माथे पर तिलक, गोद में दुलार और अन्नप्राशन संस्कार, भावुक कर गया मुख्यमंत्री का यह अंदाज

 


🔴विकास के मंच पर संस्कारों का उत्सव

🔵युगान्धर टाइम्स व्यूरो 

 कुशीनगर।शिलान्यास, लोकार्पण और विकास योजनाओं की घोषणाओं के बीच तमकुहीराज का कार्यक्रम उस समय भावनाओं से भर उठा, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ आत्मीय पल बिताए। यह दृश्य  आकर्षण का केंद्र और चर्चाओं का विषय रहा। 


कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल और प्रदर्शनी के निरीक्षण के दौरान  सीएम योगी बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत की, उनके मॉडल और नवाचारों की जानकारी ली तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री के सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार से बच्चे भी बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया जब मुख्यमंत्री ने एक नन्हे बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया। बच्चे के माथे पर तिलक लगाकर उसे आशीर्वाद दिया और पारंपरिक अन्नप्राशन संस्कार में भी सहभागिता निभाई। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चे को अन्न ग्रहण कराया और उसके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। यह दृश्य देखते ही पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।मुख्यमंत्री ने अन्य बच्चों को भी दुलारा, उनसे बातचीत की और उनके अभिभावकों से हालचाल जाना। कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार ने सरकारी आयोजन को पारिवारिक माहौल में बदल दिया। सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल के बीच बच्चों के प्रति सीएम योगी का अपनापन लोगों के दिलों को छू गया।विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ-साथ बच्चों के प्रति मुख्यमंत्री का यह स्नेहिल व्यवहार पूरे कार्यक्रम की सबसे चर्चित तस्वीर बन गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post