कलयुगी माँ ने किया नाबालिग बेटी को बेचने का प्रयास

🔴. युगान्धर न्यूज व्यूरो 

कुशीनगर। एक माँ द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को बेचने की प्लानिंग पर उस समय पानी फिर गया जब इसकी भनक लगते ही मौके पर पहुची पुलिस ने लड़की को अपने कब्जे मे लेकर चाइल्ड लाइन भेज दिया। इधर शातिर महिला पुलिस को देखते ही फरार हो गयी। पुलिस महिला की तलाश मे जुटी है। 

घटना जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा केशव पट्टी की  है। सूत्रों के मुताबिक उक्त गांव की महिला अपनी नाबालिग पुत्री को लेकर गुरुवार को देर शाम छितौनी बाजार पहुंची और लड़की के लिए सामान की खरीदारी करने लगी। इस पर लड़की को शक हुआ तो उसने मां से सामान खरीदारी करने के बारे में पूछा तो मा ने अपनी लडकी से कहा कि तुमको बरेली जाना है। यह सुन लड़की के होश उड़ गए। जब मां-बेटी छितौनी से बाहर निकले तो लड़की ने मां पर बरेली ले जाकर बेचने का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगी। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गयी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दिया। पुलिस मौके पर पहुची इससे पहले शातिर महिला अपने नाबालिग बेटी को छोड भाग खडी हुई। 

 पुलिस ने लड़की को कब्जे में लेकर चाइल्ड लाइन को भेज दिया है। प्रभारी एसओ विशाल सिंह ने बताया कि किशोरी द्वारा अपनी मां पर बरेली ले जाकर बेचने की बात कही जा रही है। पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है। फरार महिला की खोजबीन में टीम लगा दी गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post