के बाजारों में कुछ चलह-पहल ज्यादा ही रही।  भाई बहन के प्यार के इस पर्व पर शुक्रवार को सुबह साढे सात बजे तक शुभ मुहूर्त होने के कारण भाई-बहन सुबह जल्दी उठकर स्नान - ध्यान आदि से निवृत्त होकर राखी बाधने की तैयारियां शुरू कर दी। नए परिधान में सजी बहनों ने अपने भाई-भतीजों की पसंद की राखियां, मिठाई और नारियल से पूजा की थाली सजाई। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाई की आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया और कलाई पर राखी बांधी।भाइयों ने बहनों को उपहार देकर जीवनपर्यंत बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इसके पूर्व  देवी-देवताओं को राखी बांधने की परंपरा का भी बखूबी निर्वहन किया गया। सबसे पहले सुबह आर...

बेशक ! कोई जान-पहचान वाला है संगीता का कातिल

Image
🔴 जगदीशपुर कालोनी मे महिला की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या  🔴 हत्यारा पुलिस के पकड से दूर 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  कुशीनगर । रिटायर फौजी रमेश सिंह की 45 वर्षीय पत्नी संगीता सिंह की गला रेतकर हत्या करने वाला हत्यारा बेशक, मृतक महिला का कोई जान-पहचान वाला ही है। क्योंकि घटनास्थल और आसपास की स्थिति - परिस्थिति यह बंया कर रही है कि हत्यारा इस घर का परिचित है और वह किसी बात से खार खाकर इस घटना को अंजाम दिया है। मामला पडरौना कोतवाली के बेलवा चुंगी से महज सौ मीटर दूर स्थित  जगदीशपुर कालोनी का है जहां रिटायर फौजी रमेश सिंह की पत्नी की बुधवार को मौत का घाट उतार दिया गया और  जानकारी उस दिन देर रात मे हुई। पुलिस ने जब मुहल्ले मे लगीी सीसीटीवी फुटेेज खगांली तो एक संदिग्ध बाइक सवार की तस्वीर नजर आयी है। पुलिस इस संदििग्ध व्यक्ति की जानकारी जुटा रही है।  गौरतलब है कि रमेश सिंह सेना की नौकरी से रिटायर होने के बाद वह अपने घर पडरौना चले आये थे यहाँ कुछ दिनो तक रहने के बाद सोनभद्र जिले के शक्तिनगर मे एक कोयले के निजी कम्पनी मे नौकरी ज्वाइन कर ली थी। इनके तीन संतान है सबसे ब...

राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक!

Image
🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक है. उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद 58 वर्षीय श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई. इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य की जानकारी ली है. पीटीआई के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक है और वह आईसीयू में जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं. श्रीवास्तव का इलाज डॉ. नितीश नाइक की निगरानी में किया जा रहा है. राजू  श्रीवास्तव के रिश्ते के भाई अशोक श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया था कि हास्य कलाकार को व्यायाम करते समय दिल का दौरा पड़ा. उन्होंने कहा था, ‘वह नियमित व्यायाम कर रहे थे और ट्रेडमिल पर दौड़ते समय, वह अचानक गिर गए. उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया.’ अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके भाई श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव भी दिल्ली आ गई हैं...

सुशासन बाबू फिर आरजेडी से मिलकर बनायेगें सरकार

Image
🔴 नतीश आठवी बार सीएम और तेजस्वी दुसरी बार डिप्टी सीएम का लेगे शपथ 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो  पटना। बिहार में बहार है नीतीशे कुमार है... बहार का तो पता नहीं लेकिन नीतीशे कुमार हैं और सियासी उथल-पुथल के बीच आगे भी नीतीश कुमार के रहने की संभावनाएं अभी हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन टूटने का ऐलान हो चुका है। नीतीश कुमार करीब पांच साल बाद फिर से आरजेडी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने जा रहे हैं।   काबिलेगौर है कि नीतीश कुमार और लालू यादव, कभी बिहार की सियासत के दो ध्रुव माने जाने वाले इन दोनों नेताओं की पार्टियों का 2015 में भी गठबंधन हुआ था. बिहार विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन ने भारी जीत भी हासिल की थी तब लालू यादव की पार्टी आरजेडी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी लेकिन वादे के मुताबिक नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया गया।  🔴 2017 से आरजेडी से नाता तोडे थे नीतीश नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और आरजेडी के बीच बाद में दूरियां उत्पन्न होने लगीं. आरजेडी से जेडीयू की दूरी इतनी बढ़ गई कि साल 2017 में नीतीश कुमार ने महागठब...